‘Want to Give 150%’: Star Indian Cricketer reveals he ‘Quit Alcohol’ 6 months ago ; eyes Punjab Kings’ first IPL Title in 2026

‘Want to Give 150%’: Star Indian Cricketer reveals he ‘Quit Alcohol’ 6 months ago ; eyes Punjab Kings’ first IPL Title in 2026


As Punjab Kings prepare for the 19th season of the Indian Premier League, veteran leg spinner Yuzvendra Chahal has shared a deeply personal update regarding his lifestyle and fitness. The 35 year old, who remains one of the most prolific wicket takers in the history of the game, revealed that he has completely stopped consuming alcohol as part of a mission to prolong his career and serve as a role model for younger players.

A New Chapter at 35

The revelation comes at a critical juncture for Chahal. Having not represented the Indian national team since 2023, the spinner is focused on reclaiming his peak physical condition. Speaking ahead of the season opener, Chahal emphasized that his priority has shifted toward longevity and team contribution.


Add Zee News as a Preferred Source



“This year, my mind has said that I will take care of my body first. And I have some good news for you: I stopped drinking alcohol. It’s been more than six months. I am 35 now. I want to be more active, and I want to give 150 per cent for my team. As a senior bowler, if I go to the IPL, I want people to see me and think ‘we have to learn something from him’,” Chahal stated.

Overcoming Personal and Professional Hurdles

The last two years have been exceptionally challenging for the leg spinner, both on and off the field. Professionally, Chahal found himself stuck on 96 T20I wickets, missing the chance to become the first Indian to reach the 100 wicket milestone in the format; a feat since achieved by Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, and Hardik Pandya.

On a personal level, Chahal endured a difficult and highly publicized divorce from Dhanashree Verma. Despite these distractions, his performance for Punjab Kings last year was instrumental in the franchise reaching the playoffs for the first time in 11 years. He claimed 16 wickets at an economy rate of 9.56 and solidified his status as the highest wicket taker in IPL history. Under the leadership of Shreyas Iyer, Punjab reached the final but ultimately fell to Royal Challengers Bengaluru.

The Quest for a Maiden Title

Punjab Kings remain one of the few original franchises yet to lift the IPL trophy since the league’s inception in 2008. With the 2026 season scheduled to begin on March 28, Punjab will launch their campaign on March 31 against Gujarat Titans at their home ground.

The sporting world often notes that the high of athletic excellence far outweighs any temporary indulgence. For Chahal, this lifestyle change is a “better late than never” realization aimed at leading Punjab to their first ever title.

Chahal’s new era

Chahal’s announcement coincides with a period of significant transition in Indian cricket. While he focuses on his fitness, his peer Sanju Samson is being tipped as a potential successor to Suryakumar Yadav for the T20I captaincy following World Cup glory. Elsewhere, the social scene remains vibrant, with the recent wedding of Gaurav Kapur and Kritika Kamra drawing stars like Yuvraj Singh and Virender Sehwag, while Sara Tendulkar recently shared glimpses of her traditional Maharashtrian look from her brother’s wedding celebrations.

For Chahal, the goal is clear: to be the senior statesman whose actions on and off the field inspire the “ultra young” generation of cricketers currently entering the league.



Source link

‘जसप्रीत बुमराह के बाद क्या…’, आश्विन की टीम इंडिया को चेतावनी, जानिए क्या कहा

‘जसप्रीत बुमराह के बाद क्या…’, आश्विन की टीम इंडिया को चेतावनी, जानिए क्या कहा


जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी को लीड करते हैं, वह अपने दम पर मैच के रुख को पलटने का दमखम रखते हैं. पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को एक चेतावनी दी है. उनका मानना है कि अश्विन के संन्यास के बाद टीम इंडिया को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि बल्लेबाजी ठीक है, लेकिन गेंदबाजी अगली पीढ़ी को शायद कम आकर्षक लगे. Revsportz पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, ‘वाइट बॉल क्रिकेट में जिस दर्जे के बल्लेबाज हमारे पास है, उनका कोई जवाब नहीं. अगले 10 सालों में टीम इंडिया कई वाइट बॉल ट्रॉफी जीतेगी, और ये हमारी बल्लेबाजी की वजह से ही होगा.’

हालांकि उन्होंने जसप्रीत बुमराह के बाद पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘इस वाइट बॉल टीम में जसप्रीत बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण है, उनके बाद क्या होगा?’ अश्विन का मानना है कि बेशक गेंदबाज टीम को मैच जिताते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य में गेंदबाज बनने का आकर्षण कम हो सकता है.

अश्विन ने कहा, ‘मुझे चिंता है कि बल्लेबाजी के मुकाबले गेंदबाज अब उतनी आकर्षक नहीं रह गई, इसी कारण हो सकता है कि बच्चे इस खेल को न अपनाए. खेल से मेरा मतलब बल्लेबाजी और गेंदबाजी, अलग अलग खेल है. खेल के तौर पर गेंदबाजी आकर्षक नहीं है, ऐसा लगता है जैसे आप मनोरंजन कर रहे हैं. उन्हें छक्के-चौके मारने का मौका दे रहे हैं. तो कोई क्यों सोचना चाहेगा कि गेंदबाजी हमें टूर्नामेंट या सीरीज जिता पाएगा.’

ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर अश्विन ने कहा भारतीय क्रिकेट का मतलब कुछ गिने चुने लोग नहीं हैं, बल्कि इससे ज्यादा है. गौतम गंभीर के नजरिए का भी उन्होंने समर्थन किया, क्योंकि वह टीम को व्यक्तिगत खिलाड़ियों से ऊपर रखते हैं.

अश्विन ने कहा, ‘गौतम गंभीर मुझे पसंद है. उनके प्रति लोगों की राय अलग-अलग हो, लेकिन वह ऐसे इंसान हैं जो व्यक्तिगत खिलाड़ियों से ऊपर टीम को रखते हैं. वह किसी एक खिलाड़ी की जगह पूरी टीम को जीत का श्रेय देते हैं. उनकी ये बात मुझे पसंद है.’



Source link

IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल

IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल


IPL 2026, Delhi Capitals: आईपीएल 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खेमे में बड़ा बदलाव कर दिया है. सभी टीमें टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश में लगी हुई हैं. तो आइए जानते हैं कि दिल्ली ने टीम में क्या बदलाव किया है. 

दरअसल फ्रेंचाइजी ने अपने फील्डिंग कोच में बदलाव किया है. आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को आगामी सीजन के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. टीम ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए जॉन मूनी को फील्डिंग कोच बनाने का एलान किया. 

9 साल का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बता दें कि जॉन मूनी ने आयरलैंड के लिए 2006 से 2015 के बीच 9 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. उन्होंने अपने करियर में 64 टेस्ट और 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे की 55 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 23.48 की औसत से 963 रन बनाए और बॉलिंग करते हुए 48 विकेट अपनी झोली में डाले. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल बैटिंग करते हुए 231 रन बनाए और बॉलिंग करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए. 

दिल्ली कैपिटल्स का पिछला सीजन 

दिल्ली के लिए पिछला सीजन काफी खराब गुजरा था. टीम टॉप-4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने 14 लीग मैचों में से 7 में जीत दर्ज की थी. टीम को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. बाकी 1 मुकाबला बेनतीजा रहा था. 

पिछले सीजन हुआ था बड़ा बदलाव 

पिछले सीजन यानी 2025 आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव हुआ था. टीम ने नियमित कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था. पंत की जगह अक्षर पटेल को कमान सौंपी गई थी. पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. दिल्ली से अलग होने के बाद पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स का हाथ थामा. पिछले सीजन वह लखनऊ की कमान संभालते हुए नजर आए थे. हालांकि लखनऊ भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. 

 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup जीतते ही अजीत अगरकर ने BCCI के सामने रखी ‘अनोखी’ मांग, क्या पूरी होगी डिमांड?





Source link

IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया RCB की धड़कन

IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया RCB की धड़कन


आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को लेकर बड़ी बात सामने आई है. टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने साफ कहा है कि विराट कोहली आज भी RCB की “धड़कन” हैं. उनके मुताबिक, कोहली का टीम पर प्रभाव सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मौजूदगी ही टीम को ऊर्जा देती है.

कोहली की मौजूदगी से बदलता है माहौल

एबी डिविलियर्स ने कहा कि कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता और उनका एटीट्यूड है. वह मैदान पर और मैदान के बाहर जिस तरह खुद को पेश करते हैं, उससे युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिलती है. कोहली हमेशा टीम के लिए लड़ने वाले खिलाड़ी के रूप में नजर आते हैं, और यही बात उन्हें खास बनाती है. उन्होंने यह भी कहा कि कोहली टीम में ऐसा माहौल बनाते हैं, जहां युवा खिलाड़ी विश्वास के साथ खेलते हैं और ट्रॉफी जीतने का सपना देखते हैं. पिछले सीजन में यही आत्मविश्वास टीम की जीत की बड़ी वजह बना है.

2025 की जीत में पूरी टीम का योगदान

RCB ने आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीता था. फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराया था. उस मैच में कोहली ने 43 रन बनाए, लेकिन डिविलियर्स के अनुसार जीत सिर्फ उनके दम पर नहीं आई थी. उन्होंने बताया कि रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्डने तेज रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था. वहीं कुणाल पांड्या ने गेंदबाजी में अहम योगदान दिया था. डिविलियर्स ने जोर देकर कहा कि इस बार RCB की सफलता टीम वर्क की वजह से आई, न कि सिर्फ कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की वजह से.

अब कोहली अकेले नहीं उठाते जिम्मेदारी

डिविलियर्स के मुताबिक, पहले RCB अक्सर कुछ खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर रहती थी, लेकिन अब टीम में संतुलन दिखाई देता है. अब कोहली को अकेले टीम का भार नहीं उठाना पड़ता है, क्योंकि बाकी खिलाड़ी भी बराबर योगदान दे रहे हैं.

IPL 2026 में फिर खिताब की दावेदार RCB

डिविलियर्स ने IPL 2026 के लिए RCB को मजबूत दावेदार बताया है. उनका मानना है कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और वही संतुलन बरकरार है, जिसने पिछले साल खिताब दिलाया था.

कोहली की तैयारी पर पूरा भरोसा

कोहली की तैयारी को लेकर भी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोहली का वर्क एथिक सबसे बेहतरीन है और वह कभी बिना तैयारी के मैदान पर नहीं उतरते है. भले ही उन्होंने हाल ही में कम मैच खेले हों, लेकिन वह पूरी तरह तैयार रहेंगे. डिविलियर्स को उम्मीद है कि कोहली इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करेंगे और RCB लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल हो सकती है. 



Source link

T20 World Cup जीतते ही अजीत अगरकर ने BCCI के सामने रखी ‘अनोखी’ मांग, क्या पूरी होगी डिमांड?

T20 World Cup जीतते ही अजीत अगरकर ने BCCI के सामने रखी ‘अनोखी’ मांग, क्या पूरी होगी डिमांड?


Ajit Agarkar Request To BCCI: भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की एक बड़ी ही अनोखी मांग सामने आई. इससे पहले भी BCCI की तरफ से अगरकर को फायदा पहुंचाया जा चुका है. अब एक बार फिर चीफ सिलेक्टर इसी उम्मीद में नजर आ रहे हैं कि भारतीय बोर्ड उनकी डिमांड को दोबारा सुनेगा. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बार क्या मांग रखी है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अगरकर ने अपने कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की मांग रखी है. बताते चलें कि इससे पहले भी अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा चुका है. 

एक साल के लिए बढ़ा था कार्यकाल 

टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद आईपीएल 2025 पहले बीसीसीआई इनाम के रूप में अगरकर के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था. अब जून, 2026 में चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल समाप्त होना है. 

क्या मानी जाएगी डिमांड?

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगरकर की डिमांड को माना जाएगा? इस पर बताया गया कि वेस्ट जोन के पूर्व खिलाड़ी चीफ सिलेक्टर की रेस में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले पर अब तक कोई पुख्ता फैसला नहीं लिया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि मांग टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रखी गई है, जिससे फैसला अगरकर के पक्ष में जा सके. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस डिमांड पर बीसीसीआई क्या फैसला करता है.

टेस्ट क्रिकेट में अगरकर ने किया निराश 

जहां टी20 और वनडे क्रिकेट में अगरकर का कार्यकाल टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा रहा, वहीं टेस्ट में चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल काफी खराब गुजरा. अगरकर के अंडर टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. 

लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अगरकर के कार्यकाल में टीम ने लगातार 2 सीरीज गंवाईं. इसके साथ ऑस्ट्र्रेलिया दौरे पर हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम ने निराश किया था. वहीं टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. 

 

यह भी पढ़ें: पिछले 5 साल के IPL विजेताओं की लिस्ट, RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने कितनी बार उठाई ट्रॉफी



Source link

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, T20 WC 2026 में अनफिट खिलाड़ियों को लेकर फिजियो पर गिरी गाज

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, T20 WC 2026 में अनफिट खिलाड़ियों को लेकर फिजियो पर गिरी गाज


पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. खबर है कि बाबर आजम और फखर जमान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट हुए बिना हिस्सा लिया। था. इस मामले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जांच शुरू कर दी है और टीम के फिजियो पर सवाल उठने लगे हैं.

फिटनेस क्लियरेंस पर उठे सवाल

इस पूरे विवाद का केंद्र टीम के फिजियो क्लिफ डीकन हैं. आरोप है कि उन्होंने खिलाड़ियों को फिट घोषित कर दिया, जबकि वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे. पीटीआई के अनुसार वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद PCB के मेडिकल पैनल के डायरेक्टर डॉ. जावेद मुगल ने खिलाड़ियों की जांच की है. जिसमें सामने आया कि दोनों ही खिलाड़ी 100% फिट नहीं थे. रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम की चोट ज्यादा गंभीर थी, जबकि फखर जमान भी लंबे समय से हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें खेलने की अनुमति कैसे मिली.

सेलेक्टर्स ने फिजियो पर डाली जिम्मेदारी

चयन समिति, जिसकी अगुवाई आकिब जावेद कर रहे हैं, ने साफ किया कि उन्होंने टीम का चयन फिजियो की फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर किया था. यानी अगर खिलाड़ियों को फिट बताया गया, तो उन्हें टीम में शामिल करना स्वाभाविक था. अब आरोप यह भी लग रहे हैं कि फिजियो और खिलाड़ियों के बीच करीबी रिश्तों के चलते यह फैसला लिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं.

जांच की मांग और कार्रवाई शुरू

सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने इस मामले की औपचारिक जांच की मांग की है. PCB अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस की सही निगरानी क्यों नहीं हुई और सेलेक्टर्स को पूरी जानकारी क्यों नहीं दी गई थी.

फिलहाल क्या है स्थिति

वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं. उम्मीद है कि वह 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में वापसी कर सकते हैं, जहां वह पेशावर जाल्मी की कप्तानी करेंगे. वहीं फखर जमान को भी हाल ही में बांग्लादेश दौरे से बाहर रखा गया था. उस सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

PCB की साख पर असर

इस पूरे मामले ने PCB की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ एक प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के करियर और टीम के प्रदर्शन पर भी बड़ा असर डालने वाला मुद्दा बन सकता है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp