भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड क

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड क


रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे हासिल करने में सूर्या एंड टीम को कोई परेशानी नहीं हुई. हालांकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रूप में दोनों ओपनर 6 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन तब ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी देखने को मिली. 209 का लक्ष्य भारत ने 28 गेंद शेष रहते हासिल किया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

ईशान किशन की तूफानी पारी ने 209 के लक्ष्य को मामूली सा बना दिया, ये पारी इसलिए खास थी क्योंकि भारत अपने दोनों ओपनर्स के विकेट 6 के स्कोर पर गंवा बैठा था. संजू सैमसन ने 6 रन बनाए तो अभिषेक शर्मा अपनी पहली गेंद पर आउट हो गए. ईशान का बल्ला रुका नहीं, उन्होंने 21 गेंदों में अर्धशतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अभिषेक का 48 घंटे पहले बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, अभिषेक ने पहले मैच में 22 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की थी.

इस मामले में पहले भारतीय बने ईशान किशन

संजू सैमसन के आउट होने के बाद ईशान किशन पहले ही ओवर में क्रीज पर आ गए थे. उन्होंने पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. वह पॉवरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले पहले नॉन ओपनर भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

200 से अधिक का लक्ष्य सबसे तेज हासिल करने का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से अधिक का लक्ष्य सबसे तेज हासिल करने का रिकॉर्ड (फुल मेंबर्स टीम) भारत ने बनाया. टीम इंडिया ने 209 के लक्ष्य को 28 गेंद रहते हासिल किया. भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पिछले साल 205 के लक्ष्य को 24 गेंद रहते हासिल किया था.

जैक फाउल्क्स के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

जैक फाउल्क्स ने अपने 4 ओवर भी पूरे नहीं किए, लेकिन रन लुटाने के मामले में एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया. जैक ने 3 ओवरों के स्पेल में 67 रन लुटाए, वह कोई विकेट नहीं ले सके. वह टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज बन गए हैं, पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड बेन व्हीलर के नाम था. 2018 में उन्होंने एक मैच में 64 रन दिए थे.

अर्शदीप सिंह ने की अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहले ओवर में विकेट निकालने में माहिर माने जाते हैं, लेकिन रायपुर में अलग ही नजारा देखने मिला. उन्होंने पहले ओवर में 18 रन लुटाकर एक अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की. वह टी20 में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए, इसे पहले 2022 में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने पहले ओवर में 18 रन बनाए थे.



Source link

भारत के सामने ‘बौना’ साबित हुआ न्यूजीलैंड का पहाड़ जैसा स्कोर, 15.2 ओवर में 209 रन चेज

भारत के सामने ‘बौना’ साबित हुआ न्यूजीलैंड का पहाड़ जैसा स्कोर, 15.2 ओवर में 209 रन चेज


भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर दूसरा टी20 मैच जीत लिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. रायपुर में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 208 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 15.2 ओवरों में ही यह पहाड़ सा लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने टी20 क्रिकेट इतिहास में 200 या उससे ज्यादा टारगेट को सबसे तेज हासिल करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है.

कप्तान सूर्यकुमार ने 24 पारियों के बाद लगाई फिफ्टी

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह मैच यादगार रहा, क्योंकि 24 पारियों के बाद उनके बल्ले से अर्धशतक निकला है. उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 82 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इससे पहले सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आखिरी अर्धशतक अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. उस मैच में उन्होंने 75 रनों की पारी खेली थी.

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने 28 गेंद शेष रहते दूसरा टी20 मैच जीता है. भारत ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में 200 से ज्यादा रनों के टारगेट को सबसे तेज चेज करने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले 200+ रनों के लक्ष्य को सबसे तेज चेज करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था, जिसने 24 गेंद शेष रहते कीवी टीम को हरा दिया था.

ईशान किशन की आंधी

इस मैच में भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज नहीं चल पाए. संजू सैमसन केवल 6 रन बना पाए, वहीं अभिषेक शर्मा तो खाता तक नहीं खोल पाए. मगर ईशान किशन ने बल्ले से खूब रंग जमाया. उन्होंने 32 गेंदों में 237.50 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए. ये किशन के अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर की सातवीं और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली फिफ्टी रही.

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अलावा शिवम दुबे ने 18 गेंद में 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम इंडिया की जीत में बड़ा योगदान दिया. न्यूजीलैंड के गेंदबाज जकारी फाउल्क्स की बात करें तो उन्होंने 3 ओवरों में ही 67 रन लुटा दिए.



Source link

ईशान किशन भी अभिषेक शर्मा से कम नहीं, 237 का स्ट्राइक रेट, 4 छक्के और 11 चौके; मचा दी तबाही

ईशान किशन भी अभिषेक शर्मा से कम नहीं, 237 का स्ट्राइक रेट, 4 छक्के और 11 चौके; मचा दी तबाही


IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन के बल्ले में भी अभिषेक शर्मा जैसी स्प्रिंग लग गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अभिषेक का तूफान तो नहीं लेकिन ईशान की आंधी जरूर आई. उन्होंने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ धड़ाधड़ शॉट्स लगाते हुए 32 गेंद में 76 रन ठोक दिए. 237 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में ईशान किशन ने कुल 15 बाउंड्री लगाईं.

रायपुर में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारतीय पारी की पहली 7 गेंदों के भीतर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी आउट हो चुके थे. मगर ईशान किशन का बल्ला तबाही मचाने वाला था.

गेंदबाजों का बना दिया भूत, 237 का स्ट्राइक रेट

भारतीय टीम ने पहले 2 ओवरों में सिर्फ 8 रन बनाए थे और दो विकेट भी खो दिए थे. तीसरे ओवर से ईशान किशन ने गेंदबाजों का भूत बनाना शुरू कर दिया. जकारी फाउल्क्स के इस ओवर में कुल 24 रन आए. उसके बाद लगातार चौके-छक्कों की बारिश होती रही और आठवें ओवर में ही टीम इंडिया 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी थी.

ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.50 का रहा. इस तूफानी पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. यानी 74 रनों में से 68 तो उन्होंने बाउंड्री से ही बना दिए. मौजूदा सीरीज के पहले टी20 मैच में ईशान किशन केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे टी20 मैच में उन्होंने मौके को भुनाने का अवसर नहीं जाने दिया.

इस तरह की तबाही आमतौर पर अभिषेक शर्मा मचाते हैं. नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में उन्होंने 35 गेंद में 84 रन ठोक दिए थे. 240 के स्ट्राइक रेट से खेली गई उस पारी में अभिषेक ने 8 छक्के जड़ दिए थे. अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में भी अभिषेक का कुल स्ट्राइक रेट 190 से अधिक है.

यह भी पढ़ें:

डेवोन कॉन्वे के लिए काल बने हर्षित राणा, लगातार चौथी बार किया आउट; रायपुर में किया अनोखा सेलिब्रेशन



Source link

एक गेंद पर 11 रन, भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच में हुआ गजब; देखें कैसे हुआ ये संभव

एक गेंद पर 11 रन, भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच में हुआ गजब; देखें कैसे हुआ ये संभव


India vs New Zealand 2nd T20: टी20 क्रिकेट, रोमांच का ही दूसरा नाम है. रायपुर में खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच में एक अजब-गजब घटना देखने को मिली. इस मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए. वहीं जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आई, तो पारी का तीसरा ओवर 10 गेंद का रहा. इस ओवर में एक ही गेंद पर 11 रन आए. यहां समझिए कैसे हुआ ये संभव?

एक गेंद पर 11 रन

दरअसल यह मामला भारतीय पारी के तीसरे ओवर का है. ओवर की पहली ही गेंद पर 11 रन आ गए थे. जकारी फाउल्क्स ने यह ओवर किया, जिनकी पहली गेंद नो बॉल हो गई. नो बॉल और ऊपर से ईशान किशन ने चौका लगा दिया. यानी बिना कोई गेंद फाउल्क्स 5 रन दे चुके थे. अगले 2 प्रयासों में फाउल्क्स वाइड कर बैठे. इस वजह से वो बिना कोई ऑफिशियल गेंद फेंके 7 रन दे चुके थे.

जब पहली ऑफिशियल गेंद हुई, तो उसपर ईशान किशन ने चौका लगा दिया. इस तरह नो-बॉल पर चौका, दो वाइड और एक चौका मिलाकर जकारी फाउल्क्स की पहली ही गेंद पर 11 रन आए.

फेंका 10 गेंद का ओवर, आए 24 रन

जकारी फाउल्क्स के लिए यह ओवर अनचाही याद के समान रहा. पहली ऑफिशियल गेंद फेंके जाने तक उन्होंने 11 रन दे दिए थे. दूसरी ऑफिशियल गेंद भी उन्होंने 2 प्रयासों में फेंकी. इसी ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन ने चौका और अंतिम गेंद पर छक्का लगाया. फाउल्क्स के इस ओवर से भारतीय टीम ने 24 रन बटोरे.

10 गेंद का ओवर: नो बॉल+4 रन, वाइड, वाइड, 4, वाइड, 1, 1, 4, 0, 6

आपको बताते चलें कि इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा नहीं चल पाए. पारी की पहली 7 गेंदों में दोनों ओपनिंग बल्लेबाज आउट हो चुके थे. सैमसन ने 6 रन बनाए और अभिषेक खाता तक नहीं खोल पाए.

यह भी पढ़ें:

पहले स्मृति को दिया धोखा, अब पलाश मुच्छल पर मंधाना के दोस्त से 40 लाख के ‘फ्रॉड’ का लगा आरोप; जानें पूरा माजरा 



Source link

‘लड़की के साथ बिस्तर पर पलाश मुच्छल…’, स्मृति के करीबी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘लड़की के साथ बिस्तर पर पलाश मुच्छल…’, स्मृति के करीबी ने किया चौंकाने वाला खुलासा


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पूर्व मंगेतर पलाश मुच्छल को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पलाश को बिस्तर पर दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था. इसके बाद मंधाना की टीम यानी भारतीय टीम की बाकी महिला खिलाड़ियों ने उनके साथ जो किया, वो जानकर आप भी चौंक जाएंगे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मंधाना और विद्यान दोस्त हैं. वहीं विद्यान की पलाश से मुलाकात स्मृति के पिता श्रीनिवास ने ही करवाई थी.

बता दें कि विद्यान ने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है, जिसके लिए विद्यान ने शिकायत भी दर्ज कराई है. लेकिन अब उन्होंने जो खुलासा किया है, वो वाकई चौंकाने वाला है. तो आइए जानते हैं पलाश के लड़की के संग बिस्तर पर पकड़े जाने की सच्चाई क्या है. 

दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पलाश मुच्छल

विद्यान माने ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, “मैं शादी (स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल) की तैयारियों में मौजूद था, जब पलाश को एक दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया था. सीन भयानक था. फिर भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उन्हें पीट दिया. मुझे लगा कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह तो मेरे लिए बिल्कुल उल्टा पड़ गया.”

शादी टूटने के बाद पलाश पर लगा धोखा देने का आरोप 

स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर, 2025 को होनी थी. शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. फिर शादी के दिन खबर आती है कि अचानक स्मृति के पिता की तबीतय बिगड़ गई, जिसके चलते शादी को आगे बढ़ा दिया गया. इसके बाद कई दिनों तक शादी को लेकर किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं आया. फिर कुछ दिन बाद आधिकारिक रूप से इस बात का एलान कर दिया गया कि अब दोनों की शादी नहीं होगी. 

7 साल का छूटा साथ 

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल करीब 2019 यानी बीते 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ही अपने-अपने सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे. लेकिन फिर शादी टूटने के साथ दोनों का लंबा साथ खत्म हो गया. 



Source link

टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? क्या रायपुर में चेज होगा 209 रनों का लक्ष्य?

टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? क्या रायपुर में चेज होगा 209 रनों का लक्ष्य?


न्यूजीलैंड ने रायपुर में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने सिर्फ 27 गेंद में नाबाद 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, एक समय 9वें ओवर में ही न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पास था. तब ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से 220 के पार जाएगी, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके और किसी तरह कीवी टीम को 210 के अंदर रोका.

भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज रहे. अर्शदीप ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 53 रन दिए. कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए और 35 रन दिए. हर्षित राणा ने 3 ओवर में 35 रन खर्च किए. उन्हें एक सफलता मिली. हार्दिक पांड्या की सबसे कम पिटाई हुई. हार्दिक ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट झटका. इस बीच जानिए कि टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना है?

टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना?

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का सबसे बड़ा रन चेज 208 रनों का है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में टीम इंडिया ने आठ गेंद पहले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था. वहीं 2009 में मोहाली के मैदान पर टीम इंडिया ने 207 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था. भारतीय टीम पांच गेंद पहले ही मैच जीत गई थी. भारतीय टीम कई बार 200 से ज्यादा रनों के टारगेट को चेज कर चुकी है.

रायपुर में आसान नहीं होगा टारगेट चेज करना

रायपुर मैच की बात करें तो भारतीय टीम के लिए 209 के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि कीवी टीम के पास कई खूंखार गेंदबाज हैं. साथ ही इस पिच पर दूसरी पारी में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. कमेंटेटर भी ऐसा कह रहे हैं. वैसे, भारतीय टीम की जीत अभिषेक शर्मा पर निर्भर है. अगर अभिषेक शर्मा का बल्ला पहले टी20 मैच की तरह चला तो फिर टीम इंडिया आसानी से यह टारगेट चेज कर देगी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp