Virat Kohli Gets Candid On Loneliness And Family, Reveals Why He Prefers Silence Over Socializing

Virat Kohli Gets Candid On Loneliness And Family, Reveals Why He Prefers Silence Over Socializing


Despite leading the Orange Cap race in IPL 2025 with 505 runs from 11 innings, Royal Challengers Bengaluru (RCB) superstar Virat Kohli has revealed a softer, more introspective side of himself in a recent conversation with TV presenter Mayanti Langer. Speaking on the RCB Podcast, the 36-year-old cricketer shared how he copes with solitude during long tours and why he often chooses peace and privacy over socializing.

Kohli’s Hotel Room: A Safe Space, Not a Lonely One

When asked if hotel rooms get lonely during the demanding IPL season, Kohli admitted they can feel isolating. But for him, these moments are more of a sanctuary than a struggle.

“When you have such extremes on the outside, for me, my safe space is my room,” Kohli said. “I talk to my family through the day… I don’t have this sense of ‘I’m feeling lonely, I want to hang out.’ I’m very happy just taking care of what’s in front of me.”

He emphasized that while other players may seek balance through social interaction or exploring cities, his sense of balance is rooted in solitude and routine.

Mental Recalibration Over Socializing

Kohli also mentioned that the overwhelming attention and energy that comes with being one of the most recognized athletes in the world requires him to be selective about how he spends his downtime.

“Trying to find ways to keep my balance in check is important. For some, it might be going out and socializing. For me, it’s being in my own space and replenishing the energy I spend through the day.”

Though he occasionally enjoys bonding with teammates, daily social interaction isn’t a priority for him.

Focus on the Bigger Goal: RCB’s Elusive Title

Kohli’s personal routine of reflection and balance seems to be translating well on the field. With seven half-centuries already this season, he continues to dominate with the bat. After narrowly missing out on a title in 2024 despite winning the Orange Cap, Kohli is determined to end RCB’s trophy drought this year.

His current tally of 505 runs not only places him at the top of the run charts but also highlights his consistency and hunger at this stage of his career.

Kohli’s Calm Fueling RCB’s Campaign

As RCB remain strong contenders for the IPL 2025 playoffs, Kohli’s mental equilibrium is proving to be a cornerstone for the team’s performance. Whether he’s in the spotlight on the field or in the quiet of his hotel room, Kohli seems more focused and composed than ever.



Source link

पाकिस्तान की महिला स्पोर्ट्स एंकर हो गईं वायरल, पिता क्रिकेटर तो मां पॉलिटिशियन, जैनब अब्बास की इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे

पाकिस्तान की महिला स्पोर्ट्स एंकर हो गईं वायरल, पिता क्रिकेटर तो मां पॉलिटिशियन, जैनब अब्बास की इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे



पाकिस्तान की महिला स्पोर्ट्स एंकर हो गईं वायरल, पिता क्रिकेटर तो मां पॉलिटिशियन, जैनब अब्बास की इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे



Source link

MS Dhoni के लिए बदला IPL 2025 का ये नियम? भड़के सुनील गावस्कर ने कहा- भारतीय क्रिकेट को नुकसान..

MS Dhoni के लिए बदला IPL 2025 का ये नियम? भड़के सुनील गावस्कर ने कहा- भारतीय क्रिकेट को नुकसान..


आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, अभी इसका 18वां संस्करण खेला जा रहा है. हर साल के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, खिलाड़ियों की कमाई से लेकर इनामी राशि तक में इजाफा हुआ है. इस बार ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली समेत कई ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्हे 20 करोड़ रूपये से अधिक मिले हैं. सिर्फ अनुभवी नहीं, बल्कि कई नए खिलाड़ियों को भी करोड़ों रूपये मिले हैं. अनकैप्ड प्लेयर्स के नियमों में बदलाव के बाद एमएस धोनी इस केटेगरी में आए, जिसके बाद उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ रूपये में रिटेन किया. सुनील गावस्कर ने नियमों में बदलाव को लेकर चिंता जताई है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका में नजर आने वाले सुनील गावस्कर का मानना है कि ज्यादा पैसे देने से प्लेयर्स का क्रिकेट के प्रति जुनून और टीम इंडिया के लिए खेलने की भूख कम हो सकती है. उनके अनुसार इसका फ्रेंचाइजी को तो कोई असर नहीं होगा बल्कि उनके लिए ये अच्छा हो सकता है लेकिन भारतीय क्रिकेट को इसका नुकसान हो सकता है.

सुनील गावस्कर ने क्या कहा

सुनील गावस्कर ने Sportstar में अपने कॉलम में लिखा, “अचानक करोड़पति बनने वाले ज़्यादातर लोग अभिभूत हो जाते हैं, सबसे पहले तो उन्हें अचानक मिली अच्छी किस्मत से और फिर उन लोगों से मिलने की घबराहट से, जिनकी वे प्रशंसा करते थे और शायद उनसे मिलने का सपना भी नहीं देखा था. वे अक्सर अपने राज्य के टॉप 30 खिलाड़ियों की टीम का हिस्सा भी नहीं होते. इसलिए अब, ऐसे समूह में शामिल होना जहाँ अलग-अलग देशों के अलग-अलग स्टाइल, दृष्टिकोण और यहां तक कि अलग-अलग लहजे वाले महान खिलाड़ी हों, कभी आसान नहीं होता. इतने सालों में, एक ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी को याद करना मुश्किल है, जिसे बड़ी कीमत में खरीदा गया हो और जिसने टीम में अपने शामिल होने को सही ठहराया हो. हो सकता है कि अगले कुछ वर्षों में, वह अनुभव के साथ थोड़ा बेहतर हो जाए, लेकिन अगर वह उसी लोकल लीग में खेल रहा है, तो सुधार की संभावना बहुत अधिक नहीं होती.”

“ऐसा होता है कि अगर अगली नीलामी में खिलाड़ी की कीमत कम हो जाती है, तो उम्मीदों का दबाव भी कम हो जाता है और खिलाड़ी बहुत बेहतर खेलता है. इस सीजन ने दिखाया है कि पहले चक्र में करोड़ों में खरीदे गए और अब बहुत कम फीस पर खरीदे गए खिलाड़ी बेहतर परिणाम दिखा रहे हैं. यह खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ रहने का अनुभव हो सकता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कम फीस के साथ कम उम्मीदों ने बोझ को कम किया है और उन्हें अपने स्थानीय शहर की लीग में जो वे करते हैं उसे दोहराने की कोशिश करने की अनुमति दी है.

उन्होंने लिखा, “बड़ी रकम में खरीदे गए बहुत से खिलाड़ी बस गायब हो जाते हैं क्योंकि उनकी भूख और इच्छा खत्म हो जाती है. फ्रैंचाइजी के लिए, शायद यह कोई मायने नहीं रखता क्योंकि उन्हें लगता है कि यह अच्छा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट किसी भी खिलाड़ी के जाने से थोड़ा दुखी होता है, चाहे वह सफल रहा हो या नहीं. महेंद्र सिंह धोनी को समायोजित करने के लिए, जो पिछले साल नीलामी से पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए थे, सीमा को बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये कर दिया गया था. 

“शायद अब समय आ गया है कि इस पर पुनर्विचार किया जाए तथा इसे और कम किया जाए, ताकि भारतीय क्रिकेट को ऐसी प्रतिभाओं से वंचित न होना पड़े, जो करोड़ों की बोली के दबाव में फंसकर अपना रास्ता भटक जाते हैं.”

IPL में खिलाड़ियों के चयन पर उठाए सवाल!

सुनील गावस्कर ने कॉलम में लिखा, “लगभग 10 में से 10 बार, यह केवल अच्छा, पुराना भाग्य, दादा-दादी के अच्छे कर्म या ऐसा कोई शगुन होता है जो एक अनकैप्ड खिलाड़ी को करोड़ों में ले जाता है. मालिक अपने सलाहकारों पर भरोसा करते हैं, ज्यादातर कंप्यूटर के जानकार जिन्हें खेल के बारे में बहुत कम जानकारी होती है, लेकिन उनके पास डेटा होता है और उन्हें लगता है कि खिलाड़ी की क्षमता का जवाब यही है. उन्हें जो डेटा मिलता है वह देश में कई स्थानीय राज्य लीगों से मिलता है. इन लीगों के स्कोर कंप्यूटर में डाले जाते हैं और यही किसी खिलाड़ी के लिए बोली लगाने की उनकी जंग का आधार बन जाता है.

उन्होंने आगे लिखा, “उनमें से ज़्यादातर ने कभी खिलाड़ी को खेलते हुए नहीं देखा होता या विरोधी टीम कैसी है. क्या यह चुनौतीपूर्ण था? क्या यह प्रतिस्पर्धी था? यह कुछ ऐसा है जो डेटा में बिल्कुल भी फ़िट नहीं होता. बाउंड्री कितनी बड़ी थी? पिच कैसी थी और मौसम की स्थिति कैसी थी? यह एक और चीज़ है जो शायद डेटा बैंकों में फ़िट नहीं होती. जब रन बनाए गए या जब विकेट लिए गए तो मैच की स्थिति क्या थी, ऐसी चीज़ें हैं जिन पर शायद ही ध्यान दिया जाता है. अगर स्काउट के रूप में कोई पूर्व खिलाड़ी हैं, तो शायद उनके शब्द उतने मायने नहीं रखते और वैसे भी, स्काउट नीलामी की मेज पर नहीं बैठते हैं, है न?



Source link

‘विराट कोहली नहीं Algorithm ने किया होगा मुझे ब्लॉक…’, राहुल वैद्य ने कसा तंज, फैंस ने घेरा

‘विराट कोहली नहीं Algorithm ने किया होगा मुझे ब्लॉक…’, राहुल वैद्य ने कसा तंज, फैंस ने घेरा


विराट कोहली ने कुछ दिन पहले अवनीत कौर की इंस्टाग्राम फोटो पर किए गए लाइक पर सफाई दी थी. उन्होंने बताया था कि उन्होंने जानबूझकर उनके फोटो को लाइक नहीं किए बल्कि ये Algorithm की वजह से हुआ. IPL 2025 में आरसीबी के लिए खेल रहे कोहली के इन दावों पर सिंगर राहुल वैद्य ने सवाल खड़ा किया और उन्हें ट्रोल भी किया. 

राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए विराट कोहली की सफाई का मजाक उड़ाया. उन्होंने लिखा कि, मैं आज कहना चाहता हूं कि आज के बाद ऐसा हो सकता है कि एल्गोरिद्म बहुत सारी तस्वीरें लाइक करे जो मैंने नहीं की. तो जो भी लड़की हो, प्लीज इसके बारे में पीआर न करें क्योंकि ये मेरी गलती नहीं है. ये इंस्टाग्राम की गलती है, ठीक है?”

उन्होंने खुद को विराट द्वारा ब्लॉक किए जाने का भी मजाक बनाया. उन्होंने लिखा, “तो दोस्तों विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक कर दिया है. यह तो आप सभी जानते हैं. तो मुझे लगता है कि वो भी इंस्टाग्राम की गड़बड़ होगी. वो विराट कोहली ने ब्लॉक नहीं किया होगा. इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म ने बोला होगा विराट कोहली को. एक काम कर, मैं तेरी तरफ से राहुल वैद्य को ब्लॉक कर देती हूं.”

विराट कोहली को कहा जोकर, फैंस ने किया ट्रोल

राहुल ने अपनी सभी हदें हार पार कर दी. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “विराट कोहली के फैन तो विराट से भी बड़े जोकर हैं.”

इसके बाद कोहली फैन उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे, उन्हें गालियां देने लगे. जिसके बाद उन्होंने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “और अब आप मुझे गालियां दे रहे हो, चलो ठीक है लेकिन मेरी पत्नी को, मेरी बहन को भी. जिनका इससे कोई लेना देना नहीं है. तो मै ठीक था कि क्यों विराट कोहली के फैंस जोकर हैं, 2 कौड़ी के जोकर.”

विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटो लाइक होने पर क्या कहा था?

कोहली ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, “मैं ये साफ करना चाहता हूं कि फीड क्लीन करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है. इसके पीछे बिल्कुल भी कोई इरादा नहीं था. मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि कोई गैर जरूरी धारणा न बनाई जाए. आपके समझने के लिए धन्यवाद.”



Source link

SRH vs DC मैच रद्द होने से बढ़ी KKR, LSG की टेंशन, रोमांचक हुई प्लेऑफ की लड़ाई; जानिए समीकरण

SRH vs DC मैच रद्द होने से बढ़ी KKR, LSG की टेंशन, रोमांचक हुई प्लेऑफ की लड़ाई; जानिए समीकरण


IPL 2025 में 55 मैच खेले जा चुके हैं लेकिन अभी तक एक टीम भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है. सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने से टॉप 4 में पहुंचने की लड़ाई और भी रोमांचक हो गई है. चलिए आपको सभी टीमों का समीकरण समझाते हैं.

RCB टीम ने 11 मैचों में 8 जीते हैं और 3 हारे हैं. 16 अंकों के बावजूद उसका प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है. हालांकि ऐसा लगभग कन्फर्म है क्योंकि इन अंकों के साथ भी अन्य टीमों के नतीजे आरसीबी को प्लेऑफ तक पहुंचा सकते हैं. वैसे आरसीबी की नजर प्लेऑफ से ज्यादा टॉप 2 में बने रहने की भी होगी क्योंकि इन टीमों को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलते हैं.

पंजाब किंग्स 11 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, उसका एक मैच रद्द हुआ था इसलिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के 15 अंक हैं. उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 1 मैच और जीतना है.

SRH vs DC मैच रद्द होने से इन टीमों की बढ़ी टेंशन

हैदराबाद के साथ मैच रद्द होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में 5वें स्थान पर है, उसके 13 अंक हैं. 3 मैच उसके अभी बचे हुए हैं, जिन्हे जीतकर टीम 19 अंक तक पहुंच सकती है. दिल्ली को अगले 3 मैचों में कम से कम 2 मैच जीतने होंगे. लेकिन दिल्ली का मैच रद्द होने से कई टीमों की टेंशन बढ़ गई है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन भी बढ़ गई है, क्योंकि अब एक हार उन्हें पीछे भी कर सकती है. केकेआर ने 11 में से 5 मैच जीते हैं, उसके 11 अंक हैं और वह तालिका में छठे नंबर पर है. उसके अब 3 मैच बचे हैं और वह सभी जीतकर 17 अंकों तक पहुंच सकती है. केकेआर की तरह लखनऊ ने भी 11 में से 5 मैच हारे हैं, उसे पिछले 3 मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है. 10 अंकों के साथ टीम 7वें नंबर पर है. लेकिन अगर दिल्ली पिछला मैच हार जाती तो उसके लिए राहत भरी खबर रहती. आज MI बनाम GT मैच रोमांचक होगा. 

आज MI vs GT के बीच महत्वपूर्ण लड़ाई

आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण मैच है. जो टीम जीतेगी उसके 16 अंक हो जाएंगे और उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग कन्फर्म हो जाएगी. जबकि हारने वाली टीम के सामने मुश्किल खड़ी हो जाएगी. इस मैच से पहले एमआई 11 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे और जीटी 10 में 7 जीत के साथ चौथे स्थान पर है. दोनों के 14-14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (+1.274) के आधार पर मुंबई आरसीबी (+0.482) से भी बेहतर है.

  • RCB: 3 में से 1 मैच जीतना होगा
  • PBKS: 3 में से 2 मैच जीतने होंगे
  • MI: 2 में से 2 मैच जीतने होंगे
  • GT: 4 में से 2 मैच जीतने होंगे
  • DC: 3 में से 3 मैच जीतने होंगे (19 अंक तक पहुंच सकती है)
  • KKR: 3 में से 3 मैच जीतने होंगे (17 अंक तक पहुंच सकती है)
  • LSG: 3 में से 3 मैच जीतने होंगे (16 अंक तक पहुंच सकती है)

IPL 2025 आने वाले 5 महत्वपूर्ण मुकाबले

  1. MI vs GT: 6 मई
  2. KKR vs CSK: 7 मई
  3. PBKS vs DC: 8 मई
  4. LSG vs RCB: 9 मई
  5. SRH vs KKR: 10 मई

IPL 2025 से बाहर होने वाली टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का खिताब जीतने का सपना टूट गया है.



Source link

ऐसा क्या हुआ कि वैभव सूर्यवंशी की बिहार छोड़ने की आने लगी खबर, IPL 2025 की धमाकेदार न्यूज पढ़िए

ऐसा क्या हुआ कि वैभव सूर्यवंशी की बिहार छोड़ने की आने लगी खबर, IPL 2025 की धमाकेदार न्यूज पढ़िए


Vaibhav Suryavanshi News: वैभव सूर्यवंशी इस वक्त पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने महज 35 गेंज पर शतक लगा कर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. जैसे ही उन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा पूरे देश में जश्न का माहौल था लेकिन सबसे अधिक खुश उनके होम टाउन बिहार के लोग थे. हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि वो बिहार छोड़ सकते हैं. ऐसा क्यों आपको बताते हैं.

बिहार से खेलने वाले वैभव ने 5 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए के 6 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 100 और 132 रन बनाए. अपनी छोटी उम्र के कारण सुर्ख़ियों में आए वैभव सूर्यवंशी अब अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अब उनके बिहार छोड़ने की खबर सुर्ख़ियों में हैं.

क्या सच में बिहार छोड़ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

आपको बता दें कि बिहार छोड़ने को लेकर अभी वैभव सूर्यवंशी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस खबर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उन्हें बंगाल क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक ऑफर मिला है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी अगर बिहार से ना खेलकर बंगाल से खेलते हैं तो भारतीय सेलेक्टर्स की नजरें उन पर ज्यादा होगी. और फिर टीम इंडिया तक उनका पहुंचना आसान हो सकता है.

वैभव सूर्यवंशी बिहार छोड़कर बंगाल से खेलेंगे या नहीं? ये तो खैर कुछ दिनों में पता चलेगा लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो वह पहले खिलाड़ी नहीं होंगे जो बिहार छोड़कर अन्य बोर्ड से खेलेंगे. आपको बता दें कि ईशान किशन भी झारखंड से खेलने गए. मुकेश कुमार, आकाशदीप भी बिहार छोड़कर बंगाल से खेले. सबा करीम ने भी बंगाल से ही क्रिकेट खेला और टीम इंडिया तक पहुंचे.

वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर

27 मार्च, 2011 को जन्मे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ के खिलाफ खेलकर अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारकर बता दिया था कि उम्र में वह छोटे हैं लेकिन इरादे उनके बहुत बड़े हैं. इसके बाद अपने तीसरे मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी. 35 गेंदों में खेली इस शतकीय के बाद वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे और पहले भारतीय बल्लेबाज बने. खबर लिखे जाने तक उन्होंने आईपीएल में 5 पारियों में कुल 155 रन बनाए हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp