‘मैं केक नहीं खाऊंगा…’ अर्जुन तेंदुलकर ने यूं किया सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश, देखें वीडियो

‘मैं केक नहीं खाऊंगा…’ अर्जुन तेंदुलकर ने यूं किया सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश, देखें वीडियो


सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है. 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में सचिन आज 53 साल के हो गए हैं. पूरा देश उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. इस मौके पर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जिसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया. बता दें कि अर्जुन IPL 2026 में LSG टीम का हिस्सा हैं, हालांकि उन्हें अभी तक इस फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.

सचिन तेंदुलकर का जन्म मुंबई के दादर इलाके में हुआ था. सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर मराठी भाषा के उपन्यासकार और कवी थे. सचिन का नाम उनके पिता के पसंदीदा सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा गया था. अपने क्रिकेट के शुरूआती दौर में ही उन्होंने शादी कर ली थी, उन्होंने 24 मई, 1995 को अंजलि मेहता से शादी की थी. सचिन और अंजलि के 2 बच्चे हैं, सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “सचिन सर, अर्जुन और हमारी तरफ से आपके लिए केक, हैप्पी बर्थडे.” अर्जुन अभी LSG टीम के साथ है, इससे पहले वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे. वह IPL 2026 से पहले ट्रेड के जरिए लखनऊ में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

अर्जुन ने क्यों नहीं खाया केक?

अर्जुन आए और उन्होंने केक की प्लेट को उठाया और कहा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं, लेकिन मैं इसे नहीं खाऊंगा क्योंकि मैं बहुत कम शूगर खाता हूं. जल्द मिलते हैं.”

यह भी पढ़ें- IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की इस लिस्ट में नंबर-1 वैभव सूर्यवंशी, दूसरे पर अभिषेक शर्मा

सचिन तेंदलकर क्रिकेट करियर

सचिन ने अपने 24 साल के करियर (1989-2013) में 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले, जिसमें क्रमश 15921 और 18426 रन बनाए. इसके आलावा उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला, जिसमें 10 रन बनाए थे. सचिन 100 इंटरनेशनल शतक (51 टेस्ट और 49 वनडे) लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.





Source link

CSK कप्तान ने मुकेश चौधरी को डेडिकेट की जीत, मां के निधन के बाद खेलने उतरा था गेंदबाज

CSK कप्तान ने मुकेश चौधरी को डेडिकेट की जीत, मां के निधन के बाद खेलने उतरा था गेंदबाज


चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये IPL इतिहास में CSK की सबसे बड़ी जीत बनी, इससे पहले चेन्नई कभी भी 100 रनों के अधिक के अंतर से नहीं जीती थी. इस मुकाबले में खेले चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का 2 दिन पहले 21 अप्रैल को निधन हो गया था. उनकी मां बीमार थी, जिस वजह से वह 18 अप्रैल को हुए मैच के बाद अपने घर भीलवाड़ा (राजस्थान) के लिए रवाना हो गए थे.

मुकेश चौधरी की मां का निधन 21 अप्रैल को हुआ था. अंतिम संस्कार के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गए थे, जहां चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ हुआ. मुकेश खेलने उतरे, ये एक भावुक पल था क्योंकि ये किसी के लिए भी आसान नहीं होता. उन्होंने अपने 4 ओवर डाले, जिसमें 31 रन देकर 1 विकेट लिया. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उनके जज्बे को सलाम किया.

ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “उनके लिए यह काफी मुश्किल था. उन्हें सलाम, ऐसी स्थिति में खेलने के लिए मानसिक रूप से बहुत हिम्मत चाहिए होती है. वह CSK के लिए वापस आए क्योंकि वह जानते थे कि हमें उनकी जरुरत है. सारी तारीफ़ उन्हीं की है. हम सब उनके साथ खड़े रहना चाहते थे और हमने उनके लिए अपना-अपना योगदान दिया.”

यह भी पढ़ें- MI की शर्मनाक हार का गुनहगार कौन? जानिए मैच के बाद किस पर भड़के हार्दिक पांड्या

ऋतुराज गायकवाड़ ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “टॉस के समय में कन्फ्यूज था, मुझे लग रहा था कि पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि ग्रीन पिच थी, लेकिन ये सूखी भी थी. हमें शुरुआत में पिच का अंदाजा लगाना था, मैंने संजू सैमसन से कहा कि गेंद बल्ले से सही से नहीं आ रही है इसलिए 200 का टोटल भी बेहतर रहेगा. फिर गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. संजू शानदार फॉर्म में हैं.” बता दें कि टॉस हार्दिक पांड्या ने जीता था, उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी थी.

यह भी पढ़ें- MI के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन, वानखेड़े में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

हालांकि गायकवाड़ नहीं चाहते कि हम सिर्फ इस जीत की खुशी मनाते रहे. उन्होंने कहा, “हमें फिर शून्य से शुरुआत करनी होगी, पिच का अंदाजा लगाने का काम फिर से शुरू करना होगा. इस जीत का मजा लेंगे लेकिन इसे यहीं छोड़कर आगे बढ़ेंगे. हमें अगले मैच के लिए तैयारी करनी होगी.” चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के साथ चेपॉक में है.



Source link

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की इस लिस्ट में नंबर-1 वैभव सूर्यवंशी, दूसरे पर अभिषेक

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की इस लिस्ट में नंबर-1 वैभव सूर्यवंशी, दूसरे पर अभिषेक


वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं, जो 15 साल की उम्र में धूम मचाए हुए हैं. जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा था, तब से लेकर डेब्यू तक सिर्फ उनकी उम्र को लेकर चर्चाएं होती थी. वह मात्र 13 साल के थे, कई लोग इस पर यकीन भी नहीं करते थे. लेकिन डेब्यू के बाद से अब वैभव की पहचान अलग  हो गई है, दुनिया उन्हें विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जानती है. यहां हम आपको वैभव के डेब्यू के बाद से IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बता रहे हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर है.

वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल, 2025 को आईपीएल डेब्यू किया था, ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था. वैभव ने अपना खाता छक्के से खोला था, उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ये सिक्स लगाया था. पहले मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए थे.

नंबर-1 वैभव !

जब से वैभव सूर्यवंशी IPL में खेल रहे हैं, उसके बाद से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उन्ही के नाम है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के भी एक ओवर में 2 छक्के लगाए थे. ट्रेंट बोल्ट और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर भी बड़े हिट लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ‘हर मैच से पहले कार्टून देखता हूं…’, वैभव सूर्यवंशी ने क्यों कहा ऐसा; वीडियो हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खेले 14 मैचों में 44 छक्के लगाए हैं, जो 19 अप्रैल, 2025 के बाद से किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 35 छक्के लगाए. लिस्ट में देखें टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं.

  1. वैभव सूर्यवंशी (RR): 44 छक्के
  2. अभिषेक शर्मा (SRH): 35 छक्के
  3. प्रभसिमरन सिंह (PBKS): 34 छक्के
  4. श्रेयस अय्यर (PBKS): 33 छक्के
  5. सूर्यकुमार यादव (MI): 29 छक्के

यह भी पढ़ें- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

वैभव सूर्यवंशी IPL करियर

वैभव ने पिछले साल (2025) आईपीएल में डेब्यू किया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले संस्करण में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें एक ऐतिहासिक शतक शामिल था. उन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी, जो अभी तक आईपीएल में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है.

जारी संस्करण (IPL 2026) में भी वैभव सूर्यवंशी 7 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 254 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक (220.86) है. वह अभी तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं.



Source link

MI की शर्मनाक हार का गुनहगार कौन? जानिए मैच के बाद किस पर भड़के हार्दिक पांड्या

MI की शर्मनाक हार का गुनहगार कौन? जानिए मैच के बाद किस पर भड़के हार्दिक पांड्या


मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 का सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा है. गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया. इतिहास में पहली बार है जब मुंबई 100 या इससे अधिक रनों के अंतर से हारी है. रनों के आधार पर ये चेन्नई की सबसे बड़ी जीत है. कप्तान हार्दिक पांड्या पहले गेंदबाजी में महंगे साबित हुए और फिर बल्ले से फ्लॉप हुए, वह अपनी दूसरी गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए. मैच के बाद उन्होंने कहा कि हमें पॉवरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, उन्होंने (CSK) भी तो इसी पिच पर बल्लेबाजी की थी.

संजू सैमसन के शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रन का स्कोर खड़ा किया था. चेज करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 104 रनों पर सिमट गई. 11 पर 3 विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर इस जोड़ी के टूटने के बाद पूरी टीम बिखर गई. हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि इस स्कोर का पीछा करते हुए हमें अच्छा पॉवरप्ले चाहिए था.

क्या बोले हार्दिक पांड्या

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, “पावरप्ले में विकेट गंवाना हमेशा मुश्किल होता है. उसके बाद हम संभल नहीं पाए. हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी थी. उन्होंने भी तो इसी पिच पर बल्लेबाजी की थी. संजू सैमसन ने एक शानदार पारी खेली और उनके बैट्समैन आते रहे और धीरे-धीरे एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया. इस स्कोर का पीछा करने के लिए हमें एक अच्छा पावरप्ले चाहिए था और मोमेंटम भी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.”

यह भी पढ़ें- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

बता दें कि मुंबई इंडियंस के 3 विकेट मात्र 11 के स्कोर पर गिर गए थे. क्विंटन डिकॉक 7 रन बनाकर आउट हुए और दानिश मालेवर और नमन धीर तो खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई. ये साझेदार 84 के स्कोर पर टूटी, इसके बाद 20 रनों के अंदर बाकी सभी विकेट भी गिर गए और पूरी मुंबई इंडियंस 104 रनों पर सिमट गई.

यह भी पढ़ें- MI के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन, वानखेड़े में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

सूर्यकुमार (36) और तिलक वर्मा (37) को छोड़कर मुंबई इंडियंस का कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. हार्दिक पांड्या 1, शेरफेन रदरफोर्ड 0 और शार्दुल ठाकुर 6 रन बनाकर आउट हुए.



Source link

MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप


IPL 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें CSK ने MI को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया. इतिहास में पहली बार है जब मुंबई 100 रनों के अधिक के अंतर से हारी, ये चेन्नई की भी सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ एंड टीम ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है जबकि मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को झटका लगा है.

मुकाबले की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. संजू सैमसन के शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. स्पिन के आगे धराशाई हुई मुंबई इंडियंस 104 रनों पर ढेर हो गई, अकील होसेन ने 4 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए. वानखेड़े में पहली बार किसी एक मैच में स्पिनर ने 9 विकेट लिए हैं.

अंक तालिका में कहां पहुंची CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई, CSK आठवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई ने अब 7 में से 3 मैच जीते हैं, 4 हारे हैं. चेन्नई का नेट रन रेट (+0.118) भी माइनस से प्लस में हो गया है.

यह भी पढ़ें- MI के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन, वानखेड़े में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस की स्थिति

मुंबई इंडियंस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर 7वें स्थान पर थी, अब टीम लुढ़ककर आठवें नंबर पर पहुंच गई है. मुंबई ने 7 में से 2 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं. टीम के 4 अंक और नेट रन रेट प्लस से माइनस (-0.736) में हो गया है, जो प्लेऑफ की राह में बहुत बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें- Watch: इकाना में फैंस के बीच भयंकर लड़ाई, चले लात-घूंसे; एक ने उठाकर पटका

अन्य टीमों की स्थिति

पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है, उनके 10 अंक हैं. RCB और SRH क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर है, दोनों के 8-8 अंक हैं लेकिन बेंगलुरु (+1.171) का नेट रन रेट हैदराबाद (+0.820) से बेहतर है.

चेन्नई सुपर किंग्स (+0.118) पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स (-0.131) छठे और गुजरात टाइटंस (-0.821) सातवें स्थान पर है, तीनों के 6-6 अंक हैं. मुंबई आठवें और लखनऊ सुपर जायंट्स नौवें स्थान पर है, लखनऊ के भी मुंबई की तरह 4 अंक हैं लेकिन उनका नेट रन रेट (-1.277) मुंबई के नेट रन रेट (-0.736) से कम है. कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें नंबर पर है, जिसने 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता है.

IPL 2026 में अभी ऑरेंज कैप किसके पास है?

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं.

IPL 2026 में अभी पर्पल कैप किसके पास है?

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं.





Source link

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने वानखेड़े किया फतह, 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने वानखेड़े किया फतह, 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास


Mumbai Indians Biggest IPL Loss by Runs: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई की सबसे बड़ी जीत और MI की सबसे बड़ी हार है. मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी, लेकिन चेन्नई ने वानखेड़े मैदान पर खेलते हुए मुंबई को उसी के घर पर रौंद डाला है. CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे, जिसमें संजू सैमसन की शतकीय पारी शामिल रही. इसके जवाब में मुंबई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 104 रनों पर ऑलआउट हो गई.

MI की सबसे बड़ी हार, CSK की सबसे बड़ी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मुंबई इंडियंस को रनों के सबसे बड़े अंतर से हराने का रिकॉर्ड बना दिया है. आईपीएल में इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रनों की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी. वहीं चेन्नई के खिलाफ अब तक मुंबई की सबसे बड़ी हार 48 रनों की थी, लेकिन CSK ने उस अंतर को बेहतर करते हुए MI को 103 रनों से हरा दिया है.

यह चेन्नई सुपर किंग्स की IPL में रनों की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले CSK की रनों की सबसे बड़ी जीत 97 रनों की थी, जो 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के खिलाफ आई थी.

मुंबई की सबसे बड़ी हार (रनों की)

  • 103 रन – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 87 रन – बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 85 रन – बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

CSK की सबसे बड़ी जीत (रनों की)

  • 103 रन – बनाम मुंबई इंडियंस
  • 97 रन – बनाम पंजाब किंग्स
  • 93 रन – बनाम दिल्ली कैपिटल्स

सैमसन का ऐतिहासिक शतक, फिर चमके अकील होसेन

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के 2 सबसे बड़े हीरो रहे. पहले संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर का कुल पांचवां शतक लगाया. उन्होंने 54 गेंद में 101 रन बनाए. उनकी बदौलत चेन्नई 207 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर पाई. वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अकील होसेन ने 4 विकेट चटकाए. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया. 

यह भी पढ़ें:

इस दिन IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलेंगे मिचेल स्टार्क? वापसी की तारीख आई सामने! जानें अपडेट



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp