आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट

आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट


इंडियन प्रीमियर लीग ने विश्व क्रिकेट को एक से बढ़कर एक स्टार क्रिकेटर दिए हैं. कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल से अपनी पहचान बनाने में सफल रहे. पिछले सीजन की बात करें तो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी और 17 साल के आयुष म्हात्रे ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने आईपीएल से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई. अब आईपीएल 2026 में भी कुछ खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर सकते हैं. 

1- प्रशांत वीर (चेन्नई सुपर किंग्स)

20 साल के प्रशांत वीर चेन्नई सुपर किंग्स में रवींद्र जडेजा के रोल में दिखेंगे. चेन्नई ने इससे पहले युवा खिलाड़ियों पर इतना अधिक भरोसा कभी नहीं दिखाया था. इस फ्रेंचाइजी ने ट्रायल के दौरान प्रशांत वीर का खेल देखा और इस आधार पर 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा. 
प्रशांत वीर ने अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 9 मैच खेले हैं. इस दौरान 6.45 की गेंदबाजी इकॉनमी रेट और 167 से अधिक के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के साथ दमदार प्रदर्शन किया है. 

2- आकिब नबी (दिल्ली कैपिटल्स)

आकिब नबी की उम्र 29 साल है और उन्हें युवा खिलाड़ी नहीं कहा जा सकता है लेकिन उनके प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी. उनके पास घरेलू क्रिकेट का 8 साल का अच्छा खासा अनुभव है. हालांकि, आकिब अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं कर सके हैं. उनके लिए आईपीएल 2026 काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे वह भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार भी बन जाएंगे. 

3- अशोक शर्मा (गुजरात टाइटंस)

अशोक शर्मा भारत के सबसे तेज युवा गेंदबाजों में से एक हैं. वह पहले राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है. 23 साल के अशोक शर्मा को इस साल गुजरात से खेलने का मौका मिलेगा. वह अपनी रफ्तार से किसी भी बल्लेबाज को मुसीबत में डाल सकते हैं. 

4- तेजस्वी दहिया (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच अभिषेक नायर के शिष्य अंगकृष रघुवंशी को बल्लेबाज-विकेटकीपर के रूप में तैयार किया जा रहा है, क्योंकि वह पहले ही आईपीएल के कुछ सत्र में खेल चुके हैं. लेकिन दिल्ली के रहने वाले 23 वर्षीय दहिया भी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें अगर लगातार मौका मिले तो वह अच्छे परिणाम दे सकते हैं. 

5- नमन तिवारी (लखनऊ सुपर जाइंट्स)

भारत में बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाज बहुत कम हैं और 2024 में अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले नमन तिवारी ने ट्रायल के दौरान सभी को प्रभावित किया है. यह 20 वर्षीय खिलाड़ी नियमित रूप से 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करता है. उन्होंने 2024 में यूपी टी20 लीग में नोएडा किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और जरूरत पड़ने पर वह एक उपयोगी विकल्प हो सकते हैं।

6- रवि सिंह (राजस्थान रॉयल्स)

रेलवे का यह 24 वर्षीय खिलाड़ी घरेलू स्तर पर अपनी क्षमता दिखा चुका है. उन्होंने पिछले साल एसएमएटी में अपनी टीम के लिए 173 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए थे. विदर्भ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी 38 गेंदों में खेली गई 68 रन की पारी निस्संदेह सबसे यादगार रही. विदर्भ के गेंदबाजी आक्रमण में आईपीएल खिलाड़ी यश ठाकुर, हर्ष दुबे और दर्शन नालकंडे शामिल थे. इस पारी के चलते उन्हें राजस्थान रॉयल्स से 95 लाख रुपये का करार मिला और इस सत्र में उनके प्रदर्शन को देखना दिलचस्प होगा. 

7- शिवांग कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

मध्य प्रदेश के 23 वर्षीय खिलाड़ी शिवांग बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं, जो उन्हें एक दुर्लभ प्रतिभा बनाता है. भारतीय टीम में कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज हैं. कुलदीप हालांकि क्रीज तक पहुंचने के लिए कोणीय रन-अप लेते हैं, शिवांग का रन-अप अधिक पारंपरिक और सीधा होता है. वह निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल वेटोरी अंतिम एकादश में उनके लिए कोई जगह बना पाते हैं या नहीं.



Source link

RCB vs SRH IPL 2026: कहां और कैसे LIVE देख पाएंगे बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच?

RCB vs SRH IPL 2026: कहां और कैसे LIVE देख पाएंगे बेंगलुरु और हैदराबाद का मैच?


IPL 2026 1st Match RCB vs SRH Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी IPL 2026 की शुरुआत आज 28 मार्च, शनिवार से हो रही है. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए फैंस को विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा. 

फैंस किंग कोहली को मैदान पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. अगर आप भी पहले मैच में कोहली को देखने के लिए उत्साहित हैं और जानना चाहते हैं कि मुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे. यहां आपको लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल मिलेगी. 

कब होगा मैच?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 19वें सीजन का पहला मैच 28 मार्च, शनिवार को होगा. 

कहां होगा मैच?

बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबला बेंगलुरु में स्थिति एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

आईपीएल 2026 का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मुकाबले के लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा. 

टीवी पर कहां देखें लाइव?

मुकाबले को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग 

मैच को जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके जरिए आप मुकाबला मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लाइव देख पाएंगे. 

RCB vs SRH हेड टू हेड 

बात करें आरसीबी और हैदराबाद के हेड टू हेड की, तो दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 25 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों में हैदराबाद ने बढ़त हासिल करते हुए 13 में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी ने 11 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. 

टूर्नामेंट के लिए आरसीबी का स्क्वॉड 

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार. 

 

यह भी पढ़ें: मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL



Source link

5 records Virat Kohli can break in IPL 2026: Breaching 973 run mark in one edition to scoring 10,000 runs for RCB; check full list

5 records Virat Kohli can break in IPL 2026: Breaching 973 run mark in one edition to scoring 10,000 runs for RCB; check full list


After breaking the 18-year ‘curse’ by winning the title in 2025,  Royal Challengers Bengaluru (RCB) star Virat Kohli enters the Indian Premier League (IPL) 2026 season with a noticeably different energy. Showing his class with the bat, Virat emerged as RCB’s leading run-scorer last IPL season, playing a key role in securing their maiden title in 18 years. 

Even at 37, Kohli remains at the peak of his powers, coming off three consecutive seasons of 600+ runs. And once again, he will be a key batter for Royal Challengers Bengaluru (RCB), who will aim to become only the third team in IPL history to successfully defend their title.

During the IPL 2026 season, Virat will also have the opportunity to break many batting records. 


Add Zee News as a Preferred Source



Here is a realistic list of five key IPL records and milestones that Virat Kohli (RCB) can break in the IPL 2026 season.

1. First batter to score 9,000 IPL runs

Virat Kohli is currently the undisputed king of IPL run-scoring. Having been the first to cross the 8,000-run mark in 2024, he enters the 2026 season with 8,661 runs. He needs just 339 runs to become the first player in IPL history to score 9000 runs. 

Given his consistency (he has crossed 600+ runs in multiple recent seasons, including 741 in 2024 and 657 in 2025), this is highly achievable in the upcoming IPL 2026 season.

2. 10,000 runs for a single franchise

Virat Kohli has already crossed 9,000 runs for RCB (including IPL + defunct Champions League T20). Reaching 10,000 T20 runs solely for one team would be a historic franchise-specific milestone. Kohli needs 915 runs this season to reach the 10,000 mark. While a tall order, he did score 973 in a single season once before.

3. The 300 Sixes Club

Often criticized for his strike rate in earlier years, Virat Kohli has transformed his T20 game, leaning into more aggressive power-hitting in the last few seasons. He currently sits on 291 sixes. Just 9 more will make him only the third player in IPL history to hit 300 sixes, joining Chris Gayle and Rohit Sharma.

4. First to score 4,000 runs at a single venue

The M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru is Virat Kohli’s ‘backyard’.  He already holds the record for the most runs at a single venue. He needs 382 runs in the IPL this year for RCB at M Chinnaswamy Stadium to become the first player to score 4000 T20 runs at one stadium. 

5. Break his own single-season record of 973 runs

Many experts and analysts point to signs that a motivated, title-winning Virat Kohli (after RCB’s 2025 triumph) could surpass his 2016 benchmark of 973 runs and potentially win a third Orange Cap. His recent form shows sustained high averages and improved strike rates. 



Source link

मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL

मोहसिन नकवी की चालाकी से पाकिस्तान को नुकसान, एक और दिग्गज ने IPL के लिए छोड़ा PSL


इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले पाकिस्तान सुपर लीग कहीं नहीं टिकती. ये भी एक कारण है कि जिस खिलाड़ी को IPL में खेलने का मौका मिलता है वो PSL में अपने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने से भी नहीं कतराता. अब एक और दिग्गज PSL से IPL में आया है, हालांकि वो कोई क्रिकेटर नहीं बल्कि कमेंटेटर निक नाइट हैं. पाकिस्तान को ये नुकसान पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के आईडिया से उठाना पड़ रहा है, उनकी चालाकी का खामियाजा उनका देश उठा रहा है.

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की कमेंटरी पैनल में निक नाइट का नाम शामिल किया गया था. लेकिन शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए आए स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल में भी उनका नाम आया. कमेंटरी करने वाले दिग्गज हों या प्लेयर्स, अधिकतर पीएसएल के ऊपर आईपीएल को तव्वजो देते हैं. पीएसएल के जारी संस्करण से स्पेंसर जॉनसन, दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजारबानी अभी तक आईपीएल में आने वाले खिलाड़ी हैं.

मोहसिन नकवी की चालाकी पड़ी भारी

पीएसएल और पाकिस्तान को ये नुकसान मोहसिन नकवी के आईडिया से हो रहा है, या यूं कहें कि उनकी जिद के कारण. पिछले 2 साल से पीएसएल और आईपीएल एक ही विंडो में हो रहा है. जब पाकिस्तान ने ये फैसला किया था तब भी जानकार मानते थे कि इससे पीएसएल का ही नुकसान होगा. अब ये देखने को भी मिल रहा है.

हालांकि मोहसिन नकवी अभी भी ये मानने को तैयार नहीं है कि दोनों लीग के एक ही विंडो में होने के कारण ऐसा हो रहा है. उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर चिंता जाहिर की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘पाकिस्तान सुपर लीग के लिए हुए ऑक्शन में चुने जाने के बाद भी आईपीएल में जाना निराशाजनक है. शेड्यूल हमारी चिंता नहीं है. मैं बताना चाहता हूं कि जो भी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रहा है उस पर कड़ी कार्यवाई का सामना करना पड़ेगा.’



Source link

बांग्लादेश में IPL 2026 के लाइव प्रसारण से हटा ‘बैन’, मुस्तफिजुर के विवाद के बाद हुआ था फैसला

बांग्लादेश में IPL 2026 के लाइव प्रसारण से हटा ‘बैन’, मुस्तफिजुर के विवाद के बाद हुआ था फैसला


आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत से कुछ घंटो पहले बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि बांग्लादेश में आईपीएल के लाइव प्रसारण पर लगा बैन हटा लिया गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला बांग्लादेश के नए सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने लिया. उन्होंने साफ कर दिया कि अगर कोई चैनल इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के लिए अप्लाई करता है, तो सरकार उसे पॉजिटिव तरीके से देखेगी.

मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद हुआ था फैसला

तो आपको बता दें कि बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण को बैन करने का फैसला देश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टूर्नामेंट के आगामी सीजन से बाहर करने बाद लिया गया था. 

हुआ दरअसल कुछ ऐसा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिसंबर 2025 में हुए ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. लेकिन इस वक्त बांग्लादेश में हालात काफी खराब थे, जिसके चलते वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्म होने की खबरें सामने आईं. इसके बाद भारत में इस बात का विरोध हुआ कि बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलेगा. विरोध को देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्फिजुर को रिलीज करने का आदेश दिया, फ्रेंचाइजी ने ऐसा ही किया. 

बांग्लादेश ने जनवरी में लगाया था बैन 

मुस्तफिजुर के बाहर होने के बाद जनवरी, 2026 में खबर सामने आई कि बांग्लादेश के सूचना एक प्रसारण मंत्रालय ने मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया. प्रसारण पर बैन सहायक सचिव फिरोज खान के जरिए साइन किए गए एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी किया गया था. 

बैन हटाने पर क्या बोले जाहिर उद्दीन स्वपन?

बैन हटाने को लेकर बात करते हुए जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा, “आईपीएल प्रसारण के लिए किसी ने हमसे आवेदन नहीं किया है. हम राजनीति को खेल से नहीं जोड़ना चाहते. हम इसे व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे और अगर कोई चैनल आईपीएल के प्रसारण के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर पॉजिटिव तरीके से विचार करेंगे.”

प्रसारण के लिए किसी पर कोई रोक नहीं

स्वपन ने कहा, “हम किसी को भी इसके प्रसारण से नहीं रोकेंगे. अगर स्टार स्पोर्ट्स इसका प्रसारण करना चाहता है, तो वे कर सकते हैं. अगर हमारे किसी भी चैनल को इसका प्रसारण करना है, तो हम उसका पॉजिटिव तरीके से स्वागत करेंगे, लेकिन हम किसी पर कोई दबाव नहीं डालेंगे.”

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, एक क्लिक में जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन



Source link

कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन

कोहली से लेकर गेल, इन दिग्गजों के वो 10 ऑलटाइम IPL रिकार्ड्स; जिन्हें तोड़ना नामुमकिन


दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है. 2008 में शुरू हुई इस लीग ने हर नए सीजन नया मुकाम हासिल किया, हर सीजन नए रिकार्ड्स बने हैं. मैदान पर बने कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी है, जो कई सालों बाद भी नहीं टूटे और पूरी संभावना है कि IPL 2026 में भी वह ऐसे ही टॉप पर बने रहेंगे. इसमें विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की सबसे बड़ी साझेदारी और एक ही ओवर में 37 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. यहां हम ऐसे ही 10 ऑलटाइम आईपीएल रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं.

क्रिस गेल ने एक पारी में लगाए 17 छक्के

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का जादू आईपीएल में भी देखने को मिला, वह टी20 फॉर्मेट के बादशाह हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज. गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक रनों की पारी का रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 17 छक्के लगाए थे. पुणे वॉरियर्स के सामने खेली गई इस पारी में कई रिकॉर्ड बने. वह एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने.

IPL में सबसे तेज शतक 

ये रिकॉर्ड भी ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम है. क्रिस गेल ने 23 अप्रैल, 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था. ये आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है. पिछले संस्करण वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक जड़ा था, लेकिन वो भी ये रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए. वैभव ने 35 गेंदों में शतक लगाया था, जिसके बाद वह आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने.

IPL में सबसे बड़ी साझेदारी

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था. RCB प्लेयर्स ने 14 मई, 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रनों की पार्टनरशिप की थी. कोहली और डिलियर्स ने शतक जड़े थे. उस मैच में डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 और कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाए थे.

IPL में सबसे तेज अर्धशतक

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मई, 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली के नाम ये अटूट रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल है. कोहली ने 2016 सीजन में ये रिकॉर्ड बनाया था, तब उन्होंने 973 रन बनाए थे. 2016 संस्करण में कोहली ने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे. गिल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आए थे, जब 2023 में उन्होंने 890 रन बनाए थे.

डेब्यू मैच में 6 विकेट

आईपीएल इतिहास में सबसे अच्छा गेंदबाजी स्पेल वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के नाम है, बड़ी बात ये हैं कि उन्होंने ये अपने डेब्यू मैच में ही किया था. 6 अप्रैल, 2019 को डेब्यू मैच में जोसेफ ने 3.4 ओवरों में 6 विकेट लिए थे और सिर्फ 12 रन दिए थे. 

IPL में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 से 2015 संस्करण के बीच लगातार 10 मैच जीते थे. केकेआर के आलावा कोई दूसरी टीम आज तक इतने मैच लगातार नहीं जीत पाई है. 2014 में केकेआर चैंपियन बनी थी.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड

एबी डिविलियर्स के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने (विकेटकीपर्स को छोड़कर) का रिकॉर्ड है. आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 2016 में कुल 19 कैच लिए थे.

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज

अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 3 बार हैट्रिक ली है. अमित मिश्रा ने 2008 में ही हैट्रिक ली थी, इसके बाद उन्होंने 2011 और 2013 में हैट्रिक ली. युवराज सिंह, युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में 2-2 बार हैट्रिक ली है.

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

IPL में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा और क्रिस गेल के नाम है. आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने 2011 में कोच्चि टस्कर्स के गेंदबाज पारसनाथ परमेश्वरन के एक ओवर में 37 रन बनाए थे. जडेजा ने 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ हर्षल पटेल के ओवर में 37 रन बनाए थे.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp