ऑपरेशन सिंदूर का IPL पर पड़ेगा असर? रद्द होगा KKR और CSK मैच? आ गया BCCI का जवाब

ऑपरेशन सिंदूर का IPL पर पड़ेगा असर? रद्द होगा KKR और CSK मैच? आ गया BCCI का जवाब


CSK vs KKR Live Match Update: भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके पहलगाम हमले का बदला ले लिया है. इस बात की जानकारी इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है. लेकिन पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद इस बात को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या इसकी वजह से आईपीएल पर कोई असर पड़ सकता है या नहीं. लोग इस बारे में भी जानना चाहते हैं कि क्या आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा या नहीं, इसे लेकर BCCI ने बयान जारी किया है.

क्या रद्द हो जाएगा CSK vs KKR मैच?

न्यूज एजेंसी एएनआई की मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों ने जानकारी दी है कि आईपीएल के इस मौजूदा सीजन पर भारत-पाकिस्तान के बीच इस तनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. आईपीएल 2025 जिस तरह चल रहा है, चलता रहेगा. वहीं आज होने वाले चेन्नई और कोलकाता मैच पर भी इस तनाव का कोई असर नहीं होगा. आज का CSK vs KKR मैच तय समय शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा.

आज के मैच से पहले जान नें पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2025 की प्लेऑफ में जाने वाली चारों टीमों के नाम अब कुछ समय में ही तय होने वाले हैं. चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन कोलकाता की टॉप 4 में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है. अगर आज चेन्नई की खिलाफ कोलकाता मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैच खुल चुकी है, जिनमें टीम को केवल 2 मैच में ही जीत हासिल हुई है, वहीं 9 मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स भी अब तक 11 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें केकेआर की टीम को 5 में जीत और 5 में हार मिली है, वहीं एक मैच ड्रॉ हुआ है. कोलकाता 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर है. कोलकाता को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए बाकी बचे तीनों मुकाबले जीतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें

इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय! CSK-SRH-RR बाहर; जानें प्लेऑफ की किसकी कितनी उम्मीद बाकी



Source link

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर पर भी हुआ भारत का एयर स्ट्राइक, ये थी वजह!

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर पर भी हुआ भारत का एयर स्ट्राइक, ये थी वजह!


Operation Sindoor Location: मंगलवार की रात भारतीय सेना और वायु सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया. इन जगहों में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक का पैतृक गांव सियालकोट भी शामिल था. चलिए बताते हैं कि शोएब के गांव में क्यों एयर स्ट्राइक हुई.

भारत ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पाकिस्तान और पीओके में कुल 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक हुई, इसे ओपरेरशन सिंदूर का नाम दिया गया. हमले की लोकेशन को पहले ही चिन्हित कर लिया था, ये वो ठिकाने थे जहां से भारत में आतंकवाद फ़ैलाने की साजिश रची गई थी. भारत ने ये भी साफ़ किया कि इस हमले में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को टारगेट नहीं बनाया गया. पाकिस्तान के आम नागरिकों की भी मौत इसमें नहीं हुई.

शोएब मलिक के पैतृक गांव में हुई एयर स्ट्राइक

भारतीय सेना की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमले के बारे में ब्रीफ किया गया है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने एयर स्ट्राइक में टारगेट की गई लोकेशन के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “पहला लक्ष्य सियालकोट में सरजाल कैंप था, ये अंतरराष्ट्रीय सीमा से 6 किलोमीटर दूर है. मार्च 2025 में इस कैंप में प्रशिक्षित आतंकवादी जम्मू-कश्मीर पुलिस के 4 जवानों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे. दूसरा लक्ष्य सियालकोट में महमूदा जया कैंप था, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से 18 से 12 किलोमीटर दूर स्थित है. यह हिजबुल मुजाहिदीन का एक बड़ा कैंप था और कठुआ-जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए केंद्र के रूप में काम करता था.”

आपको बता दें कि शोएब मलिक का पैतृक गांव सियालकोट ही है. 1 फरवरी 1982 को शोएब का जन्म सियालकोट में पंजाबी राजपूत परिवार में हुआ था. उनके पिता फकीर हुसैन की जूतों दुकान थी.

शोएब-सानिया का वलीमा सियालकोट में हुआ था

शोएब मलिक ने पहली बीवी को तलाक देने के बाद 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी की थी. दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी. जबकि वलीमा शोएब के पैतृक गांव सियालकोट में हुआ था. वलीमा इस्लाम में एक विवाह भोज है जो निकाह के बाद होता है. दोनों का एक बेटा भी है. शोएब मलिक और सानिया मिर्जा शादी के करीब 14 साल बाद अलग हो गए. जनवरी, 2024 में सानिया के परिवार ने इसकी पुष्टि की. इसी महीने शोएब मलिक ने टीवी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया, जो मलिक की तीसरी शादी है.



Source link

आ गया स्वाद…चाय पियेगा…, पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए शाहिद अफरीदी

आ गया स्वाद…चाय पियेगा…, पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए शाहिद अफरीदी


मंगलवार की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद जैश ए मोहम्मद और लश्कर के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिए. इस एयर स्ट्राइक के लिए 9 जगहों को चुना गया था, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को रचा जा रहा था. इस जवाबी हमले को लेकर भारतीय सेना की खूब तारीफ़ हो रही है. लोग पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना को लेकर शर्मनाक बयान दिया था.

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, इसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों को मारा था. इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े थे. पाकिस्तान का नाम आने से बौखलाए शाहिद अफरीदी ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने एक टीवी प्रोग्राम में कहा था कि, “तुम लोगों की 8 लाख की फ़ौज है कश्मीर में और ये हो गया. इसका मतलब तुम नालायक हो, निकम्मे हो ना तुम लोग सिक्योरिटी दे नहीं सके लोगों को.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ट्रोल हुए शाहिद अफरीदी

सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को बनाया निशाना

रक्षा मंत्रालय द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद स्पष्ट किया गया कि ये हमला जैश ए मोहम्मद, लश्कर के आतंकी ठिकानों पर किया गया. ये उकसाने वाला बिलकुल नहीं था, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को इसमें टारगेट नहीं बनाया गया. ना ही किसी आम नागरिक को इसमें नुकसान हुआ. ये वो ठिकाने थे, जो पाकिस्तान और पीओके में थे, यहां से भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रची जा रही थी.

ऑपरेशन सिंदूर क्या होता है?

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया, इसमें 26 लोगों को मार दिया गया. अधिकतर लोगों के सर में गोली मारी, जिसके बाद देशभर में गुस्सा था और पाकिस्तान से इस हमले के बदले की मांग उठ रही थी. क्योंकि इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े थे. 7 मई 2025 को भारतीय सेना और वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया, इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया.





Source link

सिर्फ 22 शब्दों में एयर स्ट्राइक के बाद तेंदुलकर ने पाकिस्तान से जो कहा, थर-थर कांपेगी सेना

सिर्फ 22 शब्दों में एयर स्ट्राइक के बाद तेंदुलकर ने पाकिस्तान से जो कहा, थर-थर कांपेगी सेना


Sachin Tendulkar Reaction On Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस तरीके से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया है उससे पूरे देश का सीना गर्व से फूल गया है. अब क्रिक्रेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. उन्होंने सिर्फ 22 शब्दों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को संदेश दिया है.

भारतीय सेना ने मंगलवार रात इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया. कुल 9 ठिकानों को चिन्हित करके उन्हें तबाह किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों को रचा जा रहा था.

सचिन तेंदुलकर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या कहा

सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हम एक हैं निडर हैं. शक्ति में असीम. भारत की ढाल उसके लोग हैं. इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. हम एक टीम हैं!

भारतीय सरकार पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, क्योंकि इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों को मार दिया था, उन्होंने लोगों के सर में गोली मारी थी. इसके बाद से देशभर में आक्रोश था और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग उठ रही थी. 

सचिन ने उस हमले के बाद भी ट्वीट करते हुए लिखा था, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए दुखद हमलों से स्तब्ध और बहुत दुखी हूँ. प्रभावित परिवार एक अकल्पनीय पीड़ा से गुज़र रहे होंगे. भारत और दुनिया इस समय उनके साथ खड़ी है. हम जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं.

शिखर धवन ने भी किया ट्वीट

भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पहलगाम हमले के बाद शाहिद अफरीदी से सोशल मीडिया पर भिड़ गए थे, उन्हें भी काफी गुस्सा था. अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ी होती है. भारत माता की जय.”

गौतम गंभीर, प्रज्ञान ओझा, सुरेश रैना आदि पूर्व क्रिकेटर्स ने भी भारतीय सेना की इस कार्यवाई पर गर्व महसूस किया और इसको लेकर ट्वीट किया.





Source link

ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान, गौतम गंभीर से लेकर रैना; जानिए भारतीय क्रिकेटर ने क्या कहा

ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्तान, गौतम गंभीर से लेकर रैना; जानिए भारतीय क्रिकेटर ने क्या कहा


भारत ने मंगलवार रात को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया, इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. इसपर भारतीय क्रिकट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर समेत खेल जगत के अन्य लोगों ने प्रतिक्रिया दी है.

इस एयर स्ट्राइक से पहले भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने सभी 9 टारगेट की पहचान की थी कि कौन सी जगह अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर की सीमा से कितनी दूर है. इसके बाद ही लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमले किए गए. इस एयर स्ट्राइक की पुष्टि करते हुए भारतीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि एक्शन उकसाने वाला बिलकुल नहीं है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को टारगेट नहीं बनाया गया. 

ये हमले सिर्फ आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हैं, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रची गई थी और अंजाम दिया गया था.

पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जय हिन्द.”

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने ऑपरेशन सिंदूर और जय हिन्द हैशटैग के साथ इस पोस्टर को शेयर किया. आकाश चोपड़ा ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम साथ में खड़े हुए हैं, जय हिन्द.”

IPL 2025 में केकेआर के लिए खेल रहे भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से इस पोस्टर को शेयर किया. प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर हैशटैग के साथ कैप्शन में लिखा, “जय हिन्द, जय हिन्द की सेना.”

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. 7 मई को हुई इस एयर स्ट्राइक का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया. ये हमला जैश और लश्कर के ठिकानों पर किया गया, जहां से भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रची जाती रही है.





Source link

भारत के एयर स्ट्राइक से डरा पाकिस्तान में ये खिलाड़ी, कहा- दोनों के बीच जल्द..

भारत के एयर स्ट्राइक से डरा पाकिस्तान में ये खिलाड़ी, कहा- दोनों के बीच जल्द..


Sam Billing on India and Pakistan Situation: भारतीय सेना ने मंगलवार रात को पाकिस्तान और पीओके में कुल 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया. इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स का ट्वीट वायरल हो रहा है.

इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के 4 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 5 ठिकानों को टारगेट किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रची जा रही थी और इसे अंजाम दिया जा रहा था. पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों को मार दिया था, इस हमले में आतंकवादियों के तार पाकिस्तान से जुड़े थे. सैम बिलिंग अभी पाकिस्तान में हैं, जहां वह पीएसएल में खेल रहे हैं. उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिलिंग्स का ट्वीट

पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रार्थना कर रहा हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो.”

आपको बता दें कि बिलिंग्स लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा हैं, जिसने अभी तक खेले 9 मैचों में से 4 जीते हैं और 4 हारे हैं जबकि टीम का एक मैच रद्द हुआ है. अब लीग स्टेज में टीम का आखिरी मैच 9 मई को  पेशावर जाल्मी के साथ है.

सैम बिलिंग्स से कुछ दिन पहले पूछा गया था कि IPL और PSL में कौन सी लीग बेहतर है तो उन्होंने आईपीएल का नाम लिया था. उन्होंने कहा था कि आईपीएल के आगे पीएसएल क्या, कोई भी टी20 लीग नहीं टिकती. 

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक

भारत ने पाकिस्तान में बने आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की. भारतीय रक्षा मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट किया गया कि ये हमला बिलकुल भी उकसाने वाला नहीं है, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को टारगेट नहीं किया गया है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp