हार्दिक पंड्या और मुरली कार्तिक के बीच क्यों हुई बहस? दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल

हार्दिक पंड्या और मुरली कार्तिक के बीच क्यों हुई बहस? दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल


Hardik Pandya & Murali Karthik Viral Video: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी शिकस्त दी है. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. रायपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के शुरू होने से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक का है. उस वीडियो में हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच किसी मुद्दे पर गहन बातचीत होती दिख रही है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच ‘बहस’ हो रही है. ये वीडियो दर्शकों द्वारा स्टैंड से रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, इसमें कोई आवाज नहीं है और वीडियो में सिर्फ मैदान का शोर सुनाई दे रहा है.

हार्दिक पंड्या और मुरली कार्तिक के बीच क्यों हुई बहस?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पंड्या प्रैक्टिस किट पहने, हाथ में बल्ला और ग्लव्स लिए मैदान पर आ रहे हैं. उसी दौरान उनकी मुलाकात कमेंट्री ड्यूटी पर मौजूद मुरली कार्तिक से होती है. दोनों ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया, जिसके बाद वे कुछ देर तक बातचीत करते नजर आए. वीडियो में ऐसा लग रहा था कि मुरली कार्तिक हार्दिक को कुछ समझा रहे हैं और उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, बातचीत में क्या कहा गया, ये साफ नहीं है. हार्दिक पंड्या की बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बहस बता रहे हैं.

कैसा रहा हार्दिक पंड्या का मैच में प्रदर्शन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल हार्दिक पंड्या ने तीन ओवर में किफायती गेंदबाजी की. हार्दिक ने सिर्फ 25 रन देकर 1 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे. उन्होंने मार्क चैपमैन को आउट किया, जो 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि, हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, क्योंकि उनकी जरूरत ही नहीं पड़ी. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई.





Source link

‘भारत के खिलाफ 300 रन…’, हार के बाद टूटा मिचेल सेंटनर का दिल; कीवी कप्तान का बयान वायरल 

‘भारत के खिलाफ 300 रन…’, हार के बाद टूटा मिचेल सेंटनर का दिल; कीवी कप्तान का बयान वायरल 


भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शुक्रवार (23 जनवरी) को खेला गया. मुकाबले में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए 7 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. मुकाबले में मिली हार के बाद मानिए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का दिल टूट गया. 

मैच के बाद मिचेल सेंटनर ने साफ कर दिया कि भारत के खिलाफ मुकाबला जीतने के लिए 300 रनों के टोटल की जरूरत है. जाहिर तौर पर सेंटनर हार के बाद काफी उदास दिखाई दिए. इसके अलावा कीवी कप्तान ने कहा कि 200 या 210 रनों का टोटल पर्याप्त नहीं है. 

भारत के खिलाफ 300 रन की दरकार 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में सेंटनर से पूछा गया कि भारत के खिलाफ कितना टोटल पर्याप्त है? सेंटनर ने हंसते हुए कहा, “मुझे लगता है 300 रन.”

सेंटनर ने आगे कहा, “जब आप ऐसी टीम के खिलाफ आते हैं, जो अच्छे विकेट पर गहराई में बैटिंग करती है, भारत ने इसी तरह की शुरुआत की- पहली गेंद से ही इरादे के साथ. मुझे लगता है कि उनके पास हर बल्लेबाज के लिए एक लाइसेंस होता है.”

200 या 210 पर्याप्त नहीं

आगे बात करते हुए सेंटनर ने कहा, “हमारे लिए यह हर संभव प्रयास करने के बारे में है. लेकिन दूसरी तरफ हम यह भी जानते हैं कि हमें शायद और ज्यादा मेहनत करनी होगी, क्योंकि 200 या 210 अब पर्याप्त नहीं हैं.”

टीम इंडिया का रिकॉर्ड रन चेज 

बता दें कि मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में 209 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. यह टी20 में भारत का सबसे बड़ा रन चेज रहा, जब 2 विकेट 10 रन से कम के स्कोर पर गिर गए हों. 

टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे 

गौरतलब है कि शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब तीसरा मैच जीतने के साथ मेन इन ब्लू सीरीज पर अपना नाम लिखवा लेगी. 



Source link

हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच हुई ‘भयंकर’ लड़ाई? वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच हुई ‘भयंकर’ लड़ाई? वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश


Hardik Pandya and Murali Kartik Fight: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शुक्रवार (23 जनवरी) को रायपुर में खेला गया. इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक के बीच भयंकर लड़ाई होती दिखाई दी. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक अभ्यास के लिए मैदान पर जा रहे होते हैं. मैदान पर एंट्री करते ही हार्दिक की मुरली कार्तिक से कुछ बातचीत होती है, जो धीरे-धीरे भयंकर रूप लेती नजर आती है. इस बातचीत को देखकर ऐसा लगता है कि मानिए दोनों के बीच लड़ाई हो गई हो. 

बड़ा लफड़ा

वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच बड़ा लफड़ा हुआ. वहीं वीडियो को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 से पहले का बताया गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “हार्दिक पांड्या रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले मुरली कार्तिक पर गुस्सा हो गए. हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच बड़ा लफड़ा. हालांकि हम लड़ाई को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करते हैं. 

काफी देर तक हुई बात 

गौर करने वाली बात यह है कि हार्दिक और मुरली कार्तिक में काफी देर तक बात होती दिखाई दी. पहले हार्दिक बात करते-करते दूर चले जाते हैं. इसके बाद दोनों फिर एक दूसरे के करीब आकर बात करते हैं. 

न्यूजीलैंड सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में हार्दिक ने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया था. हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए 25 रन स्कोर किए थे. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट चटकाया था. फिर दूसरे टी20 में हार्दिक को बैटिंग का मौका नहीं मिल सका, लेकिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 1 विकेट अपने खाते में डाला.





Source link

पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड


IND Vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी गेंदबाज अपने करियर में नहीं देखना चाहता. भारतीय तेज आक्रमण की अगुआई कर रहे अर्शदीप ने मैच के पहले ही ओवर में 18 रन लुटा दिए.

पहले ओवर में लुट दिए सबसे ज्यादा रन

शुक्रवार, 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से भारतीय पारी की शुरुआत की. न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ओपनर डेवोन कॉनवे ने उन्हें शुरुआत से ही निशाने पर लिया. कॉनवे ने पहले ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए कुल 18 रन बटोर लिए, जिससे भारत की शुरुआत दबाव में आ गई.

T20I में सबसे महंगा पहला ओवर (भारतीय गेंदबाज)

अर्शदीप सिंह द्वारा दिए गए 18 रन टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय गेंदबाज के पहले ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इस मामले में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है. भुवनेश्वर ने 28 जून 2022 को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में अपने पहले ओवर में 18 रन दिए थे. हालांकि, वह ओवर रन चेज के दौरान था, जबकि अर्शदीप ने मैच का पहला ओवर डाला.

T20I में  टॉप-5 भारतीय गेंदबाजों के सबसे महंगे पहले ओवर

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय गेंदबाजों द्वारा पहले ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रनों की सूची इस प्रकार है:

अर्शदीप सिंह – 18 रन (भारत बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026)

भुवनेश्वर कुमार – 18 रन (आयरलैंड बनाम भारत, डबलिन, 2022)

रविचंद्रन अश्विन – 17 रन (इंग्लैंड बनाम भारत, बर्मिंघम, 2014)

मोहम्मद शमी – 17 रन (भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016)

मोहम्मद शमी – 17 रन (भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2025) 

हालांकि एक ओवर के आधार पर किसी गेंदबाज की क्षमता को आंकना सही नहीं है. अर्शदीप सिंह पिछले कुछ सालों में भारत के लिए डेथ ओवर्स में अहम विकेट निकालते रहे हैं और टीम मैनेजमेंट का उन पर पूरा भरोसा है.



Source link

Watch: लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची सनराइजर्स की टीम, खुशी से उछल पड़ी काव्या मारन

Watch: लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची सनराइजर्स की टीम, खुशी से उछल पड़ी काव्या मारन


Kavya Maran Sunrisers Eastern Cape: इन दिनों खेले जा रहे एसए SA20 में काव्या मारन की टीम सनराजर्स ईस्टर्न केप ने 7 विकेट से जीत हासिल कर खुद को लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचा दिया है. टीम की इस जीत पर काव्या मारन का रिएक्शन देखने वाला था. टीम को फाइनल में पहुंचता देख काव्या खुश होने के साथ-साथ भावुक भी नजर आईं. उन्होंने खुशी में पिता कलानिधि मारन को गले लगा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही काव्या की टीम पार्ल रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में जीत दर्ज करती है, वैसे ही वह खुशी से उछल पड़ती हैं. काव्या के इस रिएक्शन को एसए20 की टीम ने अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. बताते चलें कि मुकाबले में सनराइजर्स ने रन चेज में एकतरफा जीत हासिल करते हुए 11.4 ओवर में 117/3 मुकाबला जीता. 

लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम 

बता दें कि इस बार लीग का चौथा सीजन खेला जा रहा है. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने हर बार फाइनल में जगह हासिल की है. एसए20 की शुरुआत 2023 से हुई थी. इसके बाद टीम सभी सीजन में या तो विनर बनी या फिर रनरअप रही. 

पिछले तीन सीजन में से सनराइजर्स ने दो बार खिताब अपने नाम किया है. पहले सीजन में सनराइजर्स की टीम ने प्रिटोयरिया कैपिटल्स को हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके बाद दूसरे सीजन में टीम ने डरबन सुपर जायंट्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. फिर अगले यानी तीसरे सीजन में टीम रनरअप रही थी. 

25 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल 

2025-26 एसए20 सीजन का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. 





Source link

टी20 इंटरनेशनल में सबसे महंगा तीन ओवर का स्पेल फेंकने वाला गेंदबाज, भारत के खिलाफ लुटाए इतने रन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे महंगा तीन ओवर का स्पेल फेंकने वाला गेंदबाज, भारत के खिलाफ लुटाए इतने रन


Most Expensive T20I Spell for New Zealand: भारत के साथ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी न्यूजीलैंड की टीम हार गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 209 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा था, लेकिन भारत ने 16वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. वैसे तो भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के हर गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया, लेकिन जैकरी फाउल्क्स के लिए ये मैच कभी नहीं भुलाए जाने वाला बन गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए और टी20 इंटरनेशनल में फाउल्क्स तीन ओवर का सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

टी20 इंटरनेशनल का सबसे महंगा तीन ओवर का स्पेल

रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में जैक फाउल्क्स ने न्यूजीलैंड के लिए तीन ओवर डाले और अपनी स्पेल में 67 रन लुटा दिए. ये अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे महंगा तीन ओवर का स्पेल बन गया है. फाउल्क्स से पहले सर्बिया के अलेक्जेंडर डिजिजा ने साल 2022 में बुल्गारिया के खिलाफ 3 ओवर में 63 रन खर्च किए थे. दक्षिण अफ्रीका के लिजार्ड विलियम्स ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 3 ओवर में 62 रन दिए थे. ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक ही गेंदबाज ने तीन ओवर में जैक फाउल्क्स से ज्यादा रन दिए हैं. साल 2025 में टी20 ब्लास्ट में नॉर्थम्पटनशायर के लियाम गुथरी ने तीन ओवर में 68 रन खर्च किए थे.

ईशान और सूर्या ने की कुटाई

जैक फाउल्क्स तीसरे ओवर में पहली बार बॉलिंग करने आए और इस ओवर में 24 रन दिए. ईशान किशन ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा. फाउल्क्स ने अपने दूसरे ओवर में 25 रन लुटा दिए. इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने उनकी कुटाई की. सूर्या ने उनके ओवर में 4 चौके और एक छक्का लगाया. तीसरे ओवर में उनके खिलाफ भारत ने 18 रन बनाए. सूर्या ने इस ओवर में दो चौका और एक छक्का जड़ा.

न्यूजीलैंड के लिए सबसे महंगा स्पेल 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज का सबसे महंगा स्पेल है. अभी तक ये  रिकॉर्ड बेन व्हीलर के नाम दर्ज था. उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड में 3.1 ओवर में 64 रन दिए थे, जिसके 6 साल बाद उनका रिकॉर्ड टूट गया है.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp