इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए? वैभव सूर्यवंशी पास या फेल?

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए? वैभव सूर्यवंशी पास या फेल?


इंडियन प्रीमियर लीग का हर एक सीजन क्रिकेट को कुछ नए उभरते हुए सितारे देकर जाता है. अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और यहां तक कि हार्दिक पांड्या को भी IPL ने ही विश्व क्रिकेट में नई पहचान दिलाई थी. अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी उसी राह पर हैं. वैभव को टीम इंडिया में लाने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है, लेकिन सवाल है कि वैभव अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर भी सकते हैं या नहीं? क्या वो उम्र के हिसाब से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने के योग्य हैं भी या नहीं, इसको लेकर ICC का नियम क्या है?

वैभव सूर्यवंशी, पास या फेल?

साल 2020 से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू की न्यूनतम सीमा को लेकर कोई नियम नहीं था. मगर नवंबर 2020 में ICC एक नया नियम लेकर आया कि कोई खिलाड़ी तभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकता है, जब उसकी उम्र कम से कम 15 साल हो. वैभव इसी साल 27 मार्च के दिन 15 वर्ष के हो गए हैं. इसलिए वे अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने के योग्य हो गए हैं.

कब कर सकते हैं डेब्यू?

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं. अब तक 8 मुकाबलों में 357 रन बना चुके हैं. इस प्रदर्शन के बाद उन अटकलों ने जोर पकड़ा है कि BCCI आने वाले आयरलैंड टूर पर वैभव को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका दे सकती है. इसी साल 26 जून और 28 जून को भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच खेले जाने हैं.

अगर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलता है तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इतिहास के सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी यह भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था.

यह भी पढ़ें:

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दी श्रद्धांजलि? जानें किसके लिए जताया शोक



Source link

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दी श्रद्धांजलि?

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसे दी श्रद्धांजलि?


IPL 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच खेला गया. मगर मुकाबला शुरू होने से पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पूरी पंजाब किंग्स की टीम अजमतुल्लाह उमरजई और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है. अफगानिस्तान के 26 वर्षीय ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन हो गया है. अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी और करीम जन्नत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की.

श्रेयस अय्यर ने दी श्रद्धांजलि

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में टॉस के समय पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अजमतुल्लाह उमरजई की मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मैं पूरी टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई और उनके पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. मुझे यकीन है कि हम हर सुख-दुख में उनका पूरा साथ देने के लिए मौजूद हैं.”

उमरजई की मां का निधन

27 अप्रैल, सोमवार की शाम अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. नबी ने लिखा कि यह बताते हुए उन्हें खेद हो रहा है कि अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन हो गया है. वहीं करीम जन्नत ने भी कहा कि वे इस कठिन समय में उमरजई और उनके परिवार के साथ खड़े हैं.

पंजाब किंग्स टीम ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद खबर पर शोक प्रकट किया था. बताते चलें कि अब तक उमरजई पूरे IPL 2026 सीजन में एक भी मैच नहीं खेले थे.

यह भी पढ़ें:

क्यों हो रही इस पुलिस वाले की चर्चा, IPL 2026 में बचाई लुंगी एनगिडी की जान! रह चुका विराट और गंभीर का पुराना साथी





Source link

PM Modi inaugurates six modern indoor cricket academies in North-East India

PM Modi inaugurates six modern indoor cricket academies in North-East India


The Prime Minister Narendra Modi on Tuesday inaugurated six modern indoor cricket academies across North-East India. This initiative aims to improve the game’s infrastructure and harness the region’s sporting potential.  

The Board of Control for Cricket in India (BCCI) developed these facilities, which were unveiled virtually during a state event in Gangtok. The academies are located in Rangpo (Sikkim), Doimukh (Arunachal Pradesh), Imphal (Manipur), Madankurklang (Meghalaya), Aizawl (Mizoram), and Dimapur (Nagaland). They create a high-performance cricket network throughout the North-East.

The inauguration ceremony included Jay Shah and BCCI office-bearers, while regional administrators joined online. Shah conceived the project during his time as BCCI Secretary, and the foundation stone was laid in May 2024.


Add Zee News as a Preferred Source



These academies are designed as high-performance centres. They include indoor practice pitches, high-tech gyms, temperature-controlled swimming pools, as well as dedicated training and administrative spaces. The facilities allow for year-round training and reduce the need for players to travel outside the region, particularly during the lengthy monsoon season.

BCCI president Mithun Manhas stated, “We are grateful to Prime Minister Shri Narendra Modi for inaugurating these facilities. This initiative shows a clear intention to develop cricket infrastructure in every region and build a stronger, more inclusive foundation for the game. It is also a key step in ensuring that aspiring cricketers from the North-East have access to the same quality of facilities as other players in the country.”

Secretary Devajit Saikia called the development a landmark event for the region. “This is a momentous occasion and a significant day for the entire North-East. I thank Prime Minister Shri Narendra Modi for attending and opening the facilities. I also thank ICC Chair Mr. Jay Shah for his vision and for starting this important project back in 2022.

“This is a major boost for cricketers in the region. They will benefit greatly as training and preparation can continue throughout the year, giving players the consistency they need to improve their game. I am confident this will lead to more players from the North-East reaching the highest levels of the sport,” he added.

Vice President Rajeev Shukla noted the long-term impact: “These academies provide structure and opportunity to a region with great potential. With a high-performance environment now established in the North-East, we expect steady growth in the coming years. The focus will be on creating competitive exposure and pathways that enable this talent to succeed at the highest level.”

Joint Secretary Prabhtej Bhatia stressed the importance of grassroots development: “This is about creating a long-term system. By investing in infrastructure and access at the grassroots level, we are laying the foundation for future generations of cricketers from the North-East. The ecosystem around these facilities will also support coaching, fitness, and overall player development.”



Source link

क्यों हो रही इस पुलिस वाले की चर्चा, IPL 2026 में बचाई लुंगी एनगिडी की जान!

क्यों हो रही इस पुलिस वाले की चर्चा, IPL 2026 में बचाई लुंगी एनगिडी की जान!


कुछ दिन पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच खेला जा रहा था. उसी मुकाबले में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को ऐसी चोट आई कि पूरे मैदान में सन्नाटा छा गया. दरअसल मैच में कैच पकड़ते समय एनगिडी को सिर के पिछले हिस्से में चोट आई थी. वे अचेत स्थिति में थी, तभी मैदान पर एम्बुलेंस बुलाई गई.

अब मुसीबत यह थी कि लुंगी एनगिडी को जल्दी BLK Max अस्पताल पहुंचाना था, लेकिन शाम के समय दिल्ली में ट्रैफिक की स्थिति बहुत भयंकर होती है. अरुण जेटली स्टेडियम से बीएलके मैक्स अस्पताल की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है. शाम के समय जाम की स्थिति में इस छोटी सी दूरी को तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है. इसी कठिन परिस्थिति में ACP संजय सिंह कोई फरिश्ता बनकर सामने आए.

सिर्फ 11 मिनट में पहुंचे अस्पताल

आमतौर पर मैदान से अस्पताल तक पहुंचने में आधा घंटा लगता है, लेकिन जानकारी मिलने के बाद एसीपी संजय सिंह ने कंट्रोल रूम को सूचित किया कि इस विकट परिस्थिति से निकलने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए. इस तरह एम्बुलेंस ने मात्र 11 मिनट में अस्पताल तक का सफर तय कर लिया. अच्छी खबर यह है कि एनगिडी अब पूरी तरह फिट हैं.

संजय सिंह कई दिग्गजों के साथ खेले हैं क्रिकेटर

सच्चाई यह है कि एसीपी संजय सिंह पहले क्रिकेटर हुआ करते थे. वे डोमेस्टिक स्तर पर बिहार के लिए खेले हैं. हालांकि उनका फर्स्ट-क्लास करियर केवल 7 मैच और लिस्ट-A करियर केवल 3 मैचों तक चला. अपने समय में संजय सिंह ने युवराज सिंह, गौतम गंभीर, विराट कोहली, वीरेंदर सहवाग और मोहम्मद कैफ के साथ भी क्रिकेट खेला है.

लुंगी एनगिडी के साथ हुई घटना पर एसीपी संजय सिंह का कहना था कि वे खुद क्रिकेटर रह चुके हैं और जानते हैं कि मैदान पर लगी चोट कितनी गंभीर हो सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि जब वे क्रिकेट खेलते थे तब विराट बच्चे थे और उन्हीं के साथ खेला करते थे.

यह भी पढ़ें:

पर्पल कैप के लिए कांटे की टक्कर, भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ताज; जानें ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा



Source link

राजस्थान ने तोड़ा पंजाब का घमंड, चखाया IPL 2026 की पहली हार का स्वाद; 4 गेंद पहले 223 रन चेज

राजस्थान ने तोड़ा पंजाब का घमंड, चखाया IPL 2026 की पहली हार का स्वाद; 4 गेंद पहले 223 रन चेज


राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. मुल्लांपुर के मैदान में राजस्थान ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की. राजस्थान ने चार गेंद पहले 223 रनों का टारगेट हासिल किया. पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद 222 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान ने चार गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान को लास्ट 6 ओवर में जीत के लिए 72 रन बनाने थे. चार विकेट गिर चुके थे. फिर डोनोवर फरेरा और शुभम दुबे ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और चार गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया. फरेरा 26 गेंद में 52 और शुभम 12 गेंद में 31 रनों पर नाबाद लौटे. इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंद में 51 और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रनों की पारी खेली. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 68 रन दिए. यह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की पहली हार है.

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में पंजाब टीम की सबसे पहली हार है. न्यू चंडीगढ़ यानी अपने होमग्राउंड पर खेल रही पंजाब की टीम 222 रनों के विशालकाय स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई. राजस्थान ने इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज किया है. वहीं आईपीएल के इतिहास में यह उनका तीसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा. 

इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलने के बाद मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 222 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. डोनोवन फरेरा ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.



Source link

IPL में शुरुआती मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पूरा पैसा मिलेगा? जानें सैलरी का नियम

IPL में शुरुआती मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पूरा पैसा मिलेगा? जानें सैलरी का नियम


IPL 2026 सीजन अलग-अलग कारणों से चर्चा में बना रहा है. एक तरफ वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बल्ले से खूब तबाही मचाई है. मगर कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं, जो शुरुआती मुकाबलों को मिस करने के बाद अपनी-अपनी टीम से जुड़े हैं. उदाहरण के तौर पर पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब नियमित रूप से खेल रहे हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे खिलाड़ियों पूरी सैलरी मिलती है या कुछ मुकाबलों से बाहर रहने के लिए उनका कुछ पैसा कटता है. यहां जान लीजिए इंडियन प्रीमियर लीग में सैलरी का क्या है नियम?

क्या खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा पैसा?

अगर कोई खिलाड़ी चोट, निजी कारण या फिर किसी अन्य वजह से सीजन के पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाता है. नियमों के मुताबिक ऐसे में खिलाड़ी को उतना ही पैसा दिया जाता है, जितने उसने मैच खेले होंगे. उदाहरण के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने सीजन में 7 मैच मिस किए, उन्हें उसी हिसाब से सैलरी दी जाएगी.

मगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो जाता है, तो सैलरी के नियम अलग हो सकते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी के मेडिकल का पूरा खर्च उठाएगी और वह अगर पूरे सीजन से बाहर भी हो जाता है तो फ्रेंचाइजी खिलाड़ी को पूरा पैसा देने के लिए बाध्य होगी.

खिलाड़ियों को कैसे मिलती है सैलरी?

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक टीम अलग-अलग तरीके से खिलाड़ियों को पैसा देती हैं. कुछ टीम खिलाड़ियों को सीजन शुरू होने से पहले 50 प्रतिशत पैसा देती हैं और बचा हुआ 50 प्रतिशत सीजन की समाप्ति पर. वहीं कुछ टीम 3-4 किश्तों में खिलाड़ियों को पूरी राशि अदा करती हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच क्यों आया PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा को गुस्सा? कहा- औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp