बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें मौसम को लेकर क्या है ताजा अपडेट

बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें मौसम को लेकर क्या है ताजा अपडेट


भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है, तीसरे मैच को जीतकर सूर्यकुमार एंड टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी. ये मैच गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम (बरसापारा) में खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर भारत ने 1 ही टी20 मैच जीता है जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है. मैच के दिन शहर में बारिश की संभावना जताई गई है.

देखना होगा कि अक्षर पटेल गुवाहाटी में खेलते हैं या नहीं, जिन्हें सीरीज के पहले ही मैच में चोट लग गई थी. उनकी जगह दूसरे मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. जसप्रीत बुमराह को भी इसमें आराम दिया गया था, जिनकी जगह हर्षित राणा खेले थे. बुमराह को तीसरे टी20 में भी आराम दिया जा सकता है. न्यूजीलैंड ने पहली हार के बाद दूसरे मैच में 3 बदलाव किए थे, बावजूद मेहमान टीम रायपुर में बुरी तरह हारी. अब गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला मैच है, क्योंकि टीम इंडिया इसे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी.

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 1 जीता है और 2 में हार मिली. नवंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस ग्राउंड पर 5 विकेट से हराया था. 2022 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से मात दी थी. इस ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया था.

रविवार को कैसा रहेगा गुवाहाटी में मौसम

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 गुवहाटी में रविवार, 25 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच वाले दिन शहर में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए चिंता करने की कोई बात नहीं है. दरअसल मौसम विभाग के अनुसार सुबह 6 से 9 बजे के बीच बारिश होने की संभावना है, वो भी 5 से 10 प्रतिशत. शाम के समय बारिश की संभावना न के बराबर है. रविवार को शाम 6 बजे के समय तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जो रात 9 बजे तक 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एसीए स्टेडियम की पिच आमतौर पर पाटा होती है, यहां बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है. यहां लाल मिट्टी की पिच होती है. शाम के समय यहां ओस आती है, इसलिए टॉस जीतना दोनों टीमों के लिए महत्वूर्ण होगा. गेंदबाजों को यहां स्विंग मिल सकती है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. यहां एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.



Source link

‘ICC किसी और टीम को…’, पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने पर आया PCB चीफ का बयान

‘ICC किसी और टीम को…’, पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने पर आया PCB चीफ का बयान


जब से बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है, तब से ही पाकिस्तान के भी इस वैश्विक टूर्नामेंट में नहीं लेने की चर्चा हो रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान भी बांग्लादेश की राह पर चल सकता है. खैर, इस मामले पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का बयान आया है. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सरकार ने मना किया तो पाकिस्तान विश्व कप में नहीं खेलेगा- मोहसिन नकवी

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने शनिवार को कहा कि आगामी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला देश की सरकार करेगी. यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है. मोहसिन नकवी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मामला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के समक्ष रखा जाएगा, जो फिलहाल देश से बाहर हैं और उनकी वापसी के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा. बता दें कि बांग्लादेश की जगह अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया है.

मोहसिन नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम टी20 विश्व कप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला सरकार करेगी. हमारे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस समय देश से बाहर हैं. उनके लौटने पर हम उनसे सलाह लेंगे. सरकार का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा. अगर सरकार ने ‘मना कर दिया’ तो आईसीसी किसी अन्य टीम को आमंत्रित कर सकती है.”

श्रीलंका में अपने मैच खेलेगी पाकिस्तान की टीम

बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी. पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे. अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाती है तो उसका सेमीफाइनल भी श्रीलंका में होगा. वहीं अगर पाक टीम फाइनल में प्रवेश करती है तो फिर 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मैच भी श्रीलंका में खेला जाएगा. 

बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है- मोहसिन नकवी

नकवी ने बांग्लादेश को विश्व क्रिकेट का ‘बड़ा हितधारक’ बताते हुए कहा कि आईसीसी ने इस मामले में उसके साथ अनुचित व्यवहार किया है. उन्होंने कहा, “बांग्लादेश विश्व क्रिकेट का एक बड़ा हितधारक है और इस मामले में उसके साथ अन्याय हुआ है. बुधवार की बैठक में भी मैंने यही बात रखी थी. उनकी स्थिति के पीछे कई कारण हैं, जिनका खुलासा समय आने पर करूंगा.

पीसीबी अध्यक्ष ने आईसीसी की निर्णय प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि ‘एक सदस्य देश’ अनुचित प्रभाव डाल रहा है. नकवी ने कहा, “एक देश फैसले थोप रहा है. जब आईसीसी ने पाकिस्तान और भारत के मामलों में स्थान बदलकर सुविधा दी, तो बांग्लादेश के लिए ऐसा क्यों नहीं किया गया? हमारी नीति और रुख बिल्कुल स्पष्ट है. जब समय आएगा और सरकार फैसला लेगी, तो सभी को इसकी जानकारी होगी. हम आईसीसी के अधीन नहीं हैं, बल्कि अपनी सरकार के प्रति जवाबदेह हैं. प्रधानमंत्री की वापसी के बाद वही निर्णय लेंगे और हम सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे.



Source link

बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय

बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय


बांग्लादेश अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. उसकी जगह स्कॉटलैंड को मिली है. ICC ने भारत यात्रा करने पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा का बीसीबी अधिकारियों को आश्वासन दिया था, लेकिन वह अपने मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा रहा. वर्ल्ड कप के ग्रुप C में अब बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड में नजर आएगा. नई टीम के आने से विश्व कप के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हुआ है.

टी20 वर्ल्ड कप का अपडेटेड शेड्यूल

बांग्लादेश को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज नेपाल और इटली के साथ ग्रुप C में रखा गया था. बांग्लादेश की जगह अब इस ग्रुप में स्कॉटलैंड आ गया है. 7 फरवरी को उसका पहला मैच वेस्टइंडीज से होगा, जबकि 9 फरवरी को उसे इटली से भिड़ना है, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही होगी. स्कॉटलैंड का तीसरा मैच 14 फरवरी को इंग्लैंड के साथ होगा, वहीं ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में उसका सामना नेपाल से होगा, जो 17 फरवरी को खेला जाएगा.

  • स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज – 7 फरवरी (दोपहर 3 बजे)
  • स्कॉटलैंड बनाम इटली – 9 फरवरी (सुबह 11 बजे)
  • स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड – 14 फरवरी (दोपहर 3 बजे)
  • स्कॉटलैंड बनाम नेपाल – 17 फरवरी (शाम 7 बजे)

बांग्लादेश के मैच भी कोलकाता और मुंबई में खेले जाने थे, उसी प्रकार स्कॉटलैंड के मुकाबले भी इन्हीं दो वेन्यू पर खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड के पहले 3 मैच कोलकाता और 17 फरवरी का मैच मुंबई में खेला जाएगा.

7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा. पहले दिन यानी 7 फरवरी को कुल 3 ब्लॉकबस्टर मैच खेले जाएंगे. 7 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज और भारत बनाम यूएसए मैच खेला जाएगा.

  • पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स
  • स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज
  • भारत बनाम यूएसए

भारत-पाकिस्तान मैच कब?

भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स भी मौजूद हैं. भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 15 फरवरी को होगी, यह मैच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैदान के बाहर चल रहे तनाव के बीच पूरे क्रिकेट जगत की नजरें भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी होंगी.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा



Source link

रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, 7 विकेट लेकर मचाई सनसनी; क्या होगी टीम में वापसी?

रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, 7 विकेट लेकर मचाई सनसनी; क्या होगी टीम में वापसी?


मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाया, उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए. बंगाल के लिए खेल रहे शमी इस मैच में अभी तक 7 विकेट ले चुके हैं. इस शानदार प्रदर्शन से शमी ने नेशनल टीम में वापसी के लिए मजबूत दावेदारी ठोकी है. दिग्गज गेंदबाज काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं.

मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर

रणजी ट्रॉफी एलिट के ग्रुप सी में बंगाल बनाम सर्विसेज मैच चल रहा है. सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. बंगाल ने पहली पारी में 519 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सर्विसेज पहली पारी में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई, मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 2 विकेट लिए. फॉलो-ऑन नहीं बचा सकी सर्विसेज की दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने गेंद से कहर बरपाया.

दूसरी पारी में मोहम्मद शमी अभी तक 5 विकेट ले चुके हैं. शमी ने दूसरी पारी में शुभम रोहिल्ला, रवि चौहान, रजत पालीवाल, विनीत धंखर और अर्जुन शर्मा को आउट किया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सर्विसेज 231 पर 8 विकेट गंवा चुका है, जबकि अभी भी 102 रन पीछे हैं.

मोहम्मद शमी अभी तक इस मैच में कुल 7 विकेट ले चुके हैं, जिससे उन्होंने चयनकर्ताओं को जवाब दिया है कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है. हालांकि शमी इससे पहले भी डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया.

क्या मोहम्मद शमी की होगी नेशनल टीम में वापसी?

मोहम्मद शमी ने जून, 2023 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेले शमी उसके बाद से नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. शमी कई बार बोल चुके हैं कि उनका काम परफॉर्म करना है, उनसे कभी किसी ने फिटनेस के बारे में नहीं पूछा.

भारतीय क्रिकेट टीम अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके बाद 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होगा. उसके बाद आईपीएल शुरू हो जाएंगे, शमी इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. यानी शमी उस सीरीज में खेलेंगे या नहीं, अभी कहना जल्दबाजी होगा. लेकिन डोमेस्टिक में अपनी गेंदबाजी से उन्होंने प्रभावित तो किया है.

शमी का अंतर्राष्ट्रीय करियर

मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 229, 206 और 27 विकेट लिए हैं. शमी टेस्ट और वनडे में 6-6 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं.



Source link

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी होगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा- ICC…

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान भी होगा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा- ICC…


शनिवार, 24 दिसंबर को ICC ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की पुष्टि की. बांग्लादेश की जगह वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड खेलेगा. अभी क्रिकेट जगत इस बहुत बड़े फैसले से उबर भी नहीं पाया होगा, तभी खबर आई है कि पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी (PCB Chairman Mohsin Naqvi) बस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हरी झंडी मिलने के इंतजार में हैं.

एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार मोहसिन नकवी ने कहा है कि वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलना है या नहीं. उन्होंने यह तक कह दिया है कि ICC को एक और रिप्लेसमेंट के लिए तैयार रहना चाहिए.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मोहसिन नकवी कहते दिख रहे हैं कि ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत किया है और वो पूरी तरह बांग्लादेश के साथ खड़े हैं. वायरल हो रहे वीडियो  में कही गई बातों की एबीपी लाइव पुष्टि नहीं करता है.

बता दें कि ICC चेयरमैन जय शाह दुबई स्थित आईसीसी के हेडक्वार्टर्स में मौजूद थे, जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमों पर फैसला लिया गया. बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा हुआ था कि वो सुरक्षा कारणों से भारत में अपने वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा. 

ICC की हालिया बोर्ड मीटिंग में वोटिंग की गई थी, जहां 16 में से 14 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भारत की मेजबानी के पक्ष में फैसला सुनाया था. वहीं केवल पाकिस्तान ही अकेला था, जिसने वेन्यू चेंज मामले में बांग्लादेश को अपना वोट दिया था. यह विवाद अब सुलझ चुका है, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश की जगह ले ली है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा



Source link

कल बिग बैश लीग का फाइनल, भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव? जानें खिताबी मैच की फुल डिटेल

कल बिग बैश लीग का फाइनल, भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव? जानें खिताबी मैच की फुल डिटेल


बिग बैश लीग 2025-26 के खिताबी मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स आमने-सामने होंगी. ग्रुप स्टेज में स्कॉर्चर्स अंक तालिका में टॉप पर रही थी, एश्टन टर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने 10 में से 7 मुकाबले जीते थे. 10 में से 6 जीत के साथ सिक्सर्स तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी. अब दोनों फाइनल में भिड़ेंगी. जानिए मैच का लाइव प्रसारण भारत में कब-कहां होगा?

प्लेऑफ में पर्थ स्कॉर्चर्स सिडनी सिक्सर्स को हराकर सीधे फाइनल में पहुंची थी, उस मुकाबले में फिन एलन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. एलन ने 30 गेंदों में 49 रन बनाए थे. ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में रहने के कारण सिक्सर्स को एक और मौका मिला, जिसमें होबार्ट हेरिकेन्स को हराकर टीम फाइनल में पहुंची. स्टीव स्मिथ ने इस मैच में 65 रन बनाए थे.

स्कॉर्चर्स के लिए खेल रहे फिन एलन इस संस्करण सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जो फाइनल में टॉप पर आ सकते हैं. अभी पहले नंबर पर 433 रनों के साथ डेविड वार्नर हैं. फिन एलन 10 पारियों में 430 रन बना चुके हैं.

पर्थ स्कॉर्चर्स की संभावित प्लेइंग 11

मिशेल मार्श, फिन एलन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एश्टन टर्नर (कप्तान), लॉरी इवांस, झए रिचर्डसन, ब्रूडी काउच, डेविड पायने, माहली बीअर्डमैन.

सिडनी सिक्सर्स की संभावित प्लेइंग 11 

डेनियल ह्यूज, स्टीव स्मिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मोइसेस हेंरीक्वेस (कप्तान), जोएल डेविस, लाचलान शॉ, जैक एडवर्ड्स, बेन द्वाराहुसि, बेंजामिन मनेंटी, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क.

बिग बैश लीग 2026 का फाइनल कब-कहां होगा?

बीबीएल 2025-26 का फाइनल मैच रविवार, 25 जनवरी को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा.

बिग बैश लीग 2026 फाइनल कितने बजे शुरू होगा

भारतीय समयनुसार बीबीएल का फाइनल मैच दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, आधे घंटे पहले टॉस होगा.

बिग बैश लीग 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण कहां होगा?

बीबीएल 2025-26 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.

किस ऐप पर देखें बिग बैश लीग 2026 का फाइनल?

पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, बिग बैश लीग फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp