T20I में बाबर आजम का कमाल, विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा

T20I में बाबर आजम का कमाल, विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा


पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे अब तक भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम से जाना जाता था. बाबर अब पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया ऐतिहासिक अर्धशतक

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाबर आज़म ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. उन्होंने 36 गेंदों में यह अर्धशतक पूरा किया, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था. यह बाबर के टी20 इंटरनेशनल करियर का 39वां अर्धशतक था. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली का 38 अर्धशतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और लंबे समय तक यह रिकॉर्ड उनके नाम रहा. अब बाबर ने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर खुद को इस सूची में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

बाबर आजम – 39 अर्धशतक

विराट कोहली 38 अर्धशतक

रोहित शर्मा – 37 अर्धशतक

मोहम्मद रिजवान – 31 अर्धशतक

डेविड वॉर्नर – 29 अर्धशतक

इस लिस्ट से साफ है कि बाबर आजम मौजूदा दौर के सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं.

रन बनाने के मामले में भी नंबर वन

सिर्फ अर्धशतक ही नहीं, बाबर आजम पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 139 पारियों में 4500 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका औसत करीब 40 का है, जो टी20 जैसे फॉर्मेट में बेहद खास माना जाता है. इसके अलावा उनके नाम इस फॉर्मेट में तीन शतक भी दर्ज हैं.

पाकिस्तान के बड़े स्कोर की नींव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में बाबर की पारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाए, जो टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.



Source link

टी20 वर्ल्डकप में भारत से मैच के बहिष्कार को लेकर भड़के हरभजन सिंह, पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

टी20 वर्ल्डकप में भारत से मैच के बहिष्कार को लेकर भड़के हरभजन सिंह, पाकिस्तान को जमकर लताड़ा


पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले को लेकर खुलकर नाराजगी जताई है. उनका मानना है कि यह फैसला क्रिकेट से ज्यादा राजनीति से जुड़ा हुआ है और इसका मकसद सिर्फ माहौल बनाना है, न कि किसी ठोस मुद्दे पर मजबूती से खड़ा होना.

हरभजन सिंह ने उठाए सवाल

अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन ने पाकिस्तान को “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना” बताया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रुख साफ नहीं है. एक तरफ टीम को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर भारत के खिलाफ मुकाबले से दूरी बनाई जा रही है. हरभजन के मुताबिक, अगर किसी फैसले के पीछे सच्चा कारण होता, तो या तो पूरा टूर्नामेंट छोड़ा जाता या फिर सभी मैच खेले जाते.  उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह फैसला समझ से बाहर है और इसमें कोई क्रिकेटिंग लॉजिक नहीं दिखता  है.

बांग्लादेश के समर्थन पर भी उठाए सवाल

हरभजन ने पाकिस्तान के इस कदम को बांग्लादेश के समर्थन से जोड़ने की कोशिश पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि अगर पाकिस्तान सच में किसी दूसरे देश के साथ खड़ा होना चाहता है, तो उसे इसके नतीजों को भी स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा, “कुछ समय बाद पाकिस्तान की ओर से कहा जाएगा कि यह मामला बांग्लादेश का था, ICC ने दबाव डाला, और हम तो खेलने को तैयार थे. यह लोगों को गुमराह करने का पूरा ड्रामा है,

क्रिकेट फैन्स की अनदेखी

हरभजन सिंह ने यह मुद्दा भी उठाया कि भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं होता, बल्कि यह करोड़ों दर्शकों के लिए एक बड़ा क्रिकेट इवेंट होता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में लोग इस मुकाबले को देखना चाहते हैं, लेकिन उनके हितों को नजरअंदाज कर दिया गया है. उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी जब हालात मुश्किल थे, तब एशिया कप जैसे टूर्नामेंट खेले गए, क्योंकि उससे कमाई जुड़ी हुई थी. अब अचानक क्रिकेट से ज्यादा राजनीति हावी होती दिख रही है.

न्यूट्रल वेन्यू का भी दिया हवाला

हरभजन ने यह भी कहा कि यह मुकाबला भारत या पाकिस्तान में नहीं, बल्कि न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाना था. उनका कहना था कि अगर पहले हालात में खेल हो सकता था, तो अब अचानक देशभक्ति का प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा की ठीक है अगर पाकिस्तान भारत नहीं आता है. भारत ने भी पाकिस्तान जाने से मना किया है इसलिए आपका यह फैसला भी ठीक है. हालांकि यह मैच तो न्यूट्रल वेन्यू पर है तो इसमें क्या दिक्कत है.

भविष्य को लेकर चेतावनी

हरभजन सिंह ने अंत में पाकिस्तान को आगाह किया कि ऐसे फैसलों का असर लंबे समय तक पड़ सकता है. आईसीसी इस मामले को गंभीरता से ले सकता है और आगे चलकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी या अन्य क्रिकेट गतिविधियों में नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान अपने फैसले पर कितना टिकता है या फिर यह भी पहले की तरह सिर्फ बयानबाजी बनकर रह जाता है. 



Source link

पाकिस्तानी पत्रकार की इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की बोलती बंद, कहा- हमें भारतीयों पर भरोसा

पाकिस्तानी पत्रकार की इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की बोलती बंद, कहा- हमें भारतीयों पर भरोसा


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श को पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने और बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बारे में सवालों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने इन दोनों मसलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने पर है.

मार्श कल रात यहां मेजबान टीम के हाथों टी20 श्रृंखला में 0-3 से मिली हार के बाद पाकिस्तान के मीडिया से रूबरू थे.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान से टीम के प्रदर्शन के अलावा मैदान से बाहर चल रही गतिविधियों के बारे में भी सवाल पूछे गए जिनके कारण भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

मार्श से जब 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार करने के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इस समय मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. हम विश्व कप में सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं. बाकी चीजें अपने आप सुलझ जाएंगी.’’

पत्रकारों ने उनसे बांग्लादेश को ‘सुरक्षा चिंताओं’ के कारण भारत आने से इनकार करने पर प्रतियोगिता से बाहर किए जाने के बारे में भी सवाल पूछा गया जिस पर उनकी प्रतिक्रिया पहले जैसी ही थी.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पिछली प्रतिक्रिया भी यही थी. हम विश्व कप जीतने की कोशिश करने जा रहे हैं और हमारा पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के रूप में हमें वहां के लोगों पर भरोसा है कि वे हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. मैं बस इतना ही कहूंगा.’’

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के शुरुआती चरण के दौरान श्रीलंका में रहेगा. वह इस दौरान श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान का सामना करेगा.

मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार और यहां स्पिनरों के सामने हुई परेशानी को बहुत अधिक तवज्जो नहीं दी. उसके बल्लेबाज मोहम्मद नवाज, शादाब खान और अबरार अहमद की स्पिन तिकड़ी के सामने बगलें झांकते हुए नजर आए, जिन्होंने मिलकर 17 विकेट लिए.

मार्श ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि इस श्रृंखला में हमने संघर्ष किया, लेकिन पिछले 18 महीनों में हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक रहे हैं और हमने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. हम यहां मिले अनुभव का विश्व कप में फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. हम जानते हैं कि इस तरह की परिस्थितियों में हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है और इसलिए हम विश्व कप को लेकर बेहद उत्साहित हैं.’’



Source link

T20 World Cup Ind Vs SA Live Streaming: वार्मअप मैच में भिड़ेंगे भारत-साउथ अफ्रीका, कब-कहां देख

T20 World Cup Ind Vs SA Live Streaming: वार्मअप मैच में भिड़ेंगे भारत-साउथ अफ्रीका, कब-कहां देख


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें वार्मअप मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं. इसी कड़ी में भारतीय टीम भी अपना एकमात्र वार्मअप मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला सिर्फ अभ्यास नहीं, बल्कि भारत के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन और रणनीति को परखने का अहम मौका होगा.

कब खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका वार्मअप मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह वार्मअप मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप से ठीक दो दिन पहले होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. खासकर भारत के लिए, जो इस टूर्नामेंट में खिताब का मजबूत दावेदार है.

कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला?

फैंस के लिए राहत की बात यह है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्मअप मैच लाइव देखा जा सकेगा.

  • इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
  • वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

आईसीसी के अन्य चुनिंदा वार्मअप मैच भी जियो हॉटस्टार पर दिखाए जाएंगे, जबकि सभी मैचों की हाइलाइट्स आईसीसी के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेंगी.

आत्मविश्वास से भरी है टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है. हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा है. उस सीरीज में अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी, ईशान किशन की निरंतरता, हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन और अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाजी ने सभी का ध्यान खींचा था.

बदला लेने उतरेगा साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला सिर्फ वार्मअप नहीं होगा. 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से मिली हार के बाद अफ्रीकी टीम इस मैच में खुद को साबित करने उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला कड़ा और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

इतिहास रचने के इरादे से उतरेगा भारत

भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में इतिहास बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. अगर भारत यह टूर्नामेंट जीतता है, तो यह उसका तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब होगा. इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. साथ ही अपने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका भी भारत के पास होगा. वर्ल्ड कप से पहले यह वार्मअप मैच भारतीय टीम के इरादों और तैयारियों की असली तस्वीर दिखाएगा. 



Source link

T20 World Cup 2026 के वार्म-अप मैच में भारत से इटली तक की टीमें जीती, पहले ही दिन ढेर हुईं ये ट

T20 World Cup 2026 के वार्म-अप मैच में भारत से इटली तक की टीमें जीती, पहले ही दिन ढेर हुईं ये ट


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और उससे पहले खेले जा रहे वार्म-अप मुकाबलों का आगाज रोमांच और बड़े नतीजों के साथ हुआ. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जहां अफगानिस्तान, इटली और इंडिया-ए ने जीत दर्ज की, जबकि स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएसए को हार का सामना करना पड़ा.

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रन से हराया

वार्म-अप मैचों के पहले दिन अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की. बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए. मध्यक्रम बल्लेबाज दरविश रसूली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 46 गेंदों पर 84 रन की तेज पारी खेली. उनकी इस पारी ने अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई. अफगान गेंदबाजों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला 61 रन से अपने नाम किया.

इटली ने कनाडा को चौंकाया

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए एक अन्य मुकाबले में इटली ने कनाडा को 10 रन से हराकर चौंकाने वाली जीत दर्ज की. पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने जा रही इटली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 156 रन बनाए. यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन इटली के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाया. कनाडा की टीम लक्ष्य के करीब जरूर पहुंची, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वह जीत हासिल नहीं कर सकी.

इंडिया-ए की बड़ी जीत, जगदीसन का शतक

भारत-ए और यूएसए के बीच खेले गए वार्म-अप मैच में भी दर्शकों को खूब रोमांच देखने को मिला. इस मुकाबले में इंडिया-ए ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया. एन जगदीसन ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए 55 गेंदों में 104 रन बनाए और टीम को 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में यूएसए की टीम ने भी संघर्ष किया और 200 रन तक पहुंचने में सफल रही. हालांकि आखिरी में उन्हें 38 रन से हार झेलनी पड़ी.

वर्ल्ड कप से पहले मजबूत संकेत

वार्म-अप मैचों के पहले दिन के नतीजों ने साफ कर दिया है कि कई टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आने वाले दिनों में और भी मुकाबलों से टूर्नामेंट का माहौल और रोमांचक होने वाला है. 



Source link

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले इस खिलाड़ी का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले इस खिलाड़ी का निधन, क्रिकेट जगत में शोक


England Cricketer Tony Pigott Passes Away: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टोनी पिगट का 67 साल के उम्र में निधन हो गया है. साल 1978 में टोनी पिगट ने ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. पिगट का डेब्यू सरे के खिलाफ हुआ था, जिसमें उन्होंने शानदार हैट्रिक ली थी. इंग्लैंड के लिए टोनी पिगट ने सिर्फ एक इंटरनेशनल मैच खेला. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद पिगट को इंग्लैंड के लिए खेलने का दोबारा मौका नहीं मिला. हालांकि,  पिगट ने अपने क्रिकेट करियर में 1000 से ज्यादा विकेट चटकाए और उनका क्रिकेट करियर दो दशक लंबा रहा था.

टोनी पिगट ने ससेक्स के लिए खेला 18 साल क्रिकेट

पूर्व तेज गेंदबाज टोनी पिगट ने ससेक्स के लिए 18 साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. उन्होंने साल 1994 में ससेक्स का साथ छोड़ सरे के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना शुरू किया. हालांकि, कई बार हुई बैक इंजरी की वजह से वो इस काउंटी टीम के लिए ज्यादा नहीं खेल पाए और संन्यास लेने को मजबूर हो गए.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला इकलौता इंटरनेशनल मैच

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टोनी पिगट का साल 1984 में इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए उस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 17 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे. न्यूजीलैंड के ब्रूस एडगर उनका पहला शिकार रहे थे, वहीं दूसरा विकेट उन्होंने जर्मी कोने का लिया था. पिगट के डेब्यू टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 132 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

कैसा रहा टोनी पिगट का क्रिकेट करियर? 

साल 1995 में टोनी पिगट ने अपने क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेला था. क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वो ससेक्स के CEO की भूमिका में भी रहे. अगर बात करें पिगट के क्रिकेट करियर की, तो उन्होंने 6,500 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 1000 से ज्यादा विकेट भी अपने नाम किए. बतौर तेज गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 विकेट लेने वाले पिगट ने फर्स्ट क्लास करियर में 672 विकेट चटकाने के अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में 377 विकेट चटकाने में सफल रहें. इन दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने कुल 1,051 विकेट झटके.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp