‘टर्बिनेटर’ हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को कर दिया ‘क्लीन बोल्ड’, अब थामेंगे BJP का हाथ

‘टर्बिनेटर’ हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को कर दिया ‘क्लीन बोल्ड’, अब थामेंगे BJP का हाथ


क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को हैरान कर दिया है. भज्जी ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. दावा किया गया है कि हरभजन अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे. भज्जी पिछले लंबे वक्त से राजनीति की पिच पर गेंदबाजी कर रहे थे. वह मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद बने थे. 

हरभजन सिंह ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, अब बीजेपी में होंगे शामिल!

आज यानी शुक्रवार दोपहर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राघव ने दावा किया कि भज्जी अब ‘आप’ के सात सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे. यानी अब तक आम आदमी के लिए खेलने वाले टर्बिनेटर अब बीजेपी की टीम से खेलेंगे. 

क्रिकेट जगत में सालों अपनी स्पिन से धमाल मचाने वाले हरभजन सिंह ने 2021 में सक्रिया राजनीति में कदम रखा था. बताया जाता है कि भज्जी ने ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर से सलाह लेने के बाद राजनीति में डेब्यू किया था. 

हरभजन सिंह का राजनीतिक सफर

2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह ने राजनीति में कदम रखा था. क्रिकेट से संन्यास के बाद हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. उन्हें मार्च 2022 में आप द्वारा पंजाब से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया. भज्जी पंजाब के ऐसे दूसरे क्रिकेटर रहे, जिन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति में एक नई पारी शुरू की. भज्जी से पहले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति में डेब्यू कर चुके थे. 

45 साल के हभजन सिंह 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. भज्जी के नाम टेस्ट में 417 विकेट, वनडे में 269 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 25 विकेट हैं. हरभजन आईपीएल में 163 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 150 विकेट हासिल किए.



Source link

शार्दुल ठाकुर के खेलने पर बवाल, न प्लेइंग-11 में थे और न इम्पैक्ट प्लेयर थे, फिर कैसे मिल गया म

शार्दुल ठाकुर के खेलने पर बवाल, न प्लेइंग-11 में थे और न इम्पैक्ट प्लेयर थे, फिर कैसे मिल गया म


बीते गुरुवार IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की महाटक्कर हुई. फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में CSK ने 103 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सबको चौंका दिया. संजू सैमसन की 101 रन की पारी और अकील होसेन के 4-विकेट हॉल ने सीएसके की जीत में सबसे बड़ा किरदार निभाया. मगर यह मैच मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर के कारण अधिक चर्चा में रहा. दरअसल ठाकुर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और ना ही इम्पैक्ट प्लेयर चुने गए. फिर भी जब ठाकुर बैटिंग करने आए तो फैंस MI पर चीटिंग का आरोप लगाने लगे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 17वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कार्तिक शर्मा का कैच लपका था. इस कैच को पकड़ने में उन्हें कंधे में चोट आई थी. कंधे की चोट के बाद कहा गया कि उन्हें कन्कशन हुआ था, जिसकी वजह से वो बैटिंग कर पाने में असमर्थ थे. इसलिए जब मुंबई की बैटिंग आई तो कन्कशन सबस्टीट्यूट नियम लागू करके शार्दुल ठाकुर को बैटिंग के लिए भेजा गया.

किस बात पर है बवाल?

मिचेल सैंटनर ने जब कैच लिया, तो बताया गया कि उन्हें कंधे में चोट आई है. वहीं शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर बैटिंग करने का मौका मिला था. मगर कन्कशन तो दिमाग में आई चोट को कहते हैं, जो किसी टक्कर लगने या फिर झटका लगने पर होता है, जबकि सैंटनर को कंधे में चोट आई थी. साफ-साफ समझें तो सैंटनर का कंधा चोटिल हुआ था, ना कि उन्हें कन्कशन हुआ था. इसलिए जब ठाकुर को बैटिंग के लिए भेजा गया तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोग मुंबई इंडियंस पर चीटिंग के आरोप लगाने लगे.

बाद में जब वीडियो रिप्ले दिखाया गया तो डाइव लगाकर कैच पकड़ते समय सैंटनर का सिर भी जमीन से टकराया था. वहीं मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि उस कैच के बाद सैंटनर को कंधे, गर्दन और सिर में चोट आई थी.

यह भी पढ़ें:

CSK कप्तान ने मुकेश चौधरी को डेडिकेट की जीत, मां के निधन के बाद खेलने उतरा था गेंदबाज





Source link

CSK script IPL history at Wankhede, become first team to…

CSK script IPL history at Wankhede, become first team to…


The Chennai Super Kings produced one of the most dominant performances in the history of the Indian Premier League on Thursday, April 23, crushing the Mumbai Indians by 103 runs at the Wankhede Stadium in Mumbai. Powered by an unbeaten century from Sanju Samson and a breathtaking bowling display of 4 for 17 from Akeal Hosein, CSK etched their name into the record books in a manner that will be remembered for years to come.

A Night of Historic Firsts

By defeating the Hardik Pandya led Mumbai Indians by more than 100 runs, Chennai Super Kings became the first team in the entire history of the IPL to beat MI by such a commanding margin. The previous record for the largest defeat inflicted upon Mumbai Indians belonged to the Rajasthan Royals, who beat them by 87 runs on April 13, 2013, at the Sawai Mansingh Stadium in Jaipur. In that earlier contest, the Mumbai Indians were bowled out for just 92 while chasing a target of 180, a score that had stood as the benchmark of MI’s biggest defeat for over a decade until Thursday evening shattered it completely.

ALSO READ – Is Mohsin Naqvi behind this? Exiled Pakistani journalist Sanaullah Khan suspects foul play after brother’s shocking kidnapping – WATCH


Add Zee News as a Preferred Source



The significance of this result cannot be overstated. Mumbai Indians are the most decorated franchise in IPL history with five title winning campaigns to their name, making this defeat all the more extraordinary and historic for the Chennai Super Kings.

Sanju Samson’s Masterclass

The innings that set the foundation for this historic victory came from an unlikely source. Sanju Samson, signed by CSK ahead of IPL 2026 following his release from Rajasthan Royals, produced a stunning unbeaten knock of 101 off just 54 deliveries, his second century of the ongoing campaign. Samson’s innings was a masterpiece of aggressive yet calculated batting, combining powerful strokeplay with smart cricket to post a total that always looked beyond Mumbai’s reach. He dominated the CSK batting lineup which otherwise contributed modestly, with captain Ruturaj Gaikwad providing the next highest contribution of 22 runs as CSK finished on a commanding 207 for six in their twenty overs.


Mumbai Indians’ Batting Collapse

Chasing 208, Mumbai Indians never got going. The top order of Quinton de Kock, Danish Malewar and Naman Dhir were back in the dressing room with the scoreboard reading just 11 for 3, leaving the middle order with an impossible task. Suryakumar Yadav contributed 36 and Tilak Varma added 37 but their efforts were insufficient as wickets tumbled at regular intervals around them. Every other Mumbai batter was restricted to a single digit score as the innings collapsed to 104 all out in 19 overs, 103 runs short of the target.

Akeal Hosein’s Bowling Masterclass

While Samson provided the batting pyrotechnics, it was Akeal Hosein who dismantled Mumbai’s batting lineup with surgical precision. The left arm spinner returned figures of 4 for 17 in his four overs, an economy rate and wicket tally that proved virtually unplayable on the Wankhede surface. Noor Ahmed supported effectively with 2 for 24 as CSK’s bowling unit executed their plans to perfection.

CSK’s Own Record Broken

This 103 run triumph is not only historic in the context of matches against Mumbai Indians but also represents the largest margin of victory in the entire history of the Chennai Super Kings franchise. It surpasses their previous record of a 97 run win over Punjab Kings, formerly known as Kings XI Punjab, during the 2015 season at the MA Chidambaram Stadium in Chennai. CSK have now rewritten their own history while simultaneously rewriting Mumbai’s.

Impact on IPL 2026 Standings

The victory has significantly boosted CSK’s campaign in IPL 2026. The Yellow Army have climbed to fifth position on the points table, accumulating six points from seven matches. Their Net Run Rate has improved dramatically to plus 0.118, a figure that could prove crucial in the final standings. The win has breathed new life into CSK’s playoff push at precisely the right moment in the tournament.

CSK are next scheduled to face Shubman Gill’s Gujarat Titans on Sunday, April 26, at their home fortress the MA Chidambaram Stadium in Chennai, a ground where they have historically enjoyed tremendous support and success.

Post Match Reactions

CSK captain Ruturaj Gaikwad was generous in sharing credit following the historic victory, dedicating the win to fast bowler Mukesh Choudhary, stating simply that all glory belonged to him, acknowledging the bowler’s contribution to setting up the memorable evening.

Akeal Hosein, reflecting on his outstanding four wicket performance, pointed to the influence of legendary CSK all rounder Dwayne Bravo as a pivotal factor in his development and match winning display. Hosein indicated that the guidance and mentorship he has received from Bravo has been transformational in shaping him into the bowler he is today, with his IPL 2026 performances standing as the clearest evidence of that influence bearing fruit.



Source link

सचिन तेंदुलकर आज मना रहे हैं 53वां जन्मदिन, जानिए उनके 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुकिन!

सचिन तेंदुलकर आज मना रहे हैं 53वां जन्मदिन, जानिए उनके 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुकिन!


सचिन तेंदुलकर का आज 53वां जन्मदिन है. इस मौके पर जानिए उनके 7 ऐसे रिकार्ड्स जो अटूट है. कई तो ऐसे हैं, जो अगले 50 सालों तक भी नहीं टूटेंगे. कई रिकार्ड्स में विराट कोहली उनसे पीछे हैं, लेकिन वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और इस वजह से उनके लिए भी इन रिकार्ड्स को तोड़ना नामुमकिन सा है.

1. सबसे ज्यादा वनडे रन

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर के नाम है और आंकड़े देखकर लगता है कि आने वाले कई सालों में सचिन का ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ सकता. सचिन ने 1989 से 2012 के बीच कुल 463 वनडे खेले, जिसमें 18426 रन बनाए. उनसे सबसे करीब विराट कोहली हैं, लेकिन वो भी करीब 4 हजार रन पीछे हैं. कोहली अभी वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, हालांकि उनके लिए भी ये रिकॉर्ड तोड़ना अब बहुत मुश्किल है.

2. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले. वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में उनके सबसे करीब कोहली हैं, जो 559 मैच खेल चुके हैं लेकिन वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. ऐसे में उनके लिए 104 मैच और खेलना मुश्किल है. ये नामुमकिन ही है. सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब महेला जयवर्धने (652) आए थे, लेकिन वह इसे तोड़ नहीं सके.

3. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है. वह 100 शतक लगा चुके हैं. विराट कोहली को लेकर कहा जाता है कि वह उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जो 85 शतक लगा चुके हैं लेकिन वह टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और वनडे फॉर्मेट में मैच कम होते हैं ऐसे में उनके लिए 15 वनडे शतक और लगाना बहुत मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें- Sachin Tendulkar Birthday: ‘लेकिन मैं केक नहीं खाऊंगा…’ अर्जुन तेंदुलकर ने यूं किया सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश, देखें वीडियो

4. सबसे लंबा इंटरनेशनल करियर

सचिन तेंदुलकर ने नवंबर, 1989 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, उन्होंने नवंबर 2013 को आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला. उनका इंटरनेशनल करियर 24 साल 1 दिन का रहा, जो सर्वाधिक है.

5. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर

सचिन ने 664 इंटरनेशनल मैचों की 782 पारियों में 34357 रन बनाए हैं, उनके आलावा दुनिया में किसी ने 30 हजार रन भी नहीं बनाए हैं. 100 शतक के आलावा सचिन ने 164 बार अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें- IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की इस लिस्ट में नंबर-1 वैभव सूर्यवंशी, दूसरे पर अभिषेक शर्मा

6. सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतकों की हाफ सेंचुरी लगाई है. सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक जड़े हैं. वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जो रुट (41) के नाम हैं, उन्हें भी सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 11 टेस्ट शतक और लगाने हैं.

7. वनडे में सबसे ज्यादा POTM अवार्ड

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है, जो कुल 62 बार ये अवार्ड जीत चुके हैं. एक्टिव प्लेयर्स में सबसे ज्यादा POTM अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जो 45 बार ये जीत चुके हैं. सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें 18 बार ये अवार्ड जीतना है, जो नामुमकिन सा है.





Source link

Will Rohit Sharma be appointed as captain over Hardik Pandya?

Will Rohit Sharma be appointed as captain over Hardik Pandya?


The Mumbai Indians currently face a precarious situation following their home defeat to the Chennai Super Kings, a result that has significantly damaged their playoff aspirations. MI now sits in eighth place on the standings with two wins and five losses. Without a substantial winning streak, their pursuit of a sixth IPL title will be delayed by at least another year.

Downfall reason

The team’s performance throughout IPL 2026 has been inconsistent. While there have been sporadic moments of individual success, the primary stars have failed to deliver, and the squad has not functioned with the cohesion expected of five time champions. This downward trend has persisted since the decision to replace Rohit Sharma with Hardik Pandya as captain. Pandya’s leadership is facing intense scrutiny due to the team’s steady decline, and the overall atmosphere within the camp appears strained, as highlighted by Ambani’s recent actions.


Add Zee News as a Preferred Source



Friction Between Tilak Varma and Jamie Overton

The intensity of the rivalry was on full display when Tilak Varma and CSK’s Jamie Overton engaged in a heated confrontation. The dispute arose when Varma felt obstructed while running, expressing visible frustration at being blocked from seeing the fielder who threw the ball.

ALSO READ – Mumbai Indians downfall ‘Exposed’: How the Hardik Pandya trade and Rohit Sharma dethroning broke MI’s dynasty in IPL 2026

Increasing Pressure on Hardik Pandya

The captaincy of Hardik Pandya is under significant fire as both his leadership and personal statistics with bat and ball remain below expectations. For a brand as prominent as Mumbai Indians, a three year period without success is difficult for the fan base and management to accept. If the franchise fails to reverse its fortunes and qualify for the playoffs, a leadership change for the next season remains a strong possibility.

“I think that in the powerplay, losing that early wicket is always going to be tricky. You are always chasing the game and we could not cope up after that. (Did the pitch change in any way?) I would not say that. I’m not someone who would like to say that. They batted well, they scored 207. It was the same track, it is the same soil. We should have just batted well. (The spinners got the ball to grip, didn’t they?) Yes, I think even our spinners bowled pretty well. It’s just that Sanju played an outstanding knock. At the same point of time, their batters kept coming and kind of chipping in and got them to a decent total. I think more than a decent total on that track. For us to chase this down, we needed to have a good powerplay and the momentum had to be with us, but that could not happen. (Will there be more personnel change in the upcoming games?) I think that will be the chat where we will go back to again, go forward and figure out what we need to do. We have a couple of days. We just need to see what we can do best.”

MI will now face SRH after couple of days of rest. They can still qualify mathematically but have to win every game.



Source link

‘मैं केक नहीं खाऊंगा…’ अर्जुन तेंदुलकर ने यूं किया सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश, देखें वीडियो

‘मैं केक नहीं खाऊंगा…’ अर्जुन तेंदुलकर ने यूं किया सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश, देखें वीडियो


सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है. 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में सचिन आज 53 साल के हो गए हैं. पूरा देश उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. इस मौके पर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जिसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया. बता दें कि अर्जुन IPL 2026 में LSG टीम का हिस्सा हैं, हालांकि उन्हें अभी तक इस फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.

सचिन तेंदुलकर का जन्म मुंबई के दादर इलाके में हुआ था. सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर मराठी भाषा के उपन्यासकार और कवी थे. सचिन का नाम उनके पिता के पसंदीदा सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा गया था. अपने क्रिकेट के शुरूआती दौर में ही उन्होंने शादी कर ली थी, उन्होंने 24 मई, 1995 को अंजलि मेहता से शादी की थी. सचिन और अंजलि के 2 बच्चे हैं, सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “सचिन सर, अर्जुन और हमारी तरफ से आपके लिए केक, हैप्पी बर्थडे.” अर्जुन अभी LSG टीम के साथ है, इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे. वह IPL 2026 से पहले ट्रेड के जरिए लखनऊ में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

अर्जुन ने क्यों नहीं खाया केक?

अर्जुन आए और उन्होंने केक की प्लेट को उठाया और कहा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं, लेकिन मैं इसे नहीं खाऊंगा क्योंकि मैं बहुत कम शूगर खाता हूं. जल्द मिलते हैं.”

यह भी पढ़ें- IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की इस लिस्ट में नंबर-1 वैभव सूर्यवंशी, दूसरे पर अभिषेक शर्मा

सचिन तेंदलकर क्रिकेट करियर

सचिन ने अपने 24 साल के करियर (1989-2013) में 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले, जिसमें क्रमश 15921 और 18426 रन बनाए. इसके आलावा उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला, जिसमें 10 रन बनाए थे. सचिन 100 इंटरनेशनल शतक (51 टेस्ट और 49 वनडे) लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.





Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp