अंतिम ओवरों में USA की दमदार वापसी, पाकिस्तान को 200 से नीचे रोका, फरहान-बाबर चमके

अंतिम ओवरों में USA की दमदार वापसी, पाकिस्तान को 200 से नीचे रोका, फरहान-बाबर चमके


Pakistan vs USA Score T20 World Cup: पाकिस्तान ने यूएसए के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए हैं. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में साहिबजादा फरहान ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं बाबर आजम ने शुरुआत धीमी की, लेकिन इस बार उनके बल्ले ने भी गदर मचाया. ये वही यूएसए की टीम है, जिसने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को बहुत बड़े उलटफेर का शिकार बनाया था.

यूएसए की टीम ने अंतिम ओवरों में दमदार वापसी की और पाकिस्तान को 200 रनों का आंकड़ा छूने से रोक लिया. 18 ओवर तक पाकिस्तान 173 रन बना चुका था और शादाब खान का बल्ला बाउंड्री पे बाउंड्री ठोके जा रहा था. अंतिम 2 ओवरों में यूएसए के गेंदबाजों ने सिर्फ 15 रन दिए और पाक टीम के 5 बल्लेबाजों को आउट किया. 

साहिबजादा का अर्धशतक, बाबर भी चमके

सैम अयूब की खराब फॉर्म जारी है, जो केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए. मगर साहिबजादा फरहान ने यूएसए के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और इस मैच में उन्होंने 41 गेंद में 73 रन बनाए. करीब 178 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले.

बाबर आजम ने 32 गेंद में 46 रनों की पारी खेली. बाबर ने अपनी पारी की पहली 18 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाए थे, लेकिन अंतिम 14 गेंदों में 31 रन जड़ डाले. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया.  

12 गेंद में गिर गए 5 विकेट

पाकिस्तान टीम की पारी की अंतिम 12 गेंदों में 5 विकेट गिरे. 19वें ओवर में शेडली वैन शालक्विक ने केवल 6 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. वहीं सौरभ नेत्रावलकर ने 20वें ओवर में तीन विकेट चटकाए और केवल 11 रन दिए. शालक्विक की बात करें तो उन्होंने 25 रन देकर 4 विकेट लिए, जो टी20 क्रिकेट में किसी ICC के फुल मेंबर देश के खिलाफ यूएसए टीम के लिए सबसे बढ़िया गेंदबाजी फिगर हैं. उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही कारनामा किया था. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में वाइफ-गर्लफ्रेंड को साथ रखने की ख्वाहिश, टीम इंडिया की मांग पर BCCI का जवाब

टी20 वर्ल्ड कप में वाइफ-गर्लफ्रेंड को साथ रखने की ख्वाहिश, टीम इंडिया की मांग पर BCCI का जवाब


BCCI Family Rule: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम को झटका लगा है. बीसीसीआई ने अपनी एक विवादित नीति पर कायम रहते हुए भारतीय खिलाड़ियों की मांग को ठुकरा दिया है. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बीसीसीआई के सामने मांग रखी थी कि खिलाड़ियों को ऐसी अनुमति दी जाए, जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान परिवार के सदस्यों को साथ रख सकें. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की इस मांग को ठुकरा दिया है.

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट अनुसार टीम मैनेजमेंट ने स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान पत्नी या मंगेतर या गर्लफ्रेंड को साथ रख सकते हैं. मगर बीसीसीआई ने इस मांग को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है. हालांकि इस संबंध में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई का कहना है कि पत्नी या मंगेतर खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकते हैं, लेकिन वे (खिलाड़ी) चाहें तो अलग से व्यवस्था कर सकते हैं.

क्यों नहीं मिली इजाजत?

2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. उसके बाद बीसीसीआई ने एक ऐसी पॉलिसी लागू की जिसके तहत खिलाड़ियों के परिवारों को उनके साथ केवल 14 दिन तक रहने की अनुमति होगी, वो भी तब जब टीम इंडिया का विदेशी दौरा 45 दिन या उससे अधिक लंबा हो. टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस सीमा को पूरा नहीं करता है और इसका आयोजन भारत में ही हो रहा है.

अच्छी बात ये है कि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच आसानी से जीता. उसने यूएसए को 29 रनों से हराया था. अब टीम इंडिया का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के साथ होगा. वहीं पाकिस्तान ने अपना बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है, जिसके चलते अब 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच भी कंफर्म हो गया है.

यह भी पढ़ें:

उलटफेर छोड़ो, NZ ने उड़ा दी धज्जियां, 10 विकेट से जीता मैच; 28 गेंद पहले 174 का टारगेट चेज



Source link

‘वो नहीं खेल रहा क्योंकि रात मेरी बहन के साथ बेड पर…’, टॉस पर ये क्या बोल गए फाफ डु प्लेसिस;

‘वो नहीं खेल रहा क्योंकि रात मेरी बहन के साथ बेड पर…’, टॉस पर ये क्या बोल गए फाफ डु प्लेसिस;


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये टॉस के दौरान का है, जिसमें प्रेजेंटर उनसे पूछते हैं कि आपकी टीम में कोई बदलाव है? इस पर फाफ ने जो कहा, उसे सुनकर सब हैरान रह गए. प्रेजेंटर की तो हंसी छूट गई. फाफ ने कहा कि हां वो नहीं खेल रहा क्योंकि रात को वह मेरी बहन के साथ बेड पर थे.

सोमवार को एक यूजर ने ‘एक्स’ पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “फाफ डु प्लेसिस, आप लाइव कैमरा पर ये नहीं बोल सकते.” दरअसल इसमें फाफ बतौर कप्तान टॉस के लिए आते हैं. प्रेजेंटर उनसे पूछते हैं कि क्या कोई बदलाव है? इस पर फाफ कहते हैं कि हार्डस विलजॉन नहीं खेल रहे हैं क्योंकि रात को वह मेरी बहन के साथ बेड पर थे. उनकी कल ही शादी हुई है.” फाफ की ये बात सुनकर प्रेजेंटर अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते, वह लगातार हंसते रहते हैं.

2019 का है ये वीडियो

फाफ डु प्लेसिस का ये वायरल वीडियो अभी का नहीं है. ये मजांसी सुपर लीग का है, जिसका आखिरी संस्करण 2019 में खेला गया था. फाफ डु पार्ल रॉक्स के कप्तान थे, उन्होंने नेल्सन मंडेला बे जाएंट्स के खिलाफ 2019 में हुए मुकाबले के दौरान टॉस पर ये कहा था.

विलजॉन के साथ हुई डु प्लेसिस की बहन की शादी

फाफ डु प्लेसिस की बहन रेमी राइनर्स की शादी हार्डस विलजॉन से हुई थी, जो दक्षिण अफ्रीका के लिए साल 2016 में एक टेस्ट खेल चुके हैं. वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं. डु प्लेसिस की बहन विलजॉन के साथ आईपीएल मैच के लिए भारत भी आ चुकी हैं.





Source link

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच कंफर्म, क्या फिर बदला है 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल?

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच कंफर्म, क्या फिर बदला है 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल?


पाकिस्तान आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने को राजी हो गया है. लाहौर में हुई मीटिंग के बाद पाकिस्तान ने ये फैसला लिया. इसी के साथ 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच कंफर्म हो गया है. इससे पहले जब स्कॉटलैंड ने जब बांग्लादेश को रिप्लेस किया था, तब शेड्यूल में बदलाव किया गया था. क्या अब पाकिस्तान द्वारा बॉयकॉट का फैसला लेने के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव हुआ है? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

क्या हुआ शेड्यूल में बदलाव?

इसका सीधा जवाब है, नहीं. दरअसल जब पाकिस्तान सरकार ने एलान किया कि उसकी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. उसके बाद बॉयकॉट पर खूब बवाल मचा, लेकिन इस पूरे विवाद के बीच वर्ल्ड कप का शेड्यूल जस का तस बना रहा, जिसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ था.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव यह भी कह चुके थे कि टीम इंडिया तय शेड्यूल अनुसार पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के इरादे से कोलंबो जाएगी, टॉस के लिए मैदान में मौजूद रहेगी. उनका कहना था कि टीम इंडिया सारे प्रोटोकॉल फॉलो करेगी, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना नहीं किया है, बल्कि ऐसा करने वाला पाकिस्तान है. चूंकि शेड्यूल कभी बदला ही नहीं था, इसलिए पाकिस्तान के फैसले के बाद भी कुछ नहीं बदला है.

भारत और पाकिस्तान की जीत से शुरुआत

भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से मात दी. दूसरी ओर पाकिस्तान अपने पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार होते-होते बची. पाक टीम बहुत करीबी अंतर से नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराने में सफल रही थी.

यह भी पढ़ें:

कैसे राजी हुआ पाकिस्तान? किसके कहने पर लिया यू-टर्न? ICC ने कितनी शर्तें मानी? लाहौर मीटिंग की इनसाइड स्टोरी



Source link

यूएसए नहीं कर पाया उलटफेर, पाकिस्तान ने 32 रनों से रौंदा; लगातार दूसरा मुकाबला जीता

यूएसए नहीं कर पाया उलटफेर, पाकिस्तान ने 32 रनों से रौंदा; लगातार दूसरा मुकाबला जीता


2026 टी वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और अमेरिका यानी यूएसए के बीच मैच है. दुनियाभर में इस मैच की चर्चा है, क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप में यूएसए ने पाकिस्तान को हराया था. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार फिर इन दोनों टीमों के मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. कई क्रिकेट फैंस यहां तक कह रहे हैं कि आज यूएसए एक बार फिर उलटफेर करेगी. 

आज पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच जीत चुका है, लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के लिए उसके पसीन छूट गए थे. नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को काफी मुश्किल में डाल दिया था. 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय 16.1 ओवर में 114 रनों पर 7 विकेट खोकर दबाव में आ गई थी. हालांकि, फहीम अशरफ ने अंत में पाक को हारा हुआ मैच जिता दिया था. 

यूएसए की टीम काफी मजबूत 

यूएसए की टीम, जिसकी कप्तानी मोनांक पटेल कर रहे हैं, भारत के खिलाफ अपने पिछले मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच जीत नहीं पाई थी. अमेरिका ने भारत की मजबूत बल्लेबाजी को शुरुआती झटके दिए और स्कोर 77 रन पर 6 विकेट कर दिया था. हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम दबाव में आ गई और मैच हार गई. हालांकि, गेंदबाजी में अमेरिका का आत्मविश्वास पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकता है.

यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने. 

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक. 



Source link

उलटफेर छोड़ो, NZ ने उड़ा दी धज्जियां, 10 विकेट से जीता मैच; 28 गेंद पहले 174 का टारगेट चेज

उलटफेर छोड़ो, NZ ने उड़ा दी धज्जियां, 10 विकेट से जीता मैच; 28 गेंद पहले 174 का टारगेट चेज


New Zealand vs UAE Match Scorecard: न्यूजीलैंड ने UAE टीम को बुरी तरह रौंदते हुए 10 विकेट से हरा दिया है. चेपॉक मैदान में टीम साइफर्ट और फिन एलन ने जो तबाही मचाई, उसे देख पूरी दुनिया दंग रन गई. दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. न्यूजीलैंड को 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 28 गेंद पहले ही हासिल कर लिया.

इस मैच में UAE की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. कप्तान मुहम्मद वसीम के 66 रन और अलीशान शराफू के 55 रनों की बदौलत यूएई की टीम 173 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. इसी दौरान ग्लेन फिलिप्स को एक ही ओवर में 27 रन भी पड़े.

न्यूजीलैंड की बंपर जीत

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया. टिम साइफर्ट ने 42 गेंद में 89 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए. दूसरी ओर फिन एलन भी पीछे नहीं रहे, जिन्होंने 50 गेंद में 84 रन बनाए. उन्होंने भी अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. यह विकेट के मामले में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत है. न्यूजीलैंड से पहले 5 टीम टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट की जीत दर्ज कर चुकी हैं.

यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के दम पर न्यूजीलैंड ने ग्रुप D की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है. उसने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा, जो अभी 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. अब कीवी टीम का अगला मैच 14 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा.

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका टीम को लगा बड़ा झटका, 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ यह मिस्ट्री स्पिनर

कैसे राजी हुआ पाकिस्तान? किसके कहने पर लिया यू-टर्न? ICC ने कितनी शर्तें मानी? लाहौर मीटिंग की इनसाइड स्टोरी



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp