दोबारा कभी नहीं जाऊंगा पाकिस्तान, एयरपोर्ट पर ही रोने लगा क्रिकेटर; भारत-पाक तनाव के बीच खुलासा

दोबारा कभी नहीं जाऊंगा पाकिस्तान, एयरपोर्ट पर ही रोने लगा क्रिकेटर; भारत-पाक तनाव के बीच खुलासा


Daryl Mitchell Will Never Go Pakistan Again: भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों ने सीजफायर (India Pakistan Ceasefire) पर सहमति जताई है. इससे पहले दोनों ओर से मिसाइलें दागी गईं और खूब बमबारी हुई, इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL 2025 को आगे स्थगित करने का एलान किया था. हाल ही में जब विदेशी क्रिकेटर पाकिस्तान से उड़ान भरने के बाद दुबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए तो बांग्लादेशी खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके हमवतन क्रिकेटर नाहिद राणा कांपने लगे थे. उन्होंने एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में भी बताया, जिसने कहा है कि वो कभी पाकिस्तानी धरती पर कदम नहीं रखेगा.

क्रिकबज के मुताबिक दुबई एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद रिशाद हुसैन ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए बताया, “सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुसल परेरा, डेविड वीजे और टॉम कर्रन समेत सभी खिलाड़ी डरे हुए थे. दुबई में लैंड होने के बाद डेरिल मिचेल ने मुझसे कहा कि वो कभी दोबारा पाकिस्तान नहीं जाएंगे, खासतौर पर ऐसे संकट के समय में तो कतई नहीं.”

रोने लगा था यह क्रिकेटर

रिशाद हुसैन ने यह भी बताया कि टॉम कर्रन को जब यह पता चला कि पाकिस्तान में एयरपोर्ट को बंद किया जा चुका है तो वो रोने लगे थे. टॉम कर्रन किसी बच्चे की तरह रोने लगे थे और उन्हें चुप कराने के लिए 2-3 लोगों की जरूरत पड़ी थी.

बांग्लादेश के खिलाड़ी रिशाद हुसैन ने यह भी बताया कि दुबई में लैंड होने के बाद उन्हें खबर मिली कि जब उनका हवाई जहाज पाकिस्तान के एयरपोर्ट से उड़ान भर चुका था, उसके 20 मिनट बाद ही एयरपोर्ट पर हमला हो गया था. मौत से सिर्फ 20 मिनट दूर होने पर रिशाद हुसैन ने कहा कि दुबई आने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्हें दूसरा जीवन मिल गया हो.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट से रिटायर होंगे विराट या नहीं? ब्रायन लारा के लेटेस्ट पोस्ट ने कर दिया साफ; कर दी बड़ी प्रिडिक्शन



Source link

टेस्ट से रिटायर होंगे विराट या नहीं? ब्रायन लारा के लेटेस्ट पोस्ट ने कर दिया साफ

टेस्ट से रिटायर होंगे विराट या नहीं? ब्रायन लारा के लेटेस्ट पोस्ट ने कर दिया साफ


Brian Lara on Virat Kohli Test Retirement: क्रिकेट जगत में तब सनसनी फैल गई जब खबर सामने आई कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट (Rohit Sharma Test Retirement) ले चुके हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराट रिटायरमेंट लेने के बारे में BCCI से भी संपर्क साध चुके हैं. यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब करीब एक महीने बाद 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. खैर अब विराट की रिटायरमेंट के संबंध में दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने बयान दिया है.

विराट कोहली रिटायर होंगे या नहीं? ब्रायन लारा ने क्या कहा

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की अटकलों पर ब्रायन लारा ने सोशल मीडिया के माध्यम से विराट को एक खास मैसेज भेजा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि ‘किंग कोहली’ अभी रिटायरमेंट नहीं लेंगे.

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट को विराट कोहली की जरूरत है. वो रिटायरमेंट ना लेने के लिए राजी हो जाएंगे. वो टेस्ट क्रिकेट को अलविदा नहीं कहेंगे. बाकी के टेस्ट करियर में विराट कोहली 60 से अधिक के औसत से खेलने वाले हैं.”

विराट कोहली को मनाएगा BCCI

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार BCCI जल्द बैठक बुला सकता है, जिसमें विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ना लेने के लिए मनाने पर विचार संभव है. अगर विराट टीम का हिस्सा नहीं रहते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में अनुभव की बहुत कमी महसूस होगी. विराट चाहे पिछली 2 सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं, लेकिन वो मौजूदा जनरेशन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं. याद दिला दें कि विराट कोहली पिछले साल ही टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

नहीं गिरा कोई विकेट, फिर भी ऑलआउट हो गई टीम? इंटरनेशनल क्रिकेट में जो हुआ, उससे सब हैरान



Source link

नहीं गिरा कोई विकेट, फिर भी ऑलआउट हो गई टीम? इंटरनेशनल क्रिकेट में जो हुआ, उससे सब हैरान

नहीं गिरा कोई विकेट, फिर भी ऑलआउट हो गई टीम? इंटरनेशनल क्रिकेट में जो हुआ, उससे सब हैरान


Women T20 World Cup Asia Qualifier 2025: क्रिकेट जगत में आए दिन अजब-गजब घटनाएं देखने को मिलती रही हैं. अब महिला टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर 2025 टूर्नामेंट (2025 Women T20 World Cup Asia Qualifier) से एक टीम के बिना विकेट गिरे ऑलआउट होने का मामला सामने आया है. शनिवार को यूएई बनाम कतर मैच खेला गया, जिसमें यूएई की टीम ने अपने सारे 10 बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट कर दिया था. यूएई ने इस मैच में 192 रन बनाए, जवाब में कतर की पूरी टीम महज 29 रनों पर ऑलआउट हो गई.

यूएई की महिला टीम इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी थी. ईशा ओजा और तीर्थ सतीश ने अपनी टीम को शानदार और तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 16 ओवर में 192 रन बना डाले थे. एक तरफ ईशा ओजा ने 55 गेंद में 113 रनों की पारी खेली, दूसरी ओर तीर्थ ने 42 गेंदों में 74 रन बनाए. इसके बाद यूएई की टीम ने बाकी सारे 9 बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट करार दे दिया था. यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार है जब किसी टीम ने 2 या उससे ज्यादा बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट कर दिया है.

15 खिलाड़ियों का नहीं खुला खाता

गजब की बात यह रही कि यूएई के 8 बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले आउट दे दिए गए थे. कतर की टीम जवाब में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो रिप्जा बानो इमेनुएल, कतर के लिए रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा छूने वाली एकमात्र बल्लेबाज रहीं. कतर के 7 खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए, इस तरह मैच में कुल 15 खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. नतीजन यूएई की टीम ने 163 रनों के विशाल अंतर से यह मैच जीता.

यूएई ने गेंदबाजी के समय 6 बॉलर्स का इस्तेमाल किया और सभी 6 गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट लिया. मिचेल बोथा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, वहीं केटी थॉमप्सन ने 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा हीना होचनदानी, ईशा ओजा, इन्दुजा नंदकुमार और वैष्णवी महेश ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

भारत-पाक जंग रुकने के बाद आया विनेश फोगाट का रिएक्शन, कहा – भारतीय सेना को दिव्य नमन



Source link

IPL 2025 दोबारा कब से होगा शुरू? BCCI कल करेगी बहुत बड़ा एलान

IPL 2025 दोबारा कब से होगा शुरू? BCCI कल करेगी बहुत बड़ा एलान


IPL 2025 Resume Date: आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर कल यानी 11 मई को फैसला लिया जा सकता है. यह अपडेट भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति के बाद आया है. शनिवार शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान, दोनों ओर से फायरिंग रोक दी गई है. इसके तुरंत बाद एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अगले सप्ताह आईपीएल 2025 टूर्नामेंट को दोबारा शुरू किया जा सकता है. बता दें कि अभी टूर्नामेंट में प्लेऑफ चरण से पहले 13 मुकाबले (पंजाब-दिल्ली मैच सहित) खेले जाने बाकी हैं.

IPL 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच खेला जा रहा था. मुकाबले में 10.1 ओवर का ही खेल हो पाया था, तभी तकनीकी खराबी का हवाला देकर मैच को रोक दिया गया और कुछ देर बाद मैदान को खाली भी करवा दिया गया था. बाद में IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने खुलासा किया कि मैदान में किसी भगदड़ की घटना से बचने के लिए तकनीकी खराबी का सहारा लिया गया था.

इसी बीच ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबलों के लिए तीन मैदानों को चुना जा सकता है. ये 3 मैदान बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई का चेपॉलक और हैदराबाद का रजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हो सकते हैं. यह भी अपडेट है कि आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू करने की तारीख तय करने के लिए BCCI अधिकारी जल्द बैठक कर सकते हैं.

एक सप्ताह के लिए किया गया था सस्पेंड

9 मई को BCCI ने स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया है. टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने के पश्चात पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा सकता है, जो 8 मई को सुरक्षा कारणों से संपन्न नहीं हो पाया था.

यह भी पढ़ें:

भारत-पाक जंग रुकने के बाद आया विनेश फोगाट का रिएक्शन, कहा – भारतीय सेना को दिव्य नमन

लेफ्टिनेंट जनरल एमएस धोनी को आर्मी से कितनी सैलरी मिलती है?



Source link

भारत-पाक जंग रुकने के बाद आया विनेश फोगाट का रिएक्शन, कहा – भारतीय सेना को दिव्य नमन

भारत-पाक जंग रुकने के बाद आया विनेश फोगाट का रिएक्शन, कहा – भारतीय सेना को दिव्य नमन


Vinesh Phogat Prides Indian Army: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय ओलंपिक स्टार विनेश फोगाट ने बड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. विनेश ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है, लेकिन साथ ही उन्होंने सरकार की एक योजना को लेकर भी बड़ी बात कही है. विनेश फोगाट ने भारतीय सेना को नमन भी किया. बताते चलें कि फिलहाल भारत और पाकिस्तान, दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर लागू कर दिया गया है.

विनेश फोगाट ने कहा, “भारतीय सेना के वीर जवानों को दिल से नमन. आपकी बहदुरी, अनुशासन और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है.” विनेश ने भारतीय सेना पर गर्व करते हुए कहा कि भारत का फौजी हर परिस्थिति में सीमा पर डटा रहता है ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें. विनेश ने कहा कि देश को सेना पर गर्व है और पूरा देश जवानों का ऋणी है.

सरकार की योजना पर बड़ा बयान

विनेश फोगाट ने सरकार से विनम्र निवेदन करते हुए यह भी कहा कि कोई सैनिक सिर्फ 4 साल के लिए देश सेवा नहीं करना चाहेगा, इसलिए अग्निपथ योजना पर दोबारा विचार-विमर्श किया जाना चाहिए. अग्निपथ योजना को पूर्ण रूप से सितंबर 2022 में लागू किया गया था, जिसके तहत सैनिकों का सेवाकाल चार साल का किया गया था.

विनेश फोगाट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए मान गए हैं और जल्द दोनों पक्षों की उच्च स्तरीय बैठक की खबर सामने आई है. भारत और पाकिस्तान का तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. विनेश फोगाट पर नजर डालें तो पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कदम रखा, जहां उन्होंने जुलाना सीट से विजय प्राप्त की थी.

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकने से पहले मिली इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp