IND vs PAK मैच कराने में जुटे इमरान ख्वाजा कौन हैं? ICC ने क्यों दी जिम्मेदारी

IND vs PAK मैच कराने में जुटे इमरान ख्वाजा कौन हैं? ICC ने क्यों दी जिम्मेदारी


Who is Imran Khwaja, IND vs PAK News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. अब तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो सका है कि क्या टूर्नामेंट में दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा या नहीं. हालांकि मैच को लेकर पर्दे के पीछे गहरी बातचीत जारी है. इसी बीच इमरान ख्वाजा नाम के एक शख्स का नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कहा जा रहा है कि इमरान ख्वाजा के ऊपर भारत-पाक का मुकाबला करवाने की लगभग पूरी जिम्मेदारी है. तो आइए जानते हैं कि आखिरी यह शख्स कौन है. 

तो आपको बता दें कि इमरान ख्वाजा कोई और नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के डिप्टी चेयरमैन हैं. इसके अलावा वह सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी हैं. 64 वर्षीय इरान ख्वाजा पेशे से एक वकील हैं. वह तकरीबन 2008 से आईसीसी का आंतरिक कामकाज देख रहे हैं. इमरान को क्रिकेट के किसी भी मसले में मध्यस्थता के लिए काफी अहम माना जाता है. वह बगैर शोर-शराबे के मामले सुलझाने की काबीलितय रखते हैं. 

भारत-पाकिस्तान मैच को बचाने की जिम्मेदारी 

एक तरह से आप कह सकते हैं कि आईसीसी ने इमरान ख्वाजा को टी20 वर्ल्ड कप का मैच करवाने की पूरी जिम्मेदारी सौंपी दी है, जिसमें पाकिस्तान को मनाना भी शामिल है. इमरान ने भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के साथ-साथ एसोसिएट नेशन का भरोसा भी जीता है. ऐसे में वह इस भारत-पाकिस्तान मैच का मसला सुलझाने में काफी अहम इंसान नजर आते हैं. 

2017 में बने आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन

इमरान ख्वाजा 2017 से आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन की भूमिका निभा रहे हैं. 2020 में जब आईसीसी के तत्कालीन अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इस्तीफा दिया था, उस वक्त इमरान ने अंतरिम अध्यक्ष का किरदार अदा किया था. यह वो दौर था कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी का सामना कर रही थी. 

भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या निकलता है हल 

देखना दिलचस्प होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या हल निकलता है. क्या इमरान ख्वाजा पाकिस्तान को मनाकर महा मुकाबला करवा सकते हैं या नहीं. 



Source link

ICC ने दिया पाकिस्तान को 440 वोल्ट का झटका, 4 बेतुकी डिमांड पर दिया ये जवाब! जानें नया अपडेट

ICC ने दिया पाकिस्तान को 440 वोल्ट का झटका, 4 बेतुकी डिमांड पर दिया ये जवाब! जानें नया अपडेट


2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच बहुत करीब आ गया है. उससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बातचीत के जरिए इस मसले का हल निकालने का प्रयास किया. पाकिस्तान ने ICC के सामने 4 बड़ी डिमांड रखी थीं. सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने पीसीबी की सभी मांगों को अस्वीकार कर दिया है.

आईसीसी के प्रतिनिधि हाल ही में पाकिस्तान पहुंचे थे, जहां मोहसिन नकवी की लीडरशिप वाली PCB ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने 4 मांगे रखी थीं, जिनमें भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज का बहाल किया जाना भी एक थी. बताया जा रहा है कि आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने चार में से एक मांग को मान लिया था, लेकिन बाकी तीन मांगों को उसने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताकर खारिज कर दिया.

क्या हैं वो 4 मांगें?

पहली मांग- PCB की ओर से पहली मांग ये रही कि भारत के साथ पाकिस्तान टीम की द्विपक्षीय सीरीज बहाल की जाए. पाकिस्तान ने न्यूट्रल वेन्यू पर भारत-पाक सीरीज करवाने की बात कही. भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद कभी कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है.

दूसरी मांग- पाकिस्तान ने कहा कि आईसीसी राजस्व में उसकी हिस्सेदारी बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर की जाए. रिपोर्ट्स अनुसार अभी आईसीसी राजस्व में PCB की हिस्सेदारी लगभग 5.75 प्रतिशत है.

तीसरी मांग- बीसीसीआई पाकिस्तान टीम के साथ नो-हैंडशेक पॉलिसी को खत्म करे. भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ ना मिलाने की नीति अपनाई हुई है. महिला टीम की ओर से भी ऐसा ही किया गया था.

चौथी मांग- पाकिस्तान ने एक बार फिर बांग्लादेश का समर्थन किया. उसने आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष मांग रखी कि बांग्लादेश को 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद पूरा मुआवजा दिया जाए. 

आपको याद दिला दें कि आईसीसी और बीसीसीआई की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन मिलने के बावजूद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत यात्रा करने से इनकार कर दिया था. इसका नतीजा यह निकला कि आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं, अर्शदीप सिंह बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह



Source link

टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय नहीं, अर्शदीप बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह

टी20 विश्व कप के टॉप 10 गेंदबाजों में एक भी भारतीय नहीं, अर्शदीप बना सकते हैं शीर्ष 5 में जगह


Top 10 Bowlers In The T20 World Cup History: आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला एडिशन साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था. इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 विश्व कप का दसवां एडिशन खेला जा रहा है. अब तक खेले गए टी20 विश्व कप के सभी एडिशन में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. शीर्ष पर विराट कोहली हैं, तो दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं. गेंदबाजों के मामले में आंकड़ा बिल्कुल अलग है. शीर्ष 10 में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है. अब तक खेले गए टी20 विश्व कप मैचों में सफलतम गेंदबाजों पर गौर करें तो शीर्ष 5 पर एशियाई गेंदबाजों का कब्जा है, लेकिन इसमें एक भी भारतीय या सेना देशों का गेंदबाज नहीं है. टी20 विश्व कप 2026 में अगर ऑस्ट्रेलियाई एडम जांपा और दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया का प्रदर्शन अच्छा रहा, तो वे शीर्ष 5 में जगह बना सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के शीर्ष 5 में जगह बना सकते हैं अर्शदीप सिंह

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास भी शीर्ष दस में एंट्री के साथ ही शीर्ष 5 में भी जगह बनाने का मौका है. फिलहाल 19वें स्थान पर मौजूद अर्शदीप ने टी20 विश्व कप के 15 मैचों में 29 विकेट लिए हैं. टी20 विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज आर अश्विन रहे हैं. अश्विन ने 24 मैचों में 32 विकेट लिए हैं और वो 13वें स्थान पर हैं. पहले स्थान पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन हैं. शाकिब ने 2007 से 2024 के बीच 43 मैचों में 50 विकेट लिए हैं. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दूसरे स्थान पर हैं. हसरंगा ने 2021 से 2026 के बीच अब तक खेले 20 मैचों में 40 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी 34 मैचों में 39 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं. चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान हैं. राशिद ने 2016 से 2026 के बीच अब तक खेले 24 मैचों में 38 विकेट लिए हैं. पांचवें नंबर पर श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी20 विश्व कप जिताने वाले लसिथ मलिंगा हैं. मलिंगा ने 31 मैचों में 38 विकेट लिए हैं.

एडम जांपा के पास टी20 वर्ल्ड कप के शीर्ष 5 में जगह बनाने का मौका

ऑस्ट्रेलियाई एडम जांपा भी 21 मैचों में 36 विकेट लेकर छठे स्थान पर हैं और उनके पास भी शीर्ष स्थान पर जाने का मौका है. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल सातवें स्थान पर हैं. अजमल के नाम 2009 से 2014 के बीच 23 मैचों में 36 विकेट हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी आठवें स्थान पर हैं. साउदी ने 2010 से 2024 के बीच 25 मैचों में 36 विकेट लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया नौवें स्थान पर हैं. नॉर्किया ने 19 मैचों में 35 विकेट लिए हैं. श्रीलंका के अजंता मेंडिस दसवें स्थान पर हैं. 2009 से 2014 के बीच मेंडिस ने 21 मैचों में 35 विकेट लिए हैं.



Source link

पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान

पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान


BCCI Stance On IND vs PAK Match: आईसीसी शेड्यूल के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले साफ कर दिया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. अब इस मैच पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले पर बीसीसीआई का क्या रुख है. 

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) लगातार इस कोशिश में लगा हुआ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाए. आईसीसी ने कथित तौर पर लाहौर में मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ मीटिंग भी की. वहीं अगर आप भी जानना चाह रहे हैं कि इस मामले पर बीसीसीआई का क्या रुख है, तो इस पर राजीव शुक्ला ने जवाब दिया.

भारत-पाकिस्तान मैच पर बीसीसीआई का रुख?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान मैच पर बीसीसीआई के रुख के बारे में कहा, “हम उस फैसले का पालन करेंगे, जो आईसीसी लेगा. इस पर बीसीसीआई का कोई बयान नहीं है.”

भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल क्यों?

अगर आप भी इस बात से वाकिफ नहीं है कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बवाल क्यों हो रहा है? तो आपको बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार किया. 

यहां से अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिरी पाकिस्तान को बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति क्यों दिखानी पड़ रही है? तो बताते चलें कि बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से मना कर दिया था. इस तरह पूरे विवाद की शुरुआत हुई. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होता है या नहीं. 





Source link

जिम्बाब्वे से वापस लौटे अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, भारत को जीताने वाले वैभव सूर्यवंशी घर से पहले क

जिम्बाब्वे से वापस लौटे अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, भारत को जीताने वाले वैभव सूर्यवंशी घर से पहले क


Where did Vaibhav Sooryavanshi Go: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर भारत वापस लौट चुके हैं. अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम ने जिम्बाब्वे से सीधा मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत-सत्कार के बाद सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर का रुख किया, जिसका वीडियो भी सामने आया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी बाकी खिलाड़ियों जैसे अपने घर नहीं गए. ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिरकार वैभव घर नहीं जाकर, पहले कहां गए? इस बारे में यहां हम आपको बताएंगे.

घर ना जाकर कहां गए वैभव सूर्यवंशी?

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने घर ना जाकर कहां गए उसे लेकर दो जानकारी सामने आई है. पहली जानकारी तो ये है कि वैभव नागपुर गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नागपुर जाने के पीछे की वजह राजस्थान रॉयल्स के मैनजर रोमी भिंडर की बिगड़ी तबीयत है. ऐसी खबर है कि वैभव उनकी सेहत का हाल जानने के लिए नागपुर पहुंचे हैं. दूसरी जानकारी ये भी है कि वैभव सूर्यवंशी मुंबई में 9 फरवरी को एक लंच इवेंट में शिरकत करेंगे. हालांकि, ABP इन दोनों कयासों में से किसी भी खबर को पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता.

वैभव जल्दी घर आ सकते हैं – मनीष ओझा

वैभव सूर्यवंशी का शहर समस्तीपुर उनके स्वागत के इंतजार में हैं. वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने एक इंटरव्यू में उम्मीद जताई है कि वैभव 2-3 दिन या हफ्ते भर के लिए घर आ सकते हैं. हालांकि, वो कब तक आएंगे? इस बारे में नहीं बताया. उन्होंने कहा कि अभी कोई मैच, सीरीज या टूर्नामेंट नहीं है तो वैभव घर आ सकता है. उसके बाद हो सकता है कि वो राजस्थान रॉयल्स के IPL 2026 के लिए लगने वाले कैंप का हिस्सा बनने के लिए चला जाएं.





Source link

भारत-पाक मैच पर सस्पेंस बरकरार, ICC से मैराथन बैठक के बाद पाकिस्तान को मिला 24 घंटे का अल्टीमेट

भारत-पाक मैच पर सस्पेंस बरकरार, ICC से मैराथन बैठक के बाद पाकिस्तान को मिला 24 घंटे का अल्टीमेट


IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास 24 घंटे का समय है, जिसके बाद यह साफ कर देगा कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलेगी या उसका बहिष्कार करेगी. यह जानकारी ICC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाहौर में हुई लंबी बैठक के बाद सामने आई है.

लाहौर में 5 घंटे चली अहम बैठक

यह अहम बैठक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जो पांच घंटे से ज्यादा चली. इसमें PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम शामिल हुए. बैठक का मकसद भारत-पाक मैच को लेकर बने विवाद का हल निकालना था, क्योंकि यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई-प्रोफाइल मैच माना जा रहा है. वहीं इस महामुकाबले को लेकर ICC की चिंता साफ है – अगर यह मैच नहीं हुआ, तो टूर्नामेंट की छवि, शेड्यूल और कमर्शियल ढांचे पर बड़ा असर पड़ सकता है.

सरकार से सलाह के बाद होगा अंतिम फैसला

सूत्रों के अनुसार, PCB अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान की सरकार से चर्चा करेगा. माना जा रहा है कि मोहसिन नकवी आज या कल प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी स्थिति की जानकारी देंगे. इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. इन सब के बीच नकवी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है, जिसमें PCB अपना रुख साफ कर सकता है.

बांग्लादेश की मौजूदगी क्यों अहम?

इस बैठक में बांग्लादेश की मौजूदगी ने मामले को और दिलचस्प बना दिया है. अमीनुल इस्लाम का लाहौर पहुंचना इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश इस मुद्दे पर एक जैसी सोच रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बोर्ड्स ने ICC के सामने अपनी बात एकजुट होकर रखी है, जिससे बातचीत का दबाव और बढ़ गया.

ICC क्यों चाहता है भारत-पाक मैच?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी माना जाता है. दुनिया भर में करोड़ों दर्शक इस मैच को देखते हैं. ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापनों से ICC को सबसे ज्यादा कमाई इसी एक मैच से होती है. अगर पाकिस्तान इस मैच से हटता है, तो ब्रॉडकास्ट डील की वैल्यू घट सकती है. इसका असर सिर्फ ICC पर नहीं, बल्कि सभी सदस्य देशों को मिलने वाली फंडिंग पर भी पड़ेगा. जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश खुद भी शामिल हैं.

अगले 24 घंटे होंगे निर्णायक

वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और भारत-पाक मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. ऐसे में आने वाले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. यही तय करेंगे कि क्रिकेट की सबसे बड़ी टक्कर मैदान पर देखने को मिलेगी या यह मुकाबला सिर्फ विवादों में ही याद किया जाएगा. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp