टी20 में युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी टूटा, जाने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन

टी20 में युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी टूटा, जाने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन


टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है. इस फॉर्मेट में गेंदबाजों को वापसी का बहुत कम मौका मिलता है, जबकि बल्लेबाज हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं. लेकिन कुछ ओवर ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में अलग ही पहचान बनाई. जब एक ओवर में रनों की बारिश हुई तो रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने बदल गए. आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन जुटाकर दुनिया को हैरान कर दिया.

युवराज सिंह: छह गेंद, छह छक्के और 36 रन

इस सूची की शुरुआत 2007 टी20 वर्ल्ड कप से होती है. दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. मैच के दौरान एंड्रयू फ्लिंटॉफ और युवराज सिंह के बीच हुई तीखी बहस ने माहौल गर्म कर दिया. इसके बाद इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को युवराज के गुस्से का सामना करना पड़ा. 19वें ओवर में युवराज ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. ब्रॉड के ओवर से कुल 36 रन आए और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में इतने रन बनाए.

14 साल बाद दोहराया युवराज का कमाल

युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए क्रिकेट जगत को 14 साल इंतजार करना पड़ा. साल 2021 में एंटीगा में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया. श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय ने मैच में हैट्रिक लेकर सबका ध्यान खींचा था, लेकिन कुछ ही देर बाद कीरोन पोलार्ड ने पूरा मैच अपने नाम कर लिया. उन्होंने धनंजय के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाते हुए 36 रन बटोरे. इसके साथ ही पोलार्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में 36 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए.

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की साझेदारी में बना 36 रन का रिकॉर्ड

जनवरी 2024 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड बना. अफगानिस्तान के करीम जनत आखिरी ओवर डालने आए. रोहित शर्मा ने चौके और छक्कों की मदद से शुरुआत की, जबकि एक नो-बॉल ने भारत को अतिरिक्त फायदा पहुंचाया. इसके बाद रोहित ने स्ट्राइक रिंकू सिंह को सौंप दी. रिंकू ने अंतिम तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए. इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर एक ही ओवर से 36 रन बटोर लिए. यह पहली बार था जब दो बल्लेबाजों ने साझेदारी में एक ओवर में 36 रन बनाए.

कुशल भुरतेल ने 37 रन बनाकर तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

मई 2026 में सिंगापुर में नेपाल और चीन के बीच खेले गए मुकाबले में कुशल भुरतेल ने नया इतिहास रच दिया. चीन के गेंदबाज चेन झुओ यूए उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए. भुरतेल ने पहली पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़ दिए. दबाव में गेंदबाज ने एक वाइड फेंकी, जिससे नेपाल को अतिरिक्त रन मिला. इसके बाद आखिरी वैध गेंद पर भी भुरतेल ने छक्का जमा दिया. इस तरह ओवर से कुल 37 रन आए और उन्होंने युवराज सिंह तथा कीरोन पोलार्ड के 36 रन वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने बजे तक शुरू होगा 20-20 ओवर का मैच? कट-ऑफ टाइम आया सामने

दारियस विसर का 39 रन का ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना मुश्किल

क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते भी हैं और टूटते भी हैं, लेकिन अगस्त 2024 में जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया. समोआ और वानुअतु के बीच खेले गए मुकाबले में दारियस विसर ने इतिहास का सबसे महंगा ओवर तैयार कर दिया. वानुअतु के गेंदबाज नलिन निपिको के खिलाफ विसर ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए. इसके बाद आई नो-बॉल पर भी उन्होंने छक्का जड़ दिया. दबाव बढ़ता गया और गेंदबाज लगातार नो-बॉल फेंकता रहा.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे बेरहमी से पीटा गया…’, प्लास्टिक पाइप से पीटा, गला भी दबोचा; क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप

अतिरिक्त गेंदों और विसर की आक्रामक बल्लेबाजी ने मिलकर रिकॉर्डों की बारिश कर दी. ओवर समाप्त होने तक छह गेंदों पर छह छक्के लग चुके थे, जबकि तीन नो-बॉल ने गेंदबाज की मुश्किलें और बढ़ा दीं. नतीजा यह रहा कि एक ही ओवर से कुल 39 रन आए. इसके साथ ही दारियस विसर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. 



Source link

क्या आप भी प्लास्टिक की बोतल में रखकर पीते हैं शराब, जानें यह सेहत के लिए कितना खराब?

क्या आप भी प्लास्टिक की बोतल में रखकर पीते हैं शराब, जानें यह सेहत के लिए कितना खराब?


Health Risks Of Drinking Alcohol Stored In Plastic Bottles: कई लोग शराब खरीदने के बाद उसे छोटी बोतल में भरकर रखने के लिए प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करते हैं. यात्रा के दौरान या सुविधा के लिए भी शराब को प्लास्टिक कंटेनर में ट्रांसफर कर दिया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह आदत आपकी सेहत और शराब की गुणवत्ता दोनों पर असर डाल सकती है? एक्सपर्ट का मानना है कि अगर शराब को लंबे समय तक प्लास्टिक की बोतल में रखा जाए तो इससे कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि प्लास्टिक की बोतल तुरंत खराब हो जाएगी या शराब उसमें छेद कर देगी, लेकिन लंबे समय तक स्टोर करने पर इसके कुछ निगेटिव प्रभाव देखने को मिल सकते हैं.

क्यों चिंता की बात मानी जाती है?

शराब में मौजूद अल्कोहल एक तरह का सॉल्वेंट होता है, यानी यह कुछ पदार्थों के साथ केमिकल प्रतिक्रिया कर सकता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट आमतौर पर सलाह देते हैं कि शराब को लंबे समय तक प्लास्टिक की बोतलों में स्टोर करने से बचना चाहिए. खासकर अगर आप उसे कई महीनों या सालभर तक रखने की योजना बना रहे हैंय प्लास्टिक कोई एक सामग्री नहीं है। बाजार में कई तरह के प्लास्टिक इस्तेमाल किए जाते हैं और कुछ प्लास्टिक अल्कोहल को दूसरों की तुलना में बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं. फिर भी अधिकांश एक्सपर्ट मानते हैं कि लंबे समय के लिए कांच की बोतल सबसे सुरक्षित विकल्प होती है.

इसे भी पढ़ें –  Delhi Health Report: दिल्ली में मोटापे के मामले घटे, लेकिन इन बीमारियों में इजाफा, NFHS-6 में खुलासा

स्वाद पर भी पड़ सकता है असर

व्हिस्की और अन्य प्रीमियम शराब पसंद करने वाले लोगों की सबसे बड़ी चिंता स्वाद को लेकर होती है. माना जाता है कि लंबे समय तक प्लास्टिक में रखने से शराब के मूल स्वाद और खुशबू में बदलाव आ सकता है. यही कारण है कि महंगी और उच्च क्वालिटी वाली शराब लगभग हमेशा कांच की बोतलों में ही बेची जाती है. कांच का कंटेनर शराब के स्वाद को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है, जबकि प्लास्टिक में स्टोर की गई शराब धीरे-धीरे अपना असली फ्लेवर खो सकती है. यदि कोई व्यक्ति शराब के स्वाद और गुणवत्ता को महत्व देता है, तो उसे प्लास्टिक की बजाय कांच की बोतल का उपयोग करना चाहिए.

क्या सेहत पर भी असर पड़ सकता है?

एक चिंता यह भी रहती है कि प्लास्टिक से कुछ रसायन शराब में मिल सकते हैं. हालांकि इस विषय पर अभी सीमित शोध उपलब्ध हैं, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि लंबे समय तक प्लास्टिक में रखे पेय पदार्थों में रासायनिक लीचिंग का जोखिम बढ़ सकता है. चाइना पैकेजिंग रिसर्च एंड टेस्ट सेंटर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लास्टिक से निकलने वाले कुछ रसायन शरीर में पहुंचकर चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में असहजता और अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं. हालांकि इसका असर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसी शराब का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं. यही वजह है कि शराब उद्योग में प्रीमियम उत्पादों को लगभग हमेशा कांच की बोतलों में पैक किया जाता है. कांच केमिकल रूप से काफी स्थिर होता है और शराब के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता.

इसे भी पढ़ें – Ghaziabad Polio Virus: गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

भारत की दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया के दिग्गजों को पछाड़ा

भारत की दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया के दिग्गजों को पछाड़ा


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने रविवार को अपनी पहली जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों के अंतर से हराया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाक टीम पर उसकी सबसे बड़ी जीत है. इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वो महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं.

दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए. इसी के साथ उन्होंने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गुल फिरोजा, आयेशा जफर, आलिया राज, नशरा संधू और तासमिया रुबाब को आउट किया.

महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड की थिपाचा पुट्टावोंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जो अब तक टी20 क्रिकेट में 165 विकेट ले चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ पंजा मारने के बाद दीप्ति के कुल 166 विकेट हो गए हैं. टी20 में दीप्ति का कितना दबदबा है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय राधा यादव हैं, जिनके नाम अभी 103 विकेट हैं.

दीप्ति और राधा के अलावा अब तक कोई अन्य भारतीय टी20 में 100 विकेट तक नहीं पहुंच पाया है. इसके सबसे करीब पूनम यादव हैं, जिनके खाते में अभी 98 विकेट हैं.

ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

दीप्ति शर्मा महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार 5-विकेट हॉल लिया हो. उनसे पहले झूलन गोस्वामी, प्रियंका रॉय, रेणुका सिंह टी20 में 5-विकेट हॉल ले चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई भारतीय दो बार ऐसा नहीं कर पाया था.

यह भी पढ़ें:

Harmanpreet Kaur Statement: टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को रौंदने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर- ‘मेरे हाथ में होता तो मैं…’



Source link

Cricket Record: 7 रन देकर लिए 8 विकेट, ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आजतक नहीं टूटा, जानिए किसने किया य

Cricket Record: 7 रन देकर लिए 8 विकेट, ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आजतक नहीं टूटा, जानिए किसने किया य


क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है और कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो समय के साथ और ज्यादा खास बन जाते हैं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जिम लेकर, अनिल कुंबले और एजाज पटेल जैसे गेंदबाज एक पारी के सभी 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जो 130 साल से ज्यादा समय से अटूट खड़ा है. यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जॉर्ज लोहमैन के नाम दर्ज है, जिन्होंने एक टेस्ट पारी में सिर्फ 7 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे.

यह ऐतिहासिक प्रदर्शन 1896 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में देखने को मिला था. तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में लोहमैन ने अपनी घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. पहली पारी में उन्होंने 7 विकेट लेकर मेजबान टीम को 93 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई.

Harmanpreet Kaur Statement: टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को रौंदने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर- ‘मेरे हाथ में होता तो मैं…’

हालांकि असली इतिहास मैच की चौथी पारी में लिखा गया. 319 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम लोहमैन की रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई. उन्होंने 9.4 ओवर में केवल 7 रन देकर 8 विकेट झटक लिए और पूरी टीम को 30 रन पर समेट दिया. यह आज भी टेस्ट क्रिकेट में किसी गेंदबाज का सबसे किफायती 8 विकेट हॉल है.

लोहमैन यहीं नहीं रुके. उसी दौरे के दूसरे टेस्ट में उन्होंने दूसरी पारी में 28 रन देकर 9 विकेट हासिल किए, जो आज भी टेस्ट इतिहास का सबसे किफायती 9 विकेट हॉल माना जाता है.

महज 18 टेस्ट मैचों में 112 विकेट लेने वाले लोहमैन ने अपने 16वें टेस्ट में 100 विकेट पूरे कर सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया था. 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले इस महान गेंदबाज के रिकॉर्ड आज भी उनकी असाधारण प्रतिभा की गवाही देते हैं.

IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल



Source link

टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को रौंदने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर- ‘मेरे हाथ मे

टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को रौंदने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर- ‘मेरे हाथ मे


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन की आसान जीत के बाद कहा कि उनकी टीम ने शुरुआत में अपने ऊपर गैरजरूरी दबाव डाल दिया था.

भारत के 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (10 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई. बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (21 रन पर तीन विकेट) और शैफाली वर्मा (22 रन पर एक विकेट) ने भी दीप्ति का अच्छा साथ निभाया.

स्मृति मंधाना ने इससे पहले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 44 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 68 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर (36 रन, 35 गेंद, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी भी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 170 रन बनाए जो टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर है.

IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल

ऋचा घोष ने अंत में 17 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से 34 रन की पारी खेली और दीप्ति शर्मा (नाबाद 12) के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंद में 45 रन की तेजतर्रार साझेदारी भी की.

हरमनप्रीत ने मैच के बाद स्मृति और दीप्ति की सराहना करते हुए कहा, ‘‘जब भी हमें जरूरत होती है वे टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा मौजूद रहती हैं. पिच ठीक-ठाक थी. शुरुआत में हमने बिना वजह खुद पर दबाव बना लिया था लेकिन जब स्मृति और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने खेल को नियंत्रित करने की कोशिश की.’’

पारी के अंतिम ओवरों में तेजतर्रार बल्लेबाजी करने वाली ऋचा के संदर्भ में हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘अगर यह मेरे हाथ में होता तो मैं उसे पहली ही गेंद पर भेजना पसंद करती. लेकिन उसकी एक भूमिका है और वह अच्छा कर रही है.’’

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 166 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज और मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनीं गई दीप्ति ने कहा कि उन्हें इस तरह की विकेट काफी रास आती हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुक्रगुजार हूं और मुझे इस तरह की पिच पसंद हैं. मुझे आईसीसी टूर्नामेंट पसंद हैं. गेंद टर्न हो रही थी इसलिए मैं हर गेंद और हर ओवर में अपनी गति में बदलाव करती रही. गेंद टर्न हो रही थी इसलिए मैंने सोचा कि मुझे धीमी गति से गेंदबाजी करनी चाहिए और इससे मुझे मदद मिली.’’

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा; टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं बार दी शिकस्त



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp