पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख


T20 World Cup 2026 PAK vs USA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 10 फरवरी को पाकिस्तान और अमेरिका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा और दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. खास बात यह है कि साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया था. ऐसे में पाकिस्तान इस मैच को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता है. इस मुकाबले से पहले नजर अमेरिका के उन खिलाड़ियों पर है जो एक बार फिर पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

पाकिस्तान में जन्मे मोहम्मद मोहसिन

मोहम्मद मोहसिन का जन्म पाकिस्तान के मिंगोरा में हुआ था, लेकिन वह अब अमेरिका की ओर से खेलते हैं. वह लेग स्पिन गेंदबाज हैं और श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने भारत के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की और कम रन देकर विकेट निकाला था. पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहले ही स्पिन के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है, ऐसे में मोहसिन का रोल बेहद अहम हो सकता है.

सौरभ नेत्रवल्कर

मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवल्कर अमेरिका के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं. भले ही हालिया मैच में वह थोड़े महंगे साबित हुए हों, लेकिन बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव काम आता है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 अहम विकेट झटके थे. उनकी नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में सटीक लाइन-लेंथ पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है.

कप्तान मोनांक पटेल

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल पाकिस्तान के खिलाफ पहले भी अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं. भारतीय मूल के मोनांक ने 2024 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. उनकी सबसे बड़ी ताकत शांत स्वभाव और दबाव में रन बनाना है. अगर वह एक बार क्रीज पर जम गए, तो पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा. 



Source link

15 फरवरी को भारत से भिड़ेगा ‘ड्रामेबाज’ पाकिस्तान, जानिए कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमि

15 फरवरी को भारत से भिड़ेगा ‘ड्रामेबाज’ पाकिस्तान, जानिए कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमि


पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी 3 शर्ते हैं. आईसीसी ने उन्हें भी नहीं माना. आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा. अब भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये बड़ा मुकाबला कब-कहां होगा?  इस मैच के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल भी जान लीजिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों ग्रुप ए में हैं. भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया तो पाकिस्तान भी नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुकी है. पाकिस्तान का आज दूसरा मैच अमेरिका के साथ है और भारत का दूसरा मैच गुरुवार को नामीबिया के साथ होगा. भारत और पाकिस्तान अपना तीसरा मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच किस तारीख को होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27 वां मैच होगा. ये मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां पर होगा?

दोनों देशों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन है, जिसके तहत दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में एक दूसरे के साथ मैच खेलेगी लेकिन वेन्यू न्यूट्रल होगा. इसी वजह से श्रीलंका भारत के साथ टूर्नामेंट का सह-मेजबान है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टाइमिंग क्या है?

रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में कुल 3 मैच होंगे. भारत बनाम पाकिस्तान मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. 6:30 बजे टॉस होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की घोषणा कर दी है. इस बार की लिस्ट ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है. पिछले सीजन तक टॉप ए प्लस कैटेगरी में रहने वाले दोनों खिलाड़ियों को इस बार निचले ग्रेड सी में रखा गया है. जिसकी बड़ी वजह ये मानी जा रही है कि दोनो खिलाड़ी अब सिर्फ ODI में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

ग्रेड A में इन खिलाड़ियों की मिली जगह

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड A में शामिल किया गया है. शुभमन गिल इस समय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं और उनका लगातार प्रदर्शन उन्हें इस ग्रेड तक ले गया है. वहीं जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज बने हुए हैं. रवींद्र जडेजा भले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन टेस्ट और वनडे में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें टॉप ग्रेड में रखा गया है. वहीं भारत के टी20 कप्तान सूर्या भी ग्रेड ए से बाहर हैं.

खत्म हुआ ग्रेड A+ सिस्टम

BCCI ने इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. पिछले साल तक सबसे ऊंची कैटेगरी मानी जाने वाली ग्रेड A+ को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. इसके बाद अब ग्रेड A ही सबसे ऊपर की कैटेगरी बन गई है. 2025-26 सीजन में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ही इस टॉप ग्रेड में जगह मिली है.

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

ग्रेड-ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजाय

ग्रेड-बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर.

ग्रेड-सी: तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़.

महिला टीम में किसे मिली जगह?

ग्रेड-ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा.

ग्रेड-बी: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा.

ग्रेड-सी: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, हरलीन देओल, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल, यास्तिका भाटिया, काशवी गौतम, उमा छेत्री 



Source link

श्रीलंका के राष्ट्रपति की एंट्री, ICC का डर, बांग्लादेश की अपील, पाकिस्तान के यू-टर्न की कहानी

श्रीलंका के राष्ट्रपति की एंट्री, ICC का डर, बांग्लादेश की अपील, पाकिस्तान के यू-टर्न की कहानी


T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बना विवाद अब धीरे-धीरे सुलझता दिख रहा है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार के जो संकेत दिए थे, उस पर अब पीछे हटने की तैयारी है. इस पूरे घटनाक्रम में बांग्लादेश की अपील, श्रीलंका के राष्ट्रपति की बातचीत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है.

बहिष्कार का फैसला और फिर यू-टर्न के संकेत

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर विचार किया था. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. हालांकि अब PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने साफ किया है कि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में लिया जाएगा. नकवी ने बताया कि PCB, ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ अहम जवाबों का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही कोई आधिकारिक घोषणा होगी.

बांग्लादेश की अपील बनी टर्निंग पॉइंट

इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका बांग्लादेश ने निभाई. सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने पाकिस्तान से अपील की कि भारत-पाक मैच का बहिष्कार वापस लिया जाए. उनका मानना था कि इस तरह का कदम क्रिकेट के हित में नहीं होगा.

बांग्लादेश की इस अपील के बाद पाकिस्तान का रुख नरम पड़ा. यही नहीं अमीनुल इस्लाम ने पाकिस्तान को बांग्लादेश का समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया है. उन्होंने दोनों देशों के बीच “क्रिकेट भाईचारे” की बात कही.

श्रीलंका के राष्ट्रपति की एंट्री

मामला यहीं नहीं रुका. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से फोन पर बात की थी. उन्होंने भारत-पाक मैच को लेकर तनाव कम करने और बहिष्कार का फैसला वापस लेने की बात सामने रखी थी. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री शरीफ ने भरोसा दिलाया है कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ खेलेगी, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है.

ICC ने क्या साफ किया?

ICC ने इस पूरे विवाद पर संतुलित रुख अपनाया. संस्था ने साफ कर दिया कि भारत में खेलने से इनकार करने के बावजूद बांग्लादेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा. उन्हें किसी तरह का आर्थिक, खेल या प्रशासनिक दंड नहीं दिया जाएगा. ICC ने यह भी कहा कि उसका नजरिया सजा देने से ज्यादा समाधान निकालने पर आधारित है. इतना ही नहीं, ICC ने बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच एक बड़े टूर्नामेंट का आयोजन कराने का भी भरोसा दिया है. इससे साफ है कि ICC इस मामले को और तूल नहीं देना चाहता.

दबाव की बात से PCB ने किया इनकार

PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने इस बात से इनकार किया कि पाकिस्तान किसी ICC चेतावनी या दबाव में है. उन्होंने कहा कि PCB धमकियों से डरने वाला नहीं है और वह हर फैसले में अपनी बात मजबूती से रखता है. नकवी के मुताबिक, वह पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे और सभी पक्षों से बातचीत के बाद ही अंतिम फैसला होगा.

भारत-पाक क्रिकेट पर फिर बहस

इस विवाद ने एक बार फिर भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट की बहस को हवा दे दी है. हालांकि साफ है कि द्विपक्षीय सीरीज ICC के दायरे में नहीं आती और इस पर सहमति बनना आसान नहीं है. त्रिकोणीय सीरीज जैसे सुझावों को भी फिलहाल खारिज कर दिया गया है. 



Source link

‘टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम…’, गौतम गंभीर का बयान वायरल

‘टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम…’, गौतम गंभीर का बयान वायरल


Gautam Gambhir Given Statement Regarding The Captaincy Of Suryakumar Yadav: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की ‘संयमित नेतृत्व क्षमता’ की तारीफ करते हुए कहा कि टी20 प्रारूप में कप्तान के तौर पर वे सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं और इससे उनका दबाव भरा काम थोड़ा आसान हो जाता है. स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किए गए एक छोटे वीडियो में गंभीर ने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार जैसे आक्रामक बल्लेबाज का कप्तान होना भारत के लिए सौभाग्य की बात है. इस वीडियो में ये नहीं पता चल रहा है कि गंभीर ने ये बयान कब दिया है.

सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में मेरा काम आसान किया है – गौतम

गंभीर ने कहा, ‘सूर्यकुमार ने इस प्रारूप में मेरा काम बहुत आसान कर दिया है. वे लोगों के लिए एक बेहतरीन कप्तान हैं, ये सिर्फ इसलिए नहीं कि वो मैदान पर क्या करते हैं, या बल्लेबाज के रूप में कैसे हैं, या उनके शॉट्स इस प्रारूप में कैसे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘कोच के तौर पर कभी-कभी आपके दिमाग में कई बातें चल रही होती हैं, लेकिन जब आप जानते हैं कि सूर्यकुमार माहौल को शांत बनाए रखेंगे, जैसा किसी भी कोच का सपना होता है, तो बहुत कुछ आसान हो जाता है.’

अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार ने की शानदार बल्लेबाजी

भारत ने सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी के बूते शनिवार यानी 7 फरवरी को टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में अमेरिका को हराया. भारतीय कप्तान ने एक छोर से विकेटों के पतझड़ के बीच 49 गेंदों में नाबाद 84 रन के साथ पारी को संभाला था. भारतीय टीम बृहस्पतिवार यानी 12 फरवरी को अब नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी.

सूर्यकुमार यादव कप्तान के तौर पर हर कसौटी पर खरा उतरें हैं – गंभीर

गंभीर ने कहा, ‘मेरे लिए खिलाड़ी सूर्यकुमार को अलग रखा जा सकता है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार के तौर पर उन्होंने हर कसौटी पर खरा उतरकर मेरी जिंदगी बहुत आसान बना दी है. वे वास्तव में एक शानदार नेतृत्वकर्ता हैं.’ उन्होंने कहा, ये बहुत अच्छा है कि देश का नेतृत्व उनके जैसे खिलाड़ी के हाथ में है, क्योंकि उनका दिल सही जगह पर है और दबाव में वो सही निर्णय लेते हैं.’ 35 साल के सूर्यकुमार यादव दो साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. रोहित के इस प्रारूप से संन्यास के बाद उन्हें टीम की कमान सौंपी गयी.



Source link

Another twist in Indo-Pak drama as Bangladesh urges Pakistan to not boycott T20 WC 2026 match against India

Another twist in Indo-Pak drama as Bangladesh urges Pakistan to not boycott T20 WC 2026 match against India


The Bangladesh Cricket Board (BCB) has formally appealed to Pakistan to reconsider its decision to boycott the high-stakes T20 World Cup 2026 match against India, which is scheduled to be played on February 15, 2026, at the R. Premadasa Stadium in Colombo, Sri Lanka.

The request, made during an emergency meeting in Lahore, marks a significant shift in the narrative after Pakistan initially announced the boycott as an act of “solidarity” with Bangladesh.

The controversy began when Bangladesh was replaced in the tournament by Scotland after refusing to travel to India, citing security concerns. In response, Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif directed the national team to participate in the tournament but skip the February 15 marquee clash against India in Colombo.

ALSO READ: BCCI annual contracts 2025-26: Rohit Sharma, Virat Kohli demoted to Grade B; three players picked in Grade A, no place for Shami, Ishan; check full list

Add Zee News as a Preferred Source


 

A Plea for Pragmatism

During talks involving ICC Vice-Chairman Imran Khwaja and PCB Chairman Mohsin Naqvi, BCB President Aminul Islam reportedly expressed gratitude for Pakistan’s support but urged them to play the match. The primary driver for this U-turn appears to be economic.

“We are deeply moved by Pakistan’s efforts to go above and beyond in supporting Bangladesh during this period. Long may our brotherhood flourish,” Aminul said in a statement, released by the BCB.

“Following my short visit to Pakistan yesterday and given the forthcoming outcomes of our discussions, I request Pakistan to play the ICC T20 World Cup game on 15 February against India for the benefit of the entire cricket ecosystem,” Aminul added.

Notably, the India-Pakistan fixture has a huge commercial value. For boards like the BCB, which rely heavily on ICC distributions to fund their infrastructure, the cancellation of cricket’s most lucrative game represents a dire financial threat.  

What’s Next?

PCB Chairman Mohsin Naqvi is scheduled to meet with Prime Minister Shehbaz Sharif in the coming hours to brief him on the appeals from the Bangladesh Cricket Board (BCB) and International Cricket Council (ICC). A final decision is expected by the end of Monday or early Tuesday.

If Pakistan proceeds with the boycott, they face potential sanctions from the ICC, including the loss of points and significant financial penalties. If they relish the BCB’s plea, the “Mother of all Clashes” will proceed as scheduled on February 15 at the R. Premadasa Stadium. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp