ऐसा क्या हुआ कि वैभव सूर्यवंशी की बिहार छोड़ने की आने लगी खबर, IPL 2025 की धमाकेदार न्यूज पढ़िए

ऐसा क्या हुआ कि वैभव सूर्यवंशी की बिहार छोड़ने की आने लगी खबर, IPL 2025 की धमाकेदार न्यूज पढ़िए


Vaibhav Suryavanshi News: वैभव सूर्यवंशी इस वक्त पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने महज 35 गेंज पर शतक लगा कर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. जैसे ही उन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा पूरे देश में जश्न का माहौल था लेकिन सबसे अधिक खुश उनके होम टाउन बिहार के लोग थे. हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि वो बिहार छोड़ सकते हैं. ऐसा क्यों आपको बताते हैं.

बिहार से खेलने वाले वैभव ने 5 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए के 6 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 100 और 132 रन बनाए. अपनी छोटी उम्र के कारण सुर्ख़ियों में आए वैभव सूर्यवंशी अब अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अब उनके बिहार छोड़ने की खबर सुर्ख़ियों में हैं.

क्या सच में बिहार छोड़ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

आपको बता दें कि बिहार छोड़ने को लेकर अभी वैभव सूर्यवंशी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस खबर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उन्हें बंगाल क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक ऑफर मिला है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी अगर बिहार से ना खेलकर बंगाल से खेलते हैं तो भारतीय सेलेक्टर्स की नजरें उन पर ज्यादा होगी. और फिर टीम इंडिया तक उनका पहुंचना आसान हो सकता है.

वैभव सूर्यवंशी बिहार छोड़कर बंगाल से खेलेंगे या नहीं? ये तो खैर कुछ दिनों में पता चलेगा लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो वह पहले खिलाड़ी नहीं होंगे जो बिहार छोड़कर अन्य बोर्ड से खेलेंगे. आपको बता दें कि ईशान किशन भी झारखंड से खेलने गए. मुकेश कुमार, आकाशदीप भी बिहार छोड़कर बंगाल से खेले. सबा करीम ने भी बंगाल से ही क्रिकेट खेला और टीम इंडिया तक पहुंचे.

वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर

27 मार्च, 2011 को जन्मे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ के खिलाफ खेलकर अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारकर बता दिया था कि उम्र में वह छोटे हैं लेकिन इरादे उनके बहुत बड़े हैं. इसके बाद अपने तीसरे मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी. 35 गेंदों में खेली इस शतकीय के बाद वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे और पहले भारतीय बल्लेबाज बने. खबर लिखे जाने तक उन्होंने आईपीएल में 5 पारियों में कुल 155 रन बनाए हैं.



Source link

IPL 2025 मैच में IPS और IT अफसरों के परिवारों के बीच हुई लड़ाई, यौन उत्पीड़न का लगा आरोप

IPL 2025 मैच में IPS और IT अफसरों के परिवारों के बीच हुई लड़ाई, यौन उत्पीड़न का लगा आरोप


IPL 2025 में शनिवार को हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराया. इस मैच में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैठे IPS (इंडियन पुलिस सर्विस) अफसर और IT (इनकम टैक्स) अफसर के परिवारों के बीच झड़प हो गई. मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों परिवार थाने पहुंच गए.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के अनुसार डायमंड बॉक्स में बैठे दो बड़े अधिकारीयों के परिवारों के बीच झड़प हो गई. ये मामला इस बात से शुरू हुआ था कि कौन सी सीट पर कौन बैठेगा. वीआईपी बॉक्स के अंदर दोनों परिवारों में लड़ाई शुरू हो गई, ये मामला वहीं शांत नहीं हुआ बल्कि स्टेडियम के बाहर तक पहुंच गया. दोनों पक्ष कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन (Cubbon Park Police Station) पहुंच गए. आईपीएस अधिकारी के परिवार ने आयकर आयुक्त के परिवार पर धमकाने, यौन उत्पीड़न और शील भंग करने का आरोप लगाया, जिसका दूसरे पक्ष ने खंडन किया है.

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, “सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कॉम्पलीमेंट्री हॉस्पिटैलिटी बॉक्स में हुआ, जबकि कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बिना किसी हस्तक्षेप के देखते रहे.” घटना उस समय हुई जब आईपीएस अधिकारी की बेटी और बेटा बैठने की जगह पर खेल का आनंद ले रहे थे. 

पुलिस अधिकारी ने बताया, “बेटी वॉशरूम का इस्तेमाल करने के लिए चली गई, उसने अपना पर्स सीट पर छोड़ दिया, ताकि अन्य लोगों को पता रहे कि सीट पर कोई बैठा है. तभी एक आदमी आया और उसकी सीट पर बैठ गया. जब भाई ने उससे कहा कि वह हट हो जाए, क्योंकि उसकी बहन वापस जाने वाली है, तो वह आदमी नहीं माना और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. जल्द ही, बहन अपने भाई के साथ आ गई, जबकि आदमी के साथ उसकी पत्नी, आयकर अधिकारी और उनका बेटा भी आ गया. बहस तेज हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को गालियां देना शुरू कर दिया. एक समय तो आईपीएस अधिकारी की बेटी और उस आदमी के बीच टकराव लगभग नियंत्रण से बाहर हो गया, क्योंकि वह आदमी उसके सामने बहस कर रहा था.”

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि, भाई और बहन ने इस लड़ाई के दौरान अपने माता-पिता को बुलाया. आईपीएस अधिकारी और उनकी पत्नी स्टेडियम की ओर भागे और अपने बच्चों के बारे में चिंतित होकर शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हस्तक्षेप करने के लिए बुलाया. कोई मदद न मिलने पर, आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने अपने बच्चों को स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहा और कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

लड़की ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने न केवल अवांछित शारीरिक संपर्क बनाया, बल्कि उसकी निजता में भी दखल दिया. उसने यह भी बताया कि घटना के समय डायमंड बॉक्स में कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं था. मामला रात 9.40 बजे से 10.20 बजे के बीच का है. 

उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस धारा 351 (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 75 (यौन उत्पीड़न जिसमें अवांछित प्रस्ताव के साथ शारीरिक संपर्क शामिल है) और 79 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया.



Source link

चल निकल यहां… इस बल्लेबाज के आउट होने पर काव्या मारन का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, वीडियो हुई वायरल

चल निकल यहां… इस बल्लेबाज के आउट होने पर काव्या मारन का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, वीडियो हुई वायरल


IPL 2025: सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मुकाबले में हैदराबाद की गेंदबाजी शानदार रही थी, उन्होंने दिल्ली की आधी टीम को 29 पर पवेलियन भेज दिया था. इसके बाद जब विपराज निगम के रूप में दिल्ली को छठा झटका 62 के स्कोर पर लगा तब काव्या मारन ने अग्रेसिव स्टाइल में इसका जश्न मनाया.

13वें ओवर की पहली गेंद पर विपराज निगम (18) को अनिकेत वर्मा ने रन आउट किया. इससे पहले करुण नायर (0), फाफ डू प्लेसिस (3), अभिषेक पोरेल (8), केएल राहुल (10) और अक्षर पटेल (6) जैसे धुरंधर सस्ते में आउट हो गए थे.

काव्या मारन का सेलिब्रेशन वायरल

जब विपराज रन आउट हुए तब काव्या मारन ने अग्रेसिव स्टाइल में इसका जश्न मनाया. इस समय ऐसा लग रहा था कि मानो दिल्ली की पूरी पारी 100 के अंदर आउट हो जाएगी, हालांकि इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (41) और आशुतोष शर्मा (41) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर (133) तक पहुंचाया.

IPL 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई SRH

बारिश के कारण सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू ही नहीं हो पाई, मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए. पिछले साल की रनर-अप हैदराबाद इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है. एसआरएच ने अभी तक खेले 11 मैचों में सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है जबकि 7 मुकाबले हारे हैं.

छठी बार लीग स्टेज से बाहर हुई हैदराबाद

2013 से IPL में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद छठी बार लीग स्टेज से बाहर हुई है. 2013 में प्लेऑफ तक पहुंचने के बाद टीम लगातार 2 बार लीग स्टेज से बाहर हुई. 2016 में डेविड वार्नर ने टीम को पहला खिताब जिताया. इसके बाद 2017 में टीम प्लेऑफ तक और 2018 में रनर-अप रही.

2019 और 2020 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन इसके बाद लगातार 3 बार लीग स्टेज से ही बाहर हुई. पिछले साल (2024) पैट कमिंस की ही कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन केकेआर के हाथों हारकर उसे रनर-अप बनकर संतोष करना पड़ा. इस साल एक बार फिर हैदराबाद का ख़िताब जीतने का सपना टूट गया.





Source link

विराट कोहली पर राहुल वैद्य का विवादित बयान, कहा- वो जोकर उनके फैन्स 2 कौड़ी के जोकर

विराट कोहली पर राहुल वैद्य का विवादित बयान, कहा- वो जोकर उनके फैन्स 2 कौड़ी के जोकर


बॉलीवुड के मशहूर सिंगर राहुल वैद्य ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने यह बयान टीम इंडियी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर दिया है. दरअसल उन्होंने विराट कोहली और उनके फैन्स को जोकर कहा है. आइए जानते हैं क्या वजह है.

दरअसल, राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टा स्टोरी कोहली और उनके फैंस को ‘जोकर’ कहा जो वायरल हो गया है. इसके पीछे क्या वजह है इसको समझने के लिए आपको पिछले दिनों के एक वायरल खबर को पहले जानना होगा. विराट कोहली पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक करने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी थी. 

सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद कोहली ने इसपर सफाई दी थी और कहा था कि ऐसा एल्गोरिदम की वजह से हुआ था. इसके बाद राहुल वैद्य ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा कि विराट कोहली के फैंस उनसे भी बड़े जोकर हैं. इसके बाद वो निशाने पर आ गए.



Source link

IPL 2025: Rain Plays Spoilsport As Sunrisers Hyderabad Crash Out Of Playoff Race After No-Result Against Delhi Capitals

IPL 2025: Rain Plays Spoilsport As Sunrisers Hyderabad Crash Out Of Playoff Race After No-Result Against Delhi Capitals


Sunrisers Hyderabad’s playoff hopes were washed away in a cruel twist of fate as the rain had the final say during Match 55 of the Indian Premier League (IPL) 2025 against Delhi Capitals at the Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad on Monday.

With Delhi Capitals setting a modest target of 134, the home side never got the opportunity to begin their chase as persistent showers forced an eventual abandonment. Both teams shared a point apiece, but the result proved disastrous for SRH, who have now officially been eliminated from the playoffs race.

They become the third team to bow out of contention this season, joining Chennai Super Kings and Rajasthan Royals on the sidelines.

It was a bitter end to the night for Pat Cummins and his men, especially after the Australia skipper had delivered one of his most impactful spells of the season.

Winning the toss and opting to bowl first, Cummins struck with the very first ball of the match – a back-of-a-length beauty in the corridor that seamed away just enough to find the outside edge of Karun Nair’s bat. The delivery had Test match quality written all over it, and Ishan Kishan, discharging wicket-keeping duties in place of Heinrich Klaasen, took a sharp catch behind the stumps.

Cummins returned in his next over to outfox Faf du Plessis with a smart adjustment in length after spotting the veteran batter advancing down the pitch. Faf’s misjudged attempt to swat the ball leg side only resulted in a bottom edge through to the keeper.

When Cummins dismissed Abishek Porel soon after – a soft leading edge off a ball that held up slightly on the surface – Kishan completed his third catch of the evening, leaving Delhi Capitals gasping at 19 for 3.

Cummins may not have been directly responsible for every dismissal, but his presence and pressure were unmistakable. When Axar Patel tried to counterattack, he fell victim to a deceptive slower ball from Harshal Patel that held in the pitch. Cummins, alert at mid-off, backpedalled to complete a brilliant one-handed catch.

Jaydev Unadkat then joined the act, going around the wicket to K.L. Rahul and getting one to straighten just enough to induce a thick edge.

Kishan took another excellent catch – his fourth of the innings – creating IPL history as the first instance of a team’s top four being dismissed caught by the wicketkeeper in a single innings.

Delhi, reeling at 29 for 5 in the eighth over, tried to find some composure through Tristan Stubbs and debutant Vipraj Nigam. But their 33-run partnership was anything but fluent and ended in farce as a mix-up led to both batters at the same end. Stubbs survived; Nigam walked.

Enter Ashutosh Sharma – the Impact Player replacing Porel, who played a gutsy knock under pressure. He used his feet with confidence, launching Zeeshan Ansari for a pair of clean sixes down the ground before adding quick runs off Harshal Patel and Eshan Malinga. His 41 off 28 balls gave Delhi Capitals something to bowl at, helping them post 133 for 7 from their 20 overs. Stubbs, meanwhile, failed to shift gears as the pitch made strokeplay tricky throughout.

But just as SRH prepared for what looked like a manageable chase, the heavens opened up. What began as a light drizzle turned into a heavy downpour that drenched the outfield and left the ground staff battling against time with super-soppers. Despite their valiant efforts, the umpires were left with no choice but to call off the game. 



Source link

दिल्ली-हैदराबाद मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, कितनी बदली पॉइंट्स टेबल? जानिए पूरा अपडेट

दिल्ली-हैदराबाद मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, कितनी बदली पॉइंट्स टेबल? जानिए पूरा अपडेट


IPL Points Table Update After DC vs SRH Match: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है. इस मैच के बारिश में धुलने के कारण दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला है. मैच के इस परिणाम के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या कुछ बदलाव हुआ है और कौन-कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, आइए जानते हैं.

दिल्ली-हैदराबाद मैच के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल?

दिल्ली-हैदराबाद मैच के बाद प्लेऑफ की रेस में बैठी चार टीमों पर कोई असर नहीं पड़ा है. आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 की लिस्ट में RCB, PBKS, MI और GT शामिल हैं. दिल्ली इस मैच के रद्द होने की वजह से टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई. अगर आज का मुकाबला दिल्ली बड़े अंतर से जीत जाती, तब टॉप 4 में आने की संभावना थी.

दिल्ली-हैदराबाद मैच से पहले DC पहले भी पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर थी और मैच के बाद भी 5वें नंबर पर ही बनी हुई है. 11 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के 13 अंक हो गए हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 11 अंकों के साथ 6वें नंबर पर है और लखनऊ की टीम 10 अंकों के साथ 7वें नंबर पर बनी हुई है.

प्लेऑफ से बाहर हुई ये टीम

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. अगर हैदराबाद आज का मैच जीत जाती, तब इस टीम के 8 अंक हो जाते. वहीं बाकी बचे तीन के तीन मैच जीतने के बाद SRH के प्लेऑफ के पहुंचने के चांस बने रहते. लेकिन इस मैच के ड्रॉ होने से पैट कमिंस की टीम को एक ही पॉइंट मिला है, जिससे SRH के पॉइंट्स टेबल में 7 अंक हो गए हैं. अब अगले तीन मैच जीतने के बाद भी हैदराबाद के 13 ही अंक होंगे. इसका मतलब है कि SRH प्लेऑफ से बाहर हो गई है. हालांकि टीम 1 अंक मिलने से पॉइंट्स टेबल में 9वें से 8वें स्थान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें

11 मैच में 6 हार के बाद ऋषभ पंत ने बनाया मास्टर प्लान, जानें कैसे प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी लखनऊ?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp