6,6,6,6,6,6, दुबे ने ठोकी टी20 में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी, टूटते टूटते बचा अभिषेक का रिकॉर्ड

6,6,6,6,6,6, दुबे ने ठोकी टी20 में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी, टूटते टूटते बचा अभिषेक का रिकॉर्ड


न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 15 गेंद में अर्धशतक लगा दिया है. वो टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे 3 दिन पहले ही अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद में पचासा जड़ दिया था. वो भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था. शिवम दुबे ने 50 रन पूरे करने तक अपनी पारी में 6 छक्के और 2 चौके लगाए.

शिवम दुबे सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा की बराबरी कर सकते थे, लेकिन बीच में उनसे एक गेंद डॉट हो गई. उन्होंने जैकब डफी की गेंद पर छक्का लगाकर 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (T20I में)

  • 12 गेंद – युवराज सिंह
  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा
  • 15 गेंद – शिवम दुबे
  • 16 गेंद – हार्दिक पांड्या
  • 17 गेंद – अभिषेक शर्मा
  • 18 गेंद – केएल राहुल
  • 18 गेंद – सूर्यकुमार यादव

शिवम दुबे ने इस मैच में 23 गेंद में 65 रन बनाए. उनकी यह तूफानी पारी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से समाप्त हुई. वो 65 के स्कोर पर रन आउट हो गए. भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच विशाखापट्टनम में खेला गया. दुबे इस मैच में तब बैटिंग करने आए, जब भारतीय टीम ने 63 रन तक आते-आते 4 विकेट खो दिए थे. यहां से शिवम दुबे ने अकेले दम पर टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई. ये पहली बार है जब शिवम दुबे ने किसी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है.

ICC के फुल मेंबर देशों की बात करें तो आज भी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है.  भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की बात करें, तो टीम इंडिया पहले ही पांच मैचों की शृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है.

यह भी पढ़ें:

14 पे 50 मारने वाले Abhishek Sharma के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा



Source link

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के दिग्गज ने वापस लिया ‘संन्यास’, क्रिकेट जगत हैरान

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के दिग्गज ने वापस लिया ‘संन्यास’, क्रिकेट जगत हैरान


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में सिर्फ 10 दिनों का वक्त बाकी रह गया है. टू्र्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही होंगी. इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने संन्यास वापस ले लिया है. हालांकि उनके रिटायरमेंट यू-टर्न में एक छोटा सा ट्विस्ट भी है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

तो आपको बता दें कि मोईन अली ने 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था. वह पिछले यानी 2024 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए खेलते हुए नजर आए थे. अब आगामी यानी 2026 के टी20 विश्व कप से पहले उनका संन्यास से वापस आना बड़ा संकेत हो सकता है. 

डोमेस्टिक क्रिकेट में संन्यास से यू-टर्न

दरअसल मोईन अली ने डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए अपना संन्यास वापस लिया है. उन्होंने 2026 सीजन के लिए ब्लास्ट का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. वह यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. बताया यह भी गया कि इंग्लिश ऑलराउंडर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक भी बढ़ सकता है. 

यॉर्कशायर ने मोईन अली को साइन करने पर एक बयान जारी करते हुए लिखा, “यॉर्कशायर दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली के साथ अनुबंध का एलान करते हुए बेहद खुश हो रहा है. दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी इस सीजन के विटैलिटी ब्लास्ट के लिए क्लब में शामिल होंगे और उनके पास 2027 तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का विकल्प भी होगा.”

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर कोई बात नहीं

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मोईन अली के अंतर्राष्ट्रीय संन्यास से वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया. फिलहाल उन्होंने सिर्फ ब्लास्ट टूर्नामेंट खेलने की ही बात कही है. 

मोईन अली का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

बात करें मोईन अली के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 3094 रन बनाए और 204 विकेट लिए. इसके अलावा वनडे में 2355 रन बनाए और 111 विकेट चटकाए. बाकी टी20 इंटरनेशनल में मोईन अली ने 1229 रन बनाए और 51 विकेट अपने खाते में डाले. 





Source link

14 पे 50 मारने वाले अभिषेक के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा

14 पे 50 मारने वाले अभिषेक के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा


First Ball Duck T20 Indian Batsman: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. वो चौथे टी20 मैच में भारतीय पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए. इसी सीरीज में यह दूसरी बार है, जब अभिषेक अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं. दरअसल अभिषेक शर्मा ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जो किसी टी20 मैच में पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए हों.

विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करने आए. मैट हेनरी गेंदबाजी करने आए और अभिषेक ने पहली ही गेंद पर बल्ला घुमा दिया. डेवोन कॉनवे ने कैच पकड़ने में कोई चूक नहीं की.

भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा

अभिषेक शर्मा ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज नहीं हैं, जो टी20 मैच में पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए हों. उनसे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं. सैमसन तो न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए थे.

टी20 पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय

  • केएल राहुल
  • पृथ्वी शॉ
  • रोहित शर्मा
  • संजू सैमसन
  • अभिषेक शर्मा

पिछले मैच में 14 गेंदों में जड़ी थी फिफ्टी

ये वही अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने गुवाहाटी में खेले गए तीसरे भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच में 14 गेंद में फिफ्टी लगा दी थी. ये अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही. मगर अगले ही मैच में हवाई शॉट खेलने के चक्कर में वो बिना खाता खोले आउट हो गए.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे टिम सीफर्ट? बुमराह को भी आसानी से लगा रहे छक्के, इतने करोड़ की लगी थी बोली



Source link

हर्षित खा गए 54, वाइजैग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, भारत को 216 का लक्ष्य

हर्षित खा गए 54, वाइजैग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, भारत को 216 का लक्ष्य


चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए हैं. यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट फिफ्टी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. उन्होंने 36 गेंद में 62 रनों की तूफानी पारी खेली. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खूब सारे रन लुटाए. हर्षित राणा ने तो 50 से भी ज्यादा रन लुटा दिए. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी.

टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई, दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 71 रन बना डाले थे. ये न्यूजीलैंड का टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है. देखते ही देखते चौके छक्कों की बारिश करने वाले टिम सीफर्ट ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. सीफर्ट ने 36 गेंद में 62 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए.

मिडिल ओवरों में न्यूजीलैंड ने महज 37 रनों के भीतर 4 विकेट खो दिए थे, लेकिन टीम का जबरदस्त रन रेट बरकरार था. इसी बीच डेरिल मिचेल आए और 18 गेंद में ताबड़तोड़ अंदाज में 39 रन बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने न्यूजीलैंड को 200 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई.

हर्षित राणा खा गए 54 रन

भारतीय टीम की ओर से हर्षित राणा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में कोई विकेट नहीं लिया और 54 रन भी लुटा दिए. वहीं रवि बिश्नोई भी बहुत महंगे साबित हुए, जिन्होंने एक विकेट लिया, लेकिन 49 रन लुटाए. यहां तक कि जसप्रीत बुमराह ने भी 9.50 के इकॉनमी रेट से रन लुटाए.

टीम इंडिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने भी न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे टिम सीफर्ट? बुमराह को भी आसानी से लगा रहे छक्के, इतने करोड़ की लगी थी बोली



Source link

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे टिम सीफर्ट? बुमराह को भी आसानी से लगा रहे छक्के

IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे टिम सीफर्ट? बुमराह को भी आसानी से लगा रहे छक्के


भारत के पास अभिषेक शर्मा हैं, तो न्यूजीलैंड के पास टिम सीफर्ट हैं. दोनों में फर्क सिर्फ इतना है कि अभिषेक की फॉर्म बहुत जबरदस्त है, लेकिन सीफर्ट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे, लेकिन भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में उन्होंने मात्र 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उनका और अभिषेक का खेलने और गेंदबाजों की धुनाई करने का अंदाज एक जैसा प्रतीत होता है.

टिम सीफर्ट, जसप्रीत बुमराह को भी आसानी से छक्के लगा पा रहे हैं. आखिर कौन हैं टिम सीफर्ट, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बाकी टीमों में खौफ पैदा कर दिया है. क्या न्यूजीलैंड का यह खूंखार बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुका है. यदि हां, तो IPL 2026 में उनकी टीम कौन सी होगी और नीलामी में उनपर कितने करोड़ की बोली लगी थी.

IPL 2026 में टिम सीफर्ट की टीम

टिम सीफर्ट ने अपना IPL डेब्यू 2021 में किया था. वो अभी तक अपने आईपीएल करियर में केवल 3 मैच खेल पाए हैं. सीफर्ट इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन मौकों के अभाव में भारतीय फैंस के दिलों पर छाप नहीं छोड़ सके हैं. IPL 2026 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2026 की नीलामी में KKR ने उनपर 1.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.

हर्षित को पड़ा 89 मीटर का छक्का

चौथे टी20 मैच में टिम सीफर्ट ने पहले हर्षित राणा को 89 मीटर लंबा छक्का लगाया. वहीं पारी का पांचवां ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया, जिसकी तीसरी गेंद पर सीफर्ट ने एकदम सामने की तरफ छक्का लगाया. उन्होंने बेहद आसानी से बल्ला घुमाते हुए गेंद को बाउंड्री देखा के पार पहुंचाया. टिम सीफर्ट अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 142 से ज्यादा के तूफानी स्ट्राइक से रन बनाते आए हैं.

यह भी पढ़ें:

ड्रामेबाज पाकिस्तान चल रहा नई चाल, अगर ऐसा हुआ तो नहीं होगा भारत-पाक मैच; जानें टी20 वर्ल्ड कप पर ताजा अपडेट



Source link

भारतीय ऑलराउंडर पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा? BCCI ने रिप्लेसमेंट भी कर रखा है तैयार

भारतीय ऑलराउंडर पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा? BCCI ने रिप्लेसमेंट भी कर रखा है तैयार


2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की वापसी पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट आई थी. इसी चोट के कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज मिस करनी पड़ी. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाशिंगटन सुंदर का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय है, लेकिन उन्हें पहले कुछ मुकाबले मिस करने पड़ सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र ने बताया भारत और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच में अभी 2 सप्ताह से भी ज्यादा समय बाकी है और सुंदर वह मुकाबला खेलने की दौड़ में शामिल हैं. अच्छी खबर ये है कि सुंदर के वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना बढ़ी है, लेकिन बुरी खबर है कि वो पहले 2 मैच मिस कर सकते हैं. उनपर अंतिम फैसला तभी लिया जा सकेगा जब वापसी की कोई संभावना नहीं बचेगी.

सूत्र ने बताया कि वाशिंगटन सुंदर का वर्ल्ड कप की टीम में चयन इसलिए हुआ जिससे वो विपक्षी टीमों में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने मुश्किल खड़ी कर सकें. बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई को मौका मिलने की भी यही वजह है. टीम इंडिया में अभी ऑफ-स्पिन गेंदबाज और गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बहुत ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं.

क्या रवि बिश्नोई खा जाएंगे सुंदर की जगह?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने रवि बिश्नोई को वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया था. सुंदर के पहले 2 मैच मिस करने की खबर है, लेकिन किसी स्थिति में सुंदर फिट होने में ज्यादा समय लेते हैं, तो रवि बिश्नोई को वर्ल्ड कप स्क्वाड में लाने का दरवाजा खुला रहेगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

यह भी पढ़ें:

ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, टॉप पर होकर भी अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp