काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- ‘पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं…’

काबुल में हमले के बाद भड़का पूर्व IPL प्लेयर, कहा- ‘पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं…’


पाकिस्तान द्वारा सोमवार को अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की गई, इसमें काबुल के नशा मुक्ति वाले एक अस्पताल को भी निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. IPL खेल चुके अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक का इसपर गुस्सा फूटा है, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर किए गए पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान और इजराइल में कोई अंतर नहीं है.

नवीन उल हक ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, “इजराइल और पाकिस्तानी शासन के बीच कोई भी फर्क ढूंढना मुश्किल है.” 26 वर्षीय नवीन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं. नवीन ने 15 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. चोटिल होने के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे.

रमजान के पाक महीने के दौरान पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए इस हमले के बाद राशिद खान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम लोगों के मारे जाने की खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है. आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या मेडिकल सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जान-बूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है.”

राशिद ने आगे लिखा, “इंसानी जानों की जिस तरह से अनदेखी की जा रही है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में, वह बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय है. इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी. मैं संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली अन्य एजेंसियों से अपील करता हूं कि वे इस इस ज़ुल्म की पूरी तरह से जांच करें और इसके दोषियों को सजा दिलवाएं. इस मुश्किल समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं. हम इस सदमे से उबरेंगे, और एक राष्ट्र के तौर पर हम फिर से उठ खड़े होंगे. हम हमेशा ऐसा ही करते आए हैं. इंशाअल्लाह.”

पाकिस्तान ने अस्पताल पर हमले को किया खारिज

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा कहा जा रहा है कि अस्पताल पर हमले का दावा झूठा और गुमराह करने वाला है. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि ये हमला सिर्फ इसमें सिर्फ आतंकवादी सहायता ढांचों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें गोला बारूद और तकनीकी उपकरण के भंडार थे.

यह भी पढ़ें

CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान



Source link

भारतीयों की जान से खिलवाड़…, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सु

भारतीयों की जान से खिलवाड़…, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सु


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने के बाद से सनराइजर्स लीड्स आलोचकों के निशाने पर है. इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग ‘द हंड्रेड’ के लिए सनराइजर्स लीड्स ने अबरार को 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा था, इस फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है. इसी के पास आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का भी मालिकाना हक है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भी अबरार को खरीदने के बाद से सन ग्रुप की आलोचना हो रही है. भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी इसकी आलोचना की है.

काव्या मारन की भी आलोचना हो रही है, जो सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की सीईओ हैं और द हंड्रेड के ऑक्शन के दौरान वहां मौजूद थी. सुनील गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को खरीदने के बाद जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है, वो स्वाभाविक है. मिड-डे में लिखे अपने कॉलम में गावस्कर ने याद दिलाया कि कैसे मुंबई (2008) में आतंकी हमले के बाद आईपीएल से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया. इसके बाद पुलवामा (2019) और पहलगाम (2025) में हुए आतंकी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते और खराब हो गए.

गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिलने वाले पैसे टैक्स के रूप में पाकिस्तान सरकार तक भी पहुंचेगा, जिसका इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए भी किया जा सकता है. यानी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिए गए पैसे भारतीयों के खून के लिए किया जा सकता है. उन्होंने लिखा कि सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी शायद इसे न समझें, लेकिन भारतीय मालिकों को समझना चाहिए था.

सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘अगर टीम के मालिक भारतीय है, तो वह अप्रत्यक्ष रूप से उस सिस्टम को पैसा दे रहे हैं जो भारत के सैनिकों और लोगों की मौत का कारण बन सकता है. क्या इस टूर्नामेंट को जीतना भारतीय लोगों की जानों से ज्यादा महत्वपूर्ण है? जिसमें दुनिया के बहुत कम देशों के प्लेयर्स खेलते हैं.’

यह भी पढ़ें

काबुल हमले के बाद इब्राहिम जादरान का इमोशनल बयान, बोले- ‘कल रोजा रखने वाले थे, अब भाई नहीं रहे’

वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल



Source link

बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’

बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’


बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है. टीम की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने कप्तान और टीम मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान की टीम एक “एसोसिएट टीम” जैसी लगने लगी है.

पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन

मार्च 2026 में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया. निर्णायक तीसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला में खेला गया, जहां बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली.

सीरीज का पहला मैच भी बांग्लादेश ने आसानी से जीत लिया था, जिसमें पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई थी. हालांकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली, लेकिन तीसरे और निर्णायक मैच में टीम दबाव में आ गई और सीरीज गंवा बैठी.

अहमद शहजाद का तीखा बयान

सीरीज हारने के बाद अहमद शहजाद ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान का प्रदर्शन इसी तरह चलता रहा तो टीम की स्थिति जिम्बाब्वे जैसी हो सकती है. उन्होंने कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम मैच को सही तरीके से संभाल नहीं पा रही है. चाहे लक्ष्य का पीछा करना हो या स्कोर का बचाव करना, दोनों ही स्थितियों में टीम कमजोर नजर आ रही है.

टीम मैनेजमेंट पर भी उठाए सवाल

अहमद शहजाद ने टीम के कोच माइक हेसन और मैनेजमेंट की रणनीति पर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को बहाना बनाकर खराब प्रदर्शन को सही नहीं ठहराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि टीम ने टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भी अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं लिया. यही वजह है कि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं.

सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर चर्चा

इस सीरीज में पाकिस्तान के कई अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे. बाबर आजम और फखर जमान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था. हालांकि शहजाद का मानना है कि सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों की कमी को हार की वजह नहीं बताया जा सकता. उनका कहना है कि टीम को अपनी रणनीति और प्रदर्शन दोनों में सुधार करने की जरूरत है.

पाकिस्तान की इस हार ने एक बार फिर टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में टीम और मैनेजमेंट इस आलोचना से क्या सबक लेते हैं. 

यह भी पढ़ें

CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान



Source link

सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल


ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से उनके आइडल क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा नाम लिया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. ये सवाल उनसे दिल्ली में आयोजित हुए बीसीसीआई अवार्ड समारोह के दौरान एक ‘रैपिड-फायर’ राउंड में पूछा गया. इस दौरान मंच पर मौजूद संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से भी ये सवाल किया गया.

हार्दिक पांड्या का आइडल क्रिकेटर

बीसीसीआई अवार्ड समारोह में खिलाड़ियों से उनके बचपन के आदर्श प्लेयर्स के बारे में पूछा गया तो हार्दिक पांड्या ने वसीम जाफर का नाम लिया. टॉप आर्डर के बल्लेबाज जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट मैचों में 1944 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. इसके आलावा उन्होंने सिर्फ 2 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो वसीम जाफर ने 260 फर्स्ट क्लास, 118 लिस्ट ए में क्रमश 19410 और 4849 रन बनाए. उन्होंने 23 टी20 भी खेले.

कौन है वैभव सूर्यवंशी का आइडल क्रिकेटर?

इसी दौरान संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी से भी यही सवाल किया गया तो सैमसन ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम लिया. टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह का नाम लिया, जो उनके मेंटर हैं. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा और युवराज सिंह का नाम लिया.

इसी मंच पर संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल डेब्यू से पहले हुई बातचीत का खुलासा किया, इस दौरान सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे. सैमसन ने बताया कि डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें बुलाया और पूछा कि क्या करना है? वैभव ने कहा, ‘अगर पहली बॉल मारने वाली मिली तो मारूंगा.’ इस दौरान द्रविड़ की भी हंसी छूट गई. अपने डेब्यू सीजन में ही वैभव ने इतिहास रचा था, उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था. ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें

CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान



Source link

‘गलतियां हुईं, मैं भी…’, कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला

‘गलतियां हुईं, मैं भी…’, कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

गौतम गंभीर की कोचिंग के पहले ही साल विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीनियर खिलाड़ियों और हेड कोच के बीच कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हैं. गौतम गंभीर ने अपने ताजा बयान में इस ओर इशारा किया कि शायद वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को उस तरह नहीं संभाल पाए, जैसे वह चाहते थे. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भी इंसान हैं, उन्हें भी गलतियां करनी की छूट मिलनी चाहिए.

रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव (Revsportz Conclave) में गौतम गंभीर से पूछा गया कि, ‘आपने ट्वीट किया था कि कुछ लोग प्लेयर्स को आपके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. जाहिर है ये विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर था. आप एक ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं, एक साथ टीम इंडिया के लिए मैच जीतते हैं. जब ये कहा जाता है कि आप किसी सीनियर प्लेयर जैसे विराट या रोहित के खिलाफ हैं. इससे दबाव तो बनता होगा. आप इन सबसे कैसे निपटते हैं? इन टिप्पणियों का सामना कैसे करते हैं?’

गौतम गंभीर ने कहा, “मैं भी इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए. खिलाडियों को भी और मुझे भी गलतियां करने की छूट है. मुझसे भी पिछले 18 महीनों में कई गलतियां हुई होंगी. मैंने कभी इन्हें नकारा नहीं, लेकिन मैं मानता हूं कि अगर इरादा सही है तो गलत फैसला स्वीकार्य है लेकिन गलत इरादे से लिया गया फैसला नहीं. सभी को गलती करने की छूट मिलनी चाहिए.”

गौतम गंभीर ने साफ किया कि उनके लिए उनके लिए ईमानदारी सबसे अधिक मायने रखती है. उन्होंने कहा कि जब तक वह ड्रेसिंग रूम में हर प्लेयर के साथ ईमानदारी से पेश आ रहे हैं, तब तक उन्हें लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं.

गौतम गंभीर ने कहा, “जब तक मैं अपना काम ईमानदारी से कर रहा हूं, मालिश करने वाले से लेकर असिस्टेंट कोच तक के साथ ड्रेसिंग रूम में ईमानदारी से पेश आ रहा हूं, तब तक मुझे लगता है कि मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूं.”

यह भी पढ़ें

CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान



Source link

लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट

लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kuldeep Yadav Wedding Reception: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अब इस शादी के बाद लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. 

यह रिसेप्शन 17 मार्च यानी आज लखनऊ के मशहूर फाइव स्टार होटल द सेंट्रम (The Centrum) में आयोजित होगा. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत और राजनीति से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

बड़े मेहमानों के आने की संभावना

कुलदीप यादव के इस खास समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है. संभावित मेहमानों की सूची में रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जैसे नाम शामिल हैं. 

इसके अलावा राजनीतिक जगत से भी कई प्रमुख चेहरे इस समारोह में दिखाई दे सकते हैं. इनमें योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

खास होगा रिसेप्शन का मेन्यू

रिसेप्शन की तैयारियों के बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है कि मेहमानों के लिए पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू रखा गया है. यानी इस समारोह में किसी भी तरह का नॉनवेज भोजन नहीं होगा. मेहमानों के लिए लखनऊ की मशहूर अवधी और नवाबी व्यंजनों के साथ कई तरह के शाकाहारी पकवान परोसे जाएंगे. होटल के शेफ और स्टाफ मेहमानों के स्वागत और खाने-पीने की खास तैयारी में जुटे हुए हैं.

लग्जरी होटल में होगा आयोजन

रिसेप्शन का आयोजन जिस होटल में हो रहा है, वह लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित है. यह होटल मानसिंह गोयल ग्रुप द्वारा संचालित किया जाता है और शहर के सबसे लग्जरी होटलों में गिना जाता है. यहां मौजूद मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट “प्लम” अपने बुफे और लाइव किचन के लिए जाना जाता है, जबकि “दम” रेस्टोरेंट पारंपरिक अवधी और नवाबी खाने के लिए मशहूर है. शांत माहौल और शानदार सजावट के कारण यह जगह हाई-प्रोफाइल आयोजनों के लिए पसंदीदा मानी जाती है.

मसूरी से लखनऊ पहुंचा परिवार

शादी के बाद दोनों परिवार अब मसूरी से लखनऊ पहुंच चुके हैं. होटल में सजावट और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कुलदीप यादव के इस ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच भी काफी उत्साह है. उम्मीद की जा रही है कि इस समारोह में खेल और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आएंगी. 

यह भी पढ़ें

CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp