पंजाब किंग्स अब तक एकमात्र ऐसी टीम है, जो IPL 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है. इस टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. आमतौर पर प्रीति जिंटा मैदान में अपनी टीम को सपोर्ट करने आती हैं और लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. मगर इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कुछ और हैं, क्योंकि वो एक फैन पर भड़क उठी हैं. उन्होंने यह तक कह दिया कि औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती.

क्या है मामला?

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में केवल 2 बार फाइनल मैच खेला है, लेकिन अब तक उसे पहली ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है. एक फैन ने सोशल मीडिया पर कहा कि पंजाब की टीम 18 साल के इतिहास में ट्रॉफी इसलिए नहीं जीत पाई है, क्योंकि ‘प्रीति जिंटा’ खुद एक ट्रॉफी हैं. इस पर प्रीति जिंटा ने जो जवाब दिया, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है.

प्रीति जिंटा ने लिखा, “धन्यवाद, यह बहुत अच्छी सोच है, लेकिन सच कहूं तो कोई भी महिला ट्रॉफी नहीं बनना चाहती. ट्रॉफी पर मालिकाना हक होता है, औरत पर नहीं. ट्रॉफी को कांच की अलमारी/शोकेस में रख दिया जाता है लेकिन औरत का आपके जीवन और आपके दिल में एक खास स्थान होता है. आपके फिल्मी सवाल के लिए फिल्मी अंदाज वाला जवाब.”

लगातार दूसरे फाइनल की ओर पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दूसरे फाइनल की ओर बढ़ रही है. IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स की टीम को RCB के हाथों 6 रनों की हार झेलनी पडी थी. आईपीएल 2026 में भी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने दमदार प्रदर्शन को कायम रखा है. पंजाब के 7 मैचों में 13 अंक हैं और केवल दो जीत के बाद उसकी प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Watch: ‘भारत के सभी गेंदबाजों से नफरत…मौका मिले तो…’, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उगला जहर; वीडियो हुआ वायरल

IPL 2026 में बिहार के इन क्रिकेटरों ने बिखेरा जलवा, धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp