भारत-पाक जंग रुकने के बाद आया विनेश फोगाट का रिएक्शन, कहा – भारतीय सेना को दिव्य नमन

भारत-पाक जंग रुकने के बाद आया विनेश फोगाट का रिएक्शन, कहा – भारतीय सेना को दिव्य नमन


Vinesh Phogat Prides Indian Army: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय ओलंपिक स्टार विनेश फोगाट ने बड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. विनेश ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है, लेकिन साथ ही उन्होंने सरकार की एक योजना को लेकर भी बड़ी बात कही है. विनेश फोगाट ने भारतीय सेना को नमन भी किया. बताते चलें कि फिलहाल भारत और पाकिस्तान, दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर लागू कर दिया गया है.

विनेश फोगाट ने कहा, “भारतीय सेना के वीर जवानों को दिल से नमन. आपकी बहदुरी, अनुशासन और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है.” विनेश ने भारतीय सेना पर गर्व करते हुए कहा कि भारत का फौजी हर परिस्थिति में सीमा पर डटा रहता है ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें. विनेश ने कहा कि देश को सेना पर गर्व है और पूरा देश जवानों का ऋणी है.

सरकार की योजना पर बड़ा बयान

विनेश फोगाट ने सरकार से विनम्र निवेदन करते हुए यह भी कहा कि कोई सैनिक सिर्फ 4 साल के लिए देश सेवा नहीं करना चाहेगा, इसलिए अग्निपथ योजना पर दोबारा विचार-विमर्श किया जाना चाहिए. अग्निपथ योजना को पूर्ण रूप से सितंबर 2022 में लागू किया गया था, जिसके तहत सैनिकों का सेवाकाल चार साल का किया गया था.

विनेश फोगाट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए मान गए हैं और जल्द दोनों पक्षों की उच्च स्तरीय बैठक की खबर सामने आई है. भारत और पाकिस्तान का तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. विनेश फोगाट पर नजर डालें तो पेरिस ओलंपिक्स 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कदम रखा, जहां उन्होंने जुलाना सीट से विजय प्राप्त की थी.

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकने से पहले मिली इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी



Source link

भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकने के बाद क्या फिर से शुरू होगा IPL? क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज

भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकने के बाद क्या फिर से शुरू होगा IPL? क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज


India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकने के बाद अब आईपीएल 2025 फिर से शुरू हो सकता है. दोनों देशों के बीच तनाव के चलते ही बीसीसीआई ने आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया था. लेकिन अब भारत-पाक के बीच सीजफायर लगने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि आईपीएल को फिर से शुरू किया जा सकता है.

एक हफ्ते के लिए IPL किया था सस्पेंड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार, 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को रद्द कर दिया था. इसके पीछे की वजह भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव था. बीसीसीआई ने अगले दिन शुक्रवार, 9 मई को आईपीएल 2025 को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया, जिसमें कहा गया कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया जाता है. लेकिन अब भारत-पाकिस्तान के बीच शांति होने से जल्द ही दोबारा आईपीएल शुरू हो सकता है.

पंजाब-दिल्ली के बीच दोबारा खेला जाएगा मैच

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ ये मैच दोबारा खेला जा सकता है. आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी तक पॉइंट्स टेबल में उस मैच के रद्द होने के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है. दोनों टीमों के खाते में इस मैच को जोड़ा नहीं गया है. इसके चलते ये अनुमान लगाया जा सकता है कि दिल्ली-पंजाब के बीच ये मैच फिर दोबारा खेला जाएगा. लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

आईपीएल पॉइंट्स टेबल

आईपीएल पॉइंट्स टेबल में गुजरात और बेंगलुरु 16-16 अंकों के साथ टॉप 2 में हैं. पंजाब की टीम 15 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. मुंबई 14 अंकों के साथ चौथे और दिल्ली 13 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है. कोलकाता इस टूर्नामेंट में अब तक 11 अंक हासिल करके 6वें नंबर पर बैठी है. वहीं लखनऊ 10 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है. अभी ये सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं. हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. लेकिन अभी भी इन टीमों के 2-3 मैच खेलने बचे हैं.

यह भी पढ़ें

टेस्ट में नंबर चार पर विराट कोहली की जगह ले सकता है ये धाकड़ बल्लेबाज, लगातार कर रहा है शानदार प्रदर्शन



Source link

BCCI ने इस प्रभावशाली व्यक्ति को सौंपी विराट को मनाने की जिम्मेदारी, जानें पूरा मामला

BCCI ने इस प्रभावशाली व्यक्ति को सौंपी विराट को मनाने की जिम्मेदारी, जानें पूरा मामला


Virat Kohli Retirement News: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है. उन्होंने बीसीसीआई को टेस्ट से संन्यास लेने की बात कही है. हालांकि, बोर्ड ने किंग कोहली से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है. इस बीच खबर आई है कि बीसीसीआई ने एक प्रभावशाली व्यक्ति को किंग कोहली को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है.

न्यूज एजंसी आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. आईएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विराट कोहली ने 20 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण पांच मैचों की सीरीज से पहले बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है. लेकिन बीसीसीआई ने इंग्लैंड की अहम सीरीज को देखते हुए पहले कोहली से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. 

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, हां विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अपनी संभावित योजना पर पुनर्विचार करने और मनाने के लिए, बीसीसीआई ने आने वाले दिनों में करिश्माई क्रिकेटर से बात करने और उन्हें सबसे लंबे प्रारूप में अपने करियर को आगे बढ़ाने को लेकर मनाने के लिए एक बेहद प्रभावशाली क्रिकेट हस्ती को बुलाया है. खासकर यह देखते हुए कि इंग्लैंड का दौरा करीब है. भारत को इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से खेला जाएगा.

बता दें कि कोहली के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का हिस्सा बनने के इच्छुक नहीं होने के बारे में विचार थे, लेकिन यह पता चला कि उन्होंने उस प्रारूप को छोड़ने पर विचार किया है जिसे खेलना उन्हें हमेशा से पसंद था, जैसा कि 68 टेस्ट में भारत की कप्तानी करते हुए उनके मुखर शब्दों से पता चलता है. सूत्रों ने कहा, हालांकि कोहली एक ऐसे व्यक्ति हैं जो वास्तव में अपना मन जल्दी नहीं बदलते हैं, लेकिन बेहद प्रभावशाली क्रिकेट हस्ती के शब्दों का उनके निर्णय लेने और उनके टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के बारे में विचारों पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है.



Source link

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकने से पहले मिली इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकने से पहले मिली इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी


Indore Holkar Stadium: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इसी के चलते मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को आया.

होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

आईएएनएस के रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को आए मेल में पाकिस्तान के देश भर में स्लीपर सेल होने का जिक्र किया गया है. इस मेल में पाकिस्तान की बौखलाहट साफ-साफ नजर आ रही है. इस ईमेल में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है. स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल को पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

तुकोगंज के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि यह ईमेल अधिकारी को आया था, जिसमें होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद स्टेडियम को खाली कराया गया. पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस पता लगा रही है कि ईमेल को किसने भेजा है और यह किसी की शरारत तो नहीं है.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात चल रहे थे. पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल व ड्रोन के जरिए हमले करने की कोशिश की. लेकिन, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया. भारतीय सेना पाकिस्तान के उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इस मेल से पहले गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भी आ चुकी है. हालांकि अब भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने युद्ध रोक दिया है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ‘पाकिस्तान’ स्लीपर सेल ने भेजा मेल



Source link

BCCI ने इस प्रभावशाली व्यक्ति को सौंपी विराट को मनाने की जिम्मेदारी, जानें पूरा मामला

विराट को अभी नहीं लेना चाहिए संन्यास, 3 कारण से समझें क्यों है टीम इंडिया को कोहली की जरूरत


Why Virat Kohli Should Now Retire: पिछले डेढ़ दशक पर नजर डालें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया को अपने कंधों पर ढोते आए हैं. एक तरफ कोहली हैं, जो अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 27 हजार से अधिक रन बना चुके हैं, दूसरी ओर रोहित शर्मा ने तीनों फॉर्मेट में 19 हजार से अधिक रन बनाए हैं. दरअसल रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा (Rohit Sharma Retirement) कहा है, इससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या 36 वर्षीय विराट कोहली भी क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं. यहां उन कारणों के बारे में जानिए, जो साबित करते हैं कि अभी विराट की टीम इंडिया को बहुत ज्यादा जरूरत है और उन्हें रिटायर नहीं होना चाहिए.

1. शानदार फॉर्म के बीच, रिटायरमेंट क्यों

विराट कोहली पिछली 2 टेस्ट सीरीज में कुल मिलाकर सिर्फ 283 रन बना पाए हैं, जिनमें एक शतक और एक फिफ्टी शामिल है. इसके बावजूद जब उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में जगह मिली तो चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना हुई थी. विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी में 54.5 के शानदार औसत से 218 रन बनाए और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे. उसके बाद उनकी शानदार फॉर्म IPL 2025 में भी जारी है, जहां उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बना लिए हैं.

2. टीम इंडिया के पास अभी विराट कोहली का रिप्लेसमेंट नहीं

विराट कोहली चाहे 36 की उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन सिंगल-डबल रन लेकर स्कोरबोर्ड को चलाते रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. विराट की यही खासियत टीम इंडिया को मुकाबले में पिछड़ने नहीं देती है. श्रेयस अय्यर गजब की फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन वो 4 नंबर पर बैटिंग कर रहे हैं. सवाल है कि विराट अगर रिटायर हो गए तो 3 नंबर पर आकर टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का दबाव कौन कम करेगा?

3. फिटनेस लेवल में कोई गिरावट नहीं

विराट कोहली ने क्रिकेट के खेल में फिटनेस के नए मानक तय कर दिए हैं. वो 36 की उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन क्रिकेट शॉट्स में सटीकता, टाइमिंग, रनिंग और अन्य चीजों में 20 वर्षीय युवाओं को मात देने का दम रखते हैं. धैर्य और एनर्जी लेवल टेस्ट क्रिकेट की 2 मुख्य मांग होती हैं, जिनपर विराट खरे उतरते रहे हैं. हालांकि पिछली 2 टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा है. इससे यह तथ्य नहीं बदल जाता कि विराट कोहली का फिटनेस लेवल आज के युवाओं से कहीं बेहतर है.

यह भी पढ़ें:

नहीं निकली शाहिद अफरीदी की अकड़, भारतीय हो तो नया वीडियो देख आपका खून खौल जाएगा; जानें क्या कहा



Source link

नहीं निकली शाहिद अफरीदी की अकड़, भारतीय हो तो नया वीडियो देख आपका खून खौल जाएगा

नहीं निकली शाहिद अफरीदी की अकड़, भारतीय हो तो नया वीडियो देख आपका खून खौल जाएगा


Shahid Afridi on India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में कई भारतीय क्रिकेटरों ने भारतीय सेना के समर्थन में आकर पोस्ट किए हैं. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी आलोचनाओं में घिरे रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक बयान दिया था कि एक देश कायरतापूर्ण तरीके से अपने पड़ोसी देश पर आक्रामकता दिखा रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सामने से हो रहे नियम विरुद्ध तरीके से हमलों का पाकिस्तानी सेना ने सटीक जवाब दिया है. इस बयान के लिए लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था.

अब शाहिद अफरीदी के घर का एक वीडियो सामने आया है, जिसके ऊपर पाकिस्तान का झण्डा लहरा रहा है. तेज हवाओं के बीच शाहिद अफरीदी अपने घर की छत पर टहलते नजर आए और बोतल से कुछ पीते भी दिखे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी उम्मीद, मेरा विश्वास, मेरी वीरता, मेरी ताकत और मेरा भविष्य.”


शाहिद अफरीदी का सोशल मीडिया अकाउंट बैन

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण भारत सरकार ने पाकिस्तान की कई जानी-मानी हस्तियों का सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया था. इन लोगों में शाहिद अफरीदी, बाबर आजम के अलावा फेमस सिंगर आतिफ असलम का नाम भी शामिल है. भारत-पाक तनाव के बीच शाहिद अफरीदी को इस वीडियो के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है.

PCB को लगा है झटका

युद्ध जैसे हालातों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी बहुत बड़ा झटका लगा है. दरअसल रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हुए अटैक के बाद पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी मैचों को यूएई में करवाए जाने की घोषणा हुई थी. हाल ही में यूएई ने PSL 2025 के बाकी मुकाबलों की मेजबानी करने से साफ इनकार कर दिया था. बता दें कि अभी प्लेऑफ चरण समेत PSL 2025 सीजन में 8 मुकाबले बाकी हैं.

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni In Indian Army: क्या देश के लिए बॉर्डर पर जाएंगे महेंद्र सिंह धोनी? ये है बड़ी वजह





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp