IND vs NAM: एक मैच, कई रिकॉर्ड्स, नामीबिया पर जीत के साथ भारत ने रचा नया इतिहास

IND vs NAM: एक मैच, कई रिकॉर्ड्स, नामीबिया पर जीत के साथ भारत ने रचा नया इतिहास


IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर न सिर्फ लगातार दूसरी जीत दर्ज की, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी कई नए अध्याय जोड़ दिए है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया 116 रन पर सिमट गई. जीत बड़ी थी, लेकिन उससे भी बड़ी रही इस मुकाबले में बने आंकड़ों की गूंज.

1. टूर्नामेंट इतिहास की सबसे तेज टीम सेंचुरी

भारत ने आक्रामक शुरुआत करते हुए महज 6.5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए. यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज टीम शतक है. पावरप्ले में लगातार बाउंड्री और बेखौफ स्ट्रोक-प्ले ने विपक्ष को बैकफुट पर धकेल दिया.

2. वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों से)

93 रन की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत बन गई. इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 90 रन की थी, जब इंग्लैंड को 2012 से पटखनी दी थी. इस नतीजे ने दिखाया कि भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन मजबूत है.

3. टी20 में 200+ का 47वां स्कोर

209 रन के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में 200 या उससे अधिक का स्कोर 47वीं बार बनाया है. यह आंकड़ा बताता है कि टीम की बल्लेबाजी गहराई कितनी प्रभावशाली है. भारत के बाद साउथ अफ्रीका ने 29 बार ये कारनामा किया है. 

4. लगातार 10वीं वर्ल्ड कप जीत

इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता सबसे बड़ी ताकत होती है, और यह सिलसिला टीम के आत्मविश्वास को और ऊंचा करेगा.

5. ईशान की तूफानी फिफ्टी

ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टियों की सूची में जगह बना ली है. उनकी पारी ने मैच की दिशा शुरुआती ओवरों में ही तय कर दी थी. तेज शुरुआत ने बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मंच दिया.

कुल मिलाकर, यह मुकाबला सिर्फ दो अंकों की जीत नहीं था, बल्कि टीम इंडिया की ताकत, आक्रामक सोच और रिकॉर्ड बनाने की क्षमता का प्रदर्शन था. अब अगली चुनौती और बड़ी है, लेकिन नामीबिया के खिलाफ बना यह मोमेंटम भारत को आगे भी आत्मविश्वास देगा. 



Source link

नामीबिया पर बड़ी जीत, लेकिन पाकिस्तान से मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

नामीबिया पर बड़ी जीत, लेकिन पाकिस्तान से मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने तीन बड़ी चुनौतियां


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 209 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. जवाब में नामीबिया ने तेज शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 116 रन पर ऑलआउट कर दिया. यह जीत भारतीय टीम के लिए भले ही बड़ी रही, मगर 15 फरवरी को पाकिस्तान से होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कुछ चिंताएं साफ नजर आई हैं.

1. स्पिन के खिलाफ लड़खड़ाया मिडिल ऑर्डर

भारतीय बल्लेबाजों ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिन के खिलाफ संघर्ष दिखाई दिया. नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए शानदार स्पेल फेंका. उन्हें 4 ओवर में 4 सफलताएं मिली और इस दौरान सिर्फ 20 रन ही खर्च किए. उनकी लाइन और लेंथ ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

मिडिल ओवर में स्ट्राइक रोटेशन की कमी दिखी और बड़े शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गिरे. पाकिस्तान के पास भी क्वालिटी स्पिन अटैक है, ऐसे में इस कमजोरी को जल्द दूर करना होगा.

2. डेथ ओवर में रन रुकना बड़ी चिंता

16 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए थे. भारत की बल्लेबाजी से लग रहा था कि टीम 220 के ऊपर का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि आखिरी चार ओवर में टीम ने अपने 5 विकेट खो दिए और मात्र 25 रन बटोरे. यह गिरावट बताती है कि डेथ ओवर में प्लानिंग और फिनिशिंग दोनों में सुधार की जरूरत है.

बड़े मुकाबलों में आखिरी ओवरों की बल्लेबाजी ही फर्क पैदा करती है. अगर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी ही स्थिति रही, तो दबाव भारत पर आ सकता है.

3. नई गेंद से अर्शदीप महंगे साबित हुए

टी20 इंटरनेशनल में टॉप गेंदबाजों में से एक अर्शदीप सिंह भी इस मैच में लय में नजर नहीं आए. उन्होंने 3 ओवर में 36 रन लुटा दिए और शुरुआती ओवरों में विकेट भी नहीं ले सके. नामीबिया के बल्लेबाजों ने उन्हें खुलकर खेला.

पाकिस्तान के खिलाफ नई गेंद से बेहतर शुरुआत जरूरी होगी. शुरुआती विकेट मिलना बेहद अहम रहेगा, ताकि विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सके. 



Source link

चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए

चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम शानदार शुरुआत के साथ ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गई है. अमेरिका के खिलाफ जीत में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा – युवा मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक. अपनी फिरकी से तीन अहम विकेट लेने वाले तारिक जहां मैदान पर प्रभाव छोड़ रहे हैं, वहीं उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं. 

एक्शन पर उठे सवाल, तारिक का जवाब

मैच के बाद सोशल मीडिया पर उनके एक्शन को लेकर ‘चकिंग’ के आरोप लगाए गए है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उस्मान तारिक ने कहा कि उनका हाथ सामान्य से अलग तरीके से मुड़ता है, जो किसी तकनीकी गलती की वजह से नहीं बल्कि उनकी शारीरिक बनावट का हिस्सा है. तारिक का दावा है कि उन्होंने मेडिकल जांच करवाई है और उन्हें पहले ही क्लियर किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि लोग उनके एक्शन को गलत समझ लेते हैं, जबकि यह उनकी प्राकृतिक संरचना है. उनके इस बयान के बाद बहस और तेज हो गई है.

धोनी की फिल्म से बदला करियर

उस्मान तारिक की कहानी भी काफी दिलचस्प है. उनके परिवार के मुताबिक, एक समय ऐसा था जब उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था. उसके बाद भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखने के बाद उनकी सोच बदल गई.

फिल्म के उस दृश्य ने, जिसमें धोनी अपने सपनों के लिए दोबारा संघर्ष शुरू करते हैं, तारिक को गहराई से प्रभावित किया. इसके बाद उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया, एक स्थानीय अकादमी से जुड़े और नेट बॉलर के रूप में मेहनत करते हुए अपनी जगह बनाई.

भारतीय खिलाड़ियों की भी आई प्रतिक्रिया

उनके रन-अप और गेंद छोड़ने से पहले रुकने की शैली पर कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे. हालांकि भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने गेंदबाजों के पक्ष में तर्क दिया. उनका कहना है कि अगर बल्लेबाज अपने शॉट में बदलाव कर सकता है, तो गेंदबाजों को भी कुछ स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.

पाकिस्तान की मजबूत स्थिति

अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में तारिक की स्पिन ने विपक्षी टीम को दबाव में रखा और मैच पाकिस्तान के पक्ष में चला गया.

अब पाकिस्तान का अगला बड़ा मुकाबला भारत के खिलाफ है. ऐसे में उस्मान तारिक की गेंदबाजी और उनका एक्शन दोनों ही सुर्खियों में बने रहेंगे. मैदान पर उनका प्रदर्शन जितना अहम होगा, उतना ही ध्यान इस बात पर भी रहेगा कि विवाद आगे क्या मोड़ लेता है.



Source link

Meet ex-South Africa cricketer, who has never been to Italy but playing for them at T20 World Cup 2026

Meet ex-South Africa cricketer, who has never been to Italy but playing for them at T20 World Cup 2026


The T20 World Cup has always been a stage for the unexpected, but the 2026 edition has produced one of the most statistically improbable storylines in the history of the game. 

Interestingly, Jon-Jon “JJ” Smuts, a 37-year-old former South African international, is currently part of Italy team in their maiden World Cup campaign, despite the fact that he has never actually set foot on Italian soil.

The 37-year-old all-rounder, born in South Africa on September 21, 1988, earned 6 ODI and 16 T20I caps for the Proteas between 2017 and 2021. Known for his left-arm orthodox spin, handy middle-order batting, and vast domestic experience, Smuts brings a wealth of know-how to an Italy side making its first-ever World Cup appearance.

ALSO READ: Good news for RCB fans ! Virat Kohli’s team gets green signal to play IPL 2026 matches at M Chinnaswamy Stadium

Add Zee News as a Preferred Source


 

The “Passport Via Marriage” Route

While many associate nations build their rosters through residency or direct heritage, Smuts’ path was purely administrative. The hard-hitting all-rounder qualified for an Italian passport through his wife, Judi. 

Under current eligibility rules, since Smuts had not represented South Africa since 2021 (a gap of over three years), he was cleared to switch allegiances.

The irony isn’t lost on the cricket world: Smuts has seen more of the inside of a Dubai airport than he has the Colosseum. He made his debut for the “Azzurri” during a preparatory series against Ireland in the UAE just weeks ago, and flew straight from South Africa to the World Cup host nations, India and Sri Lanka.

A Veteran Presence For A Debutant Side

Italy, captained by another former South African domestic stalwart, Wayne Madsen, entered Group C as heavy underdogs. However, the inclusion of Smuts was a strategic masterstroke by the Italian Cricket Federation.

“I never thought I’d play a World Cup. I didn’t play loads of international cricket for South Africa, but I played enough to understand what it’s about. I know I’m still more than capable of contributing here,” Smuts was quoted as saying by ESPNcricinfo. 

History In The Making

The strategy is already paying dividends. On February 12, 2026, Italy recorded a historic 10-wicket thrashing of Nepal at the Wankhede Stadium in Mumbai – their first-ever win in a World Cup. 

While the “Mosca brothers” (Anthony and Justin) grabbed the headlines with twin half-centuries, Smuts’ veteran presence in the bowling unit – conceding just 12 runs in his spell – provided the squeeze that neutralized the Nepalese middle order.

Why It Matters 

While some purists on social media have labeled the move “mercenary,” the Italian Federation views Smuts as a necessary catalyst. By qualifying for the World Cup and winning matches, Italy secures vital ICC funding and domestic media attention – the kind of “boom” needed to build infrastructure and produce homegrown Italian talent for the future. 

For now, JJ Smuts might not know his way around Venice or Florence, but as long as he knows his way around the batting crease, Italian cricket fans aren’t complaining. 



Source link

कोल्हापुर में ‘टेंपल प्रीमियर लीग’, धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे पुजारी; देखें शेड्यूल

कोल्हापुर में ‘टेंपल प्रीमियर लीग’, धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे पुजारी; देखें शेड्यूल


महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 14 से 16 फरवरी तक एक अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट ‘टेंपल प्रीमियर लीग’ का आयोजन होने जा रहा है. इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारी और अधिकारी चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे और विशेष बात तो यह है कि सभी खिलाड़ी पारंपारिक धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे.

फिलहाल इस टूर्नामेंट के लिए मंदिर के पुजारी प्रैक्टिस में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, यह लीग कोल्हापुर के शास्त्री नगर क्रिकेट मैदान पर होने वाली है. अब इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं.

विगत वर्ष से इस टेंपल प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई और इस वर्ष पहली बार पंढरपुर के श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर समिति की टीम भी इस क्रिकेट लीग में शामिल होगी. इस संबंध में मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर भी धोती और नेहरी की पारंपरिक पोशाक में मैदान में प्रवेश करते नजर आएंगे.

कोल्हापुर में 14 से 16 फरवरी तक होने वाले टेंपल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के लिए मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र शेलके और सह-अध्यक्ष औसेकर ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी वितरित की. पुजारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मैदान में उतरकर जमकर अभ्यास किया है. धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरना खेल के प्रति एक अलग ही जुनून को दर्शाएगा ऐसा कहा जा रहा है.

पंढरपुर के प्रसिद्ध श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर समिति की टीम इस साल पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. वहीं प्रैक्टिस के तौर पर पंढरपुर टीम के सह-अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर खुद धोती और पारंपरिक पोशाक में मैदान पर अभ्यास करने उतरे, जिसे देखकर हर कोई उत्साहित हुआ.

इस टेंपल प्रीमियर लीग में महाराष्ट्र की कुल 12 टीम शामिल होंगी जिसमे, तुलजापुर मंदिर, माहुर गढ़, पंढरपुर, शिर्डी, महालक्ष्मी मंदिर, पुणे सारसबाग, जोतिबा, कोल्हापुर, नृसिंहबाड़ी, महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर कोल्हापुर की 2 टीमें, परशुराम फाउंडेशन, कोल्हापुर की एक टीम शामिल है.

25 हजार 555 रुपये का पहला इनाम और ट्रॉफी, दूसरा इनाम 21 हजार 111 और ट्रॉफी और तीसरा इनाम 15 हजार 555 रुपए और ट्रॉफी. वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार 111 और ट्रॉफी. इसके अलावा बेस्ट बॉलर को 5 हजार 555 और ट्रॉफी व बेस्ट बल्लेबाज को 5 हजार 555 और ट्रॉफी. बाकी फेयर प्ले टीम को 5 हजार 555 रुपये और ट्रॉफी. हर मैच के मैन ऑफ द मैच को 1 हजार रुपए का कूपन और ट्रॉफी. फाइटर प्लेयर को ट्रॉफी इस प्रकार के इनाम दिए जाएंगे. कोल्हापुर क्रिकेट एसोसिएशन के सर्टिफाइड  4 अंपायर इस प्रीमियर लीग का काम देखेंगे और 3 दिन डे-नाइट मैच होने वाले है, ऐसी जानकारी मंदिर प्रीमियर लीग के अध्यक्ष मकरंद मुनीश्वर, उपाध्यक्ष लाभेश मुनीश्वर, सेक्रेटरी मयूरेश मुनीश्वर ने दी.



Source link

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद गेंदबाज

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद गेंदबाज


India Biggest Win T20 World Cup: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. इसके जवाब में नामीबिया की टीम 116 रन ही बना पाई.

इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने आई तो संजू सैमसन और ईशान किशन ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई. सैमसन ने 8 गेंद में 22 रन, वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रन बनाए. वहीं हार्दिक पाण्ड्या ने 52 रनों की तेजतर्रार पारी खेल, भारत को 209 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि भारत के आखिरी 5 विकेट महज 11 गेंदों के भीतर गिर गए थे. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया. यह रनों के लिहाज से भारत की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत 90 रनों की थी. भारत ने 2012 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था. टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के मामले में भारत 10वें नंबर पर है.

इसी के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत रही.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

  • 93 रन – बनाम नामीबिया (2026)
  • 90 रन – बनाम इंग्लैंड  (2012)
  • 73 रन – बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014)
  • 71 रन – बनाम जिम्बाब्वे (2022)
  • 68 रन – बनाम इंग्लैंड (2024)

गेंदबाजों ने दिखाया दम

ईशान किशन और हार्दिक पाण्ड्या के तूफानी अर्धशतकों के बाद टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी भी की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, उन सभी को काम से काम एक विकेट जरूर मिला. भारत के सबसे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने 2 ओवर में केवल 7 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें:

बुमराह के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? यॉर्कर पर बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, पर अंपायर ने नहीं दिया आउट, जानें इसके पीछे ICC का नियम

 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp