रावलपिंडी में ड्रोन अटैक के बाद PSL मैच रद्द; कराची-दोहा और दुबई में खेले जाएंगे बाकी बचे मुकाबले

रावलपिंडी में ड्रोन अटैक के बाद PSL मैच रद्द; कराची-दोहा और दुबई में खेले जाएंगे बाकी बचे मुकाबले

Pakistan Super League Match Cancelled: पाकिस्तान के रावलपिंडी में क्रिकेट स्टेडियम के पास ड्रोन अटैक होने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है. आज 8 मई की रात इस क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसे इस ड्रोन अटैक के बाद रद्द कर दिया गया है. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएसएल के बाकी बचे मुकाबलों का वेन्यू भी इस हमले के बाद बदला जा सकता है. पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी बचे मैच कराची, दोहा और दुबई में खेले जाएंगे.

यह खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें

बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट अगर BCCI ने किया ‘Boycott’, होगा इतने करोड़ का नुकसान

Source link

IPL 2025 होगा आखिरी सीजन? अगले साल आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे ये 5 दिग्गज

IPL 2025 होगा आखिरी सीजन? अगले साल आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे ये 5 दिग्गज

आईपीएल 2025 में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं. जिनका ये आखिरी सीजन हो सकता है. कुछ खिलाड़ी हैं, जो अपनी उम्र की वजह से नहीं खेलते हुए दिखेंगे. वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनका फॉर्म सही नहीं है. उन्हें भी शायद ही अगले साल खेलने का मौका मिले.

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का ये आखिरी सीजन हो सकता है. ईशांत 36 साल के हो गए हैं. वो टीम इंडिया से भी लगभग चार साल से बाहर चल रहे हैं. इस सीजन में वो गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. जहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने सात मैचों में 51.25 की औसत से सिर्फ चार विकेट लिए हैं.

ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे. हालांकि वो चोट की वजह से अब इस सीजन से बाहर हो गए हैं. लेकिन 36 साल के मैक्सवेल पिछले कई सीजन से फॉर्म से बाहर चल रहे हैं. इस साल उन्होंने सात मैचों में 8 की बेकार औसत से सिर्फ 48 रन बनाए. जिस तरह का उनका फॉर्म वो शायद ही अगले साल खेलते दिखें.

फाफ डु प्लेसिस 40 साल के हो गए हैं. इस साल वो दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं. इस सीजन में उन्होंने 6 पारियों में 28 की औसत से 168 रन बनाए हैं. उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं. लेकिन प्लेसिस के अगले साल न खेलने की सबसे बड़ी वजह उनकी उम्र बन सकती है.

रविचंद्रन अश्विन इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं. 38 साल के अश्विन का ये आखिरी सीजन हो सकता है. अश्विन का इस साल प्रदर्शन काफी खराब रहा है. अश्विन ने 8 मैच में 48.4 की औसत से सिर्फ 5 विकेट लिए हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में सीएसके की कप्तानी कर रहे एमएस धोनी का भी ये आखिरी सीजन हो सकता है. धोनी की उम्र 43 साल हो गई है. साथ ही उनका प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है. धोनी ने 12 मैचों में सिर्फ 180 रन बनाए हैं.

Published at : 08 May 2025 04:14 PM (IST)

आईपीएल फोटो गैलरी

आईपीएल वेब स्टोरीज

Source link

धर्मशाला में आज होगा PBKS बनाम DC मैच, जानिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

धर्मशाला में आज होगा PBKS बनाम DC मैच, जानिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

PBKS vs DC Pitch Report: आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा. आज IPL 2025 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली हमें पहली टीम मिल सकती है, लेकिन धर्मशाला में मौसम बिगड़ा हुआ है और ये खेल का मजा किरकिरा कर सकता है. मौसम का असर असर पिच पर भी देखने को मिलेगा. चलिए आपको वेदर रिपोर्ट के साथ पिच रिपोर्ट और बताते हैं कि कौन सी टीम आज जीतकर प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म कर लेगी.

धर्मशाला में कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज 8 मई को धर्मशाला में बारिश की संभावना 65 प्रतिशत तक है. टॉस 7 बजे होगा और इस दौरान भी बारिश की संभावना बढ़कर 70 प्रतिशत तक हो जाएगी. इतना तय हैं कि मैच बारिश से प्रभावित जरूर होगा, उम्मीद है कि आज मैच हो क्योंकि आज एक टीम जीतकर प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म कर लेगी.

धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां असर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, लेकिन बारिश के बाद यहां की पिच गेंदबाजों को मदद कर सकती है. बारिश के बाद यहां शॉट खेलना आसान नहीं होगा, आउटफील्ड भी धीमा हो सकता है. हालांकि मैदान छोटा है जो बल्लेबाजों के पक्ष में रहता है. तेज गेंदबाजों के मुकाबले यहां स्पिनर्स को अच्छी मदद मिल सकती है. पहली पारी में यहां 180 से अधिक रन बने तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मुश्किल होगी.

HPCA स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड कैसा है

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के कुल 14 मैच खेले गए हैं. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 9 बार और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 5 बार जीती है. इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 241 का है, जो पिछले साल आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ बनाया था.

इस ग्राउंड पर सबसे सफल रन चेज 178 रन का है, जो 15 साल पहले 2010 में डेक्कन चार्जर्स ने हासिल किया था. सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 106 रन का है, जो गिलक्रिस्ट ने 2011 में बनाया था. अमित मिश्रा ने 9 रन देकर यहां 2011 में 4 विकेट लिए थे, जो सबसे अच्छा स्पेल है.

कौन सी टीम बनेगी IPL 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम

आज पंजाब किंग्स के लिए महत्वपूर्ण मैच है, क्योंकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने अक्षर पटेल एंड टीम को हराया तो वह आईपीएल सीजन 18 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. अभी पंजाब के 11 मैचों में 7 जीत के बाद 15 अंक हैं, आज जीती तो टीम के 17 अंक हो जाएंगे.

Source link

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ा या उन्हें हटाया गया? जानिए क्यों उठ रहे हैं सवाल

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ा या उन्हें हटाया गया? जानिए क्यों उठ रहे हैं सवाल

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. बुधवार 7 मई को जब उन्होंने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था, तो सभी चौंक गए क्योंकि उम्मीद थी कि वह IPL 2025 के बाद इंग्लैंड दौरे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का नेतृत्व करेंगे. अब ऐसे सोशल मीडिया पर फैन्स आरोप लगा रहे हैं कि रोहित के रिटायरमेंट की घोषणा से पहले ही उन्हें बता दिया गया था कि वह टेस्ट में कप्तान नहीं होंगे.

पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जब रोहित शर्मा ने एक टेस्ट मैच से हटने का फैसला किया, तभी खबरें आने लगी थी कि वह जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. हालांकि उन्होंने तब इस खबर का खंडन किया था. वही सीरीज रोहित की आखरी टेस्ट सीरीज साबित हुई. बुधवार को रोहित शर्मा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी.

रोहित शर्मा ने लिखा, "सभी को नमस्ते, मैं यह बताना चाहता हूँ कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. सफेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया. मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा."

क्या रोहित शर्मा को रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया गया?

अब ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि रोहित शर्मा के ऐलान से 1 घंटे पहले ही खबर आ गई थी कि बीसीसीआई ने रोहित को बता दिया है कि वह इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट कप्तान नहीं होंगे. ऐसा तो नहीं है कि रोहित ने इस खबर के बाद ऐसा किया हो, क्योंकि रोहित सभी अधिकारियों से बात कर सकते हैं. तो हो सकता है कि इसमें सच्चाई भी हो कि रोहित से ऐसा बोला गया हो. जिसके बाद ही रोहित ने रिटायरमेंट की घोषणा की हो.

रोहित ने 2024 में कुल 14 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में 24.76 की एवरेज से 619 रन बनाए थे. इसमें 2 शतकीय पारी शामिल थी. टेस्ट में वह लगातार फ्लॉप हो रहे थे. पिछली 9 पारियों में उन्होंने कुल 68 ही रन बनाए थे.

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर

रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2013 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने 12 सालों के करियर में 67 टेस्ट मैच खेले, जिनमें खेली 116 पारियों में 4301 रन बनाए. इस फॉर्मेट में रोहित ने 12 शतक और 18 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट में उनकी सर्वाधिक पारी 212 रनों की है.

Source link

गिल, बुमराह या कोई और? दिग्गज खिलाड़ियों ने बताया रोहित के बाद किसे देनी चाहिए कप्तानी

गिल, बुमराह या कोई और? दिग्गज खिलाड़ियों ने बताया रोहित के बाद किसे देनी चाहिए कप्तानी

रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है. वह ना सिर्फ इस फॉर्मेट में खेल रहे थे बल्कि कप्तान भी थे, उम्मीद थी कि वह IPL 2025 के बाद इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने जाएंगे. लेकिन उनके रिटायरमेंट से अब सबसे बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा? इसको लेकर पूर्व दिग्गजों ने अपनी राय दी.

भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेल चुके रोहित शर्मा ने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था. बॉर्डर गावस्कर सीरीज में उन्होंने एक मैच नहीं खेला था, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की ख़बरें सामने आई थी लेकिन तब उन्होंने इसका खंडन किया था. अब उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है और साफ़ किया है कि वनडे में वह खेलना जारी रखेंगे. इससे पहले वह टी20 से सन्यास ले चुके हैं.

भारतीय टेस्ट टीम के अगले कप्तान बनने की दौड़ में शामिल प्लेयर्स

सबसे बड़ा सवाल यही है, जिसको लेकर बीसीसीआई को जल्द ही घोषणा करनी पड़ेगी क्योंकि टीम को IPL के बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत के अगले टेस्ट कप्तान की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल का नाम सबसे आगे सामने आ रहा है. हालांकि केएल राहुल भी रेस में हैं, जो टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं. बुमराह भी इस फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल चुके हैं. विराट का नाम भी कुछ रिपोर्ट्स में लिया जा रहा है, लेकिन ऐसा मुश्किल लग रहा है कि वह एक बार फिर कमान संभालेंगे.

दिग्गजों ने बताया किसे होना चाहिए भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान

IPL 2025 में KKR vs CSK मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए हरभजन सिंह ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में जसप्रीत बुमराह को चुना, जिन्हे टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनना चाहिए.

हरभजन ने कहा, “रोहित शर्मा बड़े दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे. अगर वो नहीं तो किस पर नजर जाती है. मेरे लिहाज से तो बुमराह, अगर आप आगे की सोच रहे हैं तो वो उपकप्तान भी हैं. जरूर आप शुभमन गिल की तरफ भी सोच रहे होंगे लेकिन उन्हें समय दे सकते है. कम से कम एक साल के लिए, इस दौरान आप गिल को तैयार कीजिए.”

आकाश चोपड़ा ने कहा, “सिडनी टेस्ट में इंजरी हुई और जसप्रीत बुमराह चले गए, बुमराह की इंजरी की समस्या थी, वो 2-3 महीने बाहर रहे. पता नहीं सेलेक्टर्स किस तरह सोच रहे होंगे. क्या वह पांच टेस्ट मैच खेलेंगे भी, या उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आप 3-4 खिलाएंगे फिर बीच में उनको ब्रेक देंगे. नहीं तो वह पूरी तरह आइडल हैं, उनसे बेहतर कोई नहीं है.”

संजय बांगर ने कहा, “जसप्रीत बुमराह को तो कप्तान बनाना ही चाहिए क्योंकि वह कप्तानी के लिए रेस में थे. केएल राहुल उपकप्तान के लिए अच्छे विकल्प हैं.”

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp