पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, T20 WC 2026 में अनफिट खिलाड़ियों को लेकर फिजियो पर गिरी गाज

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप, T20 WC 2026 में अनफिट खिलाड़ियों को लेकर फिजियो पर गिरी गाज


पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. खबर है कि बाबर आजम और फखर जमान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पूरी तरह फिट हुए बिना हिस्सा लिया। था. इस मामले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जांच शुरू कर दी है और टीम के फिजियो पर सवाल उठने लगे हैं.

फिटनेस क्लियरेंस पर उठे सवाल

इस पूरे विवाद का केंद्र टीम के फिजियो क्लिफ डीकन हैं. आरोप है कि उन्होंने खिलाड़ियों को फिट घोषित कर दिया, जबकि वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे. पीटीआई के अनुसार वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद PCB के मेडिकल पैनल के डायरेक्टर डॉ. जावेद मुगल ने खिलाड़ियों की जांच की है. जिसमें सामने आया कि दोनों ही खिलाड़ी 100% फिट नहीं थे. रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम की चोट ज्यादा गंभीर थी, जबकि फखर जमान भी लंबे समय से हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें खेलने की अनुमति कैसे मिली.

सेलेक्टर्स ने फिजियो पर डाली जिम्मेदारी

चयन समिति, जिसकी अगुवाई आकिब जावेद कर रहे हैं, ने साफ किया कि उन्होंने टीम का चयन फिजियो की फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर किया था. यानी अगर खिलाड़ियों को फिट बताया गया, तो उन्हें टीम में शामिल करना स्वाभाविक था. अब आरोप यह भी लग रहे हैं कि फिजियो और खिलाड़ियों के बीच करीबी रिश्तों के चलते यह फैसला लिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं.

जांच की मांग और कार्रवाई शुरू

सीनियर सेलेक्टर आकिब जावेद ने इस मामले की औपचारिक जांच की मांग की है. PCB अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस की सही निगरानी क्यों नहीं हुई और सेलेक्टर्स को पूरी जानकारी क्यों नहीं दी गई थी.

फिलहाल क्या है स्थिति

वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं. उम्मीद है कि वह 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में वापसी कर सकते हैं, जहां वह पेशावर जाल्मी की कप्तानी करेंगे. वहीं फखर जमान को भी हाल ही में बांग्लादेश दौरे से बाहर रखा गया था. उस सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

PCB की साख पर असर

इस पूरे मामले ने PCB की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ एक प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के करियर और टीम के प्रदर्शन पर भी बड़ा असर डालने वाला मुद्दा बन सकता है. 



Source link

पिछले 5 साल के IPL विजेताओं की लिस्ट, RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने कितनी बार उठाई ट्रॉफी

पिछले 5 साल के IPL विजेताओं की लिस्ट, RCB डिफेंडिंग चैंपियन, MI-CSK ने कितनी बार उठाई ट्रॉफी


इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अब तक कुल आठ टीम IPL की ट्रॉफी जीत चुकी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसी टीम हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया है. वहीं पिछले पांच सालों की बात करें तो कुल चार टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है.

पिछले 5 साल के IPL चैंपियन
2021 आखिरी सीजन था जब IPL में आठ टीमों ने भाग लिया. फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर अपना कुल चौथा खिताब जीता था. 2022 में टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई और एक नई टीम गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांडया की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई. फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था.
2023 में भी गुजरात की टीम फाइनल तक गई, लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 5 विकेट से हराकर अब तक अपना पांचवां और आखिरी खिताब जीता. 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ट्रॉफी जीती. 10 साल के बाद KKR की टीम IPL चैंपियन बनी थी.
साल 2025 आया, जहां नया इतिहास लिखा गया. 18 साल के इतिहास में पहली बार फैन फेवरेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रजत पाटीदार की कप्तानी में इतिहास रचा. रोमांचक फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया था.
• 2021 – चेन्नई सुपर किंग्स
• 2022 – गुजरात टाइटंस
• 2023 – चेन्नई सुपर किंग्स
• 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स
• 2025 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
सबसे ज्यादा बार आईपीएल चैंपियन बनने की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों ने पांच-पांच बार IPL ट्रॉफी जीती है. पिछले पांच साल के भीतर CSK ने 2 फाइनल खेले हैं और दोनों बार ट्रॉफी जीतने में सफलता पाई है. वहीं पिछले पांच साल में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.



Source link

दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म

दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म


पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक तीसरे बच्चे के पिता बने हैं. उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है. कार्तिक और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस को दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दिल में दुआएं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत करते हैं. कबीर और जियान अपनी छोटी बहन को इंट्रोड्यूस करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.”

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल 3 बच्चों के माता पिता बन गए हैं. 28 अक्टूबर, 2021 को दीपिका ने जुड़वाँ बेटों को जन्म दिया था. उनके बेटों का नाम जियान पल्लीकल और कबीर पल्लीकल है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा (Raaha) रखा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही दी.

विराट कोहली ने भेजा प्यार

बेटी के जन्म पर दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल को बधाई देने वालों का तांता लग गया. विराट कोहली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया. क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन ने भी उन्हें बधाई दी. कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं और वर्तमान में इसी टीम के कोचिंग डिपार्टमेंट का हिस्सा हैं.

दीपिका दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी से तलाक के बाद कार्तिक ने साल 2015 दीपिका से शादी की थी. दीपिका स्क्वैश प्लेयर हैं.

दिनेश कार्तिक क्रिकेट करियर

40 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने 18 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 1025, 1752 और 686 रन बनाए. उन्होंने लीग क्रिकेट समेत कुल 415 टी20 मैचों में 7557 रन बनाए, जिसमें 35 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम सिर्फ एक शतक (टेस्ट में) है.

 





Source link

IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव, SRH ने युवा खिलाड़ी को सौंपी कमान, जानें सभी 10 टीमों के कप्तान

IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव, SRH ने युवा खिलाड़ी को सौंपी कमान, जानें सभी 10 टीमों के कप्तान


IPL 2026 सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस सीजन ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. इस हाईवोल्टेज मैच से ठीक पहले SRH ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तानी में बदलाव कर दिया है. टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को नया कप्तान बनाया है. दरअसल, नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में यह जिम्मेदारी किशन को दी गई है.

आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी का रोल बेहद अहम होता है. इस बार कई टीमों ने नए कप्तानों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है, जिससे मुकाबला और रोमांचक होने वाला है.

सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने कप्तान पर भरोसा बनाए रखा है. इस सीजन में पाटीदार की नजर लगातार दूसरा खिताब जीतने पर होगी.

चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़

चैन्नई के युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं. उनकी कोशिश सीएसके के लिए छठा खिताब जीतने की होगी.

मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन में अपनी कप्तानी को साबित करना चाहेंगे और टीम को ट्रॉफी दिलाने का लक्ष्य रखेंगे.

पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर

2025 के सीजन में पंजाब की टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले अय्यर इस बार भी टीम की कप्तानी संभालेंगे. नई टीम के साथ अय्यर पर पहली बार पंजाब को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे

कोलकत्ता ने इस बार अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान बनाया है. केकेआर को उनसे बतौर कप्तान बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल में इस बार लगातार तीसरे सीजन में गुजरात की टीम की कप्तानी करेंगे. उनकी इस बार खिताब जीतने पर नजर होगी.

सनराइजर्स हैदराबाद – ईशान किशन (अंतरिम)

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद ने ईशान किशन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए टीम का अंतरिम कप्तान बनाया है. ईशान के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत

पिछले सीजन में फॉर्म को लेकर संघर्ष करने वाले पंत इस बार भी लखनऊ की कमान संभालते नजर आने वाले हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल 

दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है. वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आने वाले हैं.

राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग

वहीं संजू सैमसन को ट्रेड करने के बाद राजस्थान की टीम ने युवा पराग पर बड़ा भरोसा जताया है, यह उनके करियर का बड़ा मौका है.

क्या कहता है यह बदलाव?

इस बार आईपीएल में अनुभव और युवा जोश का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा. कुछ टीमें पुराने कप्तानों के साथ उतरी हैं, तो कई ने नए चेहरों पर दांव लगाया है. खासतौर पर ईशान किशन और रियान पराग जैसे युवा कप्तानों पर सबकी नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें

‘पढ़ाई में नहीं आए इतने नंबर, लेकिन…’, 80% विनिंग रेट पर बोले सूर्यकुमार यादव; स्कूल से जुड़ा राज खोला

IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले 5 खिलाड़ी, एक ने तो 9 बार बदली फ्रेंचाइजी



Source link

IPL नाम पर बड़ा विवाद! BCCI पर लगे गंभीर आरोप, केरल हाई कोर्ट ने दिया जवाब

IPL नाम पर बड़ा विवाद! BCCI पर लगे गंभीर आरोप, केरल हाई कोर्ट ने दिया जवाब


आईपीएल के नाम को लेकर उठे विवाद पर अब विराम लग गया है. बीसीसीआई (BCCI) को केरल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि “इंडियन प्रीमियर लीग” नाम का इस्तेमाल गैरकानूनी है.

कोर्ट ने याचिका में नहीं पाया दम

यह याचिका अशिक करोत नाम के एक व्यक्ति ने दाखिल की थी, जिन्होंने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताया था. उनका कहना था कि BCCI अपनी टी20 लीग के लिए “इंडियन प्रीमियर लीग” नाम का उपयोग नहीं कर सकता है, लेकिन मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार वीएम की बेंच ने इस दलील को खारिज कर दिया है. अदालत ने साफ कहा कि इस याचिका में कोई ठोस आधार नहीं है. कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि IPL कई सालों से चल रहा है और अब जाकर इस तरह का मुद्दा उठाना तर्कसंगत नहीं है.

BCCI को बड़ी राहत, IPL पर कोई असर नहीं

कोर्ट के इस फैसले से BCCI को बड़ी राहत मिली है. इसका मतलब साफ है कि आईपीएल अपने मौजूदा नाम के साथ बिना किसी कानूनी बाधा के आगे भी जारी रहेगा. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है और इस पर करोड़ों फैंस की नजर रहती है. ऐसे में इस तरह का विवाद टूर्नामेंट की छवि पर असर डाल सकता था. हालांकि कोर्ट ने अब स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है.

बेंगलुरु में मैचों को भी मिली मंजूरी

इसी बीच आईपीएल 2026 से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और RCB को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है. यह फैसला उस बैठक के बाद लिया गया, जिसकी अध्यक्षता राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की थी. इस बैठक में एक्सपर्ट कमेटी, KSCA और RCB के प्रतिनिधियों ने स्टेडियम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी.

दरअसल, पिछले सीजन में RCB की जीत के बाद हुई भगदड़ के चलते कुछ समय के लिए अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के बाद सरकार ने मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है. 

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का मुकाबला सनराइजर्स हौदराबाद से बेंगलुरु में ही होगा. 



Source link

भारत-पाकिस्तान के बीच फिर महामुकाबला, कब और कहां देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानका

भारत-पाकिस्तान के बीच फिर महामुकाबला, कब और कहां देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानका


भारतीय हॉकी टीम के लिए हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल सामने आ गया है. फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार जिस मुकाबले का है, वह 19 अगस्त को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच है. FIH हॉकी वर्ल्डकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे खेला जाएगा.

भारत का ग्रुप और मुकाबले

भारत को पूल-डी में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स की टीम मौजूद है. इस ग्रुप से टॉप टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें क्रॉसओवर मैच खेलेंगी. भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगा. इसके बाद 17 अगस्त को उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा.  पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भी 15 अगस्त को एक अहम मुकाबला खेला जाएगा.

भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

  1. 15 अगस्त: भारत vs वेल्स (शाम 4:30 बजे)
  2. 17 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड
  3. 19 अगस्त: भारत vs पाकिस्तान (शाम 6:30 बजे)

महिला टीम का भी ऐलान

भारतीय महिला हॉकी टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है. भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 16 अगस्त को एशियाई चैंपियन चीन के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 18 अगस्त को उसका सामना साउथ अफ्रीका की हॉकी टीम से होगा, जो रैंकिंग में भारत से नीचे है. महिला टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी, जिससे वह हाल ही में क्वालिफायर में हार चुकी है.

 महिला टीम का शेड्यूल

  1. 16 अगस्त: भारत vs चीन
  2. 18 अगस्त: भारत vs साउथ अफ्रीका
  3. 20 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड

कब और कहां होगा टूर्नामेंट

यह टूर्नामेंट 15 अगस्त से 30 अगस्त तक खेला जाएगा. इस बार पुरुष और महिला वर्ल्ड कप एक साथ आयोजित हो रहे हैं, जिसकी मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड्स संयुक्त रूप से कर रहे हैं. मैच दो प्रमुख मैदानों – वैगनर स्टेडियम (नीदरलैंड्स) और बेल्फियस हॉकी एरीना (बेल्जियम) में खेले जाएंगे.

भारत का क्वालिफिकेशन

भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप जीतकर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि महिला टीम ने हैदराबाद में हुए क्वालिफायर में दूसरा स्थान हासिल कर जगह बनाई है.

कहां देखें लाइव मैच

भारत में फैंस इस टूर्नामेंट के मैचों को लाइव देख सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग होने की संभावना है. वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स18 चैनल्स पर मैचों का प्रसारण किया जा सकता है.

हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजार

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से हाईवोल्टेज होता है. ऐसे में 19 अगस्त का मैच फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में न सिर्फ जीत की लड़ाई होगी, बल्कि प्रतिष्ठा की भी जंग देखने को मिलेगी. 

यह भी पढ़ें

‘पढ़ाई में नहीं आए इतने नंबर, लेकिन…’, 80% विनिंग रेट पर बोले सूर्यकुमार यादव; स्कूल से जुड़ा राज खोला

IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले 5 खिलाड़ी, एक ने तो 9 बार बदली फ्रेंचाइजी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp