रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, लोगों के प्यार के लिए कहा शुक्रिया

रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, लोगों के प्यार के लिए कहा शुक्रिया

Rohit Sharma Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. रोहित ने अपने पोस्ट में लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया कहा है. रोहित शर्मा ने ये फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैड दौरे से पहले लिया है. टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series 2025) शुरू होने वाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें

विराट कोहली की तस्वीर के सामने फैन्स ने निकाला चाकू और फिर किसका गला काटा? पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Source link

मेट गाला में सिर्फ एक्टर्स ने नहीं, खिलाड़ियों ने भी अपने लुक से ढाया कहर; देखें तस्वीरें

मेट गाला में सिर्फ एक्टर्स ने नहीं, खिलाड़ियों ने भी अपने लुक से ढाया कहर; देखें तस्वीरें

मेट गाला 2025 की शुरुआत 5 मई से हुई है. इस इवेंट में दुनियाभर के सेलेब्रिटीज नजर आए. साथ ही कई स्पोर्ट्स सुपरस्टार्स ने भी इस इवेंट में शिरकत की है. टेनिस की लिजेंडरी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपने लुक्स से महफिल लूटी.

F1 के सुपरस्टार ड्राइवर लुईस हैमिल्टन को सभी लोग जानते हैं. वह दुनिया के सबसे बेहतरीन रेसिंग ड्राइवर्स में से एक हैं. मेट गाला में उन्होंने अपने शानदार लुक्स से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

F1 के सुपरस्टार ड्राइवर लुईस हैमिल्टन को सभी लोग जानते हैं. वह दुनिया के सबसे बेहतरीन रेसिंग ड्राइवर्स में से एक हैं. मेट गाला में उन्होंने अपने शानदार लुक्स से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

सिमोन बाइल्स अमेरिका की एक जिमनास्ट हैं. उन्होंने अपने करियर में 11 ओलंपिक और 30 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीते हैं. उन्होंने अपने लुक्स से खूब सुर्खियां बंटोरी.

सिमोन बाइल्स अमेरिका की एक जिमनास्ट हैं. उन्होंने अपने करियर में 11 ओलंपिक और 30 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीते हैं. उन्होंने अपने लुक्स से खूब सुर्खियां बंटोरी.

सेरेना की बहन वीनस विलियम्स भी टेनिस खिलाड़ी हैं. सेरेना की तरह वो भी मेट गाला में पहुंची थीं. उनके खूबसूरत लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

सेरेना की बहन वीनस विलियम्स भी टेनिस खिलाड़ी हैं. सेरेना की तरह वो भी मेट गाला में पहुंची थीं. उनके खूबसूरत लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

नूह लाइल्स अमेरिका के स्प्रिंटर हैं. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 100 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा भी वो कई मेडल जीत चुके हैं. मेट गाला में उनके शानदार लुक्स ने खूब सुर्खियां बंटोरी.

नूह लाइल्स अमेरिका के स्प्रिंटर हैं. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 100 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा भी वो कई मेडल जीत चुके हैं. मेट गाला में उनके शानदार लुक्स ने खूब सुर्खियां बंटोरी.

माइल्स कैम्ली वाटसन जो कि अमेरिका के फेंसर हैं, वो भी मेट गाला 2025 में पहुंचे थे. माइल्स के शानदार लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. माइल्स रियो ओलंपिक्स 2016 में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं.

Published at : 07 May 2025 07:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स फोटो गैलरी

स्पोर्ट्स वेब स्टोरीज

Source link

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी जारी रहेगा IPL, आज खेला जाएगा चेन्नई-कोलकाता के बीच मैच, जानिए अपडेट्स

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी जारी रहेगा IPL, आज खेला जाएगा चेन्नई-कोलकाता के बीच मैच, जानिए अपडेट्स

KKR vs CSK Live Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. मैच से पहले कयास लग रहे थे कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल का आज चेन्नई और कोलकाता के बीच होने वाला मैच रद्द हो सकता है या नहीं. वहीं इस मामले में जानकारी सामने आई है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी ये मुकाबला जारी है.

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर कौन सी टीम?

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. सीएसके अब तक 11 मुकाबले खेली है, जिनमें टीम को केवल 2 मैचों में ही जीत हासिल हुई है और 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके इस आईपीएल सीजन में केवल 4 अंक ही हासिल कर पाई है. इस सीजन खराब प्रदर्शन के चलते सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. केकेआर अब तक 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम को 5 मुकाबलों में जीत और 5 मैचों में हार मिली है. वहीं कोलकाता का एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है. अब तक खेले गए 11 मैच में टीम 11 अंक हासिल हुए हैं. आज का मुकाबला जीतना केकेआर के लिए बहुत जरूरी है. अगर टीम ये मैच हार जाती है, तो टीम के लिए टॉप 4 में पहुंचना मुश्किल हो सकता है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में अब तक 30 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इन मुकाबलों में 11 बार केकेआर को जीत हासिल हुई है तो वहीं सीएसके ने 19 बार जीत का स्वाद चखा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा.

इम्पैक्ट प्लेयर- वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा/उरविल पटेल, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद.

इम्पैक्ट प्लेयर- अंशुल कंबोज

Source link

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदला IPL का शेड्यूल? MI के मैच पर मंडरा रहा खतरा! एक्शन मोड़ में BCCI

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदला IPL का शेड्यूल? MI के मैच पर मंडरा रहा खतरा! एक्शन मोड़ में BCCI

PBKS vs MI Match Venue Changed IPL 2025: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 ठिकानों पर एयर-स्ट्राइक करके पहलगाम हमले का बदला ले लिया है. इस सैन्य कार्यवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और भयंकर युद्ध जैसे हालात पैदा होने लगे हैं. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि IPL 2025 में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच का वेन्यू बदला जा सकता है. बता दें कि यह मैच 11 मई को धर्मशाला में खेला जाना है.

इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट अनुसार 11 मई को होने वाले मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच को धर्मशाला से वानखेड़े में शिफ्ट करने पर चर्चा जारी है. इससे पहले एक अन्य दावा सामने आया था कि मुंबई इंडियंस की टीम 8 मई को धर्मशाला पहुंचेगी, लेकिन चंडीगढ़ और धर्मशाला एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं, ऐसे में दोनों टीम दिल्ली से सड़क यात्रा कर मैच वेन्यू पर पहुंच सकती हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दिल्ली-पंजाब मैच पर नहीं पड़ेगा असर

8 मई को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने से पहले ही दिल्ली की टीम धर्मशाला पहुंच गई थी.

अपडेट जारी है…

Source link

ऑपरेशन सिंदूर का IPL पर पड़ेगा असर? रद्द होगा KKR और CSK मैच? आ गया BCCI का जवाब

ऑपरेशन सिंदूर का IPL पर पड़ेगा असर? रद्द होगा KKR और CSK मैच? आ गया BCCI का जवाब

CSK vs KKR Live Match Update: भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके पहलगाम हमले का बदला ले लिया है. इस बात की जानकारी इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है. लेकिन पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद इस बात को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या इसकी वजह से आईपीएल पर कोई असर पड़ सकता है या नहीं. लोग इस बारे में भी जानना चाहते हैं कि क्या आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा या नहीं, इसे लेकर BCCI ने बयान जारी किया है.

क्या रद्द हो जाएगा CSK vs KKR मैच?

न्यूज एजेंसी एएनआई की मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों ने जानकारी दी है कि आईपीएल के इस मौजूदा सीजन पर भारत-पाकिस्तान के बीच इस तनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा. आईपीएल 2025 जिस तरह चल रहा है, चलता रहेगा. वहीं आज होने वाले चेन्नई और कोलकाता मैच पर भी इस तनाव का कोई असर नहीं होगा. आज का CSK vs KKR मैच तय समय शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा.

आज के मैच से पहले जान नें पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2025 की प्लेऑफ में जाने वाली चारों टीमों के नाम अब कुछ समय में ही तय होने वाले हैं. चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन कोलकाता की टॉप 4 में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है. अगर आज चेन्नई की खिलाफ कोलकाता मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैच खुल चुकी है, जिनमें टीम को केवल 2 मैच में ही जीत हासिल हुई है, वहीं 9 मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स भी अब तक 11 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें केकेआर की टीम को 5 में जीत और 5 में हार मिली है, वहीं एक मैच ड्रॉ हुआ है. कोलकाता 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर है. कोलकाता को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए बाकी बचे तीनों मुकाबले जीतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें

इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय! CSK-SRH-RR बाहर; जानें प्लेऑफ की किसकी कितनी उम्मीद बाकी

Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp