ये चीज मत करो…, भारत-पाक तनाव के बीच फूटा इरफान पठान का गुस्सा; जानें किन लोगों को फटकारा

ये चीज मत करो…, भारत-पाक तनाव के बीच फूटा इरफान पठान का गुस्सा; जानें किन लोगों को फटकारा


Irfan Pathan Angry On People Spreading Fake News On Social Media: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिससे पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया. इसके बाद से वो भारत पर लगातार ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा था. वहीं भारतीय सेना इन सभी हमलों को नाकाम कर देश की सुरक्षा कर रही है. साथ ही भारत पाकिस्तान को करारा जवाब भी दे रही है. इन सबके बीच भारत-पाकिस्तान के तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर गलत खबरें भी फैलाई जा रही हैं, जिसकी वजह से भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान गुस्सा हो गए हैं. उन्होंने गलत खबर फैलाने वालों को फटकार लगाई है.

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया था. जहां दर्जन से भी ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे. वहीं पाकिस्तान की तरफ से हुए सभी हमलों को भारतीय सेना ने बहादुरी से नाकाम कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया पर कई झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. यह झूठी खबरें ज्यादातर पाकिस्तान की तरफ से फैलाईं जा रही हैं, तो कुछ अपने ही देश में इन्हें शेयर कर खबरों को फैला रहे हैं. बता दें कि इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत को भारी नुकसान पहुंचाया है और कई लड़ाकू विमान गिराए हैं, जो कि सरासर झूठ है.

फर्जी खबरों पर भड़के इरफान

सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी खबरों पर इरफान भड़क गए. इरफान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो गलत खबर फैलाने वालों को फटकार लगा रहे थे. इस वीडियो में इरफान ने अपील की है कि सभी सिर्फ सरकार और आर्मी के ऑफिशियल बयानों की खबरों पर ही भरोसा करें. वीडियो के कैप्शन में इरफान ने लिखा, ‘फर्जी खबरें न फैलाएं. हमारे जवानों का सम्मान करें और उनका समर्थन करें.’


यह भी पढ़ें-

 घटिया देश ने फिर…, पाकिस्तान की हरकत पर आग बबूला हुए शिखर धवन; पड़ोसी देश को किया ज़लील

 





Source link

क्रिकेटर्स से बड़े हीरो हैं भारतीय सेना के जवान., कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी मानी ये बात

क्रिकेटर्स से बड़े हीरो हैं भारतीय सेना के जवान., कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी मानी ये बात


विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने माना है कि किसी भी बॉलीवुड एक्टर या क्रिकेटर्स से बड़े भारतीय सैनिक होते हैं, जो देश की रक्षा करते हैं. अभी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है, बेशक सीजफायर हो गया है लेकिन उसके बाद भी इसके उल्लंघन की ख़बरें आई. ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, उसने कई ड्रोन हमले भी किए थे जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया और उनके नापाक मंसूबों को धराशाई कर दिया.

अनुष्का शर्मा खुद एक बॉलीवुड कलाकार है, उनके पति विराट कोहली वर्तमान में क्रिकेट जगत के सबसे बड़े हीरो के रूप में जाने जाते हैं. भारत में क्रिकेटर्स या बॉलीवुड सितारों के प्रति बहुत दीवानगी देखी जाती है, लोग उनके साथ सेल्फी, ऑटोग्राफ आदि के लिए बेकरार रहते हैं. इस बीच अनुष्का शर्मा का लाइक किया गया एक इंस्टा पोस्ट वायरल हो रहा है.

क्रिकेटर्स या बॉलीवुड सितारों से बड़े हीरो हैं भारतीय सैनिक

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा गया कि “ऐसे दिन आपको यह एहसास दिलाते हैं कि आर्मी के जवान असली हीरो होते हैं, ना कि बॉलीवुड एक्टर और क्रिकेटर्स.” विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट को लाइक करके इसमें सहमति जताई. अनुष्का के लाइक के बाद तो देखते ही देखते ये पोस्ट काफी वायरल हो गया. ना सिर्फ इंस्टा बल्कि अब तो ये पोस्ट एक्स (ट्विटर) भी वायरल हो रहा है.


अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट को लाइक किया. आपको बता दें कि ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग और ड्रोन से हमले किए जा रहे थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया. इससे पहले सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, जहाँ से भारत में आतंकवाद फ़ैलाने की साजिश रची गई थी.

अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए भारतीय सैनिकों का आभार व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा था, “हम भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सदैव आभारी हैं, जिन्होंने इन कठिन परिस्थितियों में नायकों की तरह हमारी रक्षा की है. उनके और उनके परिवारों के बलिदान के लिए हार्दिक आभार.”





Source link

Happy mother’s day 2025: इन भारतीय क्रिकेटर्स की सफलता के पीछे हैं उनकी सुपर मॉम का संघर्ष

Happy mother’s day 2025: इन भारतीय क्रिकेटर्स की सफलता के पीछे हैं उनकी सुपर मॉम का संघर्ष


Indian Cricketers Mothers: मदर्स डे इस साल रविवार, 11 मई को मनाया जा रहा है. ये दिन मां के नाम है, जिसे भगवान का दर्जा दिया जाता है. मां सबसे बड़ी योद्धा होती है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों को बेहतर जीवन देने के लिए संघर्ष करती है. आज इस ख़ास मौके पर हम आपको भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी सफलता के पीछे कहीं ना कहीं उनकी सुपर मॉम रही हैं.

विराट कोहली की मां

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे फेमस क्रिकेटर्स में से एक हैं. कोहली ने छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद उनकी माताजी सरोज कोहली ने आर्थिक परेशानियों के बावजूद कोहली के क्रिकेटर बनने के सपने को रुकने नहीं दिया. कोहली की माताजी की हिम्मत और ताकत ने कोहली के पिता की मृत्यु से पैदा हुए खालीपन के बावजूद परिवार को एक साथ रखा. 

कोहली की माताजी ने एक प्रकाशन से बात करते हुए कहा था, “पिता की मृत्यु के बाद से उनके बेटे कोहली बदल गए, वह हर मैच को गंभीरता से ले रहे थे. उन्हें बेंच पर बैठना पसंद नहीं था. मानों उस दिन के बाद से उनका जीवन पूरी तरह से क्रिकेट पर टिका हुआ था. कोहली ने अपने पिता और अपने माता के नाम का टैटू भी गुदवाया हुआ है.

मिताली राज की मां

कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज लाखों युवा लड़कियों के लिए आदर्श हैं. मिताली के माता-पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई त्याग किए. जब ​​उन्हें पहली बार वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया, तो उनके पिता दोराई राज ने दूसरे शहर में जाने से बचने के लिए अपना प्रमोशन छोड़ दिया था. उनकी मां लीला राज ने भी घर की देखभाल करने के लिए एक अपने करियर का त्याग कर दिया.

एक इंटरव्यू में अपनी सुपरमॉम के बारे में बात करते हुए मिताली राज ने कहा था, “उन्होंने अपना बहुत सारा समय त्याग किया है. उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत मेहनत की है कि मुझे समय पर खाना मिले. मैं उस तरह की बच्ची हूं जिसे आज भी अपनी मां की जरूरत होती है, इसलिए उन्होंने पीछे हटकर गृहिणी बनने का फैसला किया.”

जसप्रीत बुमराह की मां

जब बुमराह के पिता का निधन हुआ था, तब उनकी उम्र सिर्फ 5 साल थी. एक इंटरव्यू में बुमराह ने बताया था कि इसके बाद मां को काम करना पड़ा. घर की परिस्थिति अच्छी थी जो चुनौतीपूर्ण बन गई थी. उन्होंने कहा था कि, “मेरी मां ने हमारे लिए जो कुछ किया है, हम उसका कर्ज कभी नहीं चुका पाएंगे.” 

इस कठिन समय में उनकी मां ने सिखाया कि मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखने का महत्त्व क्या होता है. तेज गेंदबाज ने माना कि उस दौरान सीखी गई बातें वह कभी नहीं भूलते.

रोहित शर्मा की मां

हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने वाले रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं. पहले मदर्स डे के मौके पर रोहित ने पोस्ट में लिखा था कि, “आप चाहें जीतें या अंतिम पायदान पर रहे, मां ही है जो हमेशा आपके साथ खड़ी रहेंगी. यह मां को स्पेशल बनाती है”. आपको बता दें कि छोटी उम्र में रोहित अपने चाचा और दादा के साथ रहते थे, क्योंकि आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी. इस दौरान आप समझ सकते हो कि उनकी माताजी ने अपने सपनों का कितना त्याग किया होगा ताकि उनका बेटा सफल हो सके.

सचिन तेंदुलकर की मां

तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान् कहा जाता है, जिसे देखने के लिए आज भी भारी भीड़ उमड़ती है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी मां पहली बार क्रिकेट मैदान पर सचिन को देखने आई जब वह अपना 200वां  टेस्ट खेल रहे थे. एक इंटरव्यू में में सचिन की माताजी रजनी तेंदुलकर ने कहा था, “मैं कभी किसी मैच में नहीं गई थी. मैं बहुत तनाव में रहती थी. हम सचिन को टेलीविजन पर देखते थे. इस बार सचिन ने कहा कि आई, इस बार आपको आना ही होगा. मैंने उनसे आपके लिए यह मैच मुंबई में कराने के लिए कहा है। अगर आप नहीं आएंगी तो उन्हें कैसा लगेगा?. इस बार, मुझे शारीरिक समस्या थी. मैं सीढ़ियाँ नहीं चढ़ सकती थी. तब सचिन ने मेरे लिए खास तौर पर एक रैंप बनवाया. भारी भीड़ होने के कारण, सचिन ने मेरे लिए व्हीलचेयर भी मंगवाई.” सचिन ने पहले एक मदर्स डे पर अपनी माताजी के बारे में कहा था कि “वह एक ऐसी महिला है जो बाकी सभी की जगह ले सकती है, लेकिन उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता!”

एमएस धोनी की मां

2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेटर्स अपनी मां के नाम लिखी हुई जर्सी पहनकर खेले थे. उस दौरान एक इंटरव्यू में धोनी ने कहा था, “आप मुझसे पूछे तो ये इस बारे में था कि मैं अपनी मां से कितनी भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं. पिता का भी रोल महत्वपूर्ण होता है लेकिन हम मां की सराहना नहीं कर पाते, जैसे हमें करनी चाहिए.”

“हम जिस तरह 15 अगस्त, 26 जनवरी से पहले देशभक्ति में डूब जाते हैं. वो जरुरी भी है कि वो जो देश की रक्षा के लिए कर रहे हैं, उसके लिए हम रोज उनका धन्यवाद करें. हमें अपनी मां के रोल के लिए उनके साथ भी ऐसा करना चाहिए.”



Source link

Barcelona vs Real Madrid: El Clásico Not On TV – Here’s Where To Stream It In India

Barcelona vs Real Madrid: El Clásico Not On TV – Here’s Where To Stream It In India


Barcelona will host Real Madrid in the ongoing La Liga on May 11. Barcelona’s hopes of progressing in the Champions League came to an end after a thrilling 4-3 loss to Inter Milan in the second leg of their knockout tie. Despite that setback, Hansi Flick’s side recently bounced back with a memorable Copa del Rey triumph over Real Madrid and will now aim to solidify their lead in La Liga and move closer to clinching the title.

Barcelona currently leads La Liga with 79 points, four ahead of second-placed Real Madrid. A victory for Barcelona would extend their lead to seven points, bringing them closer to securing the title. Real Madrid, on the other hand, will be aiming to reduce the gap and keep their title hopes alive.

For Real Madrid, this is a must-win encounter. Following their Copa del Rey final defeat and a Champions League quarter-final exit at the hands of Arsenal, La Liga represents their last realistic chance to lift silverware this season.

Predicted Lineups:

Barcelona (4-2-3-1): Szczęsny; Eric, Cubarsí, Iñigo, Martín; De Jong, Pedri; Yamal, Olmo, Raphinha; Ferran.

Real Madrid (4-4-2): Courtois; Vázquez, … améni, García; Güler, … ícius.

Adding to the stakes, head coach Carlo Ancelotti has reportedly been told he will be replaced by Xabi Alonso at the end of the campaign. With his future decided, Ancelotti can approach this potentially final El Clásico without pressure, though a victory would be a fitting farewell. For Los Blancos, however, nothing less than three points will suffice.

Barcelona vs Real Madrid Broadcast Details

The highly anticipated El Clásico between FC Barcelona and Real Madrid is scheduled for Sunday, May 11, 2025, at 7:45 PM IST. This La Liga Matchday 35 fixture will take place at the Estadi Olímpic Lluís Companys in Barcelona.

Due to a recent change in broadcasting rights, the match will be available for live streaming on the FanCode platform in India. This move follows La Liga’s exclusive five-year partnership with FanCode, which has replaced Galaxy Racer (GXR) as the official broadcaster in the region.



Source link

भारत-श्रीलंका महिला टीम के बीच खिताबी भिड़ंत आज, जानिए पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग,अन्य डिटेल्स

भारत-श्रीलंका महिला टीम के बीच खिताबी भिड़ंत आज, जानिए पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग,अन्य डिटेल्स


IND-W vs SL-W Final Live Streaming: आज रविवार, 11 मई को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. लीग स्टेज में भारत ने 4 में से 3 मुकाबलों को जीतकर पहला स्थान हासिल किया. जबकि मेजबान श्रीलंका ने 4 में से 2 मैच जीते थे. खैर, अब इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा, आज जो टीम अच्छा करेगी वही चैंपियन बनेगी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम लीग में सिर्फ 1 ही मैच हारी है, वो उसे श्रीलंका ने ही हराया था. दोनों टीमों ने लीग स्टेज में एक-एक बार एक दूसरे को हराया है. आज फाइनल मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. चलिए जानते हैं मैच का टाइम टेबल, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.

कब शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका फाइनल मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मैच आज 11 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट

इस स्टेडियम में महिला क्रिकेट के 20 ओडीआई मुकाबले खेले जा चुके हैं, 9 बार वो टीम जीती है जिसने लक्ष्य का पीछा किया है जबकि 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. शुरुआत में संभलकर और मिडिल आर्डर में पारी को तेज किया जा सकता है. स्पिनर्स के लिए यहां अधिक मदद नजर आ रही है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को चाहिए कि 270-290 का स्कोर बनाया जाए, इससे कम स्कोर बना तो डिफेंड करना मुश्किल हो जाएगा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम संभावित प्लेइंग 11

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, नल्लापुरेड्डी चराणी, स्नेह राणा, शुचि उपाध्याय.

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की संभावित प्लेइंग 11

हसीनी परेरा, विषमी गुणरत्ने, हर्षिता माधवी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), नीलाक्षी दे सिल्वा, मनुदी नानायक्कारा, अनुष्का संजीवनी (विकेट कीपर), देवमी विहांगा, सुगंदिका कुमारी, माल्की मादरा, इनोशि प्रियधार्शनी.

IND-W vs SL-W फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां?

भारत बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

15 मई से वापस शुरू होगा IPL 2025 का आयोजन? आज है BCCI की मीटिंग, जानिए क्या है ताजा अपडेट

15 मई से वापस शुरू होगा IPL 2025 का आयोजन? आज है BCCI की मीटिंग, जानिए क्या है ताजा अपडेट


IPL 2025 Re-Schedule Dates, Venue: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच रोके गए IPL 2025 टूर्नामेंट का आयोजन 15 मई से वापस शुरू हो सकता है. ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को भी इसकी जानकारी दी गई है, जो अपने देश लौट चुके हैं. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कन्फर्म किया है कि आज महत्वपूर्ण मीटिंग होगी जिसमें वेन्यू सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा.

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट कोडस्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईपीएल गुरुवार 15 मई से वापस शुरू हो सकता है, इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को दे दी गई है. इसको लेकर आज BCCI की एक महत्वपूर्ण मीटिंग होनी है, जिसमें ईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी स्थिति पर चर्चा करके अंतिम फैसला ले सकते हैं.

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, “युद्ध विराम के नए घटनाक्रम के साथ, बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी कल स्थिति पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे. हम टूर्नामेंट के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और इसे पूरा करने का सर्वोत्तम संभव तरीका तय करेंगे. संघर्ष के समय मूल रूप से तय किए गए आयोजन स्थलों सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा. जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.”

किस वेन्यू पर खेले जाएंगे IPL 2025 के बचे हुए मैच?

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक और हैदराबाद के रजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है.

IPL 2025 में अब कितने मैच बचे हुए हैं?

धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को बीच में रोका गया था, जिसके बाद ही आईपीएल स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया. अब खबर है कि ये मैच भी दोबारा खेला जाएगा, जब IPL 2025 का अयोजन शुरू होगा. इस मैच समेत लीग स्टेज के अभी 13 मैच बचे हुए हैं. कोई टीम नहीं है, जिसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया हो जबकि तीन टीमें (CSK, RR, SRH) इसकी दौड़ से बाहर हो चुकी है.

 

 





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp