Pakistan to wear black armbands in T20 World Cup 2026 match vs India? Check inside details of Mohsin Naqvi-Shehbaz Sharif meeting

Pakistan to wear black armbands in T20 World Cup 2026 match vs India? Check inside details of Mohsin Naqvi-Shehbaz Sharif meeting


The Pakistan government has given a go-ahead to the national team to play against India in the ICC Men’s T20 World Cup in Colombo, sources said, adding that the decision was arrived at after a meeting between Pakistan Cricket Board (PCB) Chairman Syed Mohsin Raza Naqvi and Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif in Islamabad on Monday.  

Though PCB Chairman Naqvi wrote in a social media post that a final decision on this matter will be announced by Friday or Monday, sources told IANS that Pakistan will play India in the T20 World Cup.

“Pakistan Cricket Board Chairman Syed Mohsin Raza Naqvi, met Prime Minister Shehbaz Sharif and briefed him in detail about the ICC T-20 World Cup and the current situation regarding the Bangladesh Cricket Board,” a source told IANS.

Add Zee News as a Preferred Source


There were reports that Pakistan are likely to boycott their match against India if not the entire tournament to show solidarity with Bangladesh, who have been replaced by Scotland in the T20 World Cup schedule after they refused to travel to India for their matches citing security fears.

In a post on X, the PCB Chairman said that he had a “productive meeting” with the Prime Minister. “Briefed him on the ICC Matter, and he directed that we resolve it while keeping all options on the table. It was agreed that the final decision will be taken either on Friday or next Monday”, Naqvi wrote in the post on X.

Though the Pakistan government has given its nod to play the ICC T20 World Cup and India match, reports said they could make some form of protest before that.

“The team could wear black armbands in the match or issue a statement in support of Bangladesh before it,” sources told Telecom Asia Sport (www.telecomasia.net).

Naqvi is also Pakistan’s Interior Minister, and thus the second-in-command after PM Sharif, and by leaving the decision to him and the PCB, the Pakistan government is hoping to pile on the pressure on the ICC.

Sources also told IANS that PM Shehbaz Sharif has also directed the PCB to write a letter to the ICC on the Bangladesh issue. Pakistan is the only board among the top affiliated national associations to come out in support of the Bangladesh Cricket Board (BCB) during the ICC board meeting at which the global governing body for cricket decided to reject Bangladesh’s request for a venue change. 



Source link

पुलिस कॉन्स्टेबल का बेटा बना स्टार क्रिकेटर, रवींद्र जडेजा को मानता है आइडल

पुलिस कॉन्स्टेबल का बेटा बना स्टार क्रिकेटर, रवींद्र जडेजा को मानता है आइडल


कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और इस कहावत को चरितार्थ करते हैं राजस्थान के नागौर जिले के चावड़ियाँ गाँव के रहने वाले राजेश बिश्नोई. क्रिकेट की दुनिया का ये उभरता हुआ सितारा, जो साधारण परिवार से आते हैं. राजेश आज राजस्थान की रणजी टीम के स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं.

36 वर्षीय राजेश पहली भी रणजी टीम के लिए खेल चुके हैं, लेकिन एक पुलिस कॉन्स्टेबल के बेटे के लिए यह सफर आसान नहीं था. साधारण परिवार में जन्मे राजेश बिश्नोई ने असाधारण खेल दिखाकर क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई और इसकी वजह से उनका चयन एक बार फिर राजस्थान की रणजी टीम में हुआ है.

राजेश बिश्नोई पहले भी राजस्थान की रणजी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और करियर में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. राजेश सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश की टीम के लिए भी खेल चुके हैं. राजेश ने अरुणाचल प्रदेश के लिए अपने पहले मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाई थी. उस मुकाबले में उन्होंने 5 विकेट झटके और बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था.

राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश के अलावा उन्होंने मेघालय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है. नौकरी की बात करें तो वर्तमान में राजेश बिश्नोई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बतौर अधिकारी कार्यरत हैं. वो भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अपना आइडल मानते हैं.

राजस्थान रणजी क्रिकेट टीम के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसमें महिपाल लोमरोड को कप्तान चुना गया है. उनके अलावा टीम में मानव सुथर, अनमोल चेलानी, कुनाल सिंह राठौड़ ,महेंद्र महला,अशोक शर्मा,राजेश बिश्नोई,अमन सिंह शेखावत, अजय कूकना,जयदीप सिंह.दीपक चौधरी,सलमान ख़ान, रामनिवास गोलारा, दीपक हुड्डा, अनिकेत चौधरी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

वेस्टइंडीज की टीम में बड़े-बड़े हिटर्स शामिल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित



Source link

नैट साइवर ब्रंट का ऐतिहासिक शतक, RCB के लिए खूब लड़ीं रिचा घोष; 15 रन से जीती मुंबई

नैट साइवर ब्रंट का ऐतिहासिक शतक, RCB के लिए खूब लड़ीं रिचा घोष; 15 रन से जीती मुंबई


मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 रनों से हरा दिया है. यह RCB की लगातार दूसरी हार है. वडोदरा में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. MI के लिए नैट साइवर ब्रंट ने 100 रन बनाए. वो वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं. 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की टीम 184 रन बना पाई.

ये वही आरसीबी की टीम है, जिसने WPL 2026 में अपने पहले पांचों मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई किया था. मगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलुरु की आधी टीम 35 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. रिचा घोष ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेल बेंगलुरु को बहुत बड़ी हार से बचाने की कोशिश की.

मुंबई के लिए नैट साइवर ब्रंट ने 57 गेंद में 100 रन बनाए. वो इस लीग के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपनी ऐतिहासिक पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया. ब्रंटस ने पनि पारी में 70 रन तो बाउंड्री से ही बना दिए.

खूब लड़ीं रिचा घोष

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम संघर्ष कर रही थी, ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने 50 गेंदों में 90 रनों की तूफानी पारी खेल, लेकिन बेंगलुरु टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाईं. उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए.

मुंबई इंडियंस लगातार 3 हार झेल चुकी थी, लेकिन RCB को 15 रनों से हराकर ना केवल उसने अपने हार के सिलसिले को समाप्त किया बल्कि अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी कायम रखा है. मुंबई 7 मैचों में 3 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है. अभी प्लेऑफ के बाकी 2 स्थानों के लिए चार टीमों के बीच टक्कर है.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दिया बयान



Source link

पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बांग्लादेश विवाद पर दिया बयान

पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बांग्लादेश विवाद पर दिया बयान


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश को गुमराह करने का आरोप लगाया है. बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन शेड्यूल में आने वाली बाधाओं के कारण आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया था.

BCCI ने सब कर दिया साफ

आईसीसी अब टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को दे चुका है. बीसीसीआई की ओर से बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन बांग्लादेश सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत जाने की अनुमति नहीं दी.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, “हम चाहते थे कि बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप में खेले. हमने उन्हें आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी. पूरी सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद भी उन्होंने यहां न खेलने का फैसला किया और कहा कि वे अपनी टीम को यहां नहीं भेजेंगे.”

अपनी बात पर अड़े रहे

राजीव शुक्ला ने अपने बयान में आगे कहा, “उनकी (बांग्लादेश) सरकार ने कहा कि वे अपनी टीम को भारत नहीं भेज सकते हैं और सिर्फ कोलंबो में ही अपने मैच खेलेंगे. आखिरी समय पर शेड्यूल को बदल देना बहुत मुश्किल काम होता है.”

पाकिस्तान पर बरसे राजीव शुक्ला

बीसीसी उपाध्यक्ष ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान ने अपने फायदे के लिए मुद्दे को भड़काया और बांग्लादेश को गुमराह करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान उन्हें झूठा प्रोत्साहन दे रहा है. इस मामले में पाकिस्तान का कोई काम ही नहीं है, वह बांग्लादेश को उकसाने और गुमराह करने का काम कर रहा है. पाकिस्तान को ये सब नहीं करना चाहिए.”

राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि पाकिस्तान खुद को शुभचिंतक के रूप में पेश करके बांग्लादेश को बरगलाने की कोशिश भी कर रहा है.

यह भी पढ़ें:

3 शतकों का शोर, लेकिन संजू सैमसन की असलियत कुछ और, ऐसे तो हार जाएंगे वर्ल्ड कप



Source link

नैट साइवर ब्रंट ने WPL का सबसे पहला शतक जड़ रचा इतिहास, RCB के खिलाफ किया ये कारनामा

नैट साइवर ब्रंट ने WPL का सबसे पहला शतक जड़ रचा इतिहास, RCB के खिलाफ किया ये कारनामा


Nat Sciver Brunt WPL Century: नैट साइवर ब्रंट, वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने 57 गेंदों में शतक पूरा किया और इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया.

नैट साइवर ब्रंट से पहले जॉर्जिया वॉल और सोफी डिवाइन, ये 2 बल्लेबाज वीमेंस प्रीमियर लीग में 99 रन तक पहुंची थीं, लेकिन कोई भी अब तक शतक नहीं लगा पाया था. ब्रंट ने इस मैच में हेली मैथ्यूज के साथ मिलकर 73 गेंदों में 131 रनों की साझेदारी भी की. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 199 रन बनाए.

WPL में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

  • 100 रन – नैट साइवर ब्रंट
  • 99 रन – जॉर्जिया वॉल
  • 99 रन – सोफी डिवाइन
  • 96 रन – एलिसा हीली
  • 96 रन – बेथ मूनी
  • 96 रन – स्मृति मंधाना

वीमेंस प्रीमियर लीग के इसी सीजन में RCB की कप्तान स्मृति मंधाना भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 96 रनों तक पहुंची थीं, लेकिन चार रनों से शतक से चूक गई थीं.

नैट साइवर ब्रंट हैं रिकॉर्ड क्वीन

नैट साइवर ब्रंट WPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं. वो अब तक 35 मैचों के WPL करियर में 1,346 रन बना चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने एक शतक और 11 अर्धशतकीय पारी खेली हैं. वीमेंस प्रीमियर लीग में उनका औसत 51.76 का है.

WPL 2026 में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखा है. वो अब तक 6 पारियों में 79.75 के बेहतरीन औसत से 319 रन बना चुकी हैं. इस सीजन में उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारी खेली हैं. वो तीन अलग-अलग WPL सीजनों में 300 से अधिक रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी हैं.

यह भी पढ़ें:

3 शतकों का शोर, लेकिन संजू सैमसन की असलियत कुछ और, ऐसे तो हार जाएंगे वर्ल्ड कप

2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया तो कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान! इतने करोड़ का होगा नुकसान



Source link

वेस्टइंडीज की टीम में बड़े-बड़े हिटर्स शामिल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित

वेस्टइंडीज की टीम में बड़े-बड़े हिटर्स शामिल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. इस बार शाय होप इस पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप स्क्वाड उन खिलाड़ियों से भरा हुआ है, जो फ्रैंचाइजी क्रिकेट में अच्छा करते आए हैं.

वेस्टइंडीज टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, लेकिन उस सीरीज के अधिकांश खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप स्क्वाड में स्थान नहीं मिल पाया है. बल्लेबाजों में सिर्फ जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर और ब्रेंडन किंग ही स्क्वाड में अपना स्थान सुरक्षित रख पाए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाय होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज टीम के पेस अटैक में जेसन होल्डर, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड और जेडन सील्स को शामिल किया गया है. वहीं स्पिन डिपार्टमेंट का भार अकील होसैन, रॉस्टन चेज और गुड़ाकेश मोती संभालेंगे. एविन लुइस और अल्जारी जोसेफ को टीम में जगह नहीं मिली है. ये दोनों खिलाड़ी लगातार चोटों से जूझते रहे हैं.

वेस्टइंडीज 2 बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम रही है. उसे इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नेपाल और इटली के साथ ग्रुप D में जगह मिली है. वेस्टइंडीज का पहला मैच 7 फरवरी को स्कॉटलैंड के साथ होगा. स्कॉटलैंड, जिसे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह ली है. वेस्टइंडीज की टीम आखिरी बार 2016 में विश्व विजेता बनी थी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp