भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान केएल राहुल को झटका लगा है. IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद राहुल महाराजा ट्रॉफी के ऑक्शन में उतरे थे, जहां किसी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई. महाराजा ट्रॉफी का आयोजन कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) करवाता है.

महाराज ट्रॉफी को पहले कर्नाटक प्रीमियर लीग के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2022 में इसका नाम बदल ‘महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20’ कर दिया गया. 2026 सीजन की शुरुआत 20 जून से होगी और फाइनल 12 जुलाई को खेला जाएगा.

केएल राहुल रहे अनसोल्ड

केएल राहुल ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 लाख रुपये रखा था, लेकिन 6 टीमों में से किसी ने ओपनिंग राउंड में उनपर बोली नहीं लगाई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारतीय क्रिकेट शेड्यूल के कारण राहुल की महाराजा ट्रॉफी में उपलब्धता पर सवालिया निशान लगे थे. अगले 3 महीनों में टीम इंडिया को खूब सारे मैच खेलने हैं और फ्रेंचाइजी ऐसे खिलाड़ी पर पैसा नहीं लुटाना चाहती थीं, जिसके खेलने की कोई गारंटी ना हो. केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैचों में 593 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? जानें कहां होगा लाइव प्रसारण

पडिक्कल और मनीष पांडे समेत कई खिलाड़ी बिके

केएल राहुल चाहे नीलामी में अनसोल्ड रहे, लेकिन देवदत्त पडिक्कल, मनीष पांडे, मयंक अगरवाल, श्रेयस गोपाल और करुण नायर को भी खरीदार मिला.

महाराजा ट्रॉफी में कुल 6 टीम भाग लेंगी, जिनके नाम कल्याणी बेंगलुरू मास्टर्स, गुलबर्ग मिस्टिक्स, शिवमोग्गा योद्धा, माइसोर वॉरियर्स, कोस्टल किंग्स मंगलुरु, हुबली टाइगर्स हैं. यह इस टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण होगा. अब तक महाराजा ट्रॉफी को गुलबर्ग मिस्टिक्स, हुबली टाइगर्स, माइसोर वॉरियर्स और मंगलुरू ड्रैगन्स ने एक-एक बार जीता है. बेंगलुरू ब्लास्टर्स 2 बार फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई.

यह भी पढ़ें:

24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- ‘उसने IPL में…’



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp