टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को मिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का खुलासा, विजेता से लेकर सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीमों को मिल


T20 World Cup Prize Money: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी है. इस बार आईसीसी ने टूर्नामेंट की प्राइज मनी को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया है, जिससे सभी टीमों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची प्राइज मनी

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये से ज्यादा) की इनामी राशि तय की है. यह 2024 के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है. भारत और श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर प्रसारण और स्पॉन्सरशिप से भारी कमाई हुई है, जिसकी वजह से प्राइज पूल भी बढ़ाया गया है.

विजेता और उपविजेता को मिलेगा बड़ा इनाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं फाइनल हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी. उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी.

इसका मतलब है कि चाहे भारत जीते या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों के खाते में करोड़ों रुपये की इनामी राशि तय है. हालांकि चैंपियन बनने वाली टीम के लिए यह राशि और भी खास होगी, क्योंकि इसके साथ विश्व चैंपियन बनने का गौरव भी मिलेगा.

सेमीफाइनल और सुपर-8 टीमों को भी फायदा

आईसीसी ने इस बार सिर्फ फाइनलिस्ट ही नहीं बल्कि बाकी टीमों के लिए भी अच्छा इनाम तय किया है. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये (790,000 डॉलर) मिलेंगे. वहीं सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी रकम मिलेगी. इन टीमों को लगभग 3.48 करोड़ रुपये (380,000 डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी.

ग्रुप स्टेज की टीमों को भी मिलेगी रकम

टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। जो टीमें ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकीं, उन्हें भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा. ऐसी टीमों को करीब 2.29 करोड़ रुपये (250,000 डॉलर) दिए जाएंगे.

क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड

इस तरह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी ने क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे साफ है कि टी20 क्रिकेट का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और आईसीसी भी टूर्नामेंट को और बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा है. 

अब सबकी नजरें अहमदाबाद के फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच न सिर्फ ट्रॉफी बल्कि करोड़ों की इनामी राशि के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. 



Source link

फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल

फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल


IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब बस एक दिन दूर है. रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच की उम्मीद है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों का इतिहास बताता है कि इन दोनों टीमों के बीच कई बार बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हाल के सालों में खासकर भारतीय टीम ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े स्कोर खड़े किए हैं.

भारत के नाम सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर 271 रन का बनाया है. यह रिकॉर्ड 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में बना था, जब टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन ठोक दिए थे. उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी और भारत ने वह मुकाबला जीत लिया था.

इसके अलावा भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 238 रन का स्कोर नागपुर में 21 जनवरी 2026 को बनाया था. वहीं 2023 में अहमदाबाद में खेले गए एक मुकाबले में भारत ने 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं.

न्यूजीलैंड भी पीछे नहीं

हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी बड़े स्कोर बनाने में पीछे नहीं रही है. 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम में ही न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए थे, हालांकि उस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 219 रन बनाए थे और वह मैच जीत लिया था.

इन रिकॉर्ड्स से यह साफ होता है कि जब भी भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने आते हैं, तो मुकाबला अक्सर रन बरसाने वाला होता है.

फाइनल में भी बड़े स्कोर की उम्मीद

अब जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाना है, तो फैंस को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है और यहां बड़े स्कोर बनते रहे हैं. भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी संतुलित बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी.

ऐसे में रविवार को होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगा, जहां दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी. 



Source link

वो 5 कप्तान जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए, लिस्ट में सूर्यकुमार यादव की एंट्री

वो 5 कप्तान जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए, लिस्ट में सूर्यकुमार यादव की एंट्री


Five Captains Who Took Team India To The World Cup Final: lआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करने के लिए टीम इंडिया तैयार है. यहां तक भारतीय टीम को ले जाने का एक बड़ा क्रेडिट कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है. इस टूर्नामेंट में बतौर टी20 कप्तान सूर्या ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि, सूर्या का नाम उन चंद भारतीय कप्तानों में अब शामिल हो चुका है, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले तक पहुंचने में सफल रही है. यहां हम उन्हीं 5 भारतीय कप्तानों की बात करने वाले हैं.

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में ले जाने वाले 5 कप्तान

1. कपिल देव – 1983 वनडे वर्ल्ड कप

कपिल देव ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था. साल 1983 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर भारत को पहला विश्व खिताब दिलाया था. इस वर्ल्ड कप में कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचाया था.

2. सौरव गांगुली – 2003 वनडे वर्ल्ड कप

सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 20 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल का सफर तय किया था. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. गांगुली ने उस टूर्नामेंट में 3 शतक जड़े थे.

3. एम.एस. धोनी – 2007 टी20, 2011 वनडे, 2014 टी20

महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तान माना जाता है. धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को तीन बार वर्ल्ड कप के फाइनल (दो बार टी20 और एक बार वनडे) में पहुंचाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का पहला टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता. 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था.

4. रोहित शर्मा – 2023 वनडे, 2024 टी20

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बेहद आक्रामक और निडरता से खेलने वाली टीम बनाया है. उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दो वर्ल्ड कप के फाइनल खेले. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत अजेय रहते हुए फाइनल तक पहुंचा. फिर साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था.

5. सूर्यकुमार यादव – 2026 टी20 वर्ल्ड कप

सूर्यकुमार यादव का नाम इस लिस्ट में सबसे नया है. रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले सूर्या ने अपने पहले ही बड़े टूर्नामेंट में भारत को फाइनल तक पहुंचा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत को लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच चुकी है.



Source link

IND vs NZ फाइनल से पहले कीवी टीम का बड़ा बयान, बुमराह को लेकर कही चौंकाने वाली बात

IND vs NZ फाइनल से पहले कीवी टीम का बड़ा बयान, बुमराह को लेकर कही चौंकाने वाली बात


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब बेहद रोमांचक होने वाला है. सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम खिताब से बस एक कदम दूर है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने मुकाबले से पहले ही अपनी रणनीति साफ कर दी है. न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक दिलचस्प बयान दिया है और कहा है कि वह भी इंसान हैं और किसी भी दिन उनसे गलती हो सकती है.

दरअसल, टी 20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया था और बाद में डेथ ओवरों में बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने टीम को जीत दिलाई. बुमराह की इसी फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरना चाहते हैं.

ग्लेन फिलिप्स का बयान

फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि बुमराह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन हर खिलाड़ी की तरह उनसे भी कभी-कभी गलती हो सकती है. उन्होंने कहा, “बुमराह शानदार गेंदबाज हैं और उनके पास कई तरह की वैरायटी है. खासकर डेथ ओवरों में वह बहुत सटीक यॉर्कर डालते हैं, लेकिन वह भी इंसान हैं और अगर किसी दिन उनसे गलती होती है तो हमें उस मौके का फायदा उठाना होगा.”

फिलिप्स ने यह भी कहा कि उनकी टीम किसी एक खास रणनीति के साथ मैदान पर नहीं उतरेगी. न्यूजीलैंड बल्लेबाज हालात के हिसाब से खेलेंगे और गेंदबाजों की लाइन-लेंथ के मुताबिक अपनी रणनीति बदलेंगे.

बुमराह को लेकर खास तैयारी

न्यूजीलैंड टीम का मानना है कि बुमराह के चार ओवरों को सिर्फ बचाने की रणनीति बनाना सही नहीं होगा. फिलिप्स के मुताबिक, अगर बुमराह अच्छा गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाजों को उसके हिसाब से खेलना होगा, लेकिन अगर वह चूकते हैं तो उस मौके को भुनाना जरूरी होगा.

फाइनल पर टिकी नजरें

अब सभी की नजरें 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर हैं. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है. भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना लेकर मैदान पर उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार इस खिताब को अपने नाम करने की कोशिश करेगा. ऐसे में फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, खासकर जब मुकाबला जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज के खिलाफ हो. 



Source link

‘The way England played him…’: NZ Batter issues viral warning to Jasprit Bumrah ahead of T20 WC 2026 final vs India

‘The way England played him…’: NZ Batter issues viral warning to Jasprit Bumrah ahead of T20 WC 2026 final vs India


 As the cricketing world turns its attention to the Narendra Modi Stadium for the T20 World Cup 2026 final on Sunday, March 8, New Zealand’s Glenn Phillips has sparked a viral conversation regarding India’s bowling spearhead, Jasprit Bumrah. While acknowledging Bumrah’s near-mythical status in the tournament, Phillips reminded the hosts that even the most clinical performers are susceptible to pressure in a global final.

The Bumrah Factor

Jasprit Bumrah has been the undisputed standout performer for India throughout this campaign. His masterclasses in death bowling against Pakistan, South Africa, the West Indies, and most recently England in the semi-final, have been the bedrock of India’s unbeaten run. However, Phillips, who has historically found ways to counter Bumrah in bilateral series, believes that the aura of invincibility can be broken.


Add Zee News as a Preferred Source



“Bumrah is a fantastic bowler. He’s got so many variations. He hits the blockhole at the death incredibly well. You know, and he’s human as well. He is allowed to have a bad day, as are the rest of us. So hopefully we have a good day against him,” Phillips remarked during a net session in Ahmedabad.

Analyzing England’s Strategy

Phillips provided a tactical breakdown of how England attempted to handle the Indian pacer during their narrow seven-run semi-final loss. He noted that the English batters tried to navigate his early overs cautiously to preserve wickets for a late assault, even if that assault ultimately fell short.

“The way England played him yesterday, in terms of trying to take on the last two overs, and give themselves as much of a chance as possible. That was the tactic they’d employed,” Phillips explained.

The New Zealand middle-order mainstay emphasized that the Black Caps must be ready to punish any rare inaccuracy from the Indian veteran. “It’s not necessarily going to be that, per se. As I said, a bowler is allowed to miss, and if he happens to miss, we do have to put it away. That also means that if he does bowl well, we do have to, I guess, accommodate for other things and adapt,” he added.

A Sequel to the Champions Trophy

The upcoming final carries significant historical weight. India and New Zealand met in the final of the Champions Trophy in 2025, where the Men in Blue emerged victorious to clinch the silverware. Nearly a year later, the two giants meet again in another ICC summit clash, with New Zealand seeking redemption and India aiming to cement their status as the dominant force in the shortest format.

Ahmedabad’s Bowling Landscape

Statistical data ahead of the final highlights that Jasprit Bumrah and Hardik Pandya are among the three highest T20I wicket-takers at the Narendra Modi Stadium. The pitch conditions, which often favor hit-the-deck pacers, will play a crucial role in whether Phillips’ hope for a Bumrah “off-day” comes to fruition. While India enters as favorites following record-breaking digital viewership for their semi-final win, the Black Caps’ reputation as “clutch” tournament performers ensures a high-octane conclusion to the 2026 World Cup.



Source link

‘I Check His Stats, Aap Dada ko thankyou Bole’: Mohammad Amir launches personal attack against Ex-India batter after ‘attention seeker’ labels

‘I Check His Stats, Aap Dada ko thankyou Bole’: Mohammad Amir launches personal attack against Ex-India batter after ‘attention seeker’ labels


The ongoing T20 World Cup 2026 has witnessed a sharp escalation in the war of words between former Pakistan pacer Mohammad Amir and former India batter Mohammad Kaif. The conflict reached a new peak after Kaif dismissed Amir’s analytical contributions as mere attempts to gain attention by making provocative statements against the Indian team.

The Catalyst of the Feud

Since the beginning of the tournament’s tenth edition, Amir has consistently drawn the ire of Indian supporters. He initially caused a stir by labeling young sensation Abhishek Sharma as a “slogger” and further agitated fans by predicting that India would fail to reach the semi-finals. Kaif responded to these claims by urging fans to ignore Amir, suggesting the pacer was only seeking relevance on Pakistani television channels after failing to lead his team to victory against the USA in the 2024 edition.


Add Zee News as a Preferred Source



Amir’s Statistical Rebuttal

In a detailed response on his YouTube channel, the 33-year-old Amir launched a personal attack on Kaif’s cricketing credentials and his legacy as a specialist fielder.

“I don’t know about his cricketing career, how much he’s played. I checked his stats; he just played 29 matches in the IPL. He has a strike rate of 103. He said that I was speaking about India to gain some attention. Firstly, I don’t need to get attention by speaking about India. Mr Kaif, I have played 350 T20s, you can check my stats. Moreover, main bas fielding pe cricket nahi khela (I didn’t play cricket just due to my fielding),” Amir stated.

The “Dada” Dig and Career Comparisons

Amir went further by suggesting that Kaif owed his international career to the patronage of former India captain Sourav Ganguly.

“I have played after giving performances. Aap Dada ko thank you bole (You should be thankful to Dada, Sourav Ganguly). I have heard that you played cricket only because of your fielding. You are a cricketer; these sorts of statements don’t suit you,” Amir added.

To provide context to their respective careers:

Mohammad Kaif: Represented India in 13 Tests and 125 ODIs, scoring over 3,000 runs. While he never played a T20I for India, he appeared in 75 T20 games (including 29 IPL matches) scoring 1,237 runs. He was a member of the inaugural IPL-winning Rajasthan Royals in 2008 and later served as an assistant coach for Delhi Capitals.

Mohammad Amir: Represented Pakistan in 36 Tests, 61 ODIs, and 62 T20Is, claiming 271 wickets across formats. His extensive experience in global leagues includes 350 T20 appearances.

Clarifying the “Favourites” Stance

Amir clarified that his current analysis is not rooted in bias against India, but rather an objective assessment of the current squad compared to previous eras.

“There was nothing to feel bad about. It was just a case of giving opinions. I am doing so, and you are as well. When Rohit Sharma, Virat Kohli and Ravindra Jadeja were there, I always used to pick India as favourites. Right now, I don’t think they are favourites. I don’t know where this comment about me being an attention seeker has come from. You have played fewer T20S than I have. Even I can say that you spoke about Mohammad Amir to gain some attention in Pakistan,” he concluded.

Despite Amir’s prediction, India has defied his analysis by reaching the T20 World Cup 2026 final, a fact that has emboldened Indian fans and commentators like Navjot Singh Sidhu to further criticize the pacer’s “Dhongi Baba” (fake saint) predictions.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp