T20 World Cup 2026 points Table: टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज अब अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है और पॉइंट्स टेबल की तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है. बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को हराकर टूर्नामेंट में अपना जीत का सिलसिला बरकरार रखा. इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की, बल्कि ग्रुप ए में टॉप पोजिशन पर भी कब्जा जमा लिया है.
भारतीय टीम ने अब तक खेले गए चारों मुकाबले जीते हैं और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है. वहीं ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका ने भी लगातार चार जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा है. टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और 8 अंकों के साथ टॉप पर है. पाकिस्तान ने भी नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है.
ग्रुप A का हाल
ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच चुके हैं। वहीं यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया है। भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक संतुलित और आत्मविश्वास से भरा रहा है।
- भारत (Q) – 4 मैच, 4 जीत, 8 अंक, NRR: +2.500
- पाकिस्तान (Q) – 4 मैच, 3 जीत, 6 अंक, NRR: +0.976
- यूएसए (E) – 4 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR: +0.788
- नीदरलैंड्स (E) – 4 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR: -1.217
- नामीबिया (E) – 4 मैच, 0 जीत, 0 अंक
ग्रुप B की पॉइंट्स टेबल
- श्रीलंका (Q) – 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, NRR: +2.462
- जिम्बाब्वे (Q) – 3 मैच, 2 जीत, 5 अंक, NRR: +1.984
- आयरलैंड (E) – 4 मैच, 1 जीत, 3 अंक, NRR: +0.414
- ऑस्ट्रेलिया (E) – 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR: +0.150
- ओमान (E) – 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, NRR: -4.546
ग्रुप C की पॉइंट्स टेबल
- वेस्टइंडीज (Q) – 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, NRR: +1.820
- इंग्लैंड (Q) – 4 मैच, 3 जीत, 6 अंक, NRR: +0.201
- स्कॉटलैंड (E) – 4 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR: +0.184
- इटली (E) – 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR: -0.588
- नेपाल (E) – 4 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR: -1.349
ग्रुप D की पॉइंट्स टेबल
- साउथ अफ्रीका (Q) – 4 मैच, 4 जीत, 8 अंक, NRR: +1.943
- न्यूजीलैंड (Q) – 4 मैच, 3 जीत, 6 अंक, NRR: +1.227
- अफगानिस्तान (E) – 3 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR: -0.215
- यूएई (E) – 4 मैच, 1 जीत, 2 अंक, NRR: -1.364
- कनाडा (E) – 3 मैच, 0 जीत, 0 अंक, NRR: -1.865
(Q) – सुपर-8 के लिए क्वालीफाई
(E) – टूर्नामेंट से बाहर