टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर


Dale Steyn Offer To Nepal Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का पांचवां मुकाबला रविवार (08 फरवरी) को नेपाल और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने 04 रन से जीत अपने खाते में डाली. हालांकि रन चेज में नेपाल ने फैंस की सांसें रोक दी थी. एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि नेपाल मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर देगा. नेपाल मुकाबला तो नहीं जीत सका, लेकिन टीम का प्रदर्शन देखकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने नेपाल को बड़ा ऑफर जरूर दे दिया. 

स्टेन ने मानिए खुद को नेपाल टीम का हिस्सा बनाने का ऑफर रख दिया. दरअसल, नेपाल के दमदार प्रदर्शन से खुश होकर स्टेन ने कहा कि अगर टीम को कभी भी उनकी जरूरत पड़े, तो वह उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं. 

स्टेन का रिएक्शन वायरल 

स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नेपाल, मैं आपको अपनी सर्विस देने के लिए तैयार हूं, अगर आपको कभी जरूरत पड़े.” साफ शब्दों में समझें तो स्टेन ने कहा कि वह नेपाल को कोच के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. स्टेन की यह बात नेपाल के लिए बड़ा बूस्ट होगी. 

नेपाल क्रिकेट ने दिया रिएक्शन

बताते चलें कि स्टेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर उनके रिएक्शन वायरल होते हैं. फैंस स्टेन की बात को सुनना और देखना पसंद करते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि नेपाल क्रिकेट ने स्टेन के ट्वीट को रीट्वीट करके अपना रिएक्शन दर्ज करवाया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कभी नेपाल कभी स्टेन की सर्विस लेता है या नहीं. 

मुकाबले का हाल 

बात करें मुकाबले की, इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए थे. रन चेज करते हुए नेपाल जवाब में 180 रन तक पहुंच गया था. हालांकि टीम को जीत नहीं मिल सकी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का दिल जरूर जीत लिया. 





Source link

4 वाइड, एक नो बॉल, छक्का-चौका और हैट्रिक चांस, टी20 वर्ल्ड कप के एक ही ओवर में हुआ सबकुछ

4 वाइड, एक नो बॉल, छक्का-चौका और हैट्रिक चांस, टी20 वर्ल्ड कप के एक ही ओवर में हुआ सबकुछ


Sri Lanka vs Ireland T20: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों ने अब तक गजब का खेल दिखाया है. रविवार, 8 फरवरी को आयरलैंड बनाम श्रीलंका मैच खेल गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 163 रन बनाए थे. जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब एक ऐसा अजब-गजब लम्हा देखने को मिला, जहां एक बॉलर ने 11 गेंद का ओवर फेंक जिसमें उसने वाइड, नो बॉल से लेकर चौके-छक्के खाए और 2 विकेट भी लिए.

एक ही ओवर में हुआ सबकुछ

यह मामला श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर का है, जिसमें आयरलैंड की ओर से बैरी मैककार्थी गेंदबाजी करने आए. मैककार्थी ने ओवर की पहली ही गेंद पर 13 रन दे दिए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पहले प्रयास में वो नो-बॉल कर बैठे जिसपर कामिंदु मेंडिस ने चौक लगाया. अगले 2 प्रयास वाइड रहे, वहीं पहली ऑफिशियल गेंद पर मेंडिस ने छक्का लगा दिया. इस तरह मैककार्थी एक गेंद में 13 रन दे चुके थे.

दूसरी गेंद पर 2 रन आए, उसके बाद फिर एक वाइड और तीसरी ऑफिशियल गेंद पर भी 2 रन आए. चौथी गेंद पर कामिंदु मेंडिस 44 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर उन्होंने दासुन शनाका को जीरो पर आउट कर दिया. शनाका अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. जब छठी गेंद की बारी आई तो मैककार्थी फिर एक वाइड कर बैठे. अंतिम गेंद डॉट रही. इस तरह पूरे ओवर में 11 गेंद फेंकी गईं, जिनमें कुल 19 रन ये.

मैककार्थी का पूरा ओवर: 4 (नो बॉल), वाइड, वाइड, 6, 2, वाइड, 2, विकेट, विकेट, वाइड, 0

मैककार्थी ने इस मैच में 3 ओवरों में 30 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. दरअसल इसी ओवर में उन्हें हैट्रिक चांस भी मिला था, लेकिन वो लगातार 3 गेंदों पर विकेट लेने से चूक गए.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की ‘गीदड़ भभकी’ निकली खोखली? ICC की इस बात से घबराया; भारत के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ होगा वापस?



Source link

कप्तानी या कलंक? टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई कप्तान ने बना दिया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

कप्तानी या कलंक? टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई कप्तान ने बना दिया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड


टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो में है. मैच में पहले बैटिंग के उतरी श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड कायम कर दिया. उनका रिकॉर्ड आपको भी माथा पीटने पर मजबूर कर देगा. तो आइए जानते हैं कि शनाका का शर्मनाक रिकॉर्ड क्या है. 

दरअसल, मुकाबले में श्रीलंका पहले बैटिंग के लिए उतरी. टीम के लिए नंबर सात पर उतरे कप्तान दासुन शनाका गोल्डन डक पर आउट हो गए, यानी वह पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके साथ शनाका ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा ‘जीरो’ पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड कायम कर लिया. शनाका का यह 16वां डक रहा. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज 

दासुन शनाका- 16 डक (113 पारियां)
जैप्पी बिमेनिमाना- 15 डक (62 पारियां)
पॉल स्टर्लिंग-14 डक (158 पारियां)

दासुन शनाका का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें दासुन शनाका के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 6 टेस्ट, 71 वनडे और 124 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 140 रन बनाए और 13 विकेट अपने खाते में डाले. इसके अलावा वनडे में शनाका ने 1299 रन बनाए और 27 विकेट चटका लिए हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने 1747 रन स्कोर कर लिए हैं और 43 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 

पहली पारी में श्रीलंका का स्कोर 

गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ जारी टी20 विश्व कप के मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 56 रन बनाए. इसके अलावा नंबर छह पर उतरे कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. इस दौरान आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.  



Source link

15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन

15 ओवर में बने थे 95, फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचाया गदर, 5 ओवर में ठोक दिए 68 रन


Ireland vs Sri Lanka Score: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बना लिए हैं. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में आयरलैंड की ओर से बहुत खराब फील्डिंग हुई, जिसकी वजह से श्रीलंका अंतिम 5 ओवरों में 68 रन बनाने में कामयाब रही. आयरलैंड के फील्डरों ने इस मुकाबले में पांच से भी अधिक कैच छोड़े. श्रीलंकाई टीम के लिए कुसल मेंडिस ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. 

इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पारी के पहले 15 ओवरों में आयरलैंड के गेंदबाज पूरी तरह हावी रहे, क्योंकि श्रीलंका इस पड़ाव तक सिर्फ 95 रन ही बना सकी थी. एक-एक कर धड़ाधड़ विकेट गिर रहे थे, और श्रीलंका के लिए 130-135 के स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था.

अंतिम 5 ओवर में बने 68 रन

पारी के पहले 15 ओवरों में श्रीलंकाई टीम लगभग 6 के रन-रेट से आगे बढ़ रही थी. मगर तभी कामिंदु  मेंडिस ने तबाही मचाई और  महज 19 गेंद में 44 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं कुसल मेंडिस 43 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाद लौटे. 17वें ओवर में कुसल और कामिंदु मेंडिस ने मिलकर 21 रन बटोरे. वहीं 19वें ओवर में मैककार्थी ने 11 गेंद फेंकी और कुल 19 रन लुटाए. अंतिम 5 ओवरों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने कुल 68 रन बटोरे. 

इस मैच में श्रीलंका के के कप्तान दासुन शनाका के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है. वो अब तक टी20 में 16 बार ‘जीरो’ पर आउट हुए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की ‘गीदड़ भभकी’ निकली खोखली? ICC की इस बात से घबराया; भारत के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ होगा वापस?



Source link

पाकिस्तान की ‘गीदड़ भभकी’ निकली खोखली? भारत के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ होगा वापस?

पाकिस्तान की ‘गीदड़ भभकी’ निकली खोखली? भारत के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ होगा वापस?


टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 07 फरवरी से हो चुकी है. टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से एलान करते हुए कहा गया था कि उनकी टीम टी20 विश्व कप तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. लेकिन अब वक्त करीब आते-आते पाकिस्तान का ‘बॉयकॉट’ कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. 

बता दें कि रविवार (08 फरवरी) की सुबह सामने आई खबर में बताया गया था कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने के अपने रुख को थोड़ा हल्का किया है यानी पाकिस्तान अपना फैसला बदलने का विचार करने लगा है. लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स में जो बताया गया कि उससे पता लगता है कि लगभग पाकिस्तान अपना फैसला बदल ही सकता है. 

आईसीसी की इस बात से घबराया पाकिस्तान 

दरअसल सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि आईसीसी ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच न खेलने के वित्तीय और अन्य नुकसान के बारे में बताया. साफ शब्दों में कहें तो पैसों का नुकसान सुनकर पाकिस्तान ने अपना रुख बदलने का विचार किया है. 

जल्द ही हो सकता है फैसला

अब सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है. हालांकि इस बारे में किसी तरह का कोई आधिकारिक अपडेट अब तक सामने नहीं आया है. देखने वाली बात यह होगा कि मुकाबले को लेकर आधिकारिक अपडेट कब तक सामने आता है. 

फैंस को भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार 

अगर कहां जाए कि टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा सबसे बड़ा और दिलचस्प मुकाबला खेला जाता है, तो यह गलत नहीं होगा. फैंस बहुत ही दिलचस्पी के साथ दोनों के बीच होने वाले मुकाबले को देखते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिलता है या नहीं. 



Source link

बॉयकॉट मामले में सौरव गांगुली की पाकिस्तान को फटकार, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में…

बॉयकॉट मामले में सौरव गांगुली की पाकिस्तान को फटकार, कहा- टी20 वर्ल्ड कप में…


India vs Pakistan Match News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बॉयकॉट मामले पर पाकिस्तान को फटकार लगाई है. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने से मना किया था. हालांकि ICC ने जब सख्ती दिखाई, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बातचीत के लिए राजी हो गया. BCCI के पूर्व अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली ने सवाल उठाया कि आखिरकार पाकिस्तान किस आधार पर बहिष्कार करने की बात कह रहा है.

सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को लताड़ा

रविवार को रिपोर्टर्स से बातचीत में पाकिस्तान के बॉयकॉट वाले फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पाकिस्तान किस वजह से वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार कर रहा है? वो अपने मैच श्रीलंका में खेल रहे हैं. मैं पाकिस्तान के बहिष्कार के फैसले से हैरान हूं. एक वर्ल्ड कप में, हर एक अंक महत्वपूर्ण होता है.”

पाकिस्तान ने इससे पहले एलान किया था कि वह बांग्लादेश के भारत यात्रा ना करने के समर्थन में आकर टीम इंडिया के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहा है. बांग्लादेश, जिसकी वेन्यू बदलने की मांग को ICC ने अस्वीकार कर दिया था.

कप्तान सूर्यकुमार यादव दे चुके हैं बयान

वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव साफ कर चुके हैं कि टीम इंडिया 15 फरवरी को मैच खेलने कोलंबो जाएगी. उनका कहना था कि मैच खेलने से इनकार टीम इंडिया ने नहीं बल्कि पाकिस्तान ने किया है. उन्होंने कहा कि भारत सभी नियमों का पालन करते हुए मैदान में मौजूद रहेगी.

क्या है ताजा अपडेट?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार के फैसले को वापस लेने की संभावना बढ़ गई है. रविवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंचे, वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी पाकिस्तान पहुंचे. बैठक के बाद भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर सकारात्मक फैसला सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

ENG vs NEP: 6 गेंद में चाहिए थे 10, फिर जो हुआ दुनिया रह गई हैरान, टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर टला



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp