2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया से बाहर हर्षित राणा? ये खूंखार गेंदबाज करेगा रिप्लेस

2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया से बाहर हर्षित राणा? ये खूंखार गेंदबाज करेगा रिप्लेस


Team India Squad T20 World Cup 2026: तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मोहम्मद सिराज को हर्षित के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में चोट आई थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि हर्षित को अभी तक स्क्वाड से बाहर किए जाने पर विचार नहीं किया गया है. मगर इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार हर्षित राणा समय रहते फिट नहीं हो पाएंगे. रिपोर्ट अनुसार हर्षित को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं लग रही है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में हर्षित राणा के साथ एक ही ओवर में 2 बार ऐसा हुआ, जब वो अपना रन-अप भी पूरा नहीं कर पाए थे. उस मुकाबले में हर्षित अपना घुटना पकड़ कर मैदान से बाहर चले गए थे. हर्षित राणा टीम इंडिया में बेहद अहम भूमिका निभा रहे थे. वो गेंदबाजी के साथ-साथ नंबर-8 पर बढ़िया बल्लेबाजी शॉट भी लगा ते रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार भी कह चुके हैं कि हर्षित की भरपाई करना मुश्किल होगा, लेकिन टीम इंडिया में कई विकल्प मौजूद हैं.

मोहम्मद सिराज करेंगे रिप्लेस?

रिपोर्ट अनुसार चयनकर्ता शुक्रवार को टीम इंडिया में बदलाव कर सकते हैं. हर्षित राणा की जगह टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को दी जा सकती है. सिराज, जो जुलाई 2024 के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं. मोहम्मद सिराज ने अभी तक अपने 16 मैचों के अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में 14 विकेट लिए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे.

यह भी पढ़ें:

किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से एक दिन पहले टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप से एक दिन पहले टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर


2026 टी20 वर्ल्ड कप के आगाज में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है. इस वैश्विक टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. राणा चोटिल होने की वजह से टी20 विश्व कप से बाहर हुए हैं.

7 फरवरी यानी कल से 2026 टी20 विश्व कप का आगाज होगा. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया भी शनिवार, 7 फरवरी को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी. टी20 विश्व कप में शनिवार को भारत का मुकाबला यूएसए से है. हालांकि, अभी हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं हुआ है. 

अपडेट जारी है…



Source link

Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, तूफानी बल्लेबाजी 175 पर रुकी, वर्ल्ड कप फाइनल में शतक

Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, तूफानी बल्लेबाजी 175 पर रुकी, वर्ल्ड कप फाइनल में शतक


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अंदाज में शतक ठोका है. उन्होंने फाइनल मैच में 55 गेंदों में शतक पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में लगाया गया सबसे तेज शतक है. पिछले मैचों में खराब बैटिंग के लिए सूर्यवंशी ट्रोल हो रहे थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं. इसके अलावा यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मालाजुक के नाम है, लेकिन फाइनल में सबसे तेज सेंचुरी का विश्व रिकॉर्ड अब सूर्यवंशी के नाम हो गया है.

वो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले उन्मुक्त चंद (2012) और मनजोत कालड़ा (2018) ऐसा कर चुके हैं. सूर्यवंशी ने मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है, क्योंकि वो किसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस पारी में 15 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने एक ही पारी में 12 छक्के लगाने का कारनामा किया था.

15 छक्के, 15 चौके

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 80 गेंद खेलकर 175 रनों की पारी खेली. 218.75 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उनके बल्ले से 15 चौके और 15 ही छक्के निकले. उन्होंने 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना दिए. वैभव अब इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर चले गए हैं. उन्होंने 7 पारियों में 62.71 के बेहतरीन औसत से 439 रन बनाए हैं, जिनमें उनके बल्ले से एक शतक और  3 अर्धशतकीय पारी निकलीं.



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक भारत नहीं पहुंचा वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक भारत नहीं पहुंचा वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह


Shimron Hetmyer Not Yet Reached India For T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए 20 टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले एक टीम से चौकने वाली खबर सामने आई है. इस टीम का एक खिलाड़ी अभी तक भारत नहीं पहुंचा है, जबकि इसकी को टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर ही मुकाबला खेलना है और ये स्टार खिलाड़ी साउथ अफ्रीका में फंसा हुआ है.

अभी तक भारत नहीं पहुंचे शिमरोन हेटमायर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने के पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है. उनकी टीम के स्टार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर वीजा से जुड़ी समस्या के कारण साउथ अफ्रीका में फंस गए हैं और भारत में अपनी टीम के साथ नहीं जुड़ पा रहे हैं. बता दें, वेस्टइंडीज को अपना पहला मैच 7 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन हेटमायर अभी भी जोहान्सबर्ग में अटके हुए हैं. क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि ‘ये मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.’

वॉर्म अप मैच में वेस्टइंडीज को मिली हार

बता दें, वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले से ही मैच मूड में है. अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार यानी 4 फरवरी को वार्म-अप मैच में हार झेलने के बाद कैरेबियन टीम अब अगले मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं, जबकि हेटमायर की गैरमौजूदगी टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है. हेटमायर ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 171 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 75 रन था.

साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप से किए गए थे बाहर

शिमरोन हेटमायर साल 2022 में भी ऐसी घटना की वजह से खूब चर्चा में बने रहे थे. टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाली अपनी तय उड़ान से चूक गए थे, जिसके बाद शिमरोन हेटमायर को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया था. बाद में हेटमायर की जगह शमरह ब्रूक्स को टीम में शामिल किया गया था.



Source link

पाक मीडिया की ‘ब्रेकिंग न्यूज’ निकली फर्जी, ICC-BCCI पर दबाव बनाने की कोशिश हुई नाकाम

पाक मीडिया की ‘ब्रेकिंग न्यूज’ निकली फर्जी, ICC-BCCI पर दबाव बनाने की कोशिश हुई नाकाम


भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच को लेकर जारी विवाद के बीच अब पाकिस्तान का मीडिया भी मैदान में उतर आया है. हालांकि इस बार खबर बनाने की जल्दबाजी में तथ्यों की अनदेखी साफ नजर आ रही है. पाकिस्तान के एक बड़े टीवी चैनल पर यह दावा किया गया कि भारत-पाक मैच के बॉयकॉट से घबराकर ICC और BCCI के बड़े अधिकारी मुंबई में “इमरजेंसी मीटिंग” कर रहे हैं. हालांकि, हकीकत इससे बिल्कुल उलट निकली.

पाकिस्तान मीडिया का दावा क्या था?

पाकिस्तान के चैनल ARY News पर एक चर्चा के दौरान पत्रकार नुमान नियाज ने दावा किया कि ICC चेयरमैन जय शाह और ICC CEO संजोग गुप्ता मुंबई में मौजूद हैं. उनके मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच न होने से ब्रॉडकास्टर्स और ICC को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए आनन-फानन में बैठक बुलाई गई है. यहां तक कहा गया कि अगर मैच नहीं हुआ तो 20 से 40 मिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है.

इस चर्चा में ICC के नियमों का भी हवाला दिया गया और यह जताने की कोशिश की गई कि पाकिस्तान मजबूत स्थिति में है और ICC उस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगा.

आखिर सच्चाई क्या है?

पाक मीडिया के इन दावों की पोल जल्दी ही खुल गई. असल में जय शाह और संजोग गुप्ता इस समय भारत में नहीं, बल्कि इटली के मिलान शहर में हैं. वहां वे इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) से जुड़ी बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. इसकी पुष्टि खुद क्रिकेट जर्मनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके की है. इन बैठकों में जर्मनी, स्वीडन, डेनमार्क और जर्सी जैसे देशों में क्रिकेट के विकास को लेकर बातचीत हुई. यानी जिस “इमरजेंसी मीटिंग” की बात की जा रही थी, उसका भारत-पाक मैच विवाद से कोई लेना-देना ही नहीं है.

दबाव बनाने की कोशिश?

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान मीडिया इस तरह की खबरें फैलाकर यह दिखाना चाहता है कि ICC और BCCI दबाव में हैं. असल में, भारत-पाक मैच ICC टूर्नामेंट्स का सबसे बड़ा कमाई वाला मुकाबला जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि नियमों को ताक पर रख दिया जाएगा. ICC के नियम साफ कहते हैं कि टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों को तय शर्तों का पालन करना होता है. अगर कोई टीम जानबूझकर मैच से हटती है, तो उसके खिलाफ आर्थिक जुर्माना या अन्य कार्रवाई हो सकती है.

पहले भी हो चुका है ऐसा

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान मीडिया ने ऐसे दावे किए हों. इससे पहले भी कई मौकों पर “बैकडोर बातचीत” और “सीक्रेट डील” जैसी खबरें सामने आईं, जो बाद में गलत साबित हुईं.



Source link

LIVE: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए कितने बजे होगा टॉस

LIVE: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए कितने बजे होगा टॉस


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. टॉस 12:30 बजे होगा. भारत 10वीं बार फाइनल खेल रहा है, टीम अपने छठे खिताब को जीतना चाहेगी. इंग्लैंड दूसरी बार फाइनल में है, टीम ने अपना एकमात्र खिताब 1998 में जीता था. 2022 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन भारत से हार गई थी.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच अभी तक कुल 54 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय अंडर-19 टीम ने 40 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 13 बार इंग्लैंड जीत पाया है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा था.

वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों से उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे. 6 मैचों में वह 264 रन बना चुके हैं. विहान मल्होत्रा भी अच्छी लय में दिख रहे हैं, जबकि आरोन जॉर्ज ने पिछले मैच में शतक लगाया था. कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला इस सीजन खामोश रहा, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने 62 रनों की अच्छी पारी खेली. उम्मीद है कप्तान आयुष आज भी ऐसी ही अच्छी पारी खेलेंगे. भारतीय गेंदबाजों में हेनिल पटेल, आरएस अम्ब्रीश से उम्मीदें हैं, जिनका सफर अभी तक अच्छा रहा है.

इंग्लैंड के इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

जारी संस्करण में इंग्लैंड के बेन मेयस दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, पहले नंबर पर आने के लिए उन्हें सिर्फ 36 रन और बनाने हैं. उन्होंने 6 पारियों में 399 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रू भी अच्छी लय में नजर आए हैं, उन्होंने 6 मैचों में 299 रन बनाए हैं. दोनों बल्लेबाज 1-1 शतक लगा चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजों को मैनी लम्सडेन से बचकर रहना होगा, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 15 विकेट लिए हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp