आज दिल्ली और बेंगलुरु के बीच मुकाबला, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब

आज दिल्ली और बेंगलुरु के बीच मुकाबला, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब


IPL 2026 DC vs RCB Who Will Win: आईपीएल 2026 में आज यानी सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला खेला जाएगा. यह सीजन का 39वां मैच होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. घरेलू मैदान पर होने वाले मुकाबले के जरिए दिल्ली अपनी स्थिति जरूर मजबूत करना चाहेगी. पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में दिल्ली ने 264 रन का टोटल बनाकर भी हार का सामना किया था. 

दूसरी तरफ आरसीबी अपनी छठी जीत दर्ज करना चाहेगी. दोनों ही टीमें 7-7 मैच खेल चुकी हैं. इन मैचों में दिल्ली ने 3 में जीत हासिल की और 4 में हार का सामना किया. वहीं बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 गंवाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मार सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड 

दिल्ली और बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में बेंगलुरु ने बढ़त हासिल करते हुए 20 में जीत दर्ज की है. दिल्ली ने 13 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों के बीच बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. बताते चलें कि यह सीजन में दोनों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी. पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट जीत अपने खाते में डाली थी. 

आज किसकी होगी जीत?

अब सवाल यह उठ रहा है कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है. तो देखिए, हेड टू हेड में बेंगलुरु काफी आगे है. इसके अलावा सीजन में बेंगलुरु का प्रदर्शन भी दिल्ली के मुकाबले अच्छा है. हालांकि दिल्ली के पास एक बड़ा फायदा यह है कि वो बेंगलुरु सीजन में हरा चुके हैं. हालांकि फिर भी हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत हो सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड 

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड 

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर, फिलिप साल्ट, जैकब डफी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 RR vs PBKS: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने के लिए राजस्थान रॉयल्स को क्या करना होगा?



Source link

IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए दिलचस्प हुई लड़ाई, अभिषेक-अंशुल का शानदार प्रदर्शन

IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए दिलचस्प हुई लड़ाई, अभिषेक-अंशुल का शानदार प्रदर्शन


IPL 2026: आईपीएल 2026 की खुमारी बढ़ती जा रही है. सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है.

ऑरेंज कैप की बात करें तो एसआरएच के अभिषेक शर्मा के सिर पर ऑरेंज कैप है. इस सीजन में उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं. इस सीजन में अब तक खेले 8 मुकाबलों में 54.29 की औसत और 212.29 की स्ट्राइक रेट से वे 380 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर हैं. इस सीजन में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़ दिए हैं. इस सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 135 रन रहा है.

दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं. अब तक खेले 8 मैचों में 44.63 की औसत और 234.86 की स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से 357 रन निकले हैं. वैभव इस सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2026, DC vs RCB: आज गेंदबाज करेंगे कमाल या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, पढ़ें मैच प्रीव्यू

तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. अब तक खेले गए 7 मैचों में उनके बल्ले से 59.50 की औसत और 187.89 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं। केएल राहुल के बल्ले से इस सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले हैं.

पर्पल कैप की बात करें तो यह सीएसके के अंशुल कंबोज की सिर सजी है. अंशुल ने अब तक खेले गए 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किया है. इस सीजन में उनके बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026, LSG vs KKR: 27 करोड़ सैलरी और टीम के लिए सिरदर्द, एक और हार के बाद बोले ऋषभ पंत- ब्रेक चाहिए

पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर एसआरएच से ईशान मलिंगा हैं. ईशान मलिंगा ने भी 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. इस सीजन में उनका 32 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर हैं. आर्चर ने अब तक खेले गए 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट रहा है.



Source link

IPL 2026 RR vs PBKS: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने के लिए राजस्थान रॉयल्स को क्या करना होगा?

IPL 2026 RR vs PBKS: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने के लिए राजस्थान रॉयल्स को क्या करना होगा?


IPL 2026, RR vs PBKS: पिछले कुछ मैचों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाने वाले राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अगर पंजाब किंग्स का अजेय रथ रोकना है तो रन बनाने के लिए जूझ रहे कप्तान रियान पराग को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा. 

रिकी पोंटिंग का मुख्य कोच का पद संभालने और श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद पंजाब किंग्स में आमूलचूल बदलाव देखने को मिले हैं और उसने तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले साल उसकी टीम उप विजेता रही थी और इस साल उसने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- 128 साल बाद ओलंपिक्स में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मैच? ICC चेयरमैन जय शाह का ऐतिहासिक ऐलान

विराट कोहली ने वर्षों तक अपनी शानदार निरंतरता के दम पर ‘लक्ष्य का पीछा करने में माहिर यानी चेज़-मास्टर’ का तमगा अपने नाम किया था और अब अय्यर भी उसी राह पर हैं. कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उन्होंने बेहद दबाव वाली परिस्थितियों में सराहनीय धैर्य का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स के टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने में अहम भूमिका निभाई है.

अय्यर ने शानदार कप्तानी की है, लेकिन उनकी पूरी टीम ने एकजुट होकर अपना योगदान दिया है. पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में आईपीएल के इतिहास के सबसे कम स्कोर का बचाव किया था और अब उसने नयी दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी के बावजूद रिकॉर्ड 265 रन के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था.

पंजाब किंग्स की सात मैचों में छह जीत (एक मैच बारिश के कारण रद्द) प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक सलामी जोड़ी की बदौलत संभव हो पाई हैं. इन दोनों ने दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में 116 रन बनाकर अपनी टीम को कोटला में रिकार्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की.

उस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी, लेकिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों और सीमा रेखा छोटी होने के कारण उन्हें ज्यादा दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

पंजाब किंग्स अपने इस घरेलू मैदान पर इस सत्र का अपना आखिरी मैच खेलेगा. उसकी टीम अपने आखिरी तीन घरेलू मैच धर्मशाला में खेलेगी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखने में सफल रहेगी.

राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पहले चार मैच जीतने के बाद उसने अपनी लय खो दी है. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं रही है.

उसने अब तक जो आठ मैच खेलें हैं उनमें कप्तान पराग का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है जिससे उसके मध्य क्रम पर दबाव बन रहा है. पराग ने अभी तक आठ पारियों में केवल 88 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 112.82 है. हर मैच के साथ उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने मजबूत स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था. उसकी फील्डिंग काफी खराब रही और सनराइजर्स ने 239 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया.

पराग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर दिन अलग-अलग मैदान, अलग-अलग मैच और उनसे निपटने के अलग-अलग तरीके होते हैं. अभी हमें नहीं पता कि चंडीगढ़ में क्या होगा। मेरे कहने का मतलब यह है कि उन्होंने दिल्ली में बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया था लेकिन चंडीगढ़ एक नया मैदान है, नई पिच है, नई मिट्टी है. इसलिए उम्मीद है कि मैच उस स्थिति तक नहीं जाएगा.’

पंजाब किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच में 254 रन बनाए थे और उसके बल्लेबाज अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे.

यह भी पढ़ें- आज DC और PBKS के बीच पहला मैच, जानें दिल्ली-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

टीम इस प्रकार हैं:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद.

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.



Source link

Rinku Singh breaks MS Dhoni’s 15-year-old record, scripts history in IPL 2026 with rescue act for KKR

Rinku Singh breaks MS Dhoni’s 15-year-old record, scripts history in IPL 2026 with rescue act for KKR


In a thrilling Indian Premier League (IPL) 2026 clash against the Lucknow Super Giants (LSG) , Kolkata Knight Riders (KKR) vice-captain Rinku Singh delivered a match-defining performance that not only rescued his team from a collapse but also etched his name into the history books.  

On Sunday night at the Ekana Stadium in Lucknow, Rinku smashed an unbeaten 83 off 51 balls, featuring seven fours and five sixes to rewrite the record books by surpassing a long-standing milestone held by the legendary MS Dhoni.

ALSO READ: Players with most hundreds for CSK in IPL history: Sanju Samson, Ruturaj Gaikwad, Suresh Raina and…; check full list

 


Add Zee News as a Preferred Source



Breaking 15-Year-Old Landmark

By smashing an unbeaten 83 off 51 balls against the Lucknow Super Giants (LSG), Kolkata Knight Riders vice-captain Rinku Singh now holds the record for the highest individual score by an Indian batter at No. 6 in the first innings of an IPL match.

This knock shattered MS Dhoni’s long-standing record for the highest score by a No. 6 batter from India in the first innings of an IPL match.

Dhoni had set the benchmark with a gritty 70 not out off 40 balls against Royal Challengers Bangalore (RCB) back in 2011 – a record that stood untouched for 15 years, until Rinku’s clinical display in Lucknow.

Rescue Act In Low-Scoring Thriller

The Knight Riders were in absolute shambles after LSG’s Mohsin Khan (5/23) tore through the top order, leaving KKR gasping at 93/7 in the 15th over. While wickets tumbled around him, Rinku played the “anchor-turned-aggressor” role to perfection under tremendous pressure.

He formed a crucial eighth-wicket partnership with Sunil Narine, adding 62 runs off just 30 balls. His explosive finishing, including a brutal assault in the death overs, propelled KKR to a competitive 155/7 in 20 overs.  

The match went down to the wire, ending in a tie. In the Super Over, Rinku’s all-round brilliance shone again: he took key catches and sealed the victory with a boundary off the first ball he faced, as KKR defended a minimal target after Sunil Narine’s heroics with the ball.  

Leading All-Time List

While Rinku took the crown for the highest Indian score at No. 6 (1st innings), he also moved into the elite bracket of all batters in this category:

Player                       Score             Team vs Opponent       Year

Andre Russell              88*               KKR vs CSK                2018

Rinku Singh                83*                KKR vs LSG                2026

MS Dhoni                   70*                CSK vs RCB                2011

Ryan ten Doeschate    70*                KKR vs MI                  2011

Kieron Pollard            70                  MI vs RR                     2015

Looking Ahead

At 28, Rinku Singh continues to mature into a complete T20 player – explosive with the bat and sharp in the field. His ability to absorb pressure early and unleash big hits later has drawn comparisons to legends, and this innings adds to his growing legacy that includes the famous five sixes in the 2023 IPL chase against Gujarat Titans.

For KKR, who have relied on such cameos amid inconsistency, this performance could mark a turning point in their 2026 campaign. 



Source link

What’s delaying MS Dhoni’s comeback for CSK in IPL 2026? Head coach Stephen Fleming reveals

What’s delaying MS Dhoni’s comeback for CSK in IPL 2026? Head coach Stephen Fleming reveals


Chennai Super Kings head coach Stephen Fleming has indicated that MS Dhoni’s return to the playing XI for the Indian Premier League (IPL) 2026 has been further delayed after the veteran wicketkeeper-batter suffered another setback in his recovery from a calf injury.

Dhoni, who was initially expected to miss only the opening two weeks of IPL 2026, has now been sidelined for nearly a month, with CSK already eight matches into their campaign without their talismanic former captain featuring even once.

Providing an update after Chennai’s defeat to the Gujarat Titans on Sunday, Fleming revealed that the 42-year-old aggravated the injury during a practice outing, complicating what was initially thought to be a short-term issue.


Add Zee News as a Preferred Source



“He’s pretty keen. The calf is a tough one, though; if he takes off and rips the calf again, then he will be gone. So we pushed it early, in the warm-up game, he tweaked it again, it’s my understanding, and since then he has been just working hard to get some movement into it, but there was a setback, so it has taken longer than we thought,” Fleming said while addressing the media after CSK’s loss to GT on Sunday.

Despite his absence from match action, Dhoni has remained involved in training sessions. He has frequently been spotted working on his batting in the nets, largely focusing on throwdowns, although he has gradually increased his workload in recent days. On Saturday, he was seen sprinting under the supervision of the team physio before spending time facing spin bowlers as well as deliveries from batting coach Michael Hussey.

The former CSK skipper was also seen donning the wicketkeeping gloves during the team’s practice at the Wankhede Stadium ahead of their clash against the Mumbai Indians last week.

Fleming emphasised that the final call on Dhoni’s comeback rests with the player himself, while the support staff continues to monitor his progress closely.

“He is the guide on this one, and he’s working hard with the physio and doing all the rehab, and we’re just waiting for the word, really. But all I can keep saying is stop making light of it, as he is progressing and doing everything he can,” Fleming added.

Chennai’s campaign has been inconsistent so far, with five defeats in their first eight outings, leaving them placed sixth on the points table. The side now has a brief window to regroup, with a five-day break before their next fixture against arch-rivals MI at home on May 2.

As speculation around Dhoni’s availability continues to dominate the narrative, the franchise will be hoping for a timely return from the experienced campaigner as they look to revive their season.  



Source link

IPL 2026, LSG vs KKR: 27 करोड़ सैलरी और टीम के लिए सिरदर्द, एक और हार के बाद बोले ऋषभ पंत- ब्रे

IPL 2026, LSG vs KKR: 27 करोड़ सैलरी और टीम के लिए सिरदर्द, एक और हार के बाद बोले ऋषभ पंत- ब्रे


KKR  vs LSG Super over IPL 2026: कप्तान ऋषभ पंत ने रविवार को केकेआर से हार के बाद माना कि लखनऊ सुपरजायंट्स को ब्रेक कि जरूरत है. लगातार पांचवीं हार के साथ एलएसजी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. LSG ने अब तक आठ मैचों में कुल छह हार का सामना किया.

आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया. यह लखनऊ का आठवां मुकाबला था. 26 अप्रैल 2026 को हुए IPL के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हरा दिया. लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सुपर ओवर में एक गेंद में एक रन बनाया और नॉट आउट रहे. 

हमें ब्रेक की जरूरत है- ऋषभ पंत

लखनऊ अभी तक लगातार पांच मैच हार चुकी है और उसकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई  है.  ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, ‘हमें सच में एक ब्रेक चाहिए, मुझे लगता है हम रिफ्रेश होने वाले हैं. हमेशा प्रेशर रहता है और ये हमेशा प्रेशर गेम रहेगा, लेकिन हमें जवाब अपने अंदर ढूंढना है, बाहर नहीं और बस चीजें सिंपल रखनी हैं.’

यह भी पढ़ें- किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर

सुपर ओवर में क्या रही हार की वजह?

केकेआर ने 7 विकेट और 20 ओवर में कुल 155 रन बनाकर LSG को 156 का टारगेट दिया था. LSG को केकेआर का सामना करना बेहद मुश्किल लग रहा था. हालांकि, मोहम्मद शमी ने अपने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर 155 रन कर दिया जिससे  एलएसजी को एक और जीवनदान मिला और मैच सुपर ओवर में बदल गई.

यह भी पढ़ें- मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य

पंत ने क्या कहा

पंत ने कहा, ”हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, ये सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों की बात नहीं है. पूरी टीम की जिम्मेदारी है और बहुत लोग इसके लिए जिम्मेदारी लेंगे. हमने ग्रुप में चर्चा की और सुपर ओवर के लिए निकोलस पूरन का नाम आया. वो शायद अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में आप अपने खिलाड़ी पर भरोसा करते हैं.”



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp