ऋषभ पंत गए, अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? रेस में ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज सबसे आगे

ऋषभ पंत गए, अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? रेस में ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज सबसे आगे


IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बहुत बड़ी ट्रेड डील हुई है. इस डील के तहत पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है, जबकि कुलदीप यादव ने लखनऊ टीम को जॉइन कर लिया है. पंत पिछले दो सीजन से LSG में 27 करोड़ रुपये ले रहे थे, लेकिन दिल्ली टीम में उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे.

ऋषभ पंत ने 12 करोड़ रुपये के घाटे के साथ दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन किया है. मगर उनके LSG छोड़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि लखनऊ टीम की कप्तानी कौन संभालेगा? बतौर कप्तान ऋषभ पंत को रिप्लेस करने के लिए मिचेल मार्श का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है.

मिचेल मार्श बनेंगे कप्तान?

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड डील होने से पहले ही ऋषभ पंत LSG टीम की कप्तानी छोड़ चुके थे. कप्तानी के विकल्प तलाशें तो लखनऊ टीम में एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम हैं. मगर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया कप्तान बनने की रेस में मार्श सबसे आगे चल रहे हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी, दोनों ऑस्ट्रेलिया से आते हैं, इसलिए मिचेल मार्श के हाथों में कप्तानी जाना कोई चौंकाने वाला निर्णय नहीं होगा. बताते चलें कि मार्श अभी ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान भी हैं.

यह भी पढ़ें: किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज

संजीव गोयनका का ऑस्ट्रेलियाई कनेक्शन

अगर मिचेल मार्श को लखनऊ सुपर जायंट्स का नया कप्तान बनाया जाता है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली टीम का कप्तान कोई ऑस्ट्रेलियाई बने. इससे पहले साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने एमएस धोनी को हटाकर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टीव स्मिथ को नया कप्तान बनाया था. सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ही थे.

यह भी पढ़ें:

Suryansh Shedge Profile: कौन हैं सूर्यांश शेड्गे, जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका? आयरलैंड और इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल



Source link

IPL का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड! इस खिलाड़ी के बदले राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे हार्दिक पांड्या

IPL का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड! इस खिलाड़ी के बदले राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे हार्दिक पांड्या


ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापस जा चुके हैं. पंत की जगह भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ का हिस्सा बन गए. इसे आप आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड कह सकते हैं. अब हार्दिक पांड्या के राजस्थान रॉयल्स में जाने के साथ टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड देखने को मिल सकता है. 

हार्दिक 2024 में ट्रेड डील के जरिए मुंबई इंडियंस में आए थे. उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में रिप्लेस किया, लेकिन तीनों ही सालों में उनकी कप्तान फ्लॉप रही. 2024 और 2026 में टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी. 2025 में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन ट्रॉफी तक नहीं पहुंच सकी. इसके साथ गेंद और बल्ले से भी हार्दिक का प्रदर्शन औसत ही रहा. 

इन तमाम खामियों को देखते हुए हार्दिक के ट्रेड को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है. कहा जा रहा है कि हार्दिक की जगह राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल मुंबई का हिस्सा बनेंगे. 2026 आईपीएल के लिए राजस्थान में बड़ा ट्रेड देखने को मिला था, जहां टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए थे. उनकी जगह रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान में आए थे. 

किस रकम में होगा हार्दिक का ट्रेड?

फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई सकी है कि हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल का ट्रेड कितनी रकम में होगा. यह फ्रेंचाइजी या आईपीएल की तरफ से ट्रेड के आधिकारिक एलान के बाद ही पता चलेगा. 

हार्दिक को मुंबई ने 2026 सीजन के लिए 16.35 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था. वहीं जायसवाल को राजस्थान ने 18 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया. 

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर 

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 162 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 150 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 2955 रन बनाए, जिसमें 10 फिफ्टी शामिल है. वहीं गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 82 विकेट अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/36 का है. 

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, इस भारतीय के नाम हुई बादशाहत; बन गई नंबर-1



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, इस भारतीय के नाम हुई बादशाहत; बन गई नंबर-1

टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, इस भारतीय के नाम हुई बादशाहत; बन गई नंबर-1


भारत की स्टार स्पिनर श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गई हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप में कमाल के प्रदर्शन का उन्हें रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. श्री चरणी ने वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर विराजमान हैं.

21 वर्षीय श्री चरणी की यह उपलब्धि अविश्वसनीय है, क्योंकि करीब एक साल पहले ही उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया था. पिछले करीब 13-14 महीनों में वो टीम इंडिया की सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक बनकर उभरी हैं. उन्होंने इंग्लैंड की लिन्से स्मिथ को पछाड़कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया है. स्मिथ जो अब दो स्थान फिसलकर तीसरे पायदान पर चली गई हैं.

श्री चरणी के रेटिंग अंक 753 हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद चार्ली डीन के पॉइंट्स 733 हैं. चरणी के अलावा टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में सिर्फ दीप्ति शर्मा मौजूद हैं. टी20 की गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति को 3 स्थान का नुकसान हुआ है, जिसके चलते वो नंबर-8 पर आ गई हैं. बताते चलें कि टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्री चरणी के अलावा किसी भारतीय को फायदा नहीं हुआ है.

 

अब तक श्री चरणी के वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ केवल 21 रन देकर तीन विकेट लिए थे. उसके बाद वो नीदरलैंड्स के बैटिंग लाइन-अप पर कहर बनकर टूटीं, जहां उन्होंने केवल 19 रन देकर चार विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चाहे टीम इंडिया को हार मिली हो, लेकिन श्री चरणी ने वहां भी 3 विकेट लेने में सफलता पाई थी.

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो शेफाली वर्मा एक स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर आ गई है, जबकि स्मृति मंधाना ने पांचवां स्थान बरकरार रखा है. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एक स्थान के फायदे के साथ टॉप-10 में प्रवेश कर गई हैं.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, जानिए किसके छुए पैर; सामने आया खास VIDEO

IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी





Source link

Portugal vs Uzbekistan live streaming, FIFA World Cup 2026: When and where to watch Cristiano Ronaldo's match online and on TV in India | Other Sports News | Zee News

Portugal vs Uzbekistan live streaming, FIFA World Cup 2026: When and where to watch Cristiano Ronaldo's match online and on TV in India | Other Sports News | Zee News


Portugal face a must-win assignment when they meet Uzbekistan in their second Group K fixture at the FIFA World Cup 2026, with both teams eager to breathe new life into their campaigns. The clash at Houston Stadium in Texas carries significant weight, particularly for Portugal, who cannot afford another slip if they are to remain in control of their path to the knockout stages. 

Roberto Martínez’s men endured a frustrating start to the tournament after being held to a 1-1 draw by DR Congo. João Neves gave Portugal an early advantage with a well-taken header, but Yoane Wissa struck before the interval to earn the African nation a valuable point. Despite dominating possession for long periods and controlling the tempo of the game, Portugal struggled to convert their territorial superiority into clear-cut opportunities, registering just one effort on target throughout the contest.

Uzbekistan, meanwhile, began their maiden World Cup campaign with a 3-1 defeat against Colombia. While the result left them empty-handed, the Central Asian side made history as Abbosbek Fayzullaev scored the country’s first-ever goal at a FIFA World Cup. Their attacking display also produced an expected goals (xG) figure of 1.16, the highest recorded by an Asian nation making its tournament debut in more than four decades, but defensive frailties once again proved costly, extending a run of three successive defeats dating back to their pre-World Cup friendlies.

After the opening round of fixtures, Colombia lead Group K with three points, while Portugal and DR Congo sit level on one point apiece. Uzbekistan remain at the foot of the standings without a point, making this encounter pivotal for both sides. A Portuguese victory would restore momentum ahead of a potentially decisive meeting with Colombia, whereas Uzbekistan know anything less than three points could effectively end their hopes of reaching the Round of 16.

How to watch Portugal vs Uzbekistan live in India

Live streaming and live telecast of the FIFA World Cup 2026 football matches will be available on the Zee5 platform and app in India. Subscription will be needed.

Live telecast of the FIFA World Cup 2026 will be available on the Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2, and Unite8 Sports 2 HD TV channels in India.

Date and kick-off time: Tuesday, June 23, 10:30 PM (IST)

Venue: Houston Stadium, Texas, USA

Referee: Jalal Jayed 

Goalkeepers: Diogo Costa, Jose Sa, Rui Silva

Defenders: Diogo Dalot, Matheus Nunes, Nelson Semedo, Joao Cancelo, Nuno Mendes, Gonçalo Inacio, Renato Veiga, Rúben Dias, Tomas Araujo

Midfielders: Ruben Neves, Samuel Costa, Joao Neves, Vitinha, Bruno Fernandes, Bernardo Silva

Forwards: Joao Felix, Francisco Trincao, Francisco Conceicao, Pedro Neto, Rafael Leao, Goncalo Guedes, Goncalo Ramos; Cristiano Ronaldo

Goalkeepers: Utkir Yusupov, Abduvohid Nematov, Botirali Ergashev

Defenders: Rustam Ashurmatov, Farrukh Sayfiev, Khojiakbar Alijonov, Sherzod Nasrullaev, Umar Eshmurodov, Abdukodir Khusanov, Abdulla Abdullaev, Bekhruz Karimov, Jakhongir Urozov, Avazbek Ulmasaliev

Midfielders: Otabek Shukurov, Jaloliddin Masharipov, Odiljon Hamrobekov, Oston Urunov, Jamshid Iskanderov, Dostonbek Khamdamov, Abbosbek Fayzullaev, Akmal Mozgovoy, Azizjon Ganiev, Sherzod Esanov

Forwards: Eldor Shomurodov, Igor Sergeev, Azizbek Amonov 

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

कौन हैं सूर्यांश शेड्गे, जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका? आयरलैंड और इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल

कौन हैं सूर्यांश शेड्गे, जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका? आयरलैंड और इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल


Suryansh Shedge Profile: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (23 जून) को एक आधिकारिक एलान करते हुए बताया कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए सूर्यांश शेड्गे ने ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को रिप्लेस किया. नितीश इंजरी के चलते दोनों सीरीज से बाहर हुए. अब सवाल यह है कि आखिरी सूर्यांश शेड्गे कौन हैं और उन्हें कैसे टीम इंडिया में जगह मिली.

कौन हैं सूर्यांश शेड्गे?

बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले सूर्यांश अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, मतलब अब तक उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. 23 साल के सूर्यांश का जन्म 29 जनवरी 2003 में हुआ था. 

टीम इंडिया में कैसे मिली जगह?

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सूर्यांश हाल ही में समाप्त हुई ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने सीरीज में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था. मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए सूर्यांश ने 147 रन बनाए और कुल 23 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपनी झोली में डाले. 

आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा

मुंबई के ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 2025 सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था. उन्होंने पंजाब के लिए पहले सीजन में 5 मैच खेले, जिसमें बैटिंग करते हुए सिर्फ 07 रन बनाए और 1 विकेट चटकाया. अगले सीजन बैटिंग में सुधार करते हुए सूर्यांश ने 158 रन स्कोर किए. लेकिन इस दफा उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल सका. 

बताते चलें कि सूर्यांश इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे. 2023 सीजन में उन्हें फ्रेंचाइजी ने जयदेव उनादकट की जगह स्क्वॉड का हिस्सा बनाया था, लेकिन सूर्यांश को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था. 

सूर्यांश शेड्गे का करियर 

सूर्यांश ने अब तक अपने करियर में 8 फर्स्ट क्लास, 15 लिस्ट-ए और 30 टी20 मैच खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास में बैटिंग करते हुए मुंबई के खिलाड़ी ने 439 रन बनाए और बॉलिंग में 1 विकेट लिया. लिस्ट-ए में बैटिंग करते हुए सूर्यांश ने 258 रन बनाए और 11 विकेट झटके. बाकी टी20 में उन्होंने 356 रन स्कोर किए और 13 विकेट अपनी झोली में डाले. 

 

यह भी पढ़ें: James Coles Profile: कौन हैं जेम्स कोल्स? ऑक्शन में बिके थे सबसे महंगे, भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम में मिला मौका



Source link

किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज

किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज


वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए अपना सबसे पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं. भारतीय टीम पहले आयरलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलेगी. उनके बीच 2 मुकाबले 26 जून और 28 जून को खेले जाएंगे. उससे पहले 15 वर्षीय वैभव को खुशी की एक बड़ी वजह मिली है, क्योंकि उन्हें अपनी टीम इंडिया की ऑफिशियल जर्सी मिल गई है. मगर जर्सी से ज्यादा उनका जर्सी नंबर ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.

दरअसल बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें भारतीय सपोर्ट स्टाफ के मेंबर रघु, होटल के कमरे में वैभव सूर्यवंशी के पास जाते हैं. इसी वीडियो में खुलासा हुआ कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 नंबर की जर्सी पहनेंगे, लेकिन IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए वो 12 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते आए हैं. भारत के लिए हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी नंबर-3 की जर्सी पहनकर खेल चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी का जर्सी नंबर बदलने की वजह उनकी मां हैं. वैभव ने पिछले साल राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलने से पूर्व बताया था कि 12 नंबर की जर्सी पहन कर खेलने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि हम 1 और 2 को जोड़कर सीधे नंबर-3 चुन सकते हैं तो डबल डिजिट का कोई मतलब नहीं है.

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में धूम-धड़ाका मचा कर आए हैं. सीरीज के पहले 4 मैचों में वो केवल 117 रन बना पाए थे, लेकिन जब फाइनल में टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन जड़ते हुए इतिहास रच दिया. इस दौरान उन्होंने मात्र 11 बॉल में फिफ्टी पूरी करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया.

बता दें कि 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था रवाना हो चुका है. यह भी ज्ञात रहे कि इस दौरे पर वैभव के माता-पिता भी उनके साथ रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, जानिए किसके छुए पैर; सामने आया खास VIDEO





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp