गिल, बुमराह या कोई और? दिग्गज खिलाड़ियों ने बताया रोहित के बाद किसे देनी चाहिए कप्तानी

गिल, बुमराह या कोई और? दिग्गज खिलाड़ियों ने बताया रोहित के बाद किसे देनी चाहिए कप्तानी

रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है. वह ना सिर्फ इस फॉर्मेट में खेल रहे थे बल्कि कप्तान भी थे, उम्मीद थी कि वह IPL 2025 के बाद इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने जाएंगे. लेकिन उनके रिटायरमेंट से अब सबसे बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा? इसको लेकर पूर्व दिग्गजों ने अपनी राय दी.

भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेल चुके रोहित शर्मा ने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला था. बॉर्डर गावस्कर सीरीज में उन्होंने एक मैच नहीं खेला था, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की ख़बरें सामने आई थी लेकिन तब उन्होंने इसका खंडन किया था. अब उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है और साफ़ किया है कि वनडे में वह खेलना जारी रखेंगे. इससे पहले वह टी20 से सन्यास ले चुके हैं.

भारतीय टेस्ट टीम के अगले कप्तान बनने की दौड़ में शामिल प्लेयर्स

सबसे बड़ा सवाल यही है, जिसको लेकर बीसीसीआई को जल्द ही घोषणा करनी पड़ेगी क्योंकि टीम को IPL के बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत के अगले टेस्ट कप्तान की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल का नाम सबसे आगे सामने आ रहा है. हालांकि केएल राहुल भी रेस में हैं, जो टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं. बुमराह भी इस फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल चुके हैं. विराट का नाम भी कुछ रिपोर्ट्स में लिया जा रहा है, लेकिन ऐसा मुश्किल लग रहा है कि वह एक बार फिर कमान संभालेंगे.

दिग्गजों ने बताया किसे होना चाहिए भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान

IPL 2025 में KKR vs CSK मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए हरभजन सिंह ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में जसप्रीत बुमराह को चुना, जिन्हे टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनना चाहिए.

हरभजन ने कहा, “रोहित शर्मा बड़े दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे. अगर वो नहीं तो किस पर नजर जाती है. मेरे लिहाज से तो बुमराह, अगर आप आगे की सोच रहे हैं तो वो उपकप्तान भी हैं. जरूर आप शुभमन गिल की तरफ भी सोच रहे होंगे लेकिन उन्हें समय दे सकते है. कम से कम एक साल के लिए, इस दौरान आप गिल को तैयार कीजिए.”

आकाश चोपड़ा ने कहा, “सिडनी टेस्ट में इंजरी हुई और जसप्रीत बुमराह चले गए, बुमराह की इंजरी की समस्या थी, वो 2-3 महीने बाहर रहे. पता नहीं सेलेक्टर्स किस तरह सोच रहे होंगे. क्या वह पांच टेस्ट मैच खेलेंगे भी, या उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आप 3-4 खिलाएंगे फिर बीच में उनको ब्रेक देंगे. नहीं तो वह पूरी तरह आइडल हैं, उनसे बेहतर कोई नहीं है.”

संजय बांगर ने कहा, “जसप्रीत बुमराह को तो कप्तान बनाना ही चाहिए क्योंकि वह कप्तानी के लिए रेस में थे. केएल राहुल उपकप्तान के लिए अच्छे विकल्प हैं.”

Source link

सौरव गांगूली से लेकर इरफान पठान तक, रोहित शर्मा के संन्यास पर किसने क्या कहा पढ़िए

सौरव गांगूली से लेकर इरफान पठान तक, रोहित शर्मा के संन्यास पर किसने क्या कहा पढ़िए

रोहित शर्मा को एक ‘शांत योद्धा से एक नेतृत्वकर्ता’ के रूप में विकसित होते देखने वाले भारतीय क्रिकेट जगत ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने पर उनकी सराहना की. रोहित ने अपने पीछे ऐसा प्रभाव छोड़ा जो ‘ड्रेसिंग रूम में हमेशा के लिए गूंजेगा. रोहित ने तत्काल प्रभाव से अपने लाल गेंद के करियर को अलविदा कह दिया जिससे एक उल्लेखनीय सफर का अंत हुआ.

पिछले साल भारत को विश्व खिताब दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप को अलविदा कहने वाले 38 साल के रोहित अब केवल एकदिवसीय टीम की कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करेंगे. जैसे ही उनके संन्यास की खबर आई क्रिकेट जगत उनकी तारीफों के पुल बांधने लगा.

युवराज सिंह ने क्या कहा

भारत के विश्व कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक ‘शांत योद्धा’ के रूप में उनके विकास पर अपना नजरिया रखा. युवराज ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में आपसे बहुत कुछ अपेक्षित है – जज्बा, धैर्य और चरित्र. भाई, आपने इसमें अपना सब कुछ झोंक दिया और इसे बेहद सहज बना दिया. एक शांत योद्धा से लेकर शीर्ष पर एक नेतृत्वकर्ता तक, सफेद कपड़ों में आपकी यात्रा विशेष रही है. आप पर गर्व है, शुभकामनाएं.’’

ऋषभ पंत ने क्या कहा

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट टीम में रोहित की अनुपस्थिति के कारण पैदा हुए भावनात्मक शून्य को दोहराया. पंत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘आपकी उपस्थिति और प्रभाव हमेशा ड्रेसिंग रूम में गूंजता रहेगा. हमेशा के लिए प्यार रोहित भाई.’’

गौतम गंभीर ने क्या लिखा

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक मास्टर, एक नेता और एक रत्न!’’

पार्थिव पटेल ने क्या कहा

पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा, ‘‘एक युग का अंत! रोहित टेस्ट क्रिकेट में आपका धैर्य, अनुग्रह और नेतृत्व हमेशा भारत की क्रिकेट यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रहेगा. यादों के लिए धन्यवाद, कप्तान.’’

सौरव गांगुली ने क्या कहा

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने महसूस किया कि रोहित ने ‘सही समय पर सही निर्णय लिया.’

मयंक अग्रवाल ने क्या कहा

भारत के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने पुरानी यादों को ताजा किया. मयंक ने लिखा, ‘‘पवेलियन से बाहर आना, 22 गज की पिच पर आपसी समझ, ड्रेसिंग रूम में हंसी-मजाक और मैदान पर हावी होने की मानसिकता. आपके साथ सफेद कपड़ों में ये यादें साझा करके खुशी हुई.’’

आरपी सिंह ने क्या कहा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने एक खिलाड़ी और एक नेता के रूप में भारतीय क्रिकेट में रोहित के ‘अतुलनीय’ योगदान की सराहना की. उन्होंने लिखा, ‘‘रोहित को बहुत-बहुत सलाम! भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान अतुलनीय है. रोमांचक पारियों से लेकर जुनून और गर्व के साथ टीम का नेतृत्व करने तक, आपने अपना सब कुछ दिया है. आपको एक अच्छी छुट्टी और खुशियों से भरे भविष्य की शुभकामनाएं.’’

यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा

युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने भी रोहित की सराहना की. जायसवाल ने कहा, ‘‘रोहित भाई, सफेद कपड़ों में आपके साथ क्रीज साझा करना किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। हर चीज के लिए धन्यवाद.’’

अन्य क्रिकेटर्स में किसने क्या कहा

रोहित के नेतृत्व में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले ध्रुव जुरेल ने कहा, ‘‘मेशा मेरे पहले कप्तान. हैप्पी रिटायरमेंट, रोहित भैया.’’ रोहित ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने रोहित के योगदान की सराहना की. शाह ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में आपके साहसिक नेतृत्व और अपने करियर के दौरान सबसे लंबे प्रारूप के प्रशंसकों को दिए गए मनोरंजन के लिए रोहित को धन्यवाद. मैदान पर और मैदान के बाहर भविष्य की पारियों के लिए आपको शुभकामनाएं!’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने लिखा, ‘‘रोहित शर्मा का भारतीय क्रिकेट पर प्रभाव रिकॉर्ड और आंकड़ों से कहीं बढ़कर है. वह टीम में धैर्य और आश्वासन की भावना लाए- एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में. दबाव में शांत रहने और टीम की जरूरतों को लगातार अपनी जरूरतों से ऊपर रखने की उनकी क्षमता ने उन्हें वास्तव में एक विशेष खिलाड़ी और नेतृत्वकर्ता बनाया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट भाग्यशाली रहा है कि उसे रोहित जैसा व्यक्ति मिला – जिसने पेशेवरपन और खेल भावना के उच्चतम मानकों को बरकरार रखा. वह ना केवल एक उल्लेखनीय खेल रिकॉर्ड, बल्कि अनुशासन और निस्वार्थता की संस्कृति को पीछे छोड़ गए हैं जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी.’’

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने इंग्लैंड में रोहित के कारनामों को याद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

पठान ने कहा, ‘‘आपके टेस्ट करियर के लिए रोहित को बधाई. इंग्लैंड में 2021 की टेस्ट श्रृंखला को आपकी वीरता के लिए याद किया जाएगा. अपने अगले चरण के लिए शुभकामनाएं.’’

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी रोहित के एक दशक लंबे करियर की सराहना की. उन्होंने लिखा,‘‘शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई रोहित. आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आपके वनडे सफर के लिए शुभकामनाएं.’’

सुधीर

Source link

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत, जानिए वजह

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की मौत, जानिए वजह

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अभी तनावपूर्ण बने हुए हैं. पहलगाम हमले में पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इस दौरान भारतीय सेना ने ध्यान रखा कि किसी आम नागरिक को कोई नुकसान ना हो, जबकि पाकिस्तान की सेना जम्मू कश्मीर के पुंछ में गोलीबारी कर रही है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट से एक बुरी खबर आई. 22 साल के क्रिकेटर अलीम खान की मैच के दौरान मौत हो गई.

22 वर्षीय अलीम खान पीसीबी चैलेंज लीग में खेल रहे थे. 5 मई को एक मुकाबले के दौरान अलीम गेंदबाजी करते हुए अचानक मैदान पर गिर गए. ये तब हुआ जब वह रन-अप ले रहे थे. उनके अचानक गिरते ही अंपायर ने तुरंत मेडिकल टीम को मदद के लिए बुलाने का इशारा किया. उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया.

गेंदबाज दिल का दौरा पड़ने की वजह से मैदान में गिर गए थे. हॉस्पिटल में उन्हें ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टर्स ने पुष्टि करते हुए उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गहरा दुख व्यक्त किया है, तथा घरेलू क्रिकेट के निदेशक अब्दुल्ला खुर्रम नियाज़ी ने अलीम के शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.

अलीम एक उभरते हुए खिलाड़ी थे, जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते थे, इसलिए उनका स्थान प्लेइंग 11 में महत्वपूर्ण होता था.

भारत में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के अकाउंट बैन

पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन चल रहा है, जिसका प्रसारण भारत में पहले हो रहा था लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसके भारत में प्रसारण पर बैन लग गया. भारत सरकार ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए. पीएसल और इनकी टीमों के सोशल मीडिया एकाउंट्स भी भारत में प्रतिबंधित हो गए हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज तो पहले ही बंद थी अब हमलों के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी से मांग की है कि उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट में भी पाक के साथ ग्रुप में ना रखा जाए. इससे दोनों के बीच मुकाबलों की संभावना और भी कम हो जाएगी.

Source link

रोहित शर्मा ने लिया संन्यास तो गौतम गंभीर ने किया ऐसा पोस्ट, फैन्स हुए इमोशनल

रोहित शर्मा ने लिया संन्यास तो गौतम गंभीर ने किया ऐसा पोस्ट, फैन्स हुए इमोशनल

बुधवार को रोहित शर्मा द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के कुछ ही देर बाद, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

सोशल मीडिया पर गंभीर ने लिखा, “एक मास्टर, एक लीडर और एक रत्न! रोहित शर्मा”.

गंभीर का पोस्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके और रोहित के बीच कुछ दिनों पहले तनाव की खबरें आई थीं. इस सप्ताह की शुरुआत में एबीपी इंडिया एट 2047 समिट में बोलते हुए गंभीर ने उनके और रोहित के बीच किसी भी तरह के तनाव को खारिज किया था.

गंभीर ने कहा, “ये सिर्फ़ कुछ लोगों ने जो यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, या जो ‘विशेषज्ञ’ बने बैठे हैं, टीआरपी के लिए बोल रहे हैं उनका किया धरा है. हमने दो महीने पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. कल्पना करें कि अगर हम नहीं जीते होते। तब आप मुझसे किस तरह के सवाल पूछ रहे होते?.”

रोहित ने टेस्ट से लिया संन्यास
रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. रोहित अपनी पिछली 2 टेस्ट सीरीज में केवल 122 रन बना पाए थे, इस खराब फॉर्म को भी उनकी रिटायरमेंट का बड़ा कारण बताया जा रहा है. विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद साल 2022 में रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी.

रोहित के टेस्ट कप्तानी के कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें से टीम इंडिया ने 12 बार जीत दर्ज की थी. रोहित के अंडर 9 बार भारत को हार मिली और 3 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे थे. कप्तान रोहित का टेस्ट में जीत प्रतिशत 50 रहा था.

एजेंसी इनपुट के साथ

Source link

ऑरेंज कैप के लिए कभी नहीं हुई ऐसी कांटे की टक्कर, बाल-बाल बची प्रसिद्ध कृष्णा की पर्पल कैप

ऑरेंज कैप के लिए कभी नहीं हुई ऐसी कांटे की टक्कर, बाल-बाल बची प्रसिद्ध कृष्णा की पर्पल कैप

IPL 2025 के 57वें मैच में सीएसके गेंदबाज नूर अहमद ने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा की बराबरी की, हालांकि अभी इस कैप के होल्डर कृष्णा ही हैं. टॉप 5 की लड़ाई रोमांचक है. वहीं ऑरेंज कैप की बात करें तो इसमें विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल समेत टॉप 5 बल्लेबाजों के बीच बहुत करीबी लड़ाई हो रही है.

बाल बाल बची प्रसिद्ध कृष्णा की पर्पल कैप

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 31 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया. उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट के मामले में प्रसिद्ध कृष्णा की बराबरी कर ली है, हालांकि वह कृष्णा से पर्पल कैप छीनने से चूक गए. दोनों के अब 20-20 विकेट हो गए हैं. जानिए अभी 57 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट.

1. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)- 20
2. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)- 20
3. जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 18
4. ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)- 18
5. वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 17

कभी नहीं देखी ऑरेंज कैप के लिए इतनी करीबी लड़ाई?

अभी ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास है. उन्होंने 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं, लेकिन ये लड़ाई कितनी करीबी है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो कि लिस्ट में 5वें नंबर का बल्लेबाज भी सूर्या से सिर्फ 10 रन पीछे हैं. जबकि टॉप फाइव में विराट कोहली, शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, जोस बटलर शामिल हैं, जिनकी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार हैं.

दूसरे नंबर पर मौजूद साईं सुदर्शन सूर्या से सिर्फ 1 रन ही पीछे हैं. इस बार ऑरेंज कैप की लड़ाई बहुत रोमांचक हो रही है. और ये साफ़ है कि ये लड़ाई अंत तक ही इतनी रोमांचक रहेगी. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज.

1. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- 12 मैचों में 510 रन
2. साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)- 11 मैचों में 509 रन
3. शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)- 11 मैचों में 508 रन
4. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 11 मैचों में 505 रन
5. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस)- 11 मैचों में 500 रन

IPL 2025 में आज किसका मैच है?

आज 8 मई 2025 को आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला है, जो धर्मशाला में खेला जाएगा. पंजाब के लिए अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 437 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए उन्हें 54 रनों की जरुरत है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन केएल राहुल के हैं, उन्होंने 10 मैचों में 381 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की दौड़ में पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में छठे नंबर पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं, पर्पल कैप के लिए तो उन्हें आज 5 विकेट हॉल करना होगा. जबकि दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं.

Source link

जहां भारत ने की एयरस्ट्राइक वहां मौजूद था ये क्रिकेट खिलाड़ी, इंडिया को लेकर उगल चुका है जहर

जहां भारत ने की एयरस्ट्राइक वहां मौजूद था ये क्रिकेट खिलाड़ी, इंडिया को लेकर उगल चुका है जहर

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने 6 मई की देर रात पाकिस्तान में  एक या जो नहीं बल्कि 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उसे तबाह कर दिया. भारतीय सेना ने यह बदला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया. जिस वक्त भारतीय सेना एयर स्ट्राइक कर रही थी उस वक्त मिसाइल दागी जाने वाली जगह पर एक आईपीएल का पूर्व खिलाड़ी पहुंचा था.

यह खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका का है और उनका नाम है हर्शल गिब्स. वो इस वक्त POK में हुए कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस खिलाड़ी को कभी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना आइडल मानते थे. गिब्स आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं.

क्या है कश्मीर प्रीमियर लीग

कश्मीर प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2021 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की थी. कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पहुंचे गिब्स ने BCCI पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था, “BCCI उन पर दबाव डाल रहा है कि अगर वे इस लीग में खेलेंगे तो भारत में उनकी एंट्री बैन कर दी जाएगी”.

भारत ने वही किया है जो उचित है

सामरिक विशेषज्ञों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा कि पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले पहलगाम हमले की एक नपी-तुली प्रतिक्रिया थी, जिसका संदेश यह था कि बस, बहुत हो गया.

इटली में पूर्व राजदूत के.पी. फैबियन ने अनुमान लगाया कि पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई हो सकती है, हालांकि उम्मीद जताई कि स्थिति और नहीं बिगड़ेगी.

पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों की पीड़ा और नयी दिल्ली के इस बयान का हवाला देते हुए कि बुधवार को किसी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया, फैबियन ने कहा कि इस दृष्टिकोण से भारत ने वही किया है जो उचित है.

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp