भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है. मैच के बीच ही इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव कर दिया. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक एलान करते हुए बताया कि 30 साल के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स (Brydon Carse) स्क्वॉड का हिस्सा बन गए हैं. 

इंग्लिश बोर्ड की रिलीज में बताया गया कि ब्राइडन कार्स को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की पुरुष टीम में शामिल किया गया है. वह कलाई और कोहनी की चोटों से उबरने और वाइटैलिटी ब्लास्ट में डरहम के साथ तीन मैच खेलने के बाद वापसी कर रहे हैं. इससे पहले कार्स ने इंग्लैंड के लिए सबसे हालिया वनडे नवंबर 2025 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

अब इंग्लैंड का स्क्वॉड 17 सदस्यीय हो गया है. इससे पहले मेजबान इंग्लैंड का स्क्वॉड 16 सदस्यीय था. पहले वनडे में इंग्लिश टीम जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम कर्रन जैसे तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 16 जुलाई (गुरुवार) को दूसरे वनडे में कार्स को इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या फिर नहीं. 

ब्राइडन कार्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर

नजर डालें कार्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो वह इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले गेंदबाज हैं. अब तक उन्होंने अपने करियर में 14 टेस्ट, 30 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 27 पारियों में उन्होंने 58 विकेट लिए. इसके अलावा वनडे की 29 पारियों में 34 विकेट चटकाए. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 13 पारियों में उन्होंने 20 विकेट अपने खाते में डाले. 

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का अपडेटेड स्क्वॉड 

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, रेहान अहमद, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, ब्राइडन कार्स. 

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के मास्टर प्लान से इंग्लैंड ढेर, श्रेयस अय्यर को सीखनी चाहिए कप्तानी; चली गजब चाल



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp