सिर्फ दांत ही नहीं बचाता रूट कनाल, इन बीमारियों से भी दिलाता है राहत

सिर्फ दांत ही नहीं बचाता रूट कनाल, इन बीमारियों से भी दिलाता है राहत


How Root Canal Saves Natural Tooth: मजबूत और स्वस्थ दांत सिर्फ आपकी मुस्कान के लिए जरूरी नहीं हैं, बल्कि पूरे शरीर की सेहत पर असर डालते हैं. दांतों में इंफेक्शन, सड़न या अंदरूनी नुकसान समय रहते इलाज न मिले तो यह न सिर्फ दांत खराब करता है, बल्कि कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है. ऐसे में रूट कनाल एक ऐसा उपचार है जो न केवल दांत को बचाता है, बल्कि कई तरह की जटिलताओं से भी राहत दिला सकता है.

रूट कनाल क्या है और कैसे काम करता है?

रूट कनाल एक नॉर्मल और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसमें दांत के अंदर मौजूद  हिस्से को निकालकर साफ किया जाता है. अंदरूनी टिश्यू हटाने के बाद दांत को एक सुरक्षित पदार्थ से भरकर सील कर दिया जाता है, ताकि दोबारा इंफेक्शन न हो.  ज्यादातर मामलों में दांत को अधिक मज़बूती देने के लिए ऊपर से क्राउन लगाया जाता है.  यह प्रक्रिया दांत की जड़ों में फैलने वाले इंफेक्शन को रोकती है और दर्द में तुरंत आराम देती है.

कब जरूरत पड़ती है रूट कनाल की?

कुछ संकेत बताते हैं कि दांत के अंदर इंफेक्शन बढ़ रहा है, जैसे कि-

  • लगातार दांत में दर्द
  • गर्म–ठंडा लगने पर तेज सेंसिटिव
  • दांत का काला या भूरा पड़ना
  • मसूड़ों में सूजन या कोमलता
  • मुंह में बार-बार खराब स्वाद

इन संकेतों को अनदेखा करने पर इंफेक्शन जबड़े, मसूड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है. 

इन बीमारियों से बचाता है यह

पटना में ऑरो डेंटल क्लीनिक की डॉ. अंजलि सौरभ के अनुसार, यह सिर्फ आपके दांतों की सुरक्षा ही नहीं करता, इसके साथ ही यह आपको कई बीमारियों से बचा कर रखता है, जैसे कि –

जबड़े और चेहरे के इंफेक्शन से बचाव

अगर दांत का संक्रमण फैल जाए तो चेहरे में सूजन, बुखार और गंभीर इंफेक्शन हो सकता है. रूट कनाल इससे तुरंत राहत देता है.

मसूड़ों की सूजन और पीरियोडोंटल रोग

अनट्रीटेड इंफेक्शन मसूड़ों तक पहुंचकर मसूड़ों की बीमारी को बढ़ा सकता है। रूट कनाल इसे रोकता है.

साइनस इंफेक्शन से बचाव

ऊपरी दांतों में इंफेक्शन अक्सर साइनस तक पहुंच जाता है. कई मामलों में रूट कनाल कराने के बाद साइनस प्रेशर और दर्द कम हो जाते हैं.

हड्डी गलने से बचाव

दांत की जड़ में लंबे समय तक इंफेक्शन रहने पर जबड़े की हड्डी कमजोर होने लगती है. रूट कनाल हड्डी को भविष्य के नुकसान से बचाता है.

इलाज टालने के नुकसान

रूट कनाल को टालने से समस्या बढ़ती ही जाती है, इसमें

  • दर्द बढ़ता जाता है
  • इंफेक्शन आसपास के दांतों तक पहुंचता है
  • दांत बचाना मुश्किल हो जाता है
  • अंत में एक्सट्रैक्शन यानी दांत निकलवाना पड़ सकता है
  • इलाज महंगा और जटिल हो जाता है

इसे भी पढ़ें: Vitamin Deficiency Liver Risk: बॉडी में कम हुए ये विटामिन तो लिवर हो जाएगा फैटी, तुरंत कर लें बचने की तैयारी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

बार-बार हो रहा वायरल इंफेक्शन तो ये 12 स्टेप्स बचाएंगे आपको, डॉक्टर से जानें हर बात

बार-बार हो रहा वायरल इंफेक्शन तो ये 12 स्टेप्स बचाएंगे आपको, डॉक्टर से जानें हर बात


Daily Habits To Avoid Viral Diseases: वायरल इंफेक्शन बार-बार होना आजकल बहुत आम समस्या बन गई है. कमजोरी, सर्दी-जुकाम, बुखार या बार-बार बीमार पड़ने की वजह सिर्फ मौसम नहीं होती, बहुत हद तक हमारी आदतें, इम्यूनिटी और साफ-सफाई की कमी भी इसकी वजह हैं. डॉक्टरों के मुताबिक कुछ सरल रोजमर्रा की चीजें अपनाकर आप वायरल इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं. Verywellhealth के अनुसार, हम 12 तरीकों से इन इंफेक्शन को काबू कर सकते हैं. 

 हाथ अच्छी तरह धोएं

वायरस और बैक्टीरिया कई घंटों से लेकर कई दिनों तक सतहों पर टिके रह सकते हैं.  इसलिए हाथों को बार-बार धोना इंफेक्शन रोकने का सबसे आसान तरीका है. पानी-साबुन न मिले तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.

पर्सनल आइटम शेयर न करें

टूथब्रश, तौलिया, रेजर, रूमाल या नेलकटर जैसी चीजें बैक्टीरिया और वायरस फैलाने का बड़ा कारण होती हैं.  इन्हें कभी शेयर न करें और बच्चों को भी यही सिखाएं. 

खांसते-छींकते समय मुंह ढकें

ज्यादातर वायरल बीमारियां ड्रॉपलेट्स से फैलती हैं. खांसते या छींकते समय रूमाल या कोहनी से मुंह ढकें. इससे इंफेक्शन फैलने का जोखिम बहुत कम होता है.

 वैक्सीनेशन पूरा रखें

वैक्‍सीन शरीर को कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया से बचाती है. बच्चों और बड़ों दोनों को अपनी वैक्सीनेशन शेड्यूल का पालन करना चाहिए, खासतौर पर फ्लू और कोविड वैक्सीन. 

जरूरत हो तो मास्क पहनें

अगर आपको सर्दी-जुकाम, खांसी या बुखार है, तो मास्क पहनना न सिर्फ आपको बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रखता है. भीड़ वाली जगहों में भी मास्क उपयोगी है.

खाना बनाने में सावधानी रखें

गलत तरीके से रखा या दूषित खाना पेट के इंफेक्शन का बड़ा कारण है. पका हुआ खाना दो घंटे से ज्यादा बाहर न रखें, कच्चा और पका खाना अलग-अलग रखें और फल-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं.

सफर करते समय सावधान रहें

यात्रा के दौरान इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. साफ पानी पिएं, बर्फ से बचें, कच्चा या अधपका मांस-मछली न खाएं और आवश्यक टीकाकरण पूरा रखें.

सुरक्षित फीजिकल रिलेशन के नियमों का पालन करें

कंडोम का सही इस्तेमाल कई तरह के इंफेक्शन से बचाता है. पार्टनर की संख्या सीमित रखें और जोखिम हो तो एचआईवी प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस  जैसी दवाओं पर डॉक्टर से बात करें. 

पालतू जानवरों से जुड़े इंफेक्शन से बचें

पेट्स की नियमित जांच और टीकाकरण करवाएं. लिटर बॉक्स साफ करते समय ग्लव्स पहनें और बाद में हाथ धोएं, खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को यह सावधानी जरूरी है.

 हेल्दी डाइट लें

खराब खानपान इम्यूनिटी कम करता है। ज्यादा चीनी, नमक और तला-भुना खाने से बचें. फ्रूट, सब्जियां, प्रोटीन और पानी का पर्याप्त सेवन जरूरी है.

पूरी नींद लें

नींद कम होने से इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ता है और इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेता है.  बड़ों को रोज कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है. 

अस्पताल में सतर्क रहें

अस्पतालों में कई तरह के इंफेक्शन फैल सकते हैं.  सतहों को छूने के बाद हाथ धोएं, जरूरी हो तो मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाले हिस्सों से दूरी रखें.

इसे भी पढ़ें- Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

बॉडी में कम हुए ये विटामिन तो लिवर हो जाएगा फैटी, तुरंत कर लें बचने की तैयारी

बॉडी में कम हुए ये विटामिन तो लिवर हो जाएगा फैटी, तुरंत कर लें बचने की तैयारी


Signs Of Liver Damage Due To Vitamin Deficiency: दुनियाभर में फैटी लिवर डिजीज, खासकर नफल्ड, तेजी से बढ़ती हुई हेल्थ समस्या बन चुकी है. जब लिवर में ज्यादा मात्रा में फैट जमा होने लगता है और सूजन पैदा करता है, तब यह बीमारी पैदा होती है.  हाल के वर्षों में एक कारण जिस पर खास ध्यान गया है, वह है विटामिन B12 की कमी, जो फैटी लिवर के बढ़ने और बिगड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.  विटामिन B12 शरीर में कई जरूरी मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है, खासतौर पर फैट मेटाबॉलिज्म के लिए. इसकी कमी होने पर शरीर में होमोसिस्टीन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है और समय के साथ लिवर को नुकसान पहुंच सकता है.

विटामिन B12 लिवर को कैसे प्रभावित करता है?

विटामिन B12 लिवर की मेटाबॉलिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो लिवर फैट को सही तरीके से प्रोसेस और बाहर नहीं निकाल पाता. इसका नतीजा यह फैट लिवर की सेल्स में जमा होने लगता है, जिससे सूजन और बाद में स्कारिंग तक हो सकती है.  कई स्टडीज़ में पाया गया है कि  नफल्ड वाले लोगों में विटामिन B12 का स्तर सामान्य लोगों की तुलना में काफी कम होता है. 

B12 की कमी से होमोसिस्टीन बढ़ता है, जो लिवर को और कमजोर कर सकता है. अच्छी बात ये है कि B12 की सप्लिमेंटेशन से होमोसिस्टीन कम हो सकता है और लिवर एंजाइम्स में सुधार देखा गया है, जो लिवर की स्थिति को बिगड़ने से रोक सकता है.

कमी के लक्षण 

विटामिन B12 की कमी के आम लक्षण हैं जैसे कि थकान, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी, और फोकस करने में कठिनाई. लेकिन फैटी लिवर के लक्षण अक्सर देर से दिखाई देते हैं. इसलिए कई लोग अंदाजा भी नहीं लगा पाते कि उन्हें खतरा बढ़ रहा है. कई बार B12 की कमी गॉलस्टोन के जोखिम को भी बढ़ा सकती है, क्योंकि यह पित्त बनने और लिवर की मेटाबॉलिक गतिविधियों में भी भूमिका निभाता है. इसलिए इसकी कमी को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है.

कैसे बचें और क्या है इलाज?

विटामिन B12 की कमी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में मांस, मछली, अंडे और डेयरी शामिल करना. कुछ लोगों में उम्र बढ़ने, दवाइयों के असर या डाइजेशन की समस्याओं के कारण B12 का एब्जॉर्ब कम हो जाता है. ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह से सप्लिमेंट या इंजेक्शन लेना प्रभावी रहता है. नियमित हेल्थ चेकअप्स से B12 की कमी का पता जल्दी चलता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें लिवर रोग का खतरा ज्यादा होता है. कमी को पूरा करने से न सिर्फ लिवर में जमा फैट कम हो सकता है, बल्कि सूजन भी घट सकती है.

इसे भी पढ़ें- Egg Storage: क्या फ्रिज में रखने से सड़ जाते हैं अंडे या रहते हैं फ्रेश? जान लें अपने काम की बात

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज

आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज


Eye Symptoms Of Kidney Disease: अक्सर हम सोचते हैं कि किडनी खराब होने पर थकान, पैरों में सूजन या यूरिन में बदलाव दिखाई देता है. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि इसकी शुरुआती निशानियां आंखों में भी दिखाई दे सकती हैं. क्योंकि आंखें और किडनी, दोनों ही सही तरह से काम करने के लिए शरीर की नाजुक नसों और फ्लूइड बैलेंस पर निर्भर करती हैं. अगर एक जगह दिक्कत शुरू होती है, तो असर दूसरी जगह भी दिख सकता है.

अगर आपकी आंखों में लगातार सूजन, लालिमा, जलन, ड्राइनस, धुंधलापन या रंगों को पहचानने में दिक्कत जैसी परेशानियां दिख रही हैं, तो यह किडनी से जुड़ी कोई गहरी समस्या का संकेत हो सकता है. शुरुआत में ये लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए आसानी से नजरअंदाज हो जाते हैं. लेकिन अगर इनके साथ थकान या शरीर में सूजन भी हो, तो किडनी और आंखों की जांच कराना बहुत जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं कि इसके लक्षण कौन से दिखते हैं. 

 सूजी हुई आंखें 

कभी-कभी देर रात जागने या ज्यादा नमक खाने पर आंखें सूज जाना आम बात है. लेकिन अगर आपकी आंखों में हर दिन सूजन रहती है, तो यह प्रोटीन के यूरिन में लीक होने यानी प्रोटीन्यूरिया का संकेत हो सकता है. किडनी जब कमजोर होने लगती है तो शरीर से जरूरी प्रोटीन निकलने लगता है और इसी वजह से आंखों के आसपास फ्लूइड जमा होने लगता है. अगर सूजन के साथ-साथ यूरिन में झाग भी दिखे, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत जांच कराएं.

 धुंधला दिखना या डबल दिखाई देना

अचानक धुंधलापन, साफ नहीं दिखना या डबल इमेज दिखना, आंखों की नसों को नुकसान का संकेत हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज, जो किडनी खराब होने के दो बड़े कारण हैं, रेटिना की नसों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. इससे आंखों में सूजन, लीक और गंभीर स्थिति में विजन लॉस तक हो सकता है. अगर आपको बीपी या डायबिटीज है और विजन बदल रहा है, तो आंखों के साथ-साथ किडनी टेस्ट करवाना जरूरी है. 

आंखों का सूखना, जलन या चुभन

लगातार सूखी, जलती हुई या रगड़ जैसा एहसास देने वाली आंखें सिर्फ मौसम का असर नहीं होतीं. उन्नत किडनी बीमारी या डायलिसिस पर रहने वाले लोगों में यह समस्या आम है. किडनी की दिक्कत से मिनरल बैलेंस बिगड़ जाता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स आंसू बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं. अगर बिना कारण आंखें सूखी और लाल रहती हैं, तो किडनी की जांच करवाना समझदारी है. 

आंखों का लाल होना 

आंखों का लाल होना आमतौर पर थकान या एलर्जी से जुड़ा होता है. लेकिन किडनी की बीमारी में अनकंट्रोल हाई बीपी छोटी-छोटी ब्लड बेसल्स को फाड़ देता है, जिससे आंखें लगातार लाल दिखती हैं. कुछ मामलों में लूपस नेफ्राइटिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारी भी आंखों में सूजन पैदा करती है. अगर लाल आंखों के साथ जोड़ों में दर्द, सूजन या शरीर पर दाने भी हों, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.

कब आंखों के लक्षण किडनी बीमारी की तरफ इशारा करते हैं?

हल्की जलन या थोड़ी सूजन आम बात है, लेकिन अगर लक्षण लगातार बने रहें और साथ में थकान, सूजन या यूरिन में बदलाव महसूस हो, तो किडनी की जांच कराना जरूरी है.
आंखों की जांच में भी कई बार शरीर की बड़ी बीमारियों के शुरुआती संकेत पकड़े जाते हैं. खासकर डायबिटीज, बीपी या फैमिली हिस्ट्री वाले लोगों को इन बदलावों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. लगातार सूजन, लालिमा, धुंधलापन, ड्रायनेस या रंगों में बदलाव जैसे संकेत किडनी की शुरुआती खराबी का इशारा हो सकते हैं. समय पर इलाज लेने से न सिर्फ किडनी, बल्कि आपकी आंखों की सेहत भी सुरक्षित रह सकती है.

इसे भी पढ़ें- 2025 में भारत के लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा किन बीमारियों को किया सर्च? देखें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 लक्षण, 89% लोग कर देते हैं इग्नोर

सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 लक्षण, 89% लोग कर देते हैं इग्नोर


How to Identify Kidney Disease Early: किडनी शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है, जो पीएच बैलेंस से लेकर नमक, पोटैशियम और कई जरूरी मिनरल्स को कंट्रोल करती है. लेकिन गलत लाइफस्टाइल, बीमारियां और जेनेटिक कारण इसकी कार्यक्षमता को धीमा कर सकते हैं. किडनी का कमजोर होना यानी यह खून को उसी तरह फिल्टर नहीं कर पा रही, जैसे उसे करना चाहिए. डायबिटीज और हाई बीपी वाले लोगों में इसका खतरा कई गुना बढ़ जाता है. कई बार किडनी के शुरुआती लक्षण बहुत सूक्ष्म होते हैं, ये दिखते तो मामूली हैं, लेकिन बहुत कुछ बता जाते हैं. चलिए आपको इसके लक्षणों के बारे में बताते हैं. 

सुबह उठते ही चेहरे पर सूजन

अगर आप रोज सुबह उठकर चेहरे पर हल्का फुलाव या सूजन देखते हैं, तो इसे सामान्य न समझें. यह किडनी के गड़बड़ होने का संकेत हो सकता है, खासकर तब, जब पैरों या टखनों में भी सूजन बनी रहे. डॉक्टर बताते हैं कि यह फ्लूइड रिटेंशन की वजह से होता है, यानी किडनी खून से अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी ठीक से बाहर नहीं निकाल पा रही. कई मामलों में प्रोटीन के यूरिन में ज्यादा लीक होने से भी चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है.

 झागदार या बुलबुलेदार पेशाब

सुबह की पहली पेशाब अगर झागदार या बहुत बुलबुलेदार दिखे, तो यह भी किडनी की चेतावनी हो सकती है. ऐसा तब होता है जब यूरिन में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन मौजूद हो, इसे प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है.  यह साफ संकेत है कि किडनी फिल्टरिंग का काम ठीक से नहीं कर पा रही और शायद उसमें डैमेज शुरू हो चुका है.

त्वचा का जरूरत से ज्यादा सूखना और खुजली

किडनी कमजोर होने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे स्वेट ग्लैंड सिकुड़ जाते हैं, और त्वचा जल्दी सूखने लगती है. डॉक्टरों के मुताबिक, जब खुजली इतनी बढ़ जाए कि मॉइश्चराइजर लगाने पर भी आराम न मिले, तो यह यूरमिक प्रुरिटस का संकेत हो सकता है जो किडनी डैमेज का एक बड़ा लक्षण है.

दिमाग का धुंधला होना 

किडनी जब पर्याप्त रूप से काम नहीं करती, तो खून में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं.  इससे थकान, सुस्ती और ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आने लगती है.  ऐसी स्थिति लंबे समय में एनीमिया भी पैदा कर सकती है, जिसकी वजह से दिमाग तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है और ब्रेन फॉग और बढ़ जाता है. अगर यह लक्षण अन्य किडनी संकेतों के साथ दिखें, तो तुरंत जांच कराना जरूरी है.

सुबह सांस से बदबू आना

कभी-कभी सुबह की बदबू सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर यह लगातार हो और अमोनिया जैसी गंध महसूस हो, तो यह किडनी की ओर इशारा हो सकता है. किडनी ठीक से काम न करे, तो शरीर में जमा टॉक्सिन्स सांस के ज़रिए बाहर निकलते हैं, इसे यूरमिक ब्रीथ कहा जाता है. 

किडनी रोग क्या है?

किडनी मुट्ठी के आकार का छोटा-सा अंग है, लेकिन इसके काम बड़े हैं. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले हार्मोन बनाना, रेड ब्लड सेल्स की संख्या संभालना और विटामिन D को एक्टिव करना.  लेकिन डायबिटीज, हाई बीपी या लंबे समय की क्रॉनिक बीमारियों की वजह से किडनी डैमेज हो सकती है. किडनी रोग आगे चलकर हड्डियां कमजोर, नसों को नुकसान और पोषण की कमी जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है.

इसे भी पढ़ें- Kidney Disease Skin Signs: ड्राई या इची हो रही स्किन तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगी आपकी किडनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

2025 में भारत के लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा किन बीमारियों को किया सर्च? देखें पूरी लिस्ट

2025 में भारत के लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा किन बीमारियों को किया सर्च? देखें पूरी लिस्ट


भारतीयों के लिए साल 2025 में स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लेने के लिए गूगल पहला भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन चुका है. हल्का सिरदर्द हो या तेज बुखार, हाथ-पैर सुन्न पड़ना हो या पेट में अचानक दर्द, ज़्यादातर लोग डॉक्टर के पास जाने से पहले इंटरनेट पर खोज कर यह समझने की कोशिश करते हैं कि उनके शरीर में क्या गड़बड़ हो रही है. पूरे साल के गूगल ट्रेंड्स यह दिखाते हैं कि भारतीय यूज़र्स किन स्वास्थ्य लक्षणों के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी ढूंढते हैं और इन लक्षणों के पीछे कौन से संभावित कारण हो सकते हैं.

बुखार

बुखार 2025 में भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा गूगल किया गया लक्षण है. आमतौर पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी मुख्य वजह शरीर के सामान्य तापमान (लगभग 98.6°F) से ऊपर होना है. यह अक्सर संक्रमण या किसी बीमारी से लड़ने की शरीर की प्रतिक्रिया होती है.

सिरदर्द

सिरदर्द भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लक्षणों में से एक है. यह आम परेशानी है, लेकिन अगर बढ़ता जाए तो गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जैसे माइग्रेन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

खांसी

खांसी भारत में सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले लक्षणों में से एक है. यह हल्की एलर्जी से लेकर गंभीर फेफड़ों की बीमारी तक का संकेत हो सकती है. मौसम बदलने, प्रदूषण बढ़ने, सर्दी-ज़ुकाम, धूल-मिट्टी या वायरल संक्रमण के कारण खांसी शुरू हो सकती है.

गले में खराश

गले में खराश भारत में सबसे आम और सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लक्षणों में से एक है. यह प्रदूषण, वायरस, बैक्टीरिया, एलर्जी, एसिडिटी (GERD), टॉन्सिलाइटिस या आवाज़ के अधिक उपयोग के कारण भी हो सकती है.

शरीर में दर्द

शरीर में दर्द अब भारत में बेहद आम समस्या बन गया है. पहले यह समस्या बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह युवा और यहां तक कि बच्चों में भी बढ़ रही है. अगर कई दिनों से शरीर या जोड़ों में दर्द बना हुआ है तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

सीने में दर्द

सीने में दर्द भारत में सबसे चिंताजनक लक्षणों में से एक है. अक्सर देखा जाता है कि सीने में दर्द के तुरंत बाद लोगों को हार्ट अटैक हो जाता है. इसी कारण लोग इसे सबसे ज्यादा गूगल करते हैं. हालांकि कई बार यह दर्द सिर्फ गैस, एसिडिटी, मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव के कारण भी हो सकता है.

उल्टी

उल्टी ऐसा लक्षण है जिसे भारत में बहुत लोग गूगल करते हैं, क्योंकि यह साधारण बदहज़मी से लेकर गंभीर फूड पॉइज़निंग तक किसी भी कारण से हो सकती है. समय पर इलाज करना जरूरी है.

बाल झड़ना

बाल झड़ना 2025 में भारतीयों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. इसके कारणों में अनुवांशिक कारण, सिर के संक्रमण, हार्मोन में बदलाव, ज्यादा तनाव और थायरॉइड.

 यह भी पढ़ें: महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! बीपीएससी दे रहा 50,000 रुपये, जानें क्या करना होगा?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp