खाली पेट कभी न खाना ये फल, हो सकते हैं खतरनाक

खाली पेट कभी न खाना ये फल, हो सकते हैं खतरनाक


Fruits To Avoid On An Empty Stomach: फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और सुबह के आहार में इन्हें शामिल करना अच्छा माना जाता है. विशेषज्ञ भी कहते हैं कि दिन की शुरुआत फलों से करने पर शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और ऊर्जा बनी रहती है. लेकिन हर फल खाली पेट खाना सही नहीं होता. कुछ फल ऐसे हैं जो सुबह-सुबह बिना कुछ खाए खाने पर परेशानी बढ़ा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कौन से फल सर्दियों में खाने से बचने चाहिए.

संतरा, नींबू, ग्रेपफ्रूट

सर्दियों के मौसम में संतरा, नींबू, ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फल आसानी से मिल जाते हैं. इनमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है और सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद भी है. लेकिन इन्हें सुबह खाली पेट खाने से पेट की अंदरूनी परत में जलन हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें गैस्ट्राइटिस या एसिड रिफ्लक्स की शिकायत रहती है. इसलिए इनका सेवन कर भी रहे हैं, तो कोशिश करना चाहिए कि सीमित मात्रा में इनका सेवन किया जाए. 

सेब

सेब हर मौसम में उपलब्ध रहता है और “रोज एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है” वाली कहावत भी मशहूर है. हालांकि लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद सेब खाना कुछ लोगों के लिए भारी पड़ सकता है. इसमें फाइबर और फ्रुक्टोज ज्यादा होता है, जिससे पेट फूलना, अपच या शुगर लेवल में अचानक उतार-चढ़ाव हो सकता है. इस लिए इसका सेवन सोच समझकर करन चाहिए. 

अंगूर

अंगूर भले ही मीठे लगते हों, लेकिन इनमें हल्की अम्लीयता और पर्याप्त फाइबर होता है. खाली पेट खाने पर ये ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं, जिससे थोड़ी देर बाद फिर भूख और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. इसलिए अगर इसका सेवन करते समय भी ध्यान रखें. 

पपीता

पपीता आमतौर पर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन लंबे फास्ट के बाद इसे खाना हर किसी के लिए सही नहीं है. जिन लोगों का पेट संवेदनशील है, उन्हें पपेन एंजाइम की वजह से पेट में असहजता या गैस की शिकायत हो सकती है.

तरबूज, खरबूजा और हनीड्यू

तरबूज, खरबूजा और हनीड्यू जैसे मीठे फल स्वादिष्ट जरूर हैं, लेकिन अधिक मात्रा में खाली पेट खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है. इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट के एसिड संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है.

केला

केला भी लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद खाना ठीक नहीं माना जाता. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और शुगर की मात्रा अधिक होती है. खासकर दिल से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Harmful Morning Habits: सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

पतंजलि शहद पर अंतरराष्ट्रीय मुहर! कंपनी का दावा- ग्लोबल जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

पतंजलि शहद पर अंतरराष्ट्रीय मुहर! कंपनी का दावा- ग्लोबल जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध


भारतीय एफएमसीजी (FMCG) क्षेत्र में अपनी धाक जमाने वाले संस्थान पतंजलि ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और शुद्धता को वैश्विक मंच पर प्रमाणित किया है. पतंजलि शहद पर किया गया एक विस्तृत वैज्ञानिक शोध विश्व प्रसिद्ध एल्सेवियर (Elsevier) प्रकाशन के प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल ‘अप्लाइड फूड रिसर्च’ (Applied Food Research) में प्रकाशित हुआ है. यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए, बल्कि पूरे देश के खाद्य उद्योग के लिए गर्व का विषय है.

मिलावट के विरुद्ध एक बड़ी जीत

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि का मुख्य उद्देश्य देश को मिलावट के जहर से बचाना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय उत्पादों को अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेह की दृष्टि से देखा जाता रहा है, लेकिन इस शोध ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत में भी विश्वस्तरीय अनुसंधान और शुद्ध उत्पाद संभव हैं.

कठोर वैज्ञानिक परीक्षणों में खरा उतरा शहद

पतंजलि के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वाष्र्णेय के अनुसार, इस अध्ययन में पतंजलि शहद के 25 अलग-अलग बैचों का परीक्षण किया गया. इसके लिए HPLC, HPTLC और UHPLC जैसी उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया गया. शोध के मुख्य निष्कर्ष निम्नलिखित हैं:

  • सभी बैच भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा निर्धारित मानकों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं.
  • शहद में किसी भी प्रकार की बाहरी शर्करा (Sugar), सिंथेटिक सिरप या हानिकारक रासायनिक अवशेष नहीं पाए गए.
  • अलग-अलग बैचों के बीच गुणवत्ता में उल्लेखनीय एकरूपता देखी गई, जो संस्थान की कठोर नियंत्रण प्रणाली को दर्शाती है.

भविष्य की प्रतिबद्धता

आचार्य बालकृष्ण ने स्पष्ट किया कि कच्चे माल की सोर्सिंग से लेकर अंतिम पैकेजिंग तक, पतंजलि की आपूर्ति श्रृंखला बेहद पारदर्शी और सुरक्षित है. संस्थान ने संकल्प लिया है कि वे भविष्य में भी इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शोध जारी रखेंगे ताकि आम जनता को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सुरक्षित उत्पाद मिलते रहें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें


Worst Morning Mistakes for Heart Health: सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है. जागने के बाद के शुरुआती कुछ घंटे दिल की सेहत पर गहरा असर डालते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह के समय ब्लड प्रेशर और कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन स्वाभाविक रूप से बढ़े होते हैं, इसलिए इस दौरान हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है. अगर इसी समय कुछ गलत आदतें जुड़ जाएं, तो दिल पर दबाव और बढ़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि आपकी सुबह की कौन सी आदतें आपकी जिंदगी घटा रही हैं और इनको क्यों सुधार करना चाहिए. 

सुबह उठते ही पानी न पीना

रातभर की नींद के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेटेड होता है. अगर सुबह सबसे पहले पानी नहीं पिया जाए, तो खून गाढ़ा हो सकता है, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. सीधे चाय या कॉफी पीना हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि सुबह उठकर पानी पिया जाए, ताकि आपका शरीर रिलैक्स महसूस करे. 

बिना वॉर्म-अप के तेज एक्सरसाइज शुरू करना

सुबह की एक्सरसाइज फायदेमंद है, लेकिन उठते ही हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट शुरू करना जोखिम भरा हो सकता है. नींद के बाद रक्त वेसल्स थोड़ी सख्त होती हैं, ऐसे में अचानक जोर डालना दिल के लिए झटका बन सकता है. हल्की स्ट्रेचिंग या वॉक से शुरुआत करना ज्यादा सुरक्षित है.

सुबह ब्लड प्रेशर चेक न करना

हाई ब्लड प्रेशर को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है. जिन लोगों को जोखिम है, उनके लिए सुबह का समय बीपी बढ़ने का होता है. नियमित मॉर्निंग चेकअप से दिल से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती संकेत पकड़े जा सकते हैं.

नमक से भरा नाश्ता करना

अचार, प्रोसेस्ड ब्रेड या रेडी-टू-ईट स्नैक्स जैसे ज्यादा नमक वाले नाश्ते से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. सुबह के समय सोडियम का ज्यादा सेवन दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है. इसकी जगह फल, ओट्स या स्प्राउट्स जैसे हल्के और संतुलित विकल्प बेहतर हैं.

बिस्तर पर ही मोबाइल या ईमेल देखना

सुबह-सुबह काम के ईमेल या सोशल मीडिया देखना तनाव बढ़ा सकता है. इससे कॉर्टिसोल और ब्लड प्रेशर लंबे समय तक ऊंचा रह सकता है. दिन की शांत शुरुआत दिल के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.

नाश्ता छोड़ देना

रिसर्च बेवसाइट frontiersin में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार,  नाश्ता न करने से शरीर तनाव की स्थिति में चला जाता है और हार्मोनल असंतुलन बढ़ सकता है. नियमित रूप से नाश्ता छोड़ने वालों में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा पाया गया है. सुबह संतुलित आहार लेना दिल और ब्लड शुगर दोनों के लिए जरूरी है. आपको सुबह उठकर जल्दी से जल्दी नाश्ता कर लेना चाहिए, ताकि शरीर में एनर्जी पहुंच सके. 

इसे भी पढ़ें: Cancer Warning Symptoms: देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

आपको पता है अपना बीपी नंबर? जानें घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका और एक्सपर्ट्स की राय

आपको पता है अपना बीपी नंबर? जानें घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका और एक्सपर्ट्स की राय


How Often Should You Check Blood Pressure At Home: हाई ब्लड प्रेशर आज की सबसे गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. यही वजह है कि इसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर, किडनी डिजीज और यहां तक कि डिमेंशिया का भी बड़ा कारण माना जाता है. एक्सपर्ट्स इसलिए बार-बार कहते हैं कि हर व्यक्ति को अपने “बीपी नंबर” जरूर पता होने चाहिए’. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, सामान्य तौर पर 120/80 mmHg को नॉर्मल ब्लड प्रेशर माना जाता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि लगभग आधे एडल्ट का बीपी इससे ज्यादा रहता है और उन्हें इसका अंदाजा तक नहीं होता. इसी कारण घर पर नियमित ब्लड प्रेशर चेक करना सेहत की देखभाल का अहम हिस्सा बन गया है.

कितनी बार ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए?

Daniel W. Jones,अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एमडी का कहना है कि जिन लोगों को पहले से हाई बीपी की समस्या है, उन्हें हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार ब्लड प्रेशर मापना चाहिए. इसके साथ ही, इन रीडिंग्स को लिखकर या मोबाइल में रिकॉर्ड करना भी जरूरी है, अगर बार-बार रीडिंग 130/80 mmHg से ऊपर आ रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. कुछ खास स्थितियों में डॉक्टर रोजाना बीपी चेक करने की सलाह भी दे सकते हैं.

घर पर मापा गया बीपी क्यों ज्यादा भरोसेमंद होता है?

डॉक्टरों का कहना है कि घर पर लिया गया ब्लड प्रेशर अक्सर ज्यादा सटीक होता है. कई लोगों का बीपी अस्पताल या क्लिनिक में घबराहट की वजह से बढ़ जाता है, जिसे “व्हाइट कोट इफेक्ट” कहा जाता है. घर पर शांत माहौल में ली गई रीडिंग्स शरीर की असली स्थिति को बेहतर तरीके से दिखाती हैं.

सही मशीन का चुनाव जरूरी

हर ब्लड प्रेशर मशीन भरोसेमंद नहीं होती. इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि मान्यता प्राप्त और जांची हुई मशीन का ही इस्तेमाल करें. नई मशीन लेने के बाद उसे कभी-कभी डॉक्टर के पास ले जाकर ऑफिस की मशीन से तुलना करवाना भी अच्छा होता है, ताकि रीडिंग में फर्क न हो.

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?

अगर ब्लड प्रेशर अचानक 180/120 mmHg या उससे ज्यादा पहुंच जाए, तो यह मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है. ऐसी स्थिति में सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर या घबराहट जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क करना चाहिए.

छोटे बदलाव भी होते हैं अहम

अगर बीपी एक-दो दिन के लिए सामान्य से थोड़ा ऊपर या नीचे जाए, तो रोजाना कुछ दिन मापते रहें और फिर डॉक्टर से सलाह लें. समय रहते बदलाव पकड़ में आ जाएं, तो गंभीर परेशानी से बचा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Cancer Warning Symptoms: देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

मौत के बाद सबसे पहले कौन सा अंग काम करना करता है बंद, ब्रेन-किडनी या फिर हार्ट? जानिए जवाब

मौत के बाद सबसे पहले कौन सा अंग काम करना करता है बंद, ब्रेन-किडनी या फिर हार्ट? जानिए जवाब


Which Organ Fails First When a Person Dies: जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो शरीर एक साथ पूरी तरह बंद नहीं होता अलग-अलग अंग अपनी ऑक्सीजन की जरूरत और ब्लड फ्लो पर निर्भरता के हिसाब से अलग समय पर काम करना बंद करते हैं. इसी ऑर्गन शटडाउन टाइमलाइन को समझना न केवल मृत्यु की प्रक्रिया को स्पष्ट करता है, बल्कि यह भी बताता है कि किन अंगों का प्रत्यारोपण संभव हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि सबसे पहले कौन सा अंग काम करना बंद करता है.

सबसे पहले क्या होता है?

दिल की धड़कन रुकते ही शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो जाती है.  ब्रेन को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन चाहिए होती है, इसलिए यह सबसे पहले प्रभावित होता है. लगभग 4 से 7 मिनट के भीतर ब्रेन की सेल्स नष्ट होने लगती हैं. जब ब्रेन स्थायी रूप से काम करना बंद कर देता है, तो इसे ‘ब्रेन डेथ’ कहा जाता है और मेडिकल रूप से यही मृत्यु का निर्णायक संकेत माना जाता है.

दिल और सांस की रफ्तार कब थमती है?

नेचुरल मृत्यु के अधिकांश मामलों में सांस रुकने के साथ ही दिल की धड़कन भी बंद हो जाती है. दिल के रुकते ही ब्लड फ्लो समाप्त हो जाता है और फेफड़े भी काम करना बंद कर देते हैं. हालांकि अस्पताल में मशीनों की मदद से कुछ समय तक अंगों को ऑक्सीजन दी जा सकती है. ट्रांसप्लांट के नजरिए से, सही तरीके से संरक्षित किए जाने पर हार्ट और फेफड़े लगभग 4 से 6 घंटे तक उपयोगी रह सकते हैं.

कुछ घंटों बाद किन अंगों पर असर पड़ता है?

लिवर, पैंक्रियाज और आंतें ऊर्जा और एंजाइम पर निर्भर होते हैं, जिससे रक्त संचार रुकने के बाद इनमें तेजी से क्षय शुरू हो जाता है. आम तौर पर 8 से 18 घंटे के भीतर इनकी कार्यक्षमता घटने लगती है. यदि इन्हें तुरंत ठंडे तापमान पर संरक्षित कर लिया जाए, तो ट्रांसप्लांट के लिए सीमित समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

सबसे ज्यादा समय तक कौन से अंग सुरक्षित रहते हैं?

किडनी अपेक्षाकृत अधिक टिकाऊ अंग है. मृत्यु के बाद यदि इसे जल्दी ठंडा कर सुरक्षित रखा जाए, तो 24 से 36 घंटे तक ट्रांसप्लांट योग्य रह सकती है. आंख की पारदर्शी बाहरी परत, यानी कॉर्निया, ऑक्सीजन पर कम निर्भर होती है और लगभग 14 दिन तक दान के लिए उपयोगी रह सकती है. स्किन और हड्डियों जैसे टिश्यू सही संरक्षण में कई दिनों से लेकर वर्षों तक सुरक्षित रखे जा सकते हैं. यही वजह है कि स्किन ग्राफ्ट और बोन टिश्यू का इस्तेमाल लंबे समय बाद भी संभव होता है.

इसे भी पढ़ें- Cancer Warning Symptoms: देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान


What Are the Signs of a Heart Attack 48 Hours Before: दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि शरीर पहले ही कई संकेत देने लगता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि बड़े हार्ट अटैक से 24 से 48 घंटे पहले तक शरीर चेतावनी के लक्षण दिखा सकता है. इस अहम दौर को मेडिकल भाषा में प्रोड्रोमल विंडो कहा जाता है, जिसे लोग अक्सर सामान्य थकान या गैस की समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

डॉक्टर के अनुसार, इस समय दिल तक खून की आपूर्ति प्रभावित होने लगती है और दिल पर दबाव बढ़ जाता है, जबकि पूरी तरह ब्लॉकेज अभी नहीं हुआ होता. अगर इसी चरण में मरीज डॉक्टर से संपर्क कर ले, तो गंभीर नुकसान को काफी हद तक टाला जा सकता है. चलिए आपको ऑनलाइन हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट mayoclinic के अनुसार बताते हैं कि इसके कौन से गंभीर लक्षण दिखते हैं. 

असामान्य और लगातार रहने वाली थकान

सबसे शुरुआती और आम संकेतों में एक है अचानक और बेवजह महसूस होने वाली थकान. यह रोजमर्रा की सामान्य थकावट जैसी नहीं होती. कई मरीज बताते हैं कि थोड़ी-सी गतिविधि, जैसे कुछ कदम चलना या हल्का काम करना भी उन्हें बेहद थका देता है.

सीने में आता-जाता दबाव या जलन

हार्ट अटैक से पहले होने वाला सीने का दर्द हमेशा तेज और चुभने वाला नहीं होता. कई बार यह दबाव, भारीपन, जकड़न या हल्की जलन जैसा महसूस होता है. चूंकि यह आराम करने पर कुछ देर के लिए ठीक हो जाता है, इसलिए लोग इसे एसिडिटी या मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या समझ लेते हैं. यही लापरवाही आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकती है

ये भी होते हैं लक्षण

अगर आराम की स्थिति में भी सांस लेने में दिक्कत होने लगे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह संकेत हो सकता है कि दिल शरीर तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पा रहा. खासकर जब यह लक्षण अचानक शुरू हो और थकान या सीने की तकलीफ के साथ दिखाई दे, तो तुरंत जांच कराना जरूरी है. कई बार दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता. यह बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े, ऊपरी पीठ या पेट के ऊपरी हिस्से तक फैल सकता है. महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में ऐसे लक्षण ज्यादा देखे जाते हैं, जिस कारण कई बार हार्ट अटैक की पहचान देर से हो पाती है. इसके अलावा अचानक ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, मतली महसूस होना या बिना वजह घबराहट होना भी खतरे की घंटी हो सकता है. कई मरीज बताते हैं कि उन्हें ऐसा लगता है जैसे कुछ गड़बड़ होने वाली है. शरीर का यह अलार्म कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

 इसे भी पढ़ें- Cancer Warning Symptoms: देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp