क्या सच में हेलमेट लगाने से जल्दी झड़ जाते हैं बाल, कितनी सही है ये बात?

क्या सच में हेलमेट लगाने से जल्दी झड़ जाते हैं बाल, कितनी सही है ये बात?


Does Helmet Cause Hair Loss: आप अगर बाइक बिना हेलमेट पहनकर चलाते होगें, तो चलान होने का डर रहता होगा या फिर हो चुका होगा. लेकिन एक सवाल हमेशा लोगों के मन में रहता है कि क्या बाइक चलाने वालों में बाल झड़ने की एक वजह हेलमेट भी हो सकता है? यह सवाल आज खासतौर पर युवाओं के बीच तेजी से चर्चा में है. रोजाना बाइक चलाने वाले ज्यादातर लोग हेलमेट तो पहनते हैं, लेकिन साथ ही उन्हें यह डर भी सताता है कि कहीं इससे बालों को नुकसान तो नहीं हो रहा. इसके चलते कई लोग हेलमेट को अनिवार्य बनाने का विरोध भी करते हैं. 

इस मुद्दे पर मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा की है. उन्होंने बताया कि हेलमेट सीधे तौर पर गंजेपन की वजह नहीं बनता, लेकिन कुछ गलत आदतों के कारण बाल झड़ने की समस्या जरूर बढ़ सकती है.  इस मुद्दे पर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने हेलमेट पहनने से होने वाली हेयर प्रॉब्लम्स और उनसे बचने के आसान उपाय बताए.

क्या वाकई हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं?

हेलमेट और हेयर फॉल के संबंध पर बात करते हुए जावेद हबीब बताते हैं कि कुछ परिस्थितियों में हेलमेट बालों की समस्या बढ़ा सकता है. उनके मुताबिक, हेलमेट पहनने से सिर में पसीना आता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ने लगते हैं. इसके अलावा, हेलमेट पहनते और उतारते समय बालों का खिंचना भी हेयर फॉल की एक वजह बनता है. अगर हेलमेट सही साइज का न हो या बहुत टाइट हो, तो वह बालों को खींचता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं.

 

फिर समाधान क्या है?

जावेद हबीब की सलाह है कि अगर आप हेलमेट पहनते हैं, तो रोजाना बाल धोकर उन्हें साफ रखें, ताकि पसीना जमा न हो. इसके साथ ही हमेशा अपने साइज का आरामदायक हेलमेट ही इस्तेमाल करें.

हेलमेट पहनते समय बालों को झड़ने से कैसे बचाएं?

मार्च 2022 में TOI को दिए एक इंटरव्यू में जावेद हबीब ने बालों की सुरक्षा के लिए कुछ और जरूरी टिप्स भी साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि

  • बालों को नियमित रूप से धोते रहें
  • हेयर वॉश से पहले बालों में तेल जरूर लगाएं
  • गीले बालों पर हेलमेट पहनने से बचें
  • हेलमेट के अंदर पतला सूती कपड़ा या कैप पहन सकते हैं
  • हेलमेट को साफ-सुथरा रखें
  • किसी और का हेलमेट इस्तेमाल न करें
  • हफ्ते में एक बार स्कैल्प पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं

किन कारणों से झड़ते हैं बाल?

अगर बाल झड़ने के कारणों की बात करें, तो इनमें जेनेटिक्स, हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस और पोषण की कमी के कारण शामिल होते हैं. इसके अलावा कुछ बीमारियों के चलते भी बाल झड़ने लगते हैं. 

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator





Source link

एम्स डॉक्टर का खुलासा: डाइट से ज्यादा रात के खाने का समय करता है हेल्थ पर सबसे बड़ा असर

एम्स डॉक्टर का खुलासा: डाइट से ज्यादा रात के खाने का समय करता है हेल्थ पर सबसे बड़ा असर


आजकल लोग अपनी सेहत के लिए बहुत कुछ करते हैं. फिटनेस के लिए जिम जाते हैं, डाइटिंग करते हैं, और हेल्दी खाने की आदतें अपनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में क्या है, इससे ज्यादा जरूरी यह है कि आप रात का खाना कब खाते हैं, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अब वैज्ञानिक और डॉक्टर दोनों यह मानने लगे हैं कि खाने का समय आपके स्वास्थ्य पर बड़ा असर डालता है. 

प्राचीन भारत में भी लोग जल्दी खाना खाते थे. आमतौर पर सूर्यास्त से पहले ही अपना आखिरी खाना कर लिया जाता था. इसके पीछे कई कारण थे. पहला कारण  प्राकृतिक जैविक घड़ी या सर्कैडियन रिदम के साथ तालमेल था. दूसरा कारण पाचन और आंतों का स्वास्थ्य था. वहीं तीसरा और आसान कारण यह था कि उस समय बिजली या आधुनिक लाइट नहीं थी, इसलिए लोग जल्दी सो जाते थे. आयुर्वेद में भी कहा गया है कि सूर्यास्त के बाद पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है. यही वजह है कि रात में खाना पचाना मुश्किल हो जाता है. 

देर रात खाना खाने के नुकसान

देर रात खाना खाने से आपके पेट और शरीर दोनों पर असर पड़ता है. इससे फैट जलाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इंसुलिन संवेदनशीलता 30-40 प्रतिशत तक गिर सकती है. नींद के हार्मोन प्रभावित होते हैं.पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है. जब आप रात में देर से खाते हैं, तब शरीर अपने मरम्मत और डिटॉक्स के काम के बजाय पाचन में लगा रहता है. इसलिए आप 8 घंटे की नींद के बाद भी भारीपन, पेट फूलना या थकान महसूस कर सकते हैं. 

खाने का सही समय क्यों जरूरी है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित शोध में भी बताया गया है कि शाम को जल्दी खाना खाने से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. जल्दी रात का खाना खाने के कई फायदे हैं. इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है. रात में ग्लूकोज का स्तर 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है. नींद की क्वालिटी बेहतर होती है. जब आप देर रात और जल्दी रात के खाने में कैलोरी की मात्रा समान रखें. इसका कारण है कि सूर्यास्त के बाद मेलाटोनिन का स्तर बढ़ जाता है, जो नींद में मदद करता है, और इंसुलिन का स्राव कम हो जाता है. अगर इस समय आप खाना खाते हैं, तो नींद खराब हो सकती है और शरीर में वसा जमा होने का खतरा बढ़ जाता है. 

छोटी-सी देरी भी असर डालती है

ढाई घंटे का अंतर भी बड़ा फर्क डाल सकता है.  इसके लिए अगर आप शाम 7 बजे खाना खाते हैं, तो नींद बेहतर आएगी और शुगर लेवल स्थिर रहेगा. लेकिन अगर आप रात 9:30 बजे खाना खाते हैं, तो शुगर लेवल तेजी से बढ़ेगा. विशेष रूप से, डायबिटीज या फैटी लिवर वाले लोगों के लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है. देर रात खाने से उनके शुगर लेवल में 30-50 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है. 

यह भी पढ़ें : बॉडी फैट तो घट रहा लेकिन वजन नहीं कम हो रहा, जानें कहां है दिक्कत

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

फैट लॉस के दौरान भी खा सकते हैं कार्ब्स, एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे फूड्स जो भूख करें कंट्रोल

फैट लॉस के दौरान भी खा सकते हैं कार्ब्स, एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे फूड्स जो भूख करें कंट्रोल


आलू को अक्सर वजन बढ़ाने वाला माना जाता है, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार यह फैट लॉस डाइट का हिस्सा बन सकता है. आलू में कैलोरी कम होती है और खासकर छिलके में फाइबर ज्यादा होता है. इसमें मौजूद पानी और रेसिस्टेंट स्टार्च पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है.



Source link

सोते वक्त लंबे समय से गिर रही है लार तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

सोते वक्त लंबे समय से गिर रही है लार तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी


जो लोग अक्सर करवट लेकर या पेट के बल सोते हैं, उनमें लार गिरने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. इस पोजीशन में मुंह पूरी तरह बंद नहीं रहता और गुरुत्वाकर्षण की वजह से मुंह में बनी लार बाहर निकल आती है. अगर आप पीठ के बल सोने की आदत डाल लें, तो इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.



Source link

फैटी लिवर से जूझ रहा हर तीसरा भारतीय, रिसर्च का खुलासा, बिना दर्द बढ़ रही खामोश बीमारी

फैटी लिवर से जूझ रहा हर तीसरा भारतीय, रिसर्च का खुलासा, बिना दर्द बढ़ रही खामोश बीमारी


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

क्यों HIV लाईलाज बीमारी है? जानिए क्यों कहा जाता है इसे बहरूपिया वायरस

क्यों HIV लाईलाज बीमारी है? जानिए क्यों कहा जाता है इसे बहरूपिया वायरस


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp