U19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज, बाबर आजम को भी छोड़ सकते हैं पीछे

U19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं नंबर-1 बल्लेबाज, बाबर आजम को भी छोड़ सकते हैं पीछे


U19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और पूरे टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन दमदार रहा है. टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से विरोधियों को दबाव में रखा है. हालांकि इस शानदार सफर के बीच एक नाम है, जिससे फैंस को अब भी बड़ी पारी का इंतजार है- वैभव सूर्यवंशी. अब अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके पास खुद को साबित करने के साथ-साथ रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने का बड़ा मौका होगा.

टूर्नामेंट में अब तक शांत रहा बल्ला

वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 क्रिकेट का सबसे आक्रामक बल्लेबाज माना जाता है. इस वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कुछ अच्छी शुरुआत की हैं, लेकिन अब तक कोई यादगार पारी नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने करीब 200 रन बनाए हैं, जो खराब नहीं हैं, लेकिन उनकी काबिलियत को देखते हुए यह आंकड़ा साधारण माना जा रहा है. ऐसे में सेमीफाइनल जैसा बड़ा मुकाबला उनके लिए खुद को साबित करने का सबसे सही मंच है.

नंबर-1 बनने से बस एक कदम दूर

अंडर-19 वनडे क्रिकेट में एक्टिव खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ बांग्लादेश के अजीजुल हकीम हैं, जिनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. हकीम ने 37 मैचों में 42.03 के औसत से1261 रन बनाए हैं. अगर वैभव सेमीफाइनल में लगभग 90 से 100 रन के आसपास की पारी खेलते हैं, तो वह इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकते हैं. वैभव के नाम 23 मैच में 1169 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनका औसत 50.82 का रहा है. 

बाबर आजम का पुराना रिकॉर्ड भी खतरे में

रिकॉर्ड की बात यहीं खत्म नहीं होती. पाकिस्तान के मौजूदा स्टार बाबर आजम ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में कुल 1271 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी इस आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं हैं. एक शतकीय पारी उन्हें बाबर के रिकॉर्ड से आगे ले जा सकती है. यह उपलब्धि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए खास मानी जाएगी.

स्ट्राइक रेट बना रहा है अलग पहचान

जहां रन अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं, वहीं वैभव का स्ट्राइक रेट उनकी सबसे बड़ी ताकत है. अंडर-19 वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है, जो उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है. अगर वह लंबी पारी खेलते हैं, तो मैच का रुख कुछ ही ओवर में बदल सकता है.

सेमीफाइनल में बड़ा मौका

अफगानिस्तान की टीम मजबूत है और उनके गेंदबाज चुनौती पेश कर सकते हैं. हालांकि अगर वैभव सूर्यवंशी इस दबाव वाले मुकाबले में जम गए, तो भारत के लिए फाइनल का रास्ता आसान हो सकता है. यह मैच सिर्फ टीम इंडिया के लिए नहीं, बल्कि वैभव के करियर के लिए भी टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.  



Source link

अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, हेड-टू-हेड में कौन आगे? जानिए

अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, हेड-टू-हेड में कौन आगे? जानिए


अंडर-19 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और दूसरे सेमीफाइनल में भारत की टक्कर अफगानिस्तान से होने जा रही है. यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक अजेय रही है, जबकि अफगानिस्तान ने भी दमदार खेल दिखाकर अंतिम चार में जगह बनाई है.

अजेय भारत, फाइनल का मजबूत दावेदार

भारतीय अंडर-19 टीम इस विश्व कप में बेहतरीन संतुलन के साथ खेलती नजर आई है. बल्लेबाजी में संयम और गेंदबाजी में आक्रामकता टीम की सबसे बड़ी ताकत रही है. भारत अब तक अपने सभी मुकाबले जीत चुका है और किसी भी मैच में दबाव में नहीं दिखा. इतिहास भी भारत के पक्ष में जाता है. टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है, जिसने 6 बार खिताब जीता है. इतना ही नहीं, पिछले 5 टूर्नामेंट में भारत हर बार फाइनल खेला है, जो उसकी निरंतरता को दर्शाता है.

हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा

अंडर-19 स्तर पर भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 12 यूथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 10 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को सिर्फ 2 जीत मिली हैं. आखिरी बार दोनों टीमें 2024 में आमने-सामने आई थीं, जहां भारत ने 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी. हालांकि अफगानिस्तान की दोनों जीत 2019 में लखनऊ में आई थीं, जिससे यह साफ है कि टीम इंडिया को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है.

अफगानिस्तान की ताकत: फैसल सिनोजादा

अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में फैसल सिनोजादा सबसे बड़े मैच-विनर बनकर उभरे हैं. उन्होंने 5 मैचों में 325 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. उनकी निरंतरता भारत के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है. गेंदबाजी में नूरिस्तानी ओमरजई ने शानदार प्रदर्शन किया है और 5 मैचों में 12 विकेट लेकर अफगानिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

भारतीय गेंदबाजी बनी जीत की कुंजी

भारत की सफलता में गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम रही है. हेनिल पटेल ने अब तक 11 विकेट झटके हैं, जबकि आरएस अंबरीश और खिलान पटेल ने 8-8 विकेट लिए हैं. कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने पार्ट-टाइम गेंदबाजी से भी विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया है. भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई लाइन-लेंथ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम भारत के खिलाफ 200 रन तक नहीं पहुंच सकी है. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में जिम्बाब्वे ने दिखाया शानदार खेल, नेपाल और ओमान ने भी जीते अप

टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में जिम्बाब्वे ने दिखाया शानदार खेल, नेपाल और ओमान ने भी जीते अप


ICC T20 World Cup 2026 Warm Up Match Result: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमें वॉर्म अप मैच खेल रही हैं. मंगलवार यानी 3 फरवरी को हुए वॉर्म अप मैच में जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को 29 रन से हराया. ये मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए रेयान बर्ल ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा ने तीन विकेट हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 9 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें बर्ल ने 31 गेंद में छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि नीदरलैंड के लिए तेज गेंदबाज लोगान वैन बीक ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

नीदरलैंड की टीम 150 रन के अंदर सिमटी

जिम्बाब्वे की 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 149 रन पर ही सिमट गई. रिचर्ड नगारवा 11 रन देकर 3 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे. लेग स्पिनर ग्रीम क्रेमर ने 15 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद वैन बीक ने 31 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 40 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचा सके.

यूएई को नेपाल ने 7 विकेट से हराया

नेपाल और यूएई के बीच चेन्नई में वॉर्म मैच खेला गया, जिसमें नेपाल ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में नेपाल के लिए दीपेन्द्र सिंह ऐरी (31 गेंद में नाबाद 50 रन) और आरिफ शेख (37 गेंद में नाबाद 61 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 6 विकेट पर 145 रन बनाए, जिसमें सोहेब खान ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. लेग स्पिनर संदीप लामिछाने और तेज गेंदबाज करण केसी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

ओमान ने श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराया 

कोलंबो के कोल्ट्स क्रिकेट क्लब में हुए वॉर्म अप मैच में ओमान ने श्रीलंका ए को दो ओवर पहले पांच विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने नौ विकेट पर 145 रन बनाए. ओमान की ओर से शाह फैजल, शकील अहमद और जय ओडेदरा को दो-दो विकेट मिले. इसके जवाब में, ओमान ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की तरफ से आमिर कलीम ने 47 गेंद पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.



Source link

कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान अंडर 19 सेमीफाइनल मुकाबला लाइव

कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान अंडर 19 सेमीफाइनल मुकाबला लाइव


IND vs AFG U-19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया अंडर-19 बुधवार यानी आज सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान अंडर-19 से भिड़ेगी. यह हाई-वोल्टेज मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.

पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 27 रन से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल में इंग्लैंड का सामना भारत से होगा या अफगानिस्तान से.

दोनो टीमों का अबतक प्रदर्शन

भारत अंडर-19 ने टूर्नामेंट में अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है. सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ियों ने भरोसेमंद प्रदर्शन किया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है.

वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी इस टूर्नामेंट में चौंकाने वाला खेल दिखा चुकी है. मजबूत गेंदबाजी और जुझारू बल्लेबाजी के दम पर अफगान टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला.

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार, 4 फरवरी को खेला जाएगा. मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे फेंकी जाएगी, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा. यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में आयोजित किया जाएगा.

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत में इस सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. 

भारत-अफगानिस्तान का स्क्वॉड

भारत – आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, दीवेंद्रन दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी.

अफगानिस्तान – महबूब खान (कप्तान), खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल खान, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल, नाजीफ अमीरी, खातिर स्टानिकजई, नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज, सलाम खान, वाहिद जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब, अकील खान ओबैद. 



Source link

बाबर आजम की धज्जियां उड़ाने वाले स्टीव स्मिथ खेलेंगे पाकिस्तान सुपर लीग, जानिए किस टीम में शामि

बाबर आजम की धज्जियां उड़ाने वाले स्टीव स्मिथ खेलेंगे पाकिस्तान सुपर लीग, जानिए किस टीम में शामि


स्टीव स्मिथ कई समय से टी20 नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा नहीं हैं, हालांकि उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए बिग बैश लीग में प्रभावी प्रदर्शन किया था. इसी सीजन उन्होंने बाबर आजम के साथ कुछ ऐसा किया था, जिसे पाकिस्तानी बल्लेबाज की बेइज्जती मानी जा रही थी. बता दें कि स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं बिके थे, जिसके बाद उन्होंने पीएसएल में जाने का फैसला किया.

PSL में किस टीम के लिए खेलेंगे स्मिथ

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 2 नई टीमें शामिल हुई हैं. इनमें से एक सियालकोट स्टैलियन्स के लिए स्टीव स्मिथ खेलते हुए नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को मार्की प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन इस टीम के हेड कोच हैं. बता दें कि आज तक स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग में कोई मैच नहीं खेला है. हालांकि 2019 में वह खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण नहीं खेल पाए थे.

BBL में हुआ था बाबर आजम के साथ विवाद

स्टीव स्मिथ और बाबर आजम बिग बैश लीग 2026 में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे थे. एक मैच में बाबर और स्मिथ ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन बाबर का स्ट्राइक रेट बहुत कम था. इसी को देखते हुए एक ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ ने बाबर को स्ट्राइक देने से मना कर दिया था, जबकि आसानी से एक रन पूरा हो सकता था. स्मिथ दौड़े ही नहीं, जिसके बाद बाबर काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे.

स्मिथ का टी20 रिकॉर्ड

36 वर्षीय स्टीव स्मिथ के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 272 मैचों की 242 पारयों में 6242 रन बनाए हैं. वह टी20 में 5 शतक और 30 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 125* का है, जो उन्होंने बिग बैश लीग (2023) में ही बनाया था.

टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो स्टीव स्मिथ ने 67 मैचों की 55 पारियों में 1094 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. स्मिथ ने फरवरी 2024 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था.



Source link

डेरिल मिचेल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, आईसीसी रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय, जानिए विराट-रोहित कहां

डेरिल मिचेल नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, आईसीसी रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय, जानिए विराट-रोहित कहां


आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप पर अभी न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल काबिज हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते विराट कोहली को पछाड़कर रैंकिंग में ये स्थान हासिल किया. कुछ समय पहले रोहित शर्मा भी टॉप पर आए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे में खराब प्रदर्शन से वह नीचे खिसक गए. बता दें कि रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय शामिल हैं. ये कैसे बड़ी बात है? इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो कि भारत को छोड़कर किसी भी देश के 2 खिलाड़ी टॉप-10 में नहीं हैं. देखें ताजा रैंकिंग के टॉप-10 में कौन-कौन हैं.

1. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल का हाल ही में खत्म हुआ भारत दौरा शानदार रहा, उन्होंने पहले वनडे में 84 रन बनाए थे, उसके बाद दोनों मैचों में शतकीय पारी खेली थी. राजकोट में 131 रन बनाने के बाद उन्होंने इंदौर में खेले गए निर्णायक वनडे में 137 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि विराट ने भी इंदौर में शतक लगाया था लेकिन मिचेल ने अधिक रन बनाए और अधिक रेटिंग पॉइंट हासिल कर टॉप का स्थान हासिल किया. डेरिल के 845 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

2. विराट कोहली (भारत)

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की शानदार फॉर्म जारी रही, उन्होंने पहले मैच में 93 और तीसरे मैच में 124 रन बनाए थे. हालांकि ये उनकी कमी नहीं थी, बल्कि डेरिल मिचेल का असाधारण प्रदर्शन था जिससे कोहली को अपना टॉप का स्थान गंवाना पड़ा. विराट के 795 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 764 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि उन्होंने अक्टूबर में अपना आखिरी वनडे खेला था, लेकिन रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन से उन्हें फायदा हुआ.

4. रोहित शर्मा (भारत)

रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, उन्होंने तीनों मैचों में मिलाकर कुल 61 रन बनाए. इसका असर रैंकिंग पर भी पड़ा और वह नीचे खिसक गए. रोहित अभी 757 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं.

5. शुभमन गिल (भारत)

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में अर्धशतक (56-56) लगाए थे, निर्णायक मैच में वह सिर्फ 23 रन बना पाए. भारतीय कप्तान गिल 723 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.

6. बाबर आजम (पाकिस्तान)

टॉप-10 में शामिल एकमात्र पाकिस्तानी बाबर आजम छठे नंबर पर हैं. उनके 722 रेटिंग पॉइंट्स हैं. बाबर ने नवंबर में आखिरी वनडे खेला था.

7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड)

आयरलैंड के हैरी टेक्टर 708 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. उनकी बेस्ट रेटिंग 2024 में 767 थी.

8. शाई होप (वेस्टइंडीज)

शाई होप आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट में एकमात्र वेस्टइंडीज प्लेयर हैं. होप के 701 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

9. चरिथ असलंका (श्रीलंका)

श्रीलंका के चरिथ असलंका 672 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं.

10. केएल राहुल (भारत)

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाया था, उन्होंने नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी. इस पारी से उन्होंने आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में जगह बनाई थी. वह अभी 670 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर हैं.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp