किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज

किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज


वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए अपना सबसे पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं. भारतीय टीम पहले आयरलैंड के साथ टी20 सीरीज खेलेगी. उनके बीच 2 मुकाबले 26 जून और 28 जून को खेले जाएंगे. उससे पहले 15 वर्षीय वैभव को खुशी की एक बड़ी वजह मिली है, क्योंकि उन्हें अपनी टीम इंडिया की ऑफिशियल जर्सी मिल गई है. मगर जर्सी से ज्यादा उनका जर्सी नंबर ज्यादा चर्चा में बना हुआ है.

दरअसल बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें भारतीय सपोर्ट स्टाफ के मेंबर रघु, होटल के कमरे में वैभव सूर्यवंशी के पास जाते हैं. इसी वीडियो में खुलासा हुआ कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 नंबर की जर्सी पहनेंगे, लेकिन IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए वो 12 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते आए हैं. भारत के लिए हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी नंबर-3 की जर्सी पहनकर खेल चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी का जर्सी नंबर बदलने की वजह उनकी मां हैं. वैभव ने पिछले साल राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलने से पूर्व बताया था कि 12 नंबर की जर्सी पहन कर खेलने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि हम 1 और 2 को जोड़कर सीधे नंबर-3 चुन सकते हैं तो डबल डिजिट का कोई मतलब नहीं है.

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में धूम-धड़ाका मचा कर आए हैं. सीरीज के पहले 4 मैचों में वो केवल 117 रन बना पाए थे, लेकिन जब फाइनल में टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन जड़ते हुए इतिहास रच दिया. इस दौरान उन्होंने मात्र 11 बॉल में फिफ्टी पूरी करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया.

बता दें कि 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था रवाना हो चुका है. यह भी ज्ञात रहे कि इस दौरे पर वैभव के माता-पिता भी उनके साथ रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, जानिए किसके छुए पैर; सामने आया खास VIDEO





Source link

कौन हैं जेम्स कोल्स? ऑक्शन में बिके थे सबसे महंगे, भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम में मिला मौका

कौन हैं जेम्स कोल्स? ऑक्शन में बिके थे सबसे महंगे, भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम में मिला मौका


James Coles Profile: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है, जिसमें पहले 5 टी20 और फिर 3 वनडे होंगे. 01 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए मेजबान इंग्लैंड ने बीते सोमवार (22 जून) 17 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें अनकैप्ड युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स का नाम भी शामिल रहा. 22 साल के कोल्स को पहली बार इंग्लिश टीम का हिस्सा बनाया गया है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जेम्स कोल्स कौन हैं? यहां आपको उनके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी. 

कौन हैं जेम्स कोल्स?

कोल्स का जन्म 02 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड के एलिसबरी में हुआ था. घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग्स में अच्छा प्रदर्शन करने के चलते कोल्स को इंग्लिश टीम में जगह मिली. 

द हंड्रेड ऑक्शन में बिके सबसे महंगे 

इंग्लिश ऑलराउंडर जेम्स द हंड्रेड 2026 के लिए बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने. कोल्स को लंदन स्पिरिट ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. 2024 और 2025 में कोल्स साउदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए नजर आए थे. टीम के लिए पहले सीजन में कोल्स ने 44 रन और दूसरे सीजन में 124 रन बनाए थे. 

सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू 

जेम्स कोल्स 16 साल और 157 दिन की उम्र में ससेक्स के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे, जब उन्हें द ओवल में सरे के खिलाफ बॉब विलिस ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला. 

जेम्स कोल्स का करियर 

नजर डालें कोल्स के घरेलू करियर पर, तो अब तक उन्होंने 58 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट-ए और 71 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास में कोल्स ने बैटिंग करते हुए 3441 रन बनाए और बॉलिंग में 74 विकेट चटकाए. लिस्ट-ए में कोल्स ने 425 रन स्कोर किए और बॉलिंग करते हुए 26 विकेट अपनी झोली में डाले. बाकी टी20 में कोल्स के बल्ले से 1373 रन निकले और बॉलिंग करते हुए 53 विकेट चटकाए. 

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का 17 सदस्यीय स्क्वॉड 

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

इंग्लैंड बनाम भारत टी20 शेड्यूल

1 जुलाई, डरहम (10 PM IST)

4 जुलाई, स्ट्रेटफोर्ड (7 PM IST)

7 जुलाई, वेस्ट ब्रिजफोर्ड (10 PM IST)

9 जुलाई, ब्रिस्टल (10 PM IST)

11 जुलाई, वेस्ट एंड (7 PM IST)

 

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म, LSG से अलग हुए ऋषभ पंत; कम हुई इतनी सैलरी



Source link

ICC Rankings: India spinner Sree Charani becomes No.1 ranked T20I bowler for first time  | Cricket News | Zee News

ICC Rankings: India spinner Sree Charani becomes No.1 ranked T20I bowler for first time | Cricket News | Zee News


India’s left-arm spinner Sree Charani has reached the summit of the ICC Women’s T20I Bowling Rankings for the first time after a remarkable run in the ongoing ICC Women’s T20 World Cup, with the latest rankings update rewarding her match-winning performances across the tournament.

The 21-year-old rose to the top of the global standings after emerging as the leading wicket-taker in the competition, displacing England spinner Linsey Smith from the No.1 position.

Charani’s rise marks another milestone in a career that has rapidly gained pace since her international debut just over a year ago. Her standout displays in England have transformed her into India’s premier bowling weapon, with the youngster claiming 10 wickets in only three World Cup appearances.

The decisive push came through successive match-winning spells. After registering her second four-wicket haul in international cricket against the Netherlands in Leeds, Charani followed it up with a three-wicket effort against South Africa in Manchester. Those performances earned her enough rating points to move ahead of Smith and become the highest-ranked T20I bowler in women’s cricket.

While Charani celebrated a historic achievement, England’s Linsey Smith slipped two places to third after a relatively quiet start to the World Cup. Her teammate Charlie Dean moved into second position, courtesy of a five-wicket haul across England’s opening three fixtures.

The latest rankings update also reflected significant movement among several leading bowlers. Former world No.1 Sophie Ecclestone climbed four places to fourth, while West Indies captain Hayley Matthews surged nine spots to 11th. Australia’s Kim Garth recorded one of the biggest jumps, advancing 25 positions to enter the top 20. Pakistan skipper Fatima Sana improved to 25th, while Ireland’s Orla Prendergast also made notable gains, reaching 26th.

The batting rankings, however, witnessed little upheaval at the summit. Australian opener Georgia Voll retained the No. 1 position despite a modest return of 62 runs across three World Cup innings. Fellow Australian Beth Mooney strengthened her hold on second place, narrowing the gap to the leader.

Among the batters making progress were India’s Shafali Verma, who climbed to sixth, and captain Harmanpreet Kaur, who moved up one place to enter the top 10. New Zealand skipper Sophie Devine also moved up to 11th, while Prendergast continued her all-round rise by jumping four places to 13th. Bangladesh captain Nigar Sultana Joty also featured among the notable movers after breaking into the top 20.

The all-rounders’ rankings remained unchanged at the top, with Hayley Matthews continuing to lead the category ahead of New Zealand’s Melie Kerr. Sri Lanka captain Chamari Athapaththu advanced to third, while Prendergast and Fatima Sana each moved up one place to occupy fifth and sixth, respectively. South Africa’s Marizanne Kapp also enjoyed a rewarding week, climbing five places to ninth after producing a Player of the Match performance against India.  

Stay informed on all the latest news, real-time breaking news updates, and follow all the important headlines in india news and world news on Zee News.



Source link

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए


अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में एक खास पहचान बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. वैभव सूर्यवंशी ने उस इमोशनल पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की जर्सी दी गई. वैभव ने कहा है कि उस पल उन्हें लगा कि सबसे पहली बार उन्होंने बैट क्यों उठाया था.

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. मैंने जिस वजह से पहले दिन से बल्ला उठाया और अभ्यास के लिए मैदान पर गया. वह सपना अब पूरा हो गया है. उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ. मैं सच में इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मैंने जब वह टी-शर्ट देखी तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो. मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर सका. कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. हमें उस समय प्रतिक्रिया देने के लिए शब्द नहीं मिलते. मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगा.”

बीसीसीआई ने वीडियो का कैप्शन दिया है, “लेडीज एंड जेंटलमेन, जिस पल का देश इंतजार कर रहा था, वो आ गया है. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में, इस बहुत खास पल के गवाह बनें.”

वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था. वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था. अगर सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय सीनियर पुरुष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार रेड्डी बाहर, रिप्लेसमेंट में आया यह खिलाड़ी; आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में मिला मौका



Source link

नीतीश कुमार रेड्डी बाहर, रिप्लेसमेंट में आया यह खिलाड़ी; आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में मौका

नीतीश कुमार रेड्डी बाहर, रिप्लेसमेंट में आया यह खिलाड़ी; आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में मौका


भारतीय क्रिकेट टीम बहुत जल्द यूके टूर पर जाने वाली है. उससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है, क्योंकि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है.

BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद नीतीश को क्वाड्रिसेप्स मसल्स में समस्या सामने आई थी. मेडिकल टीम ने जांच के बाद नीतीश को रिहैब की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा.

सूर्यांश शेडगे हाल ही में ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए खेले. इस सीरीज में उन्होंने 5 मैच खेलकर 147 रन बनाए. उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ 72 रनों की पारी भी खेली और यह पूरे टूर्नामेंट में उनका एकमात्र अर्धशतक रहा. उन्होंने ट्राई सीरीज में 2 विकेट भी लिए. बताते चलें कि सूर्यांश शेडगे बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और दायें हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं.

हार्दिक पांडया अभी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं, उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश को निरंतर भारत की प्लेइंग इलेवन में मौके मिल रहे थे. अब उनका चोटिल होना वाकई टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. आयरलैंड और इंग्लैंड की पिचों पर सूर्यांश को उम्मीद से अधिक गेंदबाजी करनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: IND Vs ENG T20 Series 2026: वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह

भारत का यूके टूर का शेड्यूल

भारतीय टीम पहले आयरलैंड जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 26 जून और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे. उसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, जहां उसे 5 टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा.

यह भी पढ़ें:

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आयरलैंड दौरे से पहले इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही दे दिया बड़ा बयान



Source link

Rishabh Pant returns to Delhi Capitals in IPL 2027, Kuldeep Yadav joins Lucknow Super Giants in major swap | Cricket News | Zee News

Rishabh Pant returns to Delhi Capitals in IPL 2027, Kuldeep Yadav joins Lucknow Super Giants in major swap | Cricket News | Zee News


Rishabh Pant is set to return to Delhi Capitals ahead of IPL 2027 after completing a high-profile trade from Lucknow Super Giants. In exchange, left-arm spinner Kuldeep Yadav will join LSG, marking one of the biggest player swaps in recent IPL history.

Image Credit: IANS



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp