BCCI ने अंगकृष रघुवंशी को दी सजा, अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा; ठोका गया तगड़ा जुर्माना

BCCI ने अंगकृष रघुवंशी को दी सजा, अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा; ठोका गया तगड़ा जुर्माना


आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला. केकेआर ने सुपर ओवर में लखनऊ को शिकस्त दी. मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले. केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चर्चा में हैं. वह इस मैच में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट हुए. रघुवंशी ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद काफी गुस्सा हो गए थे. उन्होंने अंपायर से बहस की और पवेलियन लौटते वक्त सीमा रेखा पर बल्ला मारा और डग आउट में अपना हेलमेट फेंका था. अब रघुवंशी पर एक्शन लिया गया है. उन्हें तगड़ी सजा दी गई है. 

अंगकृष रघुवंशी पर ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ द फील्ड (फील्डिंग में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा दिखाने के कारण उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है. रघुवंशी को रविवार को लखनऊ (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. उन्होंने केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में घटी घटना के बाद पवेलियन लौटते समय गुस्से में सीमा रेखा पर अपने बल्ला मारा था और डग आउट में अपना हेलमेट फेंका था. 

आईपीएल ने अपने बयान में कहा, “केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया है.”

इसमें कहा गया है कि रघुवंशी को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या पोशाक, मैदानी उपकरणों आदि को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है. बता दें कि रघुवंशी ने मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है और अपनी गलती मान ली है.



Source link

आज IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा विराट कोहली के नाम? DC के खिलाफ 11 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

आज IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा विराट कोहली के नाम? DC के खिलाफ 11 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास


विराट कोहली (Virat Kohli) आज (27 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में सिर्फ 11 रन बनाते ही इतिहास रच सकते हैं. इस रिकॉर्ड के साथ रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज कोसों दूर रह जाएंगे. बताते चलें कि कोहली मौजूदा वक्त में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

11 रन बनाते ही कोहली के नाम हो जाएगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 

दरअसल कोहली को अपने आईपीएल करियर में 9000 रन  आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार है. आज दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 11 रन बनाते ही कोहली टूर्नामेंट में यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस तरह कोहली सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि एक तरफ कोहली 9 हजार रनों का आंकड़ा छूने के करीब हैं, दूसरी तरफ टूर्नामेंट के इतिहास में कोई दूसरा बल्लेबाज अब तक 8 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सका है. 

मौजूदा सीजन में भी कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 54.67 की औसत और 163.18 के स्ट्राइक रेट से 328 रन बना लिए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं. 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 8989 रन (274 मैच)
  • रोहित शर्मा- 7183 रन (276 मैच)
  • शिखर धवन- 6769 रन (222 मैच)
  • डेविड वॉर्नर- 6565 रन (184 मैच)
  • केएल राहुल- 5579 रन (152 मैच)

विराट कोहली  का आईपीएल करियर 

कोहली ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 274 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 266 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 39.95 की औसत और 133.76 के स्ट्राइक रेट से 8989 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 113* का रहा. बताते चलें कि कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल में खेल रहे हैं. शुरुआत से ही कोहली ने निरंतर रन बनाने के मामले में खुद को टॉप पर रखा है. 

 

यह भी पढ़ें: आज DC और RCB के बीच भिड़ंत, जानें दिल्ली-बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन



Source link

Can Rishabh Pant-led Lucknow Super Giants still qualify for IPL 2026 playoffs? Check all scenarios

Can Rishabh Pant-led Lucknow Super Giants still qualify for IPL 2026 playoffs? Check all scenarios


Lucknow Super Giants (LSG) find themselves in a precarious position in the ongoing Indian Premier League (IPL) 2026 season after a heartbreaking Super Over defeat against Kolkata Knight Riders (KKR) on Sunday, April 26. 

The loss in the ‘Super Over’ thriller at the Ekana Stadium in Lucknow left Rishabh Pant-led LSG languishing at the bottom of the IPL 2026 points table with just 4 points from 8 matches (2 wins, 6 losses, NRR -1.106).

ALSO READ: Rinku Singh breaks MS Dhoni’s 15-year-old record, scripts history in IPL 2026 with rescue act for KKR

Can LSG Still Qualify For IPL 2026 Playoffs? 


Add Zee News as a Preferred Source



Despite their heart-breaking loss against KKR, LSG are still mathematically alive in the IPL 2026 playoffs race – but the path is narrow and demands near-perfection from Rishabh Pant’s men, especially given their dismal net run rate (NRR) of -1.106. 

LSG’s Qualification Scenarios For IPL 2026

LSG’s IPL 2026 playoff hopes are not dead, but the margin for error is zero. Here is how LSG can still make the IPL 2026 playoffs:

Scenario 1: Perfect Finish (16 Points) 

In a 10-team IPL format, 16 points is the gold standard for qualification. To reach this mark, LSG must win all 6 of their remaining matches.

The Path: Winning 6/6 would give them 12 additional points, bringing their total to 16.

Likelihood: High qualification chance. Historically, teams with 16 points almost always secure a top-four spot. 

The Catch: There is absolutely zero margin for error. One more loss in this scenario makes the path significantly more complex. 

Scenario 2: 14-Point Miracle (NRR Trap)

If LSG wins 5 out of their remaining 6 matches, they will finish with 14 points.

The Path: They end the league stage with a 7-7 record.

The Catch: Qualification with 14 points is rare and depends entirely on other results falling in their favor (specifically mid-table teams like CSK, GT, and DC losing their key fixtures).

The NRR Factor: Because LSG’s current NRR is -1.106, they would likely lose any tie-breaker at 14 points. To succeed here, they wouldn’t just need to win; they would need to win big to repair their net run rate.

LSG’s Remaining Schedule For IPL 2026 

vs     Mumbai Indians                          Wankhede Stadium, Mumbai      May 04

vs     Royal Challengers Bengaluru   Ekana Stadium, Lucknow             May 07

vs    Chennai Super Kings                  M.A. Chidambaram, Chennai      May 10

vs    Chennai Super Kings                  Ekana Stadium, Lucknow            May 15

vs     Rajasthan Royals                       Sawai Mansingh, Jaipur               May 19

vs     Punjab Kings                             Ekana Stadium, Lucknow            May 23

 



Source link

आज DC और RCB के बीच भिड़ंत, जानें दिल्ली-बेंगलुरु की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज DC और RCB के बीच भिड़ंत, जानें दिल्ली-बेंगलुरु की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आज आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच है. दोनों टीमें दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस सीजन दूसरी बार दोनों टीमें भिड़ेंगी. इससे पहले दोनों टीमों का मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था, जहां दिल्ली ने बाजी मारी थी. ऐसे में अब आरसीबी बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. 

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी दूसरे नंबर पर है. रजत पाटीदार की टीम अब तक सात मैचों में पांच मुकाबले जीती है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. दिल्ली की टीम अब तक सात मैचों में सिर्फ तीन मुकाबले ही जीती है. दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन डिफेंड नहीं कर सकी थी. वो पिछला मैच हारी थी. वहीं आरसीबी पिछले मैच में जीती थी. 

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां रनों की बरसात होती है. पंजाब और दिल्ली के बीच मैच में यहां 500 से ज्यादा रन बने थे. पंजाब ने 265 रनों का ऐतिहासिक रन चेज किया था. एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी है. दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, लेकिन जीत की उम्मीद ज्यादा आरसीबी की है. शाम का मैच है. ऐसे में टॉस काफी अहम रहने वाला है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर- आकिब नबी डार/विपरज निगम/आशुतोष शर्मा

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार सलाम और जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

यह भी पढ़ें- 

आज RCB के खिलाफ लुंगी एनगिडी खेलेंगे या नहीं? कैच लेने के दौरान लगी थी भयंकर चोट; जानें ताजा अपडेट



Source link

आज RCB के खिलाफ लुंगी एनगिडी खेलेंगे या नहीं? कैच लेने के दौरान लगी थी भयंकर चोट

आज RCB के खिलाफ लुंगी एनगिडी खेलेंगे या नहीं? कैच लेने के दौरान लगी थी भयंकर चोट


Will Lungi Ngidi Today Against RCB: आज (27 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 39वां लीग मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. लेकिन उससे पहले सवाल यह उठ रहा है कि क्या आज दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं? बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में एनगिडी को सिर पर भयंकर चोट लगी थी.  

चोट लगने के बाद एनगिडी के लिए एंबुलेंस को अरुण जेटली स्टेडियम पर ही बुलाया गया था. अफ्रीकी तेज गेंदबाज कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुआ था. वह उल्टा अपने सिर के बल गिरे थे. चोट लगने के बाद पहले एनगिडी को मैदान पर ट्रीटमेंट दिया गया. जब हालात बेकाबू हुए, तो उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. इंजरी के कुछ वक्त बाद सामने आए अपडेट में बताया गया कि उन्हें कोई गंभीर इंजरी नहीं हुई. 

क्या आज आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे लुंगी एनगिडी?

सवाल अब भी यही है कि क्या आज आरसीबी के खिलाफ एनगिडी खेलेंगे या नहीं? फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके खेलने पर कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. लेकिन फिर भी उनका खेलना मुश्किल है. सिर और गर्दन की इंजरी में ज्यादा सावधानी बरती जाती है. 

हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि एनगिडी में टीम के साथ होटल में भी पहुंच चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर एनगिडी नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह फ्रेंचाइजी किसे मौका देती है. 

सीजन में लुंगी एनगिडी का प्रदर्शन

एनगिडी ने अब तक सीजन में 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 29.42 की औसत से 7 विकेट चटकाए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 3/27 का रहा. उन्होंने अपनी स्लोअर गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. जहां सीजन में गेंदबाजों की जमकर कुटाई हो रही है, वहां एनगिडी ने सिर्फ 8.70 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. 

 

यह भी पढे़ं: DC vs RCB: आज दिल्ली और बेंगलुरु के बीच मुकाबला, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब



Source link

आज दिल्ली और बेंगलुरु के बीच मुकाबला, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब

आज दिल्ली और बेंगलुरु के बीच मुकाबला, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब


IPL 2026 DC vs RCB Who Will Win: आईपीएल 2026 में आज यानी सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला खेला जाएगा. यह सीजन का 39वां मैच होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. घरेलू मैदान पर होने वाले मुकाबले के जरिए दिल्ली अपनी स्थिति जरूर मजबूत करना चाहेगी. पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में दिल्ली ने 264 रन का टोटल बनाकर भी हार का सामना किया था. 

दूसरी तरफ आरसीबी अपनी छठी जीत दर्ज करना चाहेगी. दोनों ही टीमें 7-7 मैच खेल चुकी हैं. इन मैचों में दिल्ली ने 3 में जीत हासिल की और 4 में हार का सामना किया. वहीं बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 गंवाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मार सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड 

दिल्ली और बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में बेंगलुरु ने बढ़त हासिल करते हुए 20 में जीत दर्ज की है. दिल्ली ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. बताते चलें कि यह सीजन में दोनों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी. पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट जीत अपने खाते में डाली थी. 

आज किसकी होगी जीत?

अब सवाल यह उठ रहा है कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है. तो देखिए, हेड टू हेड में बेंगलुरु काफी आगे है. इसके अलावा सीजन में बेंगलुरु का प्रदर्शन भी दिल्ली के मुकाबले अच्छा है. हालांकि दिल्ली के पास एक बड़ा फायदा यह है कि वो बेंगलुरु सीजन में हरा चुके हैं. हालांकि फिर भी हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत हो सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड 

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड 

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, फिलिप साल्ट, जैकब डफी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 RR vs PBKS: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने के लिए राजस्थान रॉयल्स को क्या करना होगा?



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp