LIVE: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए कितने बजे होगा टॉस

LIVE: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए कितने बजे होगा टॉस


अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. टॉस 12:30 बजे होगा. भारत 10वीं बार फाइनल खेल रहा है, टीम अपने छठे खिताब को जीतना चाहेगी. इंग्लैंड दूसरी बार फाइनल में है, टीम ने अपना एकमात्र खिताब 1998 में जीता था. 2022 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन भारत से हार गई थी.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच अभी तक कुल 54 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय अंडर-19 टीम ने 40 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 13 बार इंग्लैंड जीत पाया है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा था.

वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों से उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए जारी संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे. 6 मैचों में वह 264 रन बना चुके हैं. विहान मल्होत्रा भी अच्छी लय में दिख रहे हैं, जबकि आरोन जॉर्ज ने पिछले मैच में शतक लगाया था. कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला इस सीजन खामोश रहा, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने 62 रनों की अच्छी पारी खेली. उम्मीद है कप्तान आयुष आज भी ऐसी ही अच्छी पारी खेलेंगे. भारतीय गेंदबाजों में हेनिल पटेल, आरएस अम्ब्रीश से उम्मीदें हैं, जिनका सफर अभी तक अच्छा रहा है.

इंग्लैंड के इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

जारी संस्करण में इंग्लैंड के बेन मेयस दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, पहले नंबर पर आने के लिए उन्हें सिर्फ 36 रन और बनाने हैं. उन्होंने 6 पारियों में 399 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रू भी अच्छी लय में नजर आए हैं, उन्होंने 6 मैचों में 299 रन बनाए हैं. दोनों बल्लेबाज 1-1 शतक लगा चुके हैं. भारतीय बल्लेबाजों को मैनी लम्सडेन से बचकर रहना होगा, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 15 विकेट लिए हैं.



Source link

बेन स्टोक्स का चोट से हुआ बुरा हाल, प्रैक्टिस के दौरान चेहरे पर लगी गेंद, तस्वीर देख हो जाएंगे


Ben Stokes Injury After Being Hit Ball On The Face: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक गंभीर चोट लग गई है. स्टोक्स के चेहरे पर क्रिकेट की गेंद इतनी तेजी से लगी है कि उनकी दाहिनी आंख बुरी तरह सूज गई और नाक से खून निकलने लगा. स्टोक्स ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी इस चोट की तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके चेहरे पर लगी चोट को साफ देखा जा सकता है. 

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

बेन स्टोक्स के साथ ये दर्दनाक हादसा तब हुआ, जब वो बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स अपने दोस्तों के साथ मैदान पर खड़े थे, तभी अचानक एक गेंद उनके ब्लाइंड साइड से आई और सीधे उनके चेहरे के दाहिने तरफ आ लगी. हालांकि, दर्द में होने के बावजूद स्टोक्स ने मजाक के लहजे में इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आपको उस क्रिकेट गेंद की हालत देखनी चाहिए, जिससे मैं टकराया.’

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर और टीम में वापसी का इंतजार

टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड की व्हाइट बॉल फॉर्मेट की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी भाग नहीं लेंगे. स्टोक्स पहले से ही एशेज सीरीज के दौरान लगी एक चोट से उबर रहे थे और अब इस नए हादसे ने उनकी और मुश्किल बढ़ा दी है. उम्मीद की जा रही है कि स्टोक्स जून में होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान मैदान पर वापसी करेंगे और रेड-बॉल टीम की कमान संभालेंगे.

एशेज में मिली हार के बाद कप्तानी पर उठे सवाल

एशेज सीरीज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड को मिली 4-1 से हार के बाद स्टोक्स की कप्तानी और उनके बयानों की आलोचना हो रही है. इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्टोक्स के उस बयान पर सवाल उठाए जिसमें उन्होंने एशेज में मिली हार के बावजूद खिलाड़ियों की मेहनत की तारीफ की थी. एंडरसन ने कहा कि अपनी टीम के लिए दिन भर भागना और प्रयास करना खिलाड़ियों का काम है, इसमें तारीफ जैसी कोई बात नहीं होनी चाहिए.



Source link

बॉयकॉट वाले ड्रामे पर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 2 लाइन में धो डाला, कहा- ‘हम जाएंगे क्यों

बॉयकॉट वाले ड्रामे पर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 2 लाइन में धो डाला, कहा- ‘हम जाएंगे क्यों


आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुई कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से 15 फरवरी को होने वाले मैच (IND vs PAK) पर सवाल किया गया, जिसका पाकिस्तान ने बहिष्कार करने का फैसला किया है. आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी लेकिन भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी.

टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें कुल 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की हर टीम से एक-एक मैच खेलेगी. भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं, दोनों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच तय है.

IND vs PAK मैच पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर सस्पेंस इसलिए बरकरार है क्योंकि पीसीबी ने अभी तक आईसीसी से बहिष्कार को लेकर लिखित में कुछ नहीं कहा है. माना जा रहा है कि अंत समय में पाकिस्तान यू-टर्न ले सकता है. लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले हुई सभी कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी टीम श्रीलंका जाएगी, हम खेलने को तैयार हैं क्योंकि ये आईसीसी का शेड्यूल है.

सूर्यकुमार यादव ने कह, “हमारा नजरिया साफ है. हमने मैच खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने किया है. हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी है. ये आईसीसी का शेड्यूल है, इसलिए हम कोलंबो जाकर मैच खेलने के लिए तैयार हैं. पहले अमेरिका से फिर कनाडा से मैच खेलेंगे और फिर श्रीलंका जाएंगे.”

सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम आईसीसी का कोई नियम नहीं तोड़ेगी. टीम इंडिया तय शेड्यूल के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाएंगे, फिर पाक टीम आए या नहीं. क्योंकि टीम इंडिया मैच के लिए ग्राउंड पहुंचेगी तभी उन्हें पूरे 2 अंक भी मिलेंगे. अगर भारत भी स्टेडियम नहीं पहुंचेगी तो उन्हें भी अंक नहीं मिलेंगे.



Source link

आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव

आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव


IND vs ENG U-19 Live Streaming: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और आज नई चैंपियन टीम का फैसला होने वाला है. हरारे के ऐतिहासिक स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड की युवा टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है, लेकिन फाइनल में वही जीतेगा जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा.

भारत का हौसला बुलंद

भारतीय अंडर-19 टीम फाइनल में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया था. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा. इस मुकाबले में आरोन जॉर्ज ने शानदार शतक जमाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने तेज शुरुआत देकर टीम की जीत की नींव रखी.

पूरे टूर्नामेंट में भारत अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. टीम संतुलित नजर आ रही है, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने जरूरत के समय जिम्मेदारी निभाई है. भारत की नजरें रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर होंगी.

इंग्लैंड भी कम नहीं, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहुंचा फाइनल

दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. सेमीफाइनल में उन्होंने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया. इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में संतुलित दिखी है और उनके पास मैच पलटने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. इंग्लैंड अब दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहा है.

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

अगर आंकड़ों की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत रहा है.

  • दोनों टीमों के बीच कुल खेले गए मैच: 55
  • भारत ने जीते मैच : 41
  • इंग्लैंड ने जीते मैच : 13
  • टाई : 1

अंडर-19 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड

  • U-19 वर्ल्ड कप में कुल मुकाबले : 9
  • भारत की जीत : 7
  • इंग्लैंड की जीत : 2
  • टाई : 0

कब और कहां देखें फाइनल लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल आज दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी.

दोनो टीमों के स्क्वॉड

भारत U19: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद इनान, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह

इंग्लैंड U19: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), केलब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, आइजैक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक 



Source link

RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे म

RCB ने जीता WPL 2026 का खिताब,जानिए विजेता, उपविजेता, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, सभी को कितने पैसे म


WPL 2026 Prize Money: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 को एक बार फिर नया चैंपियन नहीं, बल्कि पुरानी विजेता मिली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और ट्रॉफी के साथ मोटी प्राइज मनी भी अपने खाते में डाली. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह कहानी फिर वही रही – फाइनल तक पहुंचकर भी ट्रॉफी हाथ से फिसल गई.

WPL 2026 प्राइज मनी लिस्ट

विजेता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 

प्राइज मनी –  6 करोड़ रुपये

उपविजेता : दिल्ली कैपिटल्स (DC)

प्राइज मनी –  3 करोड़ रुपये

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सोफी डिवाइन 

प्राइज मनी –  5 लाख रुपये

ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन): स्मृति मंधाना 

प्राइज मनी –  5 लाख रुपये

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट): सोफी डिवाइन

प्राइज मनी – 5 लाख रुपये

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के

सोफी डिवाइन – 5 लाख रुपये

बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड

ग्रेस हैरिस – 5 लाख रुपये

फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच

स्मृति मंधाना – 2.5 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

नंदिनी शर्मा – 5 लाख रुपये

मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. टीम को सलामी बल्लेबाजों  शेफाली वर्मा (20)  और लिजेल ली (37) से अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन मिडिल ओवर्स में विकेट गिरने से रफ्तार थोड़ी धीमी हुई. इसके बावजूद जेमिमा रोड्रिगेज (57)  ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अंतिम ओवरों में तेजी से आए रनों ने दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, जिसे फाइनल के दबाव में आसान नहीं माना जा सकता था.

स्मृति और वोल ने पलटा मैच का रुख

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ग्रेस हैरिस (9) के झटके के साथ हुई, लेकिन इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाल लिया. उनके साथ जॉर्जिया वोल (79 ) रन  ने लंबी साझेदारी कर दिल्ली के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. दोनों ने रनगति को कभी धीमा नहीं होने दिया और मैच को पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया. आखिरी ओवरों में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन टीम ने संयम दिखाते हुए 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

दिल्ली का चौथा फाइनल, चौथी निराशा

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार चौथा मौका था जब टीम फाइनल खेली, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही. हर सीजन में मजबूत प्रदर्शन के बावजूद निर्णायक मुकाबले में चूक दिल्ली की सबसे बड़ी परेशानी बनती जा रही है. यह हार न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए, बल्कि फ्रेंचाइज़ी और फैंस के लिए भी बेहद निराशाजनक रही. 



Source link

IPL से जिस मुस्ताफिज़ुर रहमान को निकाला गया PSL ने उनपर बरसाया पैसा, इतने करोड़ में खरीदा

IPL से जिस मुस्ताफिज़ुर रहमान को निकाला गया PSL ने उनपर बरसाया पैसा, इतने करोड़ में खरीदा


मुस्तफिजुर रहमान को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है, इसी कारण बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी होना पड़ा है. बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया था, जिसे IPL 2026 के लिए हुए ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुस्तफिजुर ने इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग में जाने का फैसला किया, जिन्हें ऑक्शन से पहले ही एक टीम ने अपने दल में शामिल कर लिया है. हालांकि आईपीएल के मुकाबले उनका प्राइस बहुत कम है.

PSL 2026 में किस टीम के लिए खेलेंगे मुस्तफिजुर

पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी संस्करण के लिए 11 फरवरी को ऑक्शन होना है. उससे पहले लाहौर कलंदर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है. कलंदर्स ने उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है. बता दें कि मुस्तफिजुर का इस टीम से रिश्ता कोई नया नहीं है. इससे पहले वह 2 संस्करण में इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, हालांकि 2016 में कंधे में चोट के कारण वह कोई मैच नहीं खेल सके थे. 2018 में उन्होंने इस टीम के लिए 5 मैच खेले, जिनमें 6.43 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट लिए.

IPL 2026 के कितना कम मिला पैसा?

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में खेलने वाले थे, उन्हें ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि बांग्लादेश में 2 युवकों की ह्त्या और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के बाद भारत में इसका विरोध हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह मुस्तफिजुर को रिलीज करे. इसके बाद काफी विवाद हुआ, बांग्लादेश ने भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया. आईसीसी द्वारा समझाने पर भी वह नहीं माने, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया.

आपको लग रहा होगा कि 9.2 करोड़ से उन्हें अब 6.44 करोड़ मिलेंगे तो घाटा कम है. ऐसा नहीं है, क्योंकि भारतीय रुपये की तुलना में पाकिस्तानी रुपये की कीमत 3 गुना से भी कम है. तो 6.44 पाकिस्तानी रुपये भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ 30 लाख के करीब बनते हैं, इसलिए मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल की राशि से करीब 7 करोड़ रुपये कम मिले हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp