IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी, जसप्रीत बुमराह का भी खेलना मुश्किल लग रहा था लेकिन जब से वह टीम में शामिल हुए हार्दिक पांड्या एंड टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. इस बीच बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन को सुशी डेट पर लेकर गए, जिसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की.

संजना गणेशन पिछले मुकाबले में अपने पति और उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी आई थी. हालांकि उनके बेटे की वायरल वीडियो में आए अनुचित कमेंट से गुस्सा होकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि हमारा बेटा आपके मनोरंजन के लिए नहीं है.

Sushi Date पर गए जसप्रीत बुमराह और संजना

जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मॉम एंड डैड सुशी डेट (mom & dad sushi date). बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शामिल हैं, जो IPL 2025 में मुंबई टीम का हिस्सा हैं.


जसप्रीत बुमराह ने 15 मार्च 2021 को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेसन के साथ शादी की थी. दोनों की शादी गोवा में हुई थी. संजना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी थी, वह एमटीवी स्प्लिट्सविला में भी नजर आई थी. बुमराह और संजना की मुलाकात IPL में एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी. 4 सितम्बर 2023 को बुमराह पिता बने, संजना ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अगंद रखा.

IPL 2025 में बुमराह

बुमराह ने IPL 2025 में अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें 11 विकेट चटकाए हैं. उनका इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्पेल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.

MI का अगला मैच

मुंबई इंडियंस ने अभी तक खेले 11 मैचों में 7 जीते हैं और 4 हारे हैं. 14 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट (+1.274) सबसे अच्छा है, वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. मुंबई का अगला मैच 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में है. 

आईपीएल प्लेऑफ के लिहाज से ये मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा, अगर मुंबई इंडियंस जीती तो वह टॉप 4 में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगी. ये अन्य टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर करेगा. तालिका में आरसीबी 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp