अर्शदीप सिंह की ऐसी हुई कुटाई, पहले ओवर में 18 रन खर्च कर बना दिया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह की ऐसी हुई कुटाई, पहले ओवर में 18 रन खर्च कर बना दिया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड


Arshdeep Singh Unwanted Record: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पारी के पहले ओवर की जिम्मेदारी अर्शदीप को सौंपी गई, जिन्होंने पहली गेंद डॉट करवाने के बाद बाकी पांच गेंदों पर 18 रन लुटा दिए. 

न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग पर उतरे डेवोन कॉन्वे ने अर्शदीप को आड़े हाथों लिया. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इस ओवर से पहले अर्शदीप ने कॉन्वे को अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान किया है. लेकिन इस बार, कॉन्वे मानिए अर्शदीप पर बरस पड़े. कॉन्वे ने पहली गेंद डॉट करने के बाद अगली दो गेंदों पर 2 चौके लगाए. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद डॉट हुई. फिर पांचवीं और छठी गेंद पर कॉन्वे ने क्रमश: छक्का और चौका लगाया. 

अर्शदीप के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

इस ओवर के साथ अर्शदीप भारत के लिए टी20 में संयुक्त रूप से सबसे महंगा पहला ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए. अर्शदीप से पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किया था. 2022 में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने भुवी के खिलाफ टी20 के पहले ओवर में 18 रन जड़े थे. 

पहले टी20 में अर्शदीप का प्रदर्शन 

अगर सीरीज के पहले टी20 में अर्शदीप के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 1 विकेट अपने खाते में डाला था. 

टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

बता दें कि अर्शदीप भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 110 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर लिए हैं. अर्शदीप ने ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले 100 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. मौजूदा वक्त में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी 100-100 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से हुए बाहर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से हुए बाहर


Why Jasprit Bumrah Not Playing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में जसप्रीत बुमराह को भारत की प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है. बुमराह की जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया है. बुमराह के बाहर होते ही फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा कि कहीं 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज चोटिल तो नहीं हो गए? 

बता दें कि बीते बुधवार नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले टी20 में बुमराह भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे. हालांकि मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका था. बुमराह ने अपने कोटे के 4 ओवर भी नहीं डाले थे. उन्होंने सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसके बाद उनकी इंजरी को लेकर सवाल और जायज होता नजर आ रहा है. तो आइए जानते हैं कि आखिर दूसरे टी20 में बुमराह को मौका क्यों नहीं मिला. 

बुमराह को लेकर कप्तान ने बताया सच 

रायपुर में टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि बुमराह को रेस्ट दिया गया है, जिसके चलते वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. बताते चलें कि सीरीज में 5 मैच खेले जाने हैं, जिसको मद्दे नजर रखते हुए बुमराह को आराम दिया गया है. वह टी20 विश्व कप में भारत के लिए काफी अहम खिलाड़ी होंगे. 

प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव की भी वापसी हुई है. कुलदीप को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया. पहले टी20 में अक्षर को इंजरी हुई थी, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे. 



Source link

टी20 वर्ल्ड कप विवाद में बांग्लादेश को झटका, ICC जल्द कर सकता है रिप्लेसमेंट की घोषणा

टी20 वर्ल्ड कप विवाद में बांग्लादेश को झटका, ICC जल्द कर सकता है रिप्लेसमेंट की घोषणा


भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की छुट्टी तय है. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्कॉटलैंड, वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह लेने जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) जल्द स्कॉटलैंड को बांग्लादेश का रिप्लेसमेंट घोषित कर सकता है.

आईसीसी ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले को न्यायपूर्ण ना बताते हुए डिसप्यूट रेजोल्यूशन कमिटी (DRC) से इस मामले में दखल देने की मांग की थी. मगर ताजा अपडेट अनुसार DRC ने इस मामले में बांग्लादेश की अपील पर सुनवाई करने से मना कर दिया है.

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से आईसीसी के एक सूत्र ने बताया कि डीआरसी, बांग्लादेश की अपील पर इसलिए सुनवाई नहीं करेगा, क्योंकि ICC बोर्ड द्वारा लिए जा चुके किसी फैसले से संबंधित मामले को उठाना उसके प्रोटोकॉल से बाहर है. बांग्लादेश DRC के सामने अपनी मांग रख सकता था, लेकिन नियमों को देखा जाए तो इस मामले पर सुनवाई होना भी संभव नहीं है.

पीटीआई की इसी रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि आईसीसी के अधिकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल से बहुत नाराज हैं. इस नाराजगी की वजह यह है कि बीसीबी अध्यक्ष ने बिना आईसीसी को सूचित किए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी थी. वहीं आईसीसी, आसिफ नजरुल (बांग्लादेश सरकार का खेल सलाहकार) को एक अवांछित व्यक्ति मानता है.

खबर है कि स्कॉटलैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आना अब लगभग तय हो गया है. आईसीसी कल यानी 24 जनवरी को स्कॉटलैंड को आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश का रिप्लेसमेंट घोषित कर सकता है. बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

‘हर्षित राणा कभी मोहम्मद शमी नहीं बन सकते’, साथी खिलाड़ी ने गौतम गंभीर के खिलाफ खोला मार्चा; बयान से मचा बवाल



Source link

पहले स्मृति को दिया धोखा, अब पलाश मुच्छल पर मंधाना के दोस्त से 40 लाख के ‘फ्रॉड’ का लगा आरोप

पहले स्मृति को दिया धोखा, अब पलाश मुच्छल पर मंधाना के दोस्त से 40 लाख के ‘फ्रॉड’ का लगा आरोप


सिंगर और फिल्म डायरेक्टर पलाश मुच्छल अब एक और विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. पहले पलाश पर उनकी क्रिकेटर गर्लफ्रेंड स्मृति मंधाना को ‘धोखा’ देने का आरोप लगा था. अब सिंगर पर मंधाना के दोस्त के साथ 40 लाख रुपये का फ्रॉड करने का आरोप सामने आया है. वैभव माने नाम के एक शख्स ने पलाश पर पैसा ना लौटाने का आरोप लगाया है. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल, फिल्म में निवेश करने की बातचीत के साथ इस मामले की शुरुआत हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांगली के रहने वाले वैभव माने को स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना ने पलाश मुच्छल से मिलवाया था. बताया गया कि वैभव और स्मृति दोस्त हैं. कथित तौर पर दोनों की मुलाकात दिसंबर, 2023 में हुई थी. 

फिल्म में निवेश करके मुनाफा दिलाने का वादा

पलाश ने वैभव से फिल्म ‘नजरिया’ में निवेश करने के लिए पैसे की बात की थी. कथित तौर पर वैभव ने फिल्म में 40 लाख रुपये निवेश किए. वैभव से कहा गया कि फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होते ही उन्हें उनका मुनाफा यानी प्रॉफिट मिल जाएगा, लेकिन यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई. फिल्म ना बनने और रिलीज होने की सूरत में पलाश ने वैभव का पैसा नहीं लौटाया. 

इसके बाद वैभव ने पुलिस का सहारा लिया और पैसे दिए जाने वाले दावे की पुष्टि करने वाले दस्तावेज पुलिस अधीक्षक को सौंपे. इसके अवाला वैभव ने बताया कि पलाश चाहते थे कि वह फिल्म में निवेश करें. फिल्म रिलीज नहीं हो सकी, जिसके बाद वैभव ने पैसे मांगे और कई महीनों तक इंतजार करने के बाद उन्होंने पलिस की तरफ रुख किया. 

स्मृति मंधाना को धोखा देने का आरोप 

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी. तय तारीख को शादी की रस्में भी शुरू हुईं, लेकिन इस बीच खबर आई की मंधाना के पिता की तबीयब बिगड़ गई. फिर कुछ दिन बाद आधिकारिक बयान के जरिए साफ कर दिया गया कि अब शादी नहीं होगी. बताते चलें कि मंधाना और पलाश करीब 6 साल से एक दूसरे के साथ थे. 



Source link

आज भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20, कौन मारेगा बाजी? जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आज भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20, कौन मारेगा बाजी? जानें प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज यानी शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले टी20 में 41 रनों से बाजी मारी थी. ऐसे में वो दूसरा टी20 भी जीतना चाहेगी, वहीं कीवी टीम की नजरें इस बार उलटफेर करने पर रहेंगी. रायपुर में फैंस भारी मात्रा में स्टेडियम पहुंच सकते हैं. यहां काफी समय के बाद टीम इंडिया एक्शन में दिखेगी.

रायपुर का स्टेडियम 60,000 सीटों वाला है. आज इसके पूरी तरह भर जाने की उम्मीद है. हालांकि, यहां की परिस्थितियों को लेकर कुछ अनिश्चितता भी है, क्योंकि इस मैदान पर इससे पहले केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है, जो 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था. हाल ही में दिसंबर 2025 में एक वनडे मैच हुआ था, जिसमें भारत ने 358 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा कर लिया था. रायपुर में टॉस की भूमिका भी काफी अहम होने वाली है. टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है, क्योंकि यहां चेज करना आसान माना जाता है.

मैच प्रिडिक्शन

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में भी टीम इंडिया की जीत होगी. कीवी टीम में उलटफेर करने वाले कई प्लेयर मौजूद हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी जिस तरह से पहले टी20 मैच में खेले थे, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि मुकाबला 75-25 का है.

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

दूसरे टी20 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क/मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी



Source link

वेस्टइंडीज के शमार स्प्रिंगर की हैट्रिक से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज के शमार स्प्रिंगर की हैट्रिक से बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा


वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में हैट्रिक लेकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला. रहमानुल्लाह गुरबाज 73 रन बनाकर खेल रहे थे. अफगानिस्तान को जीत के लिए 12 गेंदों में 23 रन चाहिए थे और 6 विकेट बचे थे. 19वां ओवर डालने आए स्प्रिंगर ने पहली 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर अपनी पहली टी20 हैट्रिक ली.

शमार स्प्रिंगर ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को ही आउट किया. गुरबाज ने 58 गेंदों में 73 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए. अगले बल्लेबाज राशिद खान थे, जो ऐसे मौकों पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे. लेकिन स्प्रिंगर ने उन्हें उनकी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया. तीसरी गेंद पर उन्होंने शाहिदुल्लाह को बोल्ड कर अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल हैट्रिक ली.

अफगानिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज

तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज सिर्फ 151 रन ही बना पाई थी. टीम का कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया. ब्रैंडन किंग ने सर्वाधिक 47 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन स्प्रिंगर की हैट्रिक ने मैच वेस्टइंडीज के पक्ष में ला दिया. अफगानिस्तान लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई और वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया. हालांकि पहले दो मैच जीतकर अफगानिस्तान पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था.

T20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में शमार स्प्रिंगर की पहली हैट्रिक थी, ये उनका छठा मैच था. वह वेस्टइंडीज के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक ली. इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने हैट्रिक ली थी. उस मैच को अफगानिस्तान ने 39 रनों से जीता था.

पहली बार है जब एक टी20 सीरीज में 2 गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है, इससे पहले ये कभी नहीं हुआ. प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अफगानिस्तान के बल्लेबाज डार्विश रसूली को मिला. उन्होंने पहले मैच में 84 और दूसरे मैच में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.



Source link

YouTube
Instagram
WhatsApp