जिम्बाब्वे से वापस लौटे अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, भारत को जीताने वाले वैभव सूर्यवंशी घर से पहले क

जिम्बाब्वे से वापस लौटे अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, भारत को जीताने वाले वैभव सूर्यवंशी घर से पहले क


Where did Vaibhav Sooryavanshi Go: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर भारत वापस लौट चुके हैं. अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम ने जिम्बाब्वे से सीधा मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत-सत्कार के बाद सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर का रुख किया, जिसका वीडियो भी सामने आया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी बाकी खिलाड़ियों जैसे अपने घर नहीं गए. ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिरकार वैभव घर नहीं जाकर, पहले कहां गए? इस बारे में यहां हम आपको बताएंगे.

घर ना जाकर कहां गए वैभव सूर्यवंशी?

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने घर ना जाकर कहां गए उसे लेकर दो जानकारी सामने आई है. पहली जानकारी तो ये है कि वैभव नागपुर गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नागपुर जाने के पीछे की वजह राजस्थान रॉयल्स के मैनजर रोमी भिंडर की बिगड़ी तबीयत है. ऐसी खबर है कि वैभव उनकी सेहत का हाल जानने के लिए नागपुर पहुंचे हैं. दूसरी जानकारी ये भी है कि वैभव सूर्यवंशी मुंबई में 9 फरवरी को एक लंच इवेंट में शिरकत करेंगे. हालांकि, ABP इन दोनों कयासों में से किसी भी खबर को पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता.

वैभव जल्दी घर आ सकते हैं – मनीष ओझा

वैभव सूर्यवंशी का शहर समस्तीपुर उनके स्वागत के इंतजार में हैं. वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने एक इंटरव्यू में उम्मीद जताई है कि वैभव 2-3 दिन या हफ्ते भर के लिए घर आ सकते हैं. हालांकि, वो कब तक आएंगे? इस बारे में नहीं बताया. उन्होंने कहा कि अभी कोई मैच, सीरीज या टूर्नामेंट नहीं है तो वैभव घर आ सकता है. उसके बाद हो सकता है कि वो राजस्थान रॉयल्स के IPL 2026 के लिए लगने वाले कैंप का हिस्सा बनने के लिए चला जाएं.





Source link

भारत-पाक मैच पर सस्पेंस बरकरार, ICC से मैराथन बैठक के बाद पाकिस्तान को मिला 24 घंटे का अल्टीमेट

भारत-पाक मैच पर सस्पेंस बरकरार, ICC से मैराथन बैठक के बाद पाकिस्तान को मिला 24 घंटे का अल्टीमेट


IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पास 24 घंटे का समय है, जिसके बाद यह साफ कर देगा कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलेगी या उसका बहिष्कार करेगी. यह जानकारी ICC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाहौर में हुई लंबी बैठक के बाद सामने आई है.

लाहौर में 5 घंटे चली अहम बैठक

यह अहम बैठक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुई, जो पांच घंटे से ज्यादा चली. इसमें PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम शामिल हुए. बैठक का मकसद भारत-पाक मैच को लेकर बने विवाद का हल निकालना था, क्योंकि यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई-प्रोफाइल मैच माना जा रहा है. वहीं इस महामुकाबले को लेकर ICC की चिंता साफ है – अगर यह मैच नहीं हुआ, तो टूर्नामेंट की छवि, शेड्यूल और कमर्शियल ढांचे पर बड़ा असर पड़ सकता है.

सरकार से सलाह के बाद होगा अंतिम फैसला

सूत्रों के अनुसार, PCB अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान की सरकार से चर्चा करेगा. माना जा रहा है कि मोहसिन नकवी आज या कल प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी स्थिति की जानकारी देंगे. इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. इन सब के बीच नकवी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है, जिसमें PCB अपना रुख साफ कर सकता है.

बांग्लादेश की मौजूदगी क्यों अहम?

इस बैठक में बांग्लादेश की मौजूदगी ने मामले को और दिलचस्प बना दिया है. अमीनुल इस्लाम का लाहौर पहुंचना इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश इस मुद्दे पर एक जैसी सोच रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बोर्ड्स ने ICC के सामने अपनी बात एकजुट होकर रखी है, जिससे बातचीत का दबाव और बढ़ गया.

ICC क्यों चाहता है भारत-पाक मैच?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी माना जाता है. दुनिया भर में करोड़ों दर्शक इस मैच को देखते हैं. ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापनों से ICC को सबसे ज्यादा कमाई इसी एक मैच से होती है. अगर पाकिस्तान इस मैच से हटता है, तो ब्रॉडकास्ट डील की वैल्यू घट सकती है. इसका असर सिर्फ ICC पर नहीं, बल्कि सभी सदस्य देशों को मिलने वाली फंडिंग पर भी पड़ेगा. जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश खुद भी शामिल हैं.

अगले 24 घंटे होंगे निर्णायक

वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और भारत-पाक मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. ऐसे में आने वाले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. यही तय करेंगे कि क्रिकेट की सबसे बड़ी टक्कर मैदान पर देखने को मिलेगी या यह मुकाबला सिर्फ विवादों में ही याद किया जाएगा. 



Source link

जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर डेल स्टेन तक ने की तारीफ

जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर डेल स्टेन तक ने की तारीफ


टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर नेपाल ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने साबित कर दिया कि अब वह सिर्फ एक एसोसिएट टीम नहीं रही है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड जैसी पूर्व विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ नेपाल जीत के बेहद करीब पहुंच गया और आखिरी ओवर तक मुकाबला पूरी तरह खुला रहा. भले ही नतीजा इंग्लैंड के पक्ष में गया, लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी कहानी नेपाल की निडर क्रिकेट रही.

इंग्लैंड का मजबूत स्कोर

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे. कप्तान हैरी ब्रूक ने जिम्मेदारी संभालते हुए 53 रन की पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने भी 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. स्कोरबोर्ड देखकर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से मैच निकाल लेगा, लेकिन नेपाल के इरादे कुछ और ही थे.

नेपाल ने बदला माहौल

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक सोच दिखाई. कप्तान रोहित पौडेल ने 39 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दी. कुशल भुर्तेल ने तेज 29 रन जोड़े, जबकि दिपेंद्र सिंह ऐरी की 44 रन की पारी ने इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी. स्टेडियम में भी भारी मात्रा में नेपाल के समर्थक मौजूद थे.

आखिरी ओवर में टूटा सपना

मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर में आया, जब नेपाल को जीत के लिए सिर्फ 10 रन चाहिए थे. यहां इंग्लैंड के सैम करन ने अनुभव दिखाया और शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए. नेपाल की टीम 180 रन पर रुक गई और मुकाबला 4 रन से हार गई. हालांकि उसने इंग्लैंड को जीत का जश्न मनाने से ज्यादा राहत की सांस लेने पर मजबूर कर दिया.

दिग्गजों की तारीफ, डेल स्टेन का बड़ा ऑफर

नेपाल के इस प्रदर्शन की हर तरफ सराहना हो रही है. युवराज सिंह ने कहा, “नेपाल की टीम को दिल से सम्मान. इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम के सामने झुके नहीं, आखिरी गेंद तक मुकाबले में डटे रहे और साबित कर दिया कि हौसला और आत्मविश्वास क्या कर सकता है. ऐसे ही टीमें परिपक्व बनती हैं और यहीं से भविष्य के चैंपियन निकलते हैं. आज पूरा क्रिकेट जगत आपको देख रहा है.” 

वहीं आर अश्विन ने नेपाल को उभरती टीमों में सबसे मजबूत बताया है. जबकि इरफान पठान ने कहा, “रिजल्ट भले ही मनचाहा नहीं रहा, लेकिन दिशा बिल्कुल सही है. नेपाल ने साफ दिखा दिया कि उनकी टीम सही राह पर है और इंग्लैंड जैसी ताकतवर टीम को दबाव में लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.”

इन सब के बीच सबसे खास प्रतिक्रिया डेल स्टेन की रही. जिन्होंने नेपाल को कोचिंग देने की पेशकश करते हुए कहा कि यह टीम लगातार ऊपर की ओर बढ़ रही है. 

अगली चुनौती वेस्टइंडीज

नेपाल अब 15 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा. इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन के बाद साफ है कि नेपाल इस मुकाबले में भी किसी बड़े उलटफेर से पीछे नहीं हटेगा.



Source link

IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक

IND vs PAK मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक


Pakistan Placed Three Demands Before The ICC: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर काले बादल अभी भी छाए हुए हैं. इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच खेलने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया है. हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को लिखित तौर पर जानकारी नहीं दी है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही हैं कि 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े भारत बनाम पाक मैच को कराने के लिए आईसीसी भी हर संभव प्रयास कर रहा है. रविवार यानी 8 फरवरी को आईसीसी और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की मीटिंग हुई, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष भी शामिल थे. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने तीन बड़ी डिमांड रखी है. इनमें से एक डिमांड ऐसी है जिसके लिए भारत कभी नहीं मानेगा.

पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी ये तीन डिमांड

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने तीन शर्तें रखीं हैं. उन्होंने वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग की और भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट फिर से शुरू करने की भी मांग की है. इसके अलावा, उन्होंने ये भी मांग रखा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं.

पहली डिमांड – पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू चाहिए.

दूसरी डिमांड – भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट फिर से शुरू हो.

तीसरी डिमांड – टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं

भारत कभी नहीं मानेगा पाकिस्तान की दूसरी डिमांड

पाकिस्तान द्वारा आईसीसी के सामने रखीं दूसरी डिमांड के लिए भारत कभी नहीं मानेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार द्वीपक्षीय सीरीज साल 2012 में खेली गई थी. राजनीतिक तनाव के चलते पिछले 16 सालों से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं. पिछले साल भारत में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रुख और सख्त हो गया है. इस हमले के बाद एशिया कप 2025 से ही टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना भी बंद कर दिया है. पाकिस्तान की बाकी दो डिमांड भले ही पूरी हो जाए, लेकिन बाइलेटरल सीरीज का फिर से शुरू होना काफी मुश्किल लग रहा है.



Source link

भारत-नामीबिया मैच से पहले बड़ा अपडेट, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा ये फेरबदल

भारत-नामीबिया मैच से पहले बड़ा अपडेट, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा ये फेरबदल


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जीत के साथ खाता खोल दिया है. हालांकि पहले मुकाबले ने यह भी दिखा दिया कि टीम को अभी कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है. अमेरिका के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ा गई थी और टीम दबाव में आ गई थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हालात को संभालते हुए जिम्मेदार पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

अब 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का सामना नामीबिया से होगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तया माना जा रहा है.

बुमराह की वापसी तय

पहले मैच में वायरल फीवर के कारण बाहर रहे जसप्रीत बुमराह अब फिट माने जा रहे हैं. उनकी उपलब्धता भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत है. बुमराह के खेलने से डेथ ओवर्स में टीम की पकड़ मजबूत होगी और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनेगा. हालांकि बुमराह के आने से तेज गेंदबाजी विभाग में किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा. अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज में से किसे मौका मिलेगा, यह पिच और रणनीति पर निर्भर करेगा. अर्शदीप की बाएं हाथ की गेंदबाजी टीम को वैरायटी देती है, जबकि सिराज नई गेंद से आक्रामक साबित हो सकते हैं.

स्पिन में बदलाव की संभावना कम

स्पिन विकल्पों की बात करें तो कुलदीप यादव को एक बार फिर इंतजार करना पड़ सकता है. टीम के पास पहले से ही रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर मौजूद हैं, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकते हैं. ऐसे में टीम संतुलन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल्लेबाज को तरजीह दे सकती है.

टॉप ऑर्डर पर भरोसा बरकरार

ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन पिछले मैच में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी में बदलाव करने के मूड में नहीं है. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को एक और मौका मिल सकता है. इसका सीधा असर संजू सैमसन पर पड़ता दिख रहा है, जिन्हें फिलहाल प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है.

नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह 



Source link

हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंची टीम इंडिया, पत्नी नताशा संग किया खिलाड़ियों का स्वा

हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंची टीम इंडिया, पत्नी नताशा संग किया खिलाड़ियों का स्वा


Team India Arrived At Head Coach Gautam Gambhir Delhi House For Dinner: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार यानी 8 फरवरी को अपने दिल्ली आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक स्पेशल डिनर का आयोजन किया. ये डिनर 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले आयोजित किया गया. साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी गौतम के आवास पर पहुंचे. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच 29 रनों से जीता. भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का वेलकम गौतम गंभीर ने पत्नी नताशा और बच्चों के साथ किया.

टीम इंडिया ने जीत से किया टी20 वर्ल्ड कप का आगाज

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने जीत से किया है. अमेरिका के खिलाफ हुए अपने पहले मैच को टीम इंडिया ने 29 रन से जीता. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. अमेरिकी गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा. बाद में सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर भारत के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया. 

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया का अगला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का पहला मैच जीतने के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होगा. इसके बाद पाकिस्तान से मुकाबले के लिए भारत कोलंबो के लिए रवाना होगी. हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी के मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी. भारत 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp