SRH suffer setback: Shivam Mavi ruled out of IPL 2026; U-19 World Cup winner named as replacement

SRH suffer setback: Shivam Mavi ruled out of IPL 2026; U-19 World Cup winner named as replacement


Sunrisers Hyderabad (SRH) have roped in promising seam-bowling all-rounder RS Ambrish as an injury replacement for Shivam Mavi for the remainder of IPL 2026. 

Right-arm medium pacer Mavi has been ruled out of the ongoing season due to a groin injury, forcing SRH to sign Ambrish as his replacement. “Ambrish, who is a right-arm medium pacer and a left-handed batter, will join SRH for INR 30 Lakh,” said a statement from the IPL on Friday. 

Chennai-based Ambrish was part of India’s triumphant ICC Men’s Under-19 World Cup-winning campaign earlier this year in Zimbabwe and Namibia, where he emerged as one of the standout performers in the tournament.


Add Zee News as a Preferred Source



He finished as the joint-highest wicket-taker for India by claiming 11 wickets, and played a crucial role in guiding the team to the title. His ability to contribute with both bat and ball has marked him out as one of the brightest young prospects in the Indian cricket talent pool.

Previously, SRH brought in Gerald Coetzee and Dilshan Madushanka as replacement players to strengthen their pace attack. South African pacer Coetzee joined the squad in April as a replacement for David Payne, who was ruled out with an ankle injury.

Payne, the fast bowler from England, himself had been signed as a replacement for Australia all-rounder Jack Edwards, who has been sidelined due to a foot injury. Sri Lankan left-arm quick Dilshan Madushanka was added to the SRH roster after Brydon Carse was ruled out due to suffering a hand injury in the nets.

The 2016 champions, are on a five-match winning streak and sit at third spot on the points table. The Pat Cummins-led side will next host three-time winners Kolkata Knight Riders in an afternoon clash at the Rajiv Gandhi International Stadium on Sunday.



Source link

IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट

IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट


IPL Controversies: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, इसलिए यहां एक छोटा सा विवाद भी बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता है. IPL 2026 सीजन विशेष रूप से खराब अंपायरिंग के फैसलों के कारण चर्चा में रहा है. हाल ही में जेसन होल्डर ने रजत पाटीदार का कैच लपका था, लेकिन गेंद जमीन से टच हो गई थी फिर भी पाटीदार को आउट करार दिया गया. इस सीजन अंपायरों के ऐसे ही पांच फैसले बड़े विवाद का कारण बने हैं.

अंगकृष रघुवंशी के रन आउट पर विवाद

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में अंगकृष रघुवंशी को जब रन आउट दिया गया तब ‘ऑबस्ट्रकटिंग द फील्ड’ का नियम चर्चा में आया. मोहम्मद शमी ने थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप्स से टकराने से पहले ही रघुवंशी को जा लगी थी. थर्ड अंपायर ने इसे ‘ऑबस्ट्रकटिंग द फील्ड’ मानकर रघुवंशी को आउट करार दिया. इसपर खूब बवाल हुआ, लेकिन MCC ने इस मामले में अंपायरों के फैसले को सही बताया और कहा कि वापस भागते समय रघुवंशी का दिशा बदलना गलत था.

जेसन होल्डर का विवादित कैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के मैच में रजत पाटीदार ने हवाई शॉट लगाया. जेसन होल्डर ने भागते हुए डाइव लगाकर कैच लपका था, लेकिन वीडियो रिप्ले में ऐसा प्रतीत हुआ जैसे गेंद घास को छू रही थी. यहां तक कि जब होल्डर पैरों पर खड़े हो रहे थे, तब भी उन्होंने गेंद को पूरी तरह जमीन पर टिका दिया था. इसके बावजूद पाटीदार को आउट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

बाउंड्री से टच हुआ दिग्वेश राठी का पैर

इस सीजन जब कोलकाता और लखनऊ पहली बार आमने-सामने आए, तब फिन एलन का विकेट विवाद का कारण बना. प्रिंस यादव की गेंद पर एलन ने हवाई शॉट लगाया था, जहां बाउंड्री पर खड़े दिग्वेश राठी ने कैच लपका था. रिप्ले में जब अलग-अलग एंगल दिखाए गए तो साफ तौर पर दिग्वेश राठी का पैर बाउंड्री कुशन को छू रहा था. इसके बावजूद अंपायरों ने फिन एलन को आउट करार दिया था.

किसी ने नहीं देखी नो-बॉल

ग्राउंड अंपायर से कभी-कभी गलती हो सकती है, लेकिन उसे ठीक करना टीवी अंपायर का काम होता है. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में तेज गेंदबाज अरशद खान ने बहुत बड़ी नो-बॉल फेंकी थी. इस गेंद पर जेमी ओवरटन ने चौक जड़ दिया था. जब रिप्ले दिखाया गया तो पता चला कि वह नो-बॉल थी. चौंकाने वाली बात यह रही कि न तो ग्राउंड अंपायर और ना ही थर्ड अंपायर ने इस ओर ध्यान दिया.

क्या नॉट आउट थे हेनरिक क्लासेन?

IPL 2026 का सबसे पहला मैच, जिसमें RCB और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हुई थी. क्लासेन ने हवाई शॉट लगाया, वहीं बाउंड्री के नजदीक फिल साल्ट ने कैच पूरा किया, लेकिन रिप्ले में साफ देखा गया कि साल्ट का पैर बाउंड्री कुशन को टच कर रहा था. अंपायर को उसे छक्का करार देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें:

शादी का झांसा और…, मोहम्मद शमी के भाई पर धोखेबाजी के संगीन आरोप, लड़की ने किया बड़ा खुलासा



Source link

शादी का झांसा और…, मोहम्मद शमी के भाई पर धोखेबाजी के संगीन आरोप, लड़की ने किया बड़ा खुलासा

शादी का झांसा और…, मोहम्मद शमी के भाई पर धोखेबाजी के संगीन आरोप, लड़की ने किया बड़ा खुलासा


भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर संगीन आरोप लगे हैं. एक महिला ने बहुत बड़ा दावा करके कहा है कि शमी के भाई मोहम्मद कैफ ने उन्हें शादी का झांसा देने के बाद धोखा दिया. इस महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे ही कैफ के सामने शादी की बात रखी गई, उन्होंने बहाने बनाने शुरू कर दिए.

इस महिला ने बताया कि उनकी और मोहम्मद कैफ की मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड के माध्यम से हुई थी, जिसका नाम उन्होंने इमरान बताया. उसने कहा कि रिश्ता कैसे खत्म हुआ, इसका उन्हें कोई कारण नहीं पता. एक दिन अचानक उनकी मुलाकात हुई, फिर दोस्ती और इंस्टाग्राम पर चैट होने लगी. इस तरह उनका रिलेशन शुरू हुआ था. 

शादी का झांसा और फिर…

शमी के भाई, मोहम्मद कैफ पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही शादी की बात आई, कैफ अलग हो गए. महिला ने कैफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे रिश्ते में नहीं रहना चाहते थे फिर भी साफ जवाब ना देकर उन्हें धोखे में रखते रहे. कैफ को सीधे तौर पर धोखेबाज भी कहा गया. महिला ने कहा कि मोहम्मद कैफ बिना कुछ कहे अलग हो गए थे. जब इस महिला ने कैफ से रिलेशनशिप आगे बढ़ाने के संबंध में ‘हाँ’ या ‘ना’ में जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने एक दिन का समय मांगा. जिसके बाद उनके रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हो गई थी.

पेशे से क्रिकेटर हैं मोहम्मद कैफ

अपने बड़े भाई मोहम्मद शमी की तरह मोहम्मद कैफ भी पेशे से क्रिकेटर हैं. वे भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वे दायें हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और अपने 14 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 43 विकेट लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट-ए करियर में उन्हें 9 मैचों का अनुभव है, जिनमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेगा MI का यह दिग्गज ऑलराउंडर, कैच लेते समय लगी थी चोट



Source link

दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज, अंतिम ओवर में मिली जीत; 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान

दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज, अंतिम ओवर में मिली जीत; 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान


दिल्ली कैपिटल्स ने इतिहास रच दिया है. आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. आईपीएल के इतिहास में यह दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज है. दिल्ली के लिए पथुम निसांका ने 62 और केएल राहुल ने 75 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में ट्रिस्टन स्टब्स 11 गेंद में नाबाद 18 और आशुतोष शर्मा ने 15 गेंद में 25 नाबाद रनों की मैच विनिंग पारी खेली. 

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों का टारगेट चेज करके इतिहास रच दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. केएल राहुल और पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारियों ने दिल्ली को यह मुकाम हासिल करने में मदद की. IPL 2026 में मिचेल स्टार्क पहली बार खेलने उतरे थे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए. दिल्ली की जीत में आशुतोष शर्मा और नीतीश राणा ने भी छोटी पारियों का बड़ा योगदान रहा.

दिल्ली का सबसे बड़ा रन चेज

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. राजस्थान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. आईपीएल के इतिहास में यह दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज है. दिल्ली ने आसानी से यह टारगेट हासिल किया. दिल्ली की 110 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई.



Source link

पूरे साल की ICC रैंकिंग, इन दो देशों का दबदबा, जानें नंबर-1 कौन; टीम इंडिया का कैसा रहा रिजल्ट

पूरे साल की ICC रैंकिंग, इन दो देशों का दबदबा, जानें नंबर-1 कौन; टीम इंडिया का कैसा रहा रिजल्ट


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की है. टेस्ट फॉर्मेट में पुरुष और महिला, दोनों में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाए रखा है. वहीं 2025 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आ रही भारत की महिला क्रिकेट टीम को वनडे रैंकिंग में कोई खास फायदा नहीं हुआ है. पुरुषों की टेस्ट, वहीं महिलाओं की वनडे और टेस्ट रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया टॉप पर विराजमान है.

आईसीसी रैंकिंग के वार्षिक अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को 100 प्रतिशत भार दिया जाता है. वहीं पिछले 2 साल के परिणामों को 50 प्रतिशत के अनुपात में शामिल किया जाता है. वार्षिक अपडेट में भारत ने पुरुषों की वनडे और टी20 रैंकिंग में पहला स्थान सुरक्षित रखा है.

ODI और टी20 में भारत का दबदबा, टेस्ट में भी फायदा

आईसीसी रैंकिंग के वार्षिक अपडेट के बाद पुरुषों की ODI और टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया ने पहला स्थान सुरक्षित रखा है. वनडे रैंकिंग में भारत के 119 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि टी20 में टीम इंडिया 273 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर विराजमान है.

टेस्ट में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में 0-2 से हार मिली थी. इसके बावजूद भारत ने ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. भारतीय टीम को अपने प्रदर्शन के बलबूते यह फायदा नहीं मिला है. सच्चाई यह है कि एशेज सीरीज 1-4 से हारने पर इंग्लैंड को तगड़ा नुकसान हुआ है, जिससे वह एक स्थान नीचे फिसलकर चौथे स्थान पर चली गई है.

यह भी पढ़ें: इससे शर्मनाक क्या होगा? IPL के बीच 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, महिलाओं की नहाते हुए बना रहे थे वीडियो

महिला टीम की ताजा रैंकिंग

महिला वनडे और टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है. टेस्ट में 163 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम टॉप पर विराजमान है, जो रेटिंग अंकों के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से 45 पॉइंट्स आगे है. दूसरी ओर टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के 295 अंक हैं और यहां भी इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है. भारत की महिला क्रिकेट टीम, वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-3 टीम बनी हुई है.

टीम इंडिया का रिजल्ट

पुरुषों की बात करें तो भारत ने पिछले 12 महीनों के भीतर 9 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उसे केवल दो जीत नसीब हुई. वनडे में टीम इंडिया ने मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, लेकिन मई 2025 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने 3 में से दो वनडे सीरीज हारी हैं. दूसरी ओर भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 मेंस का खिताब जीता है.

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पिछले एक साल में वनडे क्रिकेट में ट्राई सीरीज जीती और इतिहास में पहली बार महिला ODI  वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था. भारत की महिलाओं ने पिछले 12 महीने के अंतराल में 4 टी20 सीरीज खेली, जिनमें उसने तीन सीरीज अपने नाम करने में सफलता पाई.

यह भी पढ़ें:

IPL में LSG नहीं दे रही मौका, अब इस लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर, BCCI से मिली इजाजत





Source link

एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेगा MI का यह दिग्गज ऑलराउंडर, कैच लेते समय लगी थी चोट

एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेगा MI का यह दिग्गज ऑलराउंडर, कैच लेते समय लगी थी चोट


न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे. 
इस 34 साल के दिग्गज ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लग गई थी. उनकी गर्दन और सिर में जोर का झटका भी लगा था. 

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को कहा, “मिचेल सैंटनर इस हफ्ते न्यूजीलैंड लौट आए हैं और आज सुबह एक विशेषज्ञ से मिले, जिन्होंने बताया कि उन्हें कम से कम एक महीने के आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की जरूरत है.”

सैंटनर ने आईपीएल मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के कार्तिक शर्मा का डाइव लगाकर कैच लिया, लेकिन इस दौरान उनके कंधे और सिर में चोट लग गई. इस कारण वह आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में किया जाएगा.

न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच 27 मई को बेलफास्ट में शुरू होगा. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में तीन टेस्ट मैच खेलेगी.

यह भी पढ़ें-

आज RR और DC के बीच भिड़ंत, जानें राजस्थान-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp