इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका


कनाडा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बाना लिए हैं. हर्ष ठाकेर ने अर्धशतक लगाया, लेकिन कनाडाई टीम का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने अकेले ही कनाडाई बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उधेड़ कर रख दीं. उन्होंने मैच में कुल 5 विकेट झटके.

इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था. युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा सस्ते में आउट हो गए, लेकिन नवनीत ढालीवाल ने सधे हुए अंदाज में 34 रनों का योगदान दिया. श्रेयस मोवा ने भी 21 रन बनाए.

इस पाकिस्तानी ने मचाया कहर

यूएई के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने अकेले ही कनाडाई टीम के 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर कुल 5 विकेट झटके. उन्होंने दिलप्रीत बाजवा, युवराज सामरा, हर्ष ठाकेर, श्रेयस मोवा और साद बिन जफर का विकेट लिया. कनाडा के 7 विकेट गिरे, जिनमें से एक रन आउट रहा. यानी बाकी 6 विकेट में से पांच तो अकेले सिद्दीकी ने ही झटके. उनके अलावा मोहम्मद जावादुल्लाह ने एक विकेट लिया.

ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 में केवल दूसरी बार है जब किसी गेंदबाज ने एक ही पारी में 5 विकेट लिए. उनसे पहले वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ऐसा कर चुके हैं. उन्होंने हैट्रिक भी ली थी. 

दोनों टीमों को चाहिए जीत

कनाडा और यूएई इससे पहले अपना-अपना पहला मैच हारकर आ रहे हैं. ऐसे में सुपर-8 की उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए दोनों को ही जीत की सख्त जरूरत है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी हैं और कल ही टीम इंडिया ने यहां 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था. ऐसे में यूएई के बल्लेबाज सधी हुई बैटिंग कर पाए, तो आसानी से 151 के लक्ष्य को चेज कर लेंगे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में रवींद्र जडेजा नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, इस 24 साल के भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी



Source link

ZIM के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, इस गेंदबाज ने अकेले तोड़ा कंगारुओं का घमंड

ZIM के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, इस गेंदबाज ने अकेले तोड़ा कंगारुओं का घमंड


सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम गजब का प्रदर्शन करती आ रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर चौंका दिया. यह जिम्बाब्वे की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है और उसकी सुपर-8 में जाने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. आखिर किन 3 कारणों से ऑस्ट्रेलिया की यह चौंकाने वाली हार हुई है.

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी की नाकामी

जिम्बाब्वे ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम जब बल्लेबाजी करने आई, तो 29 रन के स्कोर तक कंगारू टीम 4 विकेट खो चुकी थी. जोश इंग्लिश ने 8 रन, कप्तान ट्रेविस हेड ने 17, वहीं कैमरून ग्रीन और टिम डेविड तो खाता तक नहीं खोल पाए. हालांकि मैट रेनशॉ ने 65 रन बनाए, लेकिन टॉप ऑर्डर की नाकामी से टीम को उबार नहीं पाए.

जिम्बाब्वे का काउंटर अटैक काम आया

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. कोलंबो की पिच पर चेज करने का निर्णय लेना कोई असाधारण फैसला नहीं था. सबकुछ सही रहता तो ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी होती, लेकिन ब्रायन बैनेट और ताडिवानाशे मरुमानी की तारीफ के काबिल रहे, जिन्होंने काउंटर अटैक करते हुए अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई और 61 रनों की सलामी साझेदारी की. अच्छी शुरुआत का फायदा रायन बर्ल ने भी उठाया, जिन्होंने 35 रन बनाए.

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी

29 रन पर 4 विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी को ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने संभाला था. दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई, मगर 15वें ओवर में मैक्सवेल 31 रन बनाकर आउट हो गए. रेनशॉ को यहां से जिम्मेदारी लेनी थी, वहीं अगले बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस के पास चमकने का मौका था. मगर असल में ये हुआ कि मैक्सवेल के जाते ही धड़ाधड़ विकेट गिरने शुरू हो गए और कोई बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं ले पाया.

यह भी पढ़ें:

Zimbabwe Beat Australia: टी20 वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; मुजारबानी ने की शानदार गेंदबाजी



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान हो गया टूर्नामेंट से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान हो गया टूर्नामेंट से बाहर


आयरलैंड क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी. आयरलैंड का अगला मैच ओमान के साथ शनिवार को है.

पॉल स्टर्लिंग को जोश इंग्लिस का कैच पकड़ते हुए चोट लगी थी. कैच लेते हुए उनका घुटना जमीन पर जोर से लगा था. उस कैच के बाद स्टर्लिंग मैदान से बाहर चले गए थे. उनकी जगह लोरकान टकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी संभाली थी.

पॉल स्टर्लिंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन रन लेने के प्रयास में उनका घुटना मुड़ गया और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से जाना पड़ा. अब स्टर्लिंग पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं. आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग का एक्सपीरियंस खोना टीम के लिए बड़ा झटका है.”

पॉल स्टर्लिंग के रिप्लेसमेंट का एलान

स्टर्लिंग के रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 वर्षीय अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम टॉपिंग आयरलैंड टीम में शामिल हुए हैं. अच्छी बात ये हैं कि टॉपिंग अभी सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में हैं, जिस वजह से वह जल्दी टीम के साथ जुड़ जाएंगे. ग्रीम वेस्ट ने कहा, “उन्हें टॉपिंग से बहुत उम्मीदें हैं.”

वेस्ट ने आगे कहा, “पॉल की जगह लेने के लिए, हमने सैम टॉपिंग को बुलाया है, जो जल्दी ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं. वह नॉर्दर्न नाइट्स ट्रेनिंग स्क्वॉड के साथ रहे हैं और श्रीलंका जैसे ही हालात में खेलते और ट्रेनिंग करते रहे हैं.” वेस्ट ने उनके स्किल सेट है की भी तारीफ की.

आयरलैंड क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में श्रीलंका से हार गई थी. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराया. टूर्नामेंट की पहली जीत के इरादे से टीम शनिवार को ओमान के साथ खेलेगी. इसके बाद ग्रुप स्टेज में उनका आखिरी मैच जिम्बाब्वे के साथ 17 फरवरी को होगा.

आयरलैंड का अपडेटेड स्क्वॉड

मार्क एडेयर, रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोरकन टकर, सैम टॉपिंग, बेन व्हाइट, क्रेग यंग.



Source link

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को किसने किया परेशान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया नाम

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को किसने किया परेशान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया नाम


Sunil Gavaskar Still Sees Concern In The Indian Camp: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने यूएसए के बाद नामीबिया को भी हरा दिया है. अब अगली बारी पाकिस्तान की है, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का ये सबसे बड़ा मुकाबला है. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस टूर्नामेंट के पहले रन आ चुके हैं, जबकि ईशान किशन भी तूफानी बल्लेबाजी का अंदाज दिखा चुके हैं. दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने भी बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भारतीय खेमे में अभी भी एक चिंता नजर आई है. 

संजू सैमसन को लेकर सुनील गावस्कर को है चिंता

सुनील गावस्कर की चिंता संजू सैमसन को लेकर है, जो दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा की जगह खेले, क्योंकि अभिषेक बीमार थे. इस मुकाबले में संजू ने 8 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था. फिर भी सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले कहा कि सैमसन की फॉर्म एक चिंता का कारण है, क्योंकि वे एक ही जगह पर कई बार आउट हो चुके हैं. 

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर दिया बयान

स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर ने एनालिसिस करते हुए कहा, ‘जिस तरह से संजू सैमसन आउट हुए… वे पहले भी उसी एरिया में आउट हो चुके हैं. इससे साफ है कि ये कुछ ऐसा है जिससे टीम मैनेजमेंट परेशान होगा, क्योंकि अगर अभिषेक रविवार यानी 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं होते हैं, तो सैमसन ही खेलेंगे. उम्मीद है कि उन्होंने उस गेम के सारे रन बचा लिए होंगे – सैमसन सारे रन जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ रन नहीं बनाए थे और आज भी, उनसे उस खास मैच में रन बनाने की उम्मीद की जाएगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसके अलावा, टीम इंडिया का ये बहुत अच्छा प्रदर्शन था. जिस तरह से ईशान किशन ने बल्लेबाजी की और हार्दिक हार्दिक का शानदार प्रदर्शन था.’ 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, कब-किसे और कितने रन से टीम इंडिया ने हराया

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, कब-किसे और कितने रन से टीम इंडिया ने हराया


India Five Biggest Wins In The T20 World Cup History: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 93 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का अपना लगातार दूसरा मुकाबला भी जीता. टीम इंडिया की अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत रही है. इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया था. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत कौन सी रही है. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत

1. भारत बनाम नामीबिया – 93 रन 

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल की. नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में भारतीय टीम ने 93 रन की बड़ी जीत दर्ज की है और ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत बन गई है.

2. इंग्लैंड बनाम भारत – 90 रन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 90 रन के बड़े अंतर से हराया था. ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

3. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 73 रन 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2014 में मीरपुर में मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 73 रन से अपने नाम किया था, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

4. जिम्बाब्वे बनाम भारत – 71 रन 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 71 रनों से जीत मिली थी. इस मुकाबले को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली 71 रन की जीत भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में चौथी सबसे बड़ी जीत है.

5. भारत बनाम इंग्लैंड – 68 रन 

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला प्रोविडेंस में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 68 रन से हराया था, जो भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी जीत है.



Source link

PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार


PSL 11 Auction: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन के लिए हुए पहले ऑक्शन में कई बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है. इस बार लीग ने नया ऑक्शन मॉडल अपनाया, लेकिन उम्मीद के उलट कई स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला. क्रिकेट फैंस के लिए यह ऑक्शन कई मायनों में चौंकाने वाला साबित हुआ है.

सबसे बड़ा नाम जो अनसोल्ड रहा, वह था ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशम महराज को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा. यही नहीं, इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान और विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय भी ऑक्शन में खाली हाथ रह गए.

विदेशी खिलाड़ियों पर नहीं लगा दांव

ऑक्शन में कई टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया गया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले, ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम को भी कोई टीम नहीं मिली है. साउथ अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज रैसी वैन डेर डूसन और अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर भी इस सूची में शामिल नही रहे.

बांग्लादेश और श्रीलंका के स्टार भी रहे बाहर

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. वहीं श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और बल्लेबाज चरिथ असलंका को भी इस बार निराशा हाथ लगी.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी नहीं मिली जगह

हैरानी की बात यह रही कि कई घरेलू पाकिस्तानी खिलाड़ी भी टीमों की पसंद नहीं बन पाए. इनमें हुसैन तलत, मूसा खान और रोहैल नाजिर जैसे नाम शामिल हैं.

26 मार्च से शुरू होकर 3 मई तक चलने वाले PSL 11 में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना इन स्टार खिलाड़ियों के टीमें किस तरह संतुलन बनाकर मैदान में उतरती हैं. इस ऑक्शन ने साफ कर दिया है कि टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ नाम नहीं, बल्कि हालिया प्रदर्शन ही सबसे बड़ा पैमाना बन गया है. 

अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

उस्मान ख्वाजा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जिमी नीशम, रासी वान डर डुसेन, डेविड मलान, जेसन रॉय, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, अल्जारी जोसेफ, शाहनवाज दहानी, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, दिनेश चांदीमल, चरिथ असलंका, हुसैन तलत, दानिश अजीज, मोहम्मद जीशान, जाहिद महमूद, मूसा खान, रोहैल नजीर, मोहम्मद हुरैरा, मुबासिर खान, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, मोइसेस हेनरिक्स, केशव महाराज, इमरान ताहिर, साद अली.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp