बैटर ने खेली शॉट, अचानक आया कुत्ता और मुंह में दबा ली गेंद; मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

बैटर ने खेली शॉट, अचानक आया कुत्ता और मुंह में दबा ली गेंद; मजेदार वीडियो हो रहा वायरल


क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश होना कोई नई बात नहीं. अक्सर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को गले लगाने मात्र के लिए सिक्योरिटी लांघ कर मैदान में घुस आते हैं. मगर कई बार ऐसी घटनाएं भी देखने को मिलती रहती हैं, जिन्हें देख हर कोई हंस-हंस कर लोटपोट हो जाए. आयरलैंड से ये एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है.

यह घटना आयरलैंड में खेले गए एक डोमेस्टिक क्रिकेट मैच की है, जिसमें कुत्ता गेंद को अपने मुंह में दबाकर दौड़ पड़ा. इसी बीच कमेंटेटर्स ने भी जमकर ठहाके लगाए. यहां तक कि एक फील्डर ने डॉग को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी, जिससे गेंद वापस पाई जा सके.

कुत्ते की वजह से मचा बवाल

दरअसल आयरलैंड में एक डोमेस्टिक महिला क्रिकेट मैच खेल जा रहा था. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फील्डर ने गेंद विकेटकीपर की तरफ थ्रो की. विकेटकीपर बल्लेबाज को रनआउट करने से चूक गया था. इसी बीच एक कुत्ता गेंद को लेकर मैदान में इधर-उधर दौड़ने लगा. अंत में बल्लेबाजी टीम की एक खिलाड़ी ने बैठकर कुत्ते को रोक और सहलाया. वहीं एक लड़का आकार डॉग को मैदान से बाहर ले गया. यह पूरा दृश्य किसी कॉमेडी फिल्म से कम नहीं था.

फैंस ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने इस वीडियो पर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक व्यक्ति ने लिखा कि कुत्ता भी क्रिकेट खेलना चाहता है, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि इस घटना से खिलाड़ियों को भी खिलखिलाने का मौका मिल गया. कुछ यूजर्स हैरान भी दिखे कि आखिर कुत्ता मैदान के भीतर कैसे घुस आया.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान को बदलना पड़ेगा फैसला, नहीं तो लगेगा बैन! किसी देश का नहीं मिल रहा साथ; अब ICC देगा सजा





Source link

पाकिस्तान को पढ़ लेनी चाहिए थी ICC की रूल बुक, भारत से ना खेलने पर होगा भयंकर नुकसान; जानें नियम

पाकिस्तान को पढ़ लेनी चाहिए थी ICC की रूल बुक, भारत से ना खेलने पर होगा भयंकर नुकसान; जानें नियम


पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर चुका है. रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उसकी राष्ट्र्रीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेलेगी. एक तरफ पाकिस्तान को यह मैच बॉयकॉट करने के लिए तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, उसे ICC द्वारा पाबंदियों का भी सामना करना पड़ सकता है. यह भी सवाल उठता है कि रूल बुक के हिसाब से क्या पाकिस्तान टूर्नामेंट के केवल एक मैच का बहिष्कार कर सकता है.

यहां जान लीजिए कि अगर पाकिस्तान केवल भारत के साथ मैच का बहिष्कार करता है, तो इस मामले में  ICC के कौन से नियम लागू हो सकते हैं. 

वॉकओवर रूल

ICC के नियमों के मुताबिक यदि कोई टीम मैदान पर नहीं आती है, तो वॉकओवर  रूल लागू कर दिया जाता है. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है, जिसमें भाग लेने से पाक टीम मना कर चुकी है. वहीं अगर टीम इंडिया को 2 पॉइंट चाहिए, तो उसे मैच के समय मैदान पर उपस्थित रहना होगा, तभी उसे पाकिस्तान पर वॉकओवर मिल पाएगा.

ऐसे में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा. वॉकओवर की स्थिति में मान लिया जाएगा कि पाकिस्तान ने पूरे 20 ओवर बैटिंग की और 0 रन बनाए, इससे उसके नेट रन-रेट पर बड़ा असर पड़ेगा.

वित्तीय नुकसान

भारत बनाम पाकिस्तान मैच, मुनाफे का दूसरा नाम है. बताया जा रहा है कि ब्रॉडकास्टर्स (जैसे जियोहॉटस्टार) को केवल एड रेवेन्यू के मामले में ही 25-30 मिलियन अमेरिकी  डॉलर का नुकसान हो सकता है. समझौते अनुसार इस नुकसान के लिए ICC जवाबदेह होगा. मगर ICC के पास अधिकार है कि वो इस नुकसान को पाकिस्तान पर थोप सकता है. ICC, पाकिस्तान के वार्षिक रेवेन्यू शेयर पर भी रोक लगा सकता है.

सरकारी दखलअंदाजी का नियम

ICC के संविधान के आर्टिकल 2.4 D के अनुसार एक क्रिकेट बोर्ड को अपने मामलों को सरकार की दखलअंदाजी के बिना खुद ही मैनेज करना होता है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ऐसी 2 टीम हैं जो पहले सुरक्षा कारणों से किसी मैच का बहिष्कार कर चुकी हैं, लेकिन पाकिस्तान, श्रीलंका में होने वाले मैच को बॉयकॉट करने की बात कर रहा है, जो पहले ही एक न्यूट्रल वेन्यू है. इसलिए इस मामले में पाकिस्तान सरकार की दखलअंदाजी का कोई मतलब नहीं बनता था. इसे सीधे तौर पर ICC संविधान का उल्लंघन माना जाएगा।



Source link

टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों से खेलते दिखेंगे करीब 40 भारतीय, सिर्फ 4 टीम में हैं 34 खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों से खेलते दिखेंगे करीब 40 भारतीय, सिर्फ 4 टीम में हैं 34 खिलाड़ी


पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस टी20 क्रिकेट के महाकुंभ यानी 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं. इस मेगा इवेंट के शुरू होने में अब 4 दिन से भी कम का समय बाकी है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. पहले ही दिन टूर्नामेंट में 3 मैच खेले जाएंगे. इस बार इस विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है. टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों में करीब 40 भारतीय खिलाड़ी खेलते दिखेंगे.

सबसे खास बात यह है कि भारतीय मूल के यह खिलाड़ी अब भारत में ही जलवा दिखाएंगे. विदेशी टीमों की बात करें तो यूएसए, कनाडा और यूएई में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है. इन तीन टीमों में ही करीब 23 भारतीय प्लेयर हैं. मुंबई में जन्मे अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर जैसे खिलाड़ी के लिए वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलना एक यादगार पल होगा. जिस देश में उन्होंने जन्म लिया वह उसकी तरफ से तो नहीं खेल पाए, लेकिन अब वह अपने देश में जरूर खेलेंगे.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कनाडा की टीम में कुल 11 भारतीय खिलाड़ी हैं. वहीं यूएसए की टीम में 9 भारतीय, ओमान की टीम में 7 भारतीय और यूएई की टीम में 7 भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. सभी विदेशी टीमों के बीत करें तो करीब 40 भारतीय क्रिकेटर इस विश्व कप में अलग-अलग टीमों से खेलते दिखेंगे.

इस बार टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें ले रही हैं हिस्सा 

2026 टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में पांच टीम हैं. पहले हर ग्रुप की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेगी. इसमें से ही सुपर-8 का फैसला होगा. आठ टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. बांग्लादेश इस विश्व कप में नहीं है. आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया है. वहीं पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ लीग स्टेज के मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.



Source link

ICC रैंकिंग में दीप्ति शर्मा बनीं दुनिया की नंबर-1 T20I गेंदबाज, स्मृति मंधाना को लगा झटका

ICC रैंकिंग में दीप्ति शर्मा बनीं दुनिया की नंबर-1 T20I गेंदबाज, स्मृति मंधाना को लगा झटका


ICC Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक और गर्व का पल सामने आया है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहली बार ICC महिला T20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गई हैं. ताजा रैंकिंग में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया  है. वहीं, बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है और उन्हें शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा है.

दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक नंबर-1 सफर

दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए पहले T20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर एक विकेट लिया. भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीता था. इस किफायती प्रदर्शन का फायदा दीप्ति को रैंकिंग में मिला और उन्हें पांच रेटिंग अंक मिले. इसी के साथ वह एनाबेल सदरलैंड से सिर्फ एक अंक आगे निकलकर दुनिया की नंबर-1 T20I गेंदबाज बन गईं. यह दीप्ति के करियर की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है.

भारतीय गेंदबाजों की रैंकिंग में हलचल

दीप्ति के अलावा भारत की अरुंधति रेड्डी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन के बाद उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाते हुए 36वां स्थान हासिल किया है. इससे साफ है कि भारतीय महिला टीम की गेंदबाजी यूनिट लगातार मजबूत हो रही है.

ODI रैंकिंग में स्मृति मंधाना को झटका

वहीं, वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना को नंबर-1 का ताज गंवाना पड़ा है. साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर से टॉप स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने सीरीज के आखिरी दो मैचों में शतक जड़े और साउथ अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज जीती.

T20 बल्लेबाजी में जेमिमा का बड़ा फायदा

T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा फायदे में रहीं. श्रीलंका के खिलाफ नाबाद अर्धशतक और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने के बाद वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं. टॉप-10 में भारत की तीन बल्लेबाज मौजूद हैं- स्मृति मंधाना तीसरे, जेमिमा नौवें और शेफाली वर्मा दसवें स्थान पर हैं.

अन्य खिलाड़ियों को भी मिला फायदा

साउथ अफ्रीका की सुने लूस ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर वनडे बल्लेबाजी में सात और ऑलराउंडर रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाई. वहीं, आयरलैंड की अर्लीन केली, गैबी लुईस और एमी हंटर ने भी रैंकिंग में सुधार किया है. 



Source link

T20I में बाबर आजम का कमाल, विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा

T20I में बाबर आजम का कमाल, विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा


पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे अब तक भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम से जाना जाता था. बाबर अब पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया ऐतिहासिक अर्धशतक

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाबर आज़म ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. उन्होंने 36 गेंदों में यह अर्धशतक पूरा किया, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था. यह बाबर के टी20 इंटरनेशनल करियर का 39वां अर्धशतक था. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली का 38 अर्धशतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और लंबे समय तक यह रिकॉर्ड उनके नाम रहा. अब बाबर ने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर खुद को इस सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

बाबर आजम – 39 अर्धशतक

विराट कोहली 38 अर्धशतक

रोहित शर्मा – 37 अर्धशतक

मोहम्मद रिजवान – 31 अर्धशतक

डेविड वॉर्नर – 29 अर्धशतक

इस लिस्ट से साफ है कि बाबर आजम मौजूदा दौर के सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं.

रन बनाने के मामले में भी नंबर वन

सिर्फ अर्धशतक ही नहीं, बाबर आजम पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 139 पारियों में 4500 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका औसत करीब 40 का है, जो टी20 जैसे फॉर्मेट में बेहद खास माना जाता है. इसके अलावा उनके नाम इस फॉर्मेट में तीन शतक भी दर्ज हैं.

पाकिस्तान के बड़े स्कोर की नींव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में बाबर की पारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाए, जो टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.



Source link

टी20 वर्ल्डकप में भारत से मैच के बहिष्कार को लेकर भड़के हरभजन सिंह, पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

टी20 वर्ल्डकप में भारत से मैच के बहिष्कार को लेकर भड़के हरभजन सिंह, पाकिस्तान को जमकर लताड़ा


पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले को लेकर खुलकर नाराजगी जताई है. उनका मानना है कि यह फैसला क्रिकेट से ज्यादा राजनीति से जुड़ा हुआ है और इसका मकसद सिर्फ माहौल बनाना है, न कि किसी ठोस मुद्दे पर मजबूती से खड़ा होना.

हरभजन सिंह ने उठाए सवाल

अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन ने पाकिस्तान को “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना” बताया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रुख साफ नहीं है. एक तरफ टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर भारत के खिलाफ मुकाबले से दूरी बनाई जा रही है. हरभजन के मुताबिक, अगर किसी फैसले के पीछे सच्चा कारण होता, तो या तो पूरा टूर्नामेंट छोड़ा जाता या फिर सभी मैच खेले जाते.  उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह फैसला समझ से बाहर है और इसमें कोई क्रिकेटिंग लॉजिक नहीं दिखता  है.

बांग्लादेश के समर्थन पर भी उठाए सवाल

हरभजन ने पाकिस्तान के इस कदम को बांग्लादेश के समर्थन से जोड़ने की कोशिश पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि अगर पाकिस्तान सच में किसी दूसरे देश के साथ खड़ा होना चाहता है, तो उसे इसके नतीजों को भी स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा, “कुछ समय बाद पाकिस्तान की ओर से कहा जाएगा कि यह मामला बांग्लादेश का था, ICC ने दबाव डाला, और हम तो खेलने को तैयार थे. यह लोगों को गुमराह करने का पूरा ड्रामा है,

क्रिकेट फैन्स की अनदेखी

हरभजन सिंह ने यह मुद्दा भी उठाया कि भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं होता, बल्कि यह करोड़ों दर्शकों के लिए एक बड़ा क्रिकेट इवेंट होता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में लोग इस मुकाबले को देखना चाहते हैं, लेकिन उनके हितों को नजरअंदाज कर दिया गया है. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी जब हालात मुश्किल थे, तब एशिया कप जैसे टूर्नामेंट खेले गए, क्योंकि उससे कमाई जुड़ी हुई थी. अब अचानक क्रिकेट से ज्यादा राजनीति हावी होती दिख रही है.

न्यूट्रल वेन्यू का भी दिया हवाला

हरभजन ने यह भी कहा कि यह मुकाबला भारत या पाकिस्तान में नहीं, बल्कि न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाना था. उनका कहना था कि अगर पहले हालात में खेल हो सकता था, तो अब अचानक देशभक्ति का प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा की ठीक है अगर पाकिस्तान भारत नहीं आता है. भारत ने भी पाकिस्तान जाने से मना किया है इसलिए आपका यह फैसला भी ठीक है. हालांकि यह मैच तो न्यूट्रल वेन्यू पर है तो इसमें क्या दिक्कत है.

भविष्य को लेकर चेतावनी

हरभजन सिंह ने अंत में पाकिस्तान को आगाह किया कि ऐसे फैसलों का असर लंबे समय तक पड़ सकता है. आईसीसी इस मामले को गंभीरता से ले सकता है और आगे चलकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी या अन्य क्रिकेट गतिविधियों में नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान अपने फैसले पर कितना टिकता है या फिर यह भी पहले की तरह सिर्फ बयानबाजी बनकर रह जाता है. 



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp