MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप


IPL 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें CSK ने MI को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया. इतिहास में पहली बार है जब मुंबई 100 रनों के अधिक के अंतर से हारी, ये चेन्नई की भी सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ एंड टीम ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है जबकि मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को झटका लगा है.

मुकाबले की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. संजू सैमसन के शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. स्पिन के आगे धराशाई हुई मुंबई इंडियंस 104 रनों पर ढेर हो गई, अकील होसेन ने 4 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए. वानखेड़े में पहली बार किसी एक मैच में स्पिनर ने 9 विकेट लिए हैं.

अंक तालिका में कहां पहुंची CSK

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई, CSK आठवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. चेन्नई ने अब 7 में से 3 मैच जीते हैं, 4 हारे हैं. चेन्नई का नेट रन रेट (+0.118) भी माइनस से प्लस में हो गया है.

यह भी पढ़ें- MI के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन, वानखेड़े में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

मुंबई इंडियंस की स्थिति

मुंबई इंडियंस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर 7वें स्थान पर थी, अब टीम लुढ़ककर आठवें नंबर पर पहुंच गई है. मुंबई ने 7 में से 2 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं. टीम के 4 अंक और नेट रन रेट प्लस से माइनस (-0.736) में हो गया है, जो प्लेऑफ की राह में बहुत बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें- Watch: इकाना में फैंस के बीच भयंकर लड़ाई, चले लात-घूंसे; एक ने उठाकर पटका

अन्य टीमों की स्थिति

पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है, उनके 10 अंक हैं. RCB और SRH क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर है, दोनों के 8-8 अंक हैं लेकिन बेंगलुरु (+1.171) का नेट रन रेट हैदराबाद (+0.820) से बेहतर है.

चेन्नई सुपर किंग्स (+0.118) पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स (-0.131) छठे और गुजरात टाइटंस (-0.821) सातवें स्थान पर है, तीनों के 6-6 अंक हैं. मुंबई आठवें और लखनऊ सुपर जायंट्स नौवें स्थान पर है, लखनऊ के भी मुंबई की तरह 4 अंक हैं लेकिन उनका नेट रन रेट (-1.277) मुंबई के नेट रन रेट (-0.736) से कम है. कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें नंबर पर है, जिसने 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता है.

IPL 2026 में अभी ऑरेंज कैप किसके पास है?

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं.

IPL 2026 में अभी पर्पल कैप किसके पास है?

चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं.





Source link

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने वानखेड़े किया फतह, 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने वानखेड़े किया फतह, 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास


Mumbai Indians Biggest IPL Loss by Runs: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया है. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई की सबसे बड़ी जीत और MI की सबसे बड़ी हार है. मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही थी, लेकिन चेन्नई ने वानखेड़े मैदान पर खेलते हुए मुंबई को उसी के घर पर रौंद डाला है. CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे, जिसमें संजू सैमसन की शतकीय पारी शामिल रही. इसके जवाब में मुंबई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 104 रनों पर ऑलआउट हो गई.

MI की सबसे बड़ी हार, CSK की सबसे बड़ी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मुंबई इंडियंस को रनों के सबसे बड़े अंतर से हराने का रिकॉर्ड बना दिया है. आईपीएल में इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रनों की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी. वहीं चेन्नई के खिलाफ अब तक मुंबई की सबसे बड़ी हार 48 रनों की थी, लेकिन CSK ने उस अंतर को बेहतर करते हुए MI को 103 रनों से हरा दिया है.

यह चेन्नई सुपर किंग्स की IPL में रनों की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले CSK की रनों की सबसे बड़ी जीत 97 रनों की थी, जो 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के खिलाफ आई थी.

मुंबई की सबसे बड़ी हार (रनों की)

  • 103 रन – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • 87 रन – बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • 85 रन – बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

CSK की सबसे बड़ी जीत (रनों की)

  • 103 रन – बनाम मुंबई इंडियंस
  • 97 रन – बनाम पंजाब किंग्स
  • 93 रन – बनाम दिल्ली कैपिटल्स

सैमसन का ऐतिहासिक शतक, फिर चमके अकील होसेन

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के 2 सबसे बड़े हीरो रहे. पहले संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर का कुल पांचवां शतक लगाया. उन्होंने 54 गेंद में 101 रन बनाए. उनकी बदौलत चेन्नई 207 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर पाई. वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अकील होसेन ने 4 विकेट चटकाए. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 17 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया. 

यह भी पढ़ें:

इस दिन IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलेंगे मिचेल स्टार्क? वापसी की तारीख आई सामने! जानें अपडेट



Source link

इस दिन IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलेंगे मिचेल स्टार्क? वापसी की तारीख आई सामने! जानें अपडेट

इस दिन IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलेंगे मिचेल स्टार्क? वापसी की तारीख आई सामने! जानें अपडेट


IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. टीम के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है. बोर्ड ने स्टार्क को आईपीएल 2026 में खेलने की मंजूरी दे दी है और वो बहुत जल्द दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनकर खेलते नजर आ सकते हैं. स्टार्क काफी समय से कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे थे.

कब तक हो पाएगी वापसी?

मिचेल स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं, जो दिल्ली का इस सीजन कुल नौवां मैच होगा. बता दें कि दिल्ली ने अब तक 6 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं और उसे इतनी ही हार झेलनी पडी हैं. CA ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि स्टार्क अब भारत में अभ्यास करेंगे और एक मई को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला मैच खेल सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अब तक उसने 6 मैच खेले हैं. 3 जीत के बाद उसके 6 अंक हैं और दिल्ली अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के दोनों शुरुआती मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली पिछले 4 में से केवल एक मैच जीत सकी है.

चुप नहीं रह पाए मिचेल स्टार्क

IPL 2026 के शुरू होने से पहले ही कई विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने लगे थे. इसी बीच मिचेल स्टार्क को भी फैंस ने आड़े हाथों लिया और उनकी जमकर आलोचना की. सोशल मीडिया पर हुई आलोचना और फैलाई जा रही गलत खबरों को रोकने के लिए मिचेल स्टार्क को स्टेटमेंट देना पड़ा था कि वे आईपीएल 2026 से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि वे कंधे और कोहनी की चोट से रिकवर कर रहे हैं. स्टार्क ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो उनके बारे में गलत खबरें फैला रहे थे. IPL 2025 में मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में अचानक दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बदलाव, खतरनाक गेंदबाज को मिला मौका



Source link

IPL में संजू सैमसन ने लगाया शतक का ‘पंजा’, वानखेड़े में चेन्नई ने ठोके 207 रन; चौकों-छक्कों की ह

IPL में संजू सैमसन ने लगाया शतक का ‘पंजा’, वानखेड़े में चेन्नई ने ठोके 207 रन; चौकों-छक्कों की ह


MI vs CSK Score IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर का पांचवां और IPL 2026 सीजन का दूसरा शतक लगा दिया है. उन्होंने पारी की सबसे आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया. इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है. उन्होंने भी आईपीएल में कुल 5 शतक जड़े हैं. चेन्नई द्वारा बनाए गए 207 रन, यह CSK का मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है.

सैमसन ने लगाया शतक का पंजा

संजू सैमसन ने अपने IPL करियर की 179वीं पारी में पांचवां शतक लगाया है. अब इंडियन प्रीमियर लीग में शतक लगाने के मामले में केवल विराट कोहली, क्रिस गेल, जोस बटलर ही उनसे आगे हैं. विराट ने 8 शतक लगाए हैं, बटलर के नाम 7 शतक और गेल ने अपने ऐतिहासिक करियर में सेंचुरी लगाई थीं. केएल राहुल और संजू सैमसन पांच-पांच बार शतक लगा चुके हैं. सैमसन ने मुंबई के खिलाफ 101 रन बनाए. वो 3 रन और बना लेते तो अपने आईपीएल करियर मीइन 5000 रनों का आंकड़ा छू लेते.

एक समय सैमसन के लिए शतक पूरा करने की संभावना कम होती जा रही थी. क्योंकि 17वें ओवर की शुरुआत से लेकर 18वें ओवर के अंत तक सैमसन केवल एक गेंद खेल पाए थे. मगर अंतिम 2 ओवरों में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक लेकर शतक को अंजाम दिया.

चेन्नई ने की चौके-छक्कों की बारिश

चेन्नई सुपर किंग्स ने 207 रन बनाए और इस दौरान बल्लेबाजों ने 12 छक्के और 19 चौके लगाए. टीम ने 148 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना डाले. अकेले सैमसन ने अपनी 101 रनों की यादगार पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए. CSK के लिए अंतिम 3 ओवर बहुत बढ़िया रहे क्योंकि अंतिम 18 गेंदों में बल्लेबाजों ने कुल 43 रन बटोरे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में अचानक दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बदलाव, खतरनाक गेंदबाज को मिला मौका



Source link

IPL 2026 में अचानक दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बदलाव, खतरनाक गेंदबाज को मिला मौका

IPL 2026 में अचानक दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बदलाव, खतरनाक गेंदबाज को मिला मौका


IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के क्रिकेटर रेहान अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है. अहमद 75 लाख रुपये की रकम लेकर दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन करेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए प्रतिबद्धता का हवाला देकर डकेट ने आईपीएल 2026 सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था. दिल्ली टीम ने तुरंत उनका रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया था और उनकी गैरमौजूदगी में श्रीलंका के पथुम निसांका ने केएल राहुल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी ली.

21 वर्षीय रेहान अहमद अपनी लेग-स्पिन गेंदबाजी से विश्व भर में जलवा बिखेर चुके हैं. गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में पहचाने जाने वाले अहमद ने अब तक 97 टी20 मैचों में 85 विकेट लेने के साथ-साथ 1071 रन भी बनाए हैं. उन्होंने द हंड्रेड लीग में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है, जहां उन्होंने 25 पारियों में 23 विकेट चटकाए हैं. उन्हें बिग बैश लीग और ILT20 में खेलने का भी अनुभव है. ये पहली बार होगा जब रेहान अहमद किसी आईपीएल टीम के लिए खेलेंगे.

रेहान अहमद तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अपने 5 टेस्ट मैच, 9 वनडे और 13 टी20 मैचों के करियर में कुल 49 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिए हैं. रेहान अहमद दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत स्पिन गेंदबाजी यूनिट को जॉइन करेंगे, जिसमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, विप्रज निगम और त्रिपुराण विजय पहले से मौजूद हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई इन-फॉर्म बल्लेबाज मौजूद हैं, लेकिन गेंदबाजी अधिक प्रभावशाली नहीं रही है. इसी का नतीजा है कि पर्पल कैप की रेस के टॉप-15 में भी दिल्ली का कोइ गेंदबाज मौजूद नहीं है. 

यह भी पढ़ें:

चेन्नई के इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का निधन; फिर भी MI के खिलाफ मैदान पर उतरे



Source link

चेन्नई के इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का निधन; फिर भी MI के खिलाफ मैदान पर उतरे

चेन्नई के इस क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का निधन; फिर भी MI के खिलाफ मैदान पर उतरे


IPL 2026 टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की महाटक्कर का सभी फैंस को इंतजार था. मगर इस महाभिड़ंत से ज्यादा चर्चा मीइन तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी आ गए हैं. चेन्नई के इस स्टार गेंदबाज के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बीते मंगलवार, 21 अप्रैल को उनकी मां देवी का निधन हो गया था. इसके बावजूद मुकेश 2 दिन बाद ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलने मैदान मीइन उतरे हैं.

18 अप्रैल के दिन चेन्नई सुपर किंग्स को SRH के हाथों 10 रनों की हार झेलनी पड़ी थी. उसके बाद मुकेश अपने निवास स्थान भीलवाड़ा (राजस्थान) के लिए रवाना हो गए थे. उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर मां का अंतिम संस्कार किया. उसके बाद मुकेश मुंबई के लिए रवाना हो गए थे, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच हुआ.

बताया गया कि देहांत से पहले मुकेश चौधरी की मां मुंबई स्थित टाटा अस्पताल मीइन भर्ती थीं. वहीं एमएस धोनी इस दुख की घड़ी में लगातार मुकेश के संपर्क में रहे और वे मुकेश की मां का हाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे. मुकेश ने इससे पहले IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए केवल एक मैच खेला था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उस मैच में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे. मुकेश चौधरी की मां काफी समय से बीमार थीं, जो उनके निधन का कारण बना.

यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेटर ने रची साजिश, ब्लैकमेल कर वसूले 63 लाख, पर्सनल चैट वायरल करने की दी धमकी

मुकेश चौधरी का IPL करियर

मुकेश चौधरी ने चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखा था. 2022 में डेब्यू के मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. 2023 सीजन से बाहर हो गए थे और 2024 सीजन में केवल एक मैच खेल पाए. IPL 2025 में भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए. अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उनमें दोबारा भरोसा दिखाया है. अब तक अपने 17 मैचों के IPL करियर में 19 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

128 साल बाद ओलंपिक्स में कहां खेले जाएंगे क्रिकेट के मैच? ICC चेयरमैन जय शाह का ऐतिहासिक ऐलान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp